samacharsecretary.com

फिल्म वॉर 2 से ऋतिक और एनटीआर का नया एक्शन प्रोमो रिलीज़

मुंबई,  अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यशराज फिल्म्स की 'वॉर 2' का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह 14 अगस्त को थिएटर्स में धूम मचाने को तैयार है। 'वॉर 2' साल 2025 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक हैं और इसकी इंडिया में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने इसका ऐलान एक दिलचस्प प्रोमो के साथ किया है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर धुआंधार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'वॉर 2' को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस यूनिवर्स की अभी तक की सभी फिल्में हिट रही हैं। कुछ ऐसी ही उम्मीद 'वॉर 2' से लगाई जा रही है। इसमें हैरतअंगेज एक्शन के साथ कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। 'वॉर 2' में ऋतिक और जूनियर एनटीआर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे, जिसकी झलक इस नए प्रोमो में भी है। 'वॉर 2' के नए प्रोमो के साथ एडवांस बुकिंग का ऐलान 'वॉर 2' के नए प्रोमो में पहले ऋतिक रोशन की एंट्री होती है और फिर जूनियर एनटीआर की। दोनों का ही खूंखार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। बैकग्राउंड में आवाज आ रही है- एक आखिरी बार नो रुल्स, नो रॉन्ग। सिर्फ तू और मैं। जो जिंदा रहा वही फर्स्ट और सेकंड का चैप्टर हमेशा के लिए क्लोज।' फिर ऋतिक रोशन कहते हैं- चल। इसके साथ ही दोनों के बीच धुआंधार एक्शन शुरू हो जाता है। 'वॉर' ने कितनी कमाई की थी? 'वॉर 2' साल 2019 में आई इस नाम की फिल्म का सीक्वल है। 'वॉर' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। 'सैकनिल्क' के मुताबिक, 'वॉर' ने वर्ल्डवाइड 471 करोड़ रुपये और इंडिया में 375 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं हिंदी में इसका इंडिया में नेट कलेक्शन 318.01 करोड़ रुपये था। 'वॉर 2' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग, टिकटों की बिक्री और कमाई 'वॉर 2' की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो इसकी आधिकारिक तौर पर शुरुआत होने से पहले ही इसने पहले दिन की प्री-सेल्स में कुछ ही घंटो में 9,000 से अधिक टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। 'कोईमोई' की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन सुबह 10 बजे तक 'वॉर 2' के 9300 हजार से अधिक टिकट बिक गए थे। कमाई के लिहाज से देखें तो इसने ब्लॉक सीटों को छोड़कर अन्य टिकटों की बिक्री से 36 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली है।  

रहस्य और डर से भरी है ‘किष्किंधापुरी’ की दुनिया, फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज

चेन्नई, अभिनेता बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘किष्किंधापुरी’ के मेकर्स ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म इस साल 12 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस शाइन स्क्रीन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे रिलीज किया गया। उन्होंने लिखा, “रहस्य, रोमांच और डर से भरी दुनिया में आपका स्वागत है। ‘किष्किंधापुरी’ 12 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है! फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ‘किष्किंधापुरी’ की कहानी एक खास और अनोखी दुनिया के इर्द गिर्द रची गई है, और यह फिल्म दर्शकों को रहस्य और डर की दुनिया से रूबरू कराएगी। इसकी पहली झलक अप्रैल में दिखाई गई थी, जिसने सिहरन पैदा कर दी थी। वीडियो की शुरुआत में बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरन एक भूतिया घर में जाते दिखाई देते हैं, जहां से अलौकिक शक्तियों का आह्वान होता है। टीजर में एक डरावनी आवाज गूंजती है, जो कहती है, “कुछ दरवाजे खोलने के लिए नहीं बने।” इसका अंत बेलमकोंडा के डरावने डायलॉग “अहम मृत्यु” (मैं मृत्यु हूं) के साथ होता है। कौशिक पेगल्लापति की कहानी को चिन्मय सालस्कर की शानदार सिनेमैटोग्राफी और सैम सीएस के संगीत ने और प्रभावशाली बना दिया है, जिसने दर्शकों के बीच और फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ गया है। प्रोडक्शन डिजाइन मनीषा ए दत्त ने किया है, जबकि डी शिव कामेश आर्ट डायरेक्टर हैं। निरंजन देवरमाने ने एडिटिंग की है और जी कनिष्का ने क्रिएटिव हेड की भूमिका निभाई है। दाराहास पालकोल्लू सह-लेखक और के. बाला गणेश ने पटकथा में सहयोग दिया है। ‘किष्किंधापुरी’ ने रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है। मेकर्स का दावा है कि हॉरर और रहस्य की दुनिया में कदम रखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए इसमें बहुत कुछ है। कहानी दिलचस्प है और दर्शक इससे निराश नहीं होंगे।  

नवंबर 2025 में आएगा एस. एस. राजामौली का बड़ा सरप्राइज, किया बड़ा ऐलान

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने बताया है कि उनकी फिल्म का खुलासा नवंबर 2025 में होगा। एस. एस. राजामौली वाकई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक हैं। अपने शानदार विज़न के साथ उन्होंने ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज़ और ‘आरआरआर’ जैसी अब तक की सबसे बड़ी और लाजवाब ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने से लेकर पैन-इंडिया फिल्मों का ट्रेंड तय करने तक, वे भारतीय सिनेमा की दिशा बदलने वाले शख्स हैं। जहां दर्शक हमेशा यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि उनकी की अगली फिल्म क्या होगी, वहीं अब उन्होंने सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक हिंट दे दिया है। उन्होंने मेगा अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि इस फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा नवंबर 2025 में होगा। हाल ही में एस. एस. राजामौली ने सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपनी चर्चित आने वाली फिल्म को लेकर एक मेगा अनाउंसमेंट कर सबको चौंका दिया। इस फिल्म के भव्य पैमाने ‘ग्लोबट्रॉटर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने नवंबर 2025 में एक ऐसा खुलासा करने की बात कही। उन्होंने ll अपने सोशल मीडिया पर एक असरदार तस्वीर शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति के सीने पर एक लटकता हुआ लॉकेट नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "द फर्स्ट रिवील इन नवंबर 2025…#ग्लोब ट्रॉटर" इसके अलावा, उन्होंने एक नोट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था,"प्रिय भारत और दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों, साथ ही महेश के फैंस,काफी समय हो गया है जब से हमने शूटिंग शुरू की है, और हम आपके इस फिल्म को लेकर उत्साह की सराहना करते हैं। लेकिन इस फिल्म की कहानी और दायरा इतना बड़ा है कि मुझे लगता है, सिर्फ तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके साथ न्याय नहीं कर सकते।हम इस समय कुछ ऐसा तैयार कर रहे हैं, जो हम जिस दुनिया को बना रहे हैं, उसकी असलियत, गहराई और अनुभव को दर्शा सके।इसे हम नवंबर 2025 में पेश करेंगे, और हम इसे एक ऐसा खुलासा बनाने की कोशिश में हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो। आप सभी के धैर्य के लिए धन्यवाद। कैप्शन में आगे लिखा है,मेरे सभी #ग्लोब ट्रॉटर के चाहने वालों के लिए…" इस ऐलान ने एक बार फिर एस. एस. राजामौली के नवंबर 2025 में होने वाले बड़े खुलासे को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। जहां उनके सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अगले प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी बातें हो रही हैं, वहीं यह ऐलान न सिर्फ इन चर्चाओं को और बढ़ाएगा बल्कि उत्साह को भी अपने ऊंचे स्तर पर पहुंचा देगा।  

‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता का किरदार निभाना बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा है : सुम्बुल तौकीर

मुंबई,  टीवी की जानीमानी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर का कहना है कि सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी' में अन्विता का किरदार निभाना उनके लिये बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा है। सोनी सब, अपने नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो 21 वर्षीय अन्विता (सुम्बुल तौकीर)की कहानी है, जो छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और अपने टूटते परिवार की अनपेक्षित आधारशिला बन जाती है। एक ओर उसका पिता शराब की लत से जूझ रहा है तो दूसरी ओर मां उन्हें पहले ही छोड़ चुकी है, ऐसे में अन्विता अपने सपनों और पढ़ाई की कुर्बानी देकर अपने भाई-बहनों के लिए बेहतर भविष्य गढ़ने में लग जाती है। सुम्बुल तौकीर काफी समय के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। सुम्बुल तौकीर ने संवाद एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ साथ विशेष बातचीत में शो इत्ती सी खुशी और अपने अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैं काफी समय से किसी ऐसे शो का इंतजार कर रही थी, जो मेरे दिल के करीब हो और अब मुझे ऐसा इत्ती सी खुशी के रूप में यह प्रोजेक्ट मिला है। सोनी सब के साथ यह मेरा पहला शो है। जब मुझे इस शो के बारे में पता चला तो और बाद में इसकी कहानी सुनी तो मैने इरादा किया कि यह शो करना हीं है। इस शो में ड्रामा तो है लेकिन सैड शो नहीं है। यह फैमिली ड्रामा शो है, जिसे दर्शक बेहद पसंद करने वाले हैं। सुम्बुल तौकीर ने बताया सोनी चैनल के शो की स्टोरी काफी शानदार होती है। मैंने इससे पूर्व सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो काव्या में काम किया था और उसकी स्टोरी भी काफी अच्छी थी। इत्ती सी खुशी में काम कर सच में बहुत खुशी महसूस हो रही है।इस शो में मैंने एक ऐसा किरदार निभा रही हूं जो पहले कभी नहीं किया। इस शो के जरिए दर्शक मुझे एक नए अंदाज़ में देख पाएंगे।मैं ‘इत्ती सी खुशी' का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं और अन्विता की कहानी को जीवन देने का मौका पाकर खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। सुम्बुल तौकीर ने बताया, 'अन्विता का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा है। वह एक ऐसी लड़की है, जो अपने पूरे परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। वह बिना कुछ कहे, चुपचाप हर जिम्मेदारी को प्यार और मजबूती के साथ निभाती है। उसे अपने दर्द में भी ताकत मिलती है और मुश्किल समय में भी वह शांति और सम्मान बनाए रखती है। हमें शूटिंग में जितना मजा आ रहा है, उतना ही मजा दर्शकों को देखने में आएगा। हर किरदार में कुछ अलग है और यही शो को खास बनाता है।अन्विता दिवेकर कोई सामान्य टेलीविजन किरदार नहीं है। वह अपनी पांच छोटे भाई-बहनों के लिए मां बन चुकी है और उसकी प्रेरणा है उसका प्रेम और जिम्मेदारी का गहरा भाव।अन्विता की कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है, और मुझे उम्मीद है कि लोग उससे वैसे ही जुड़ेंगे जैसे मैं जुड़ी हूं। रोज़ ऑडियो विज़ुअल्स द्वारा निर्मित इत्ती सी खुशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सीरीज़ ‘शेमलेस’ का भारतीय रूपांतरण है, जिसे मूल रूप से कंपनी पिक्चर्स और यूके लेखक पॉल एबट ने विकसित किया था, और ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के सहयोग से तैयार किया गया था। यह शो यूके के चैनल 4 पर एक कल्ट फेवरेट बन गया था और बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ सहित कई पुरस्कार जीते थे। इसके अमेरिकी संस्करण ने भी कई प्राइमटाइम एमी नामांकन प्राप्त किए और चार पुरस्कार जीते। ब्रिटेन और अमेरिका में बने दोनों ही रूपांतरणों में इसके कलाकार बेजोड़ और प्रतिभाशाली रहे हैं। यह शो 18 अगस्त से सोनी सब पर शुरू होगा।  

सलमान खान और सूरज बडजात्या की जोड़ी लौट रही है, नवंबर में फिल्म का बड़ा ऐलान होगा

मुंबई  बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और सूरज बडजात्या की जोड़ी ने कई शानदार फिल्में दी हैं। इनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब खबर सामने आ रही है कि ये जोड़ी एक बार फिर से साथ काम करने वाले हैं। फिल्म का आधिकारिक एलान इस साल नवंबर में किए जाने की खबर है। दोनों की जोड़ी को आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में देखा गया था। अब इस जोड़ी को फिर से साथ काम करते देखने का इंतजार हो रहा है। सलमान बनेंगे प्रेम हाल में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में सूरज बडजात्या ने कहा, “हम सलमान भाई के साथ कहानी पर काम कर रहे हैं, लेकिन हमें उनकी उम्र के हिसाब से स्क्रिप्ट तैयार करनी होगी। यह एक जिम्मेदारी है कि हम ऑडियंस को वही कहानियां दें, जिन्हें हम मानते और सेलिब्रेट करते हैं।” कहानी के बारे में बात सूरज ने खुलासा किया कि फिल्म की कहानी एक छोटे कस्बे के लड़के और लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक प्योर लव स्टोरी होगी। टाइम्स नाउ से बातचीत में उन्होंने माना कि सलमान की उम्र और उनके स्टाइल को ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट लिखना चुनौती है। “हम चाहते हैं वही मस्ती, वही मज़ा, लेकिन उम्र के हिसाब से। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।” उन्होंने कहा। सूरज बडजात्या का मानना है कि सलमान के साथ उनका प्लान हमेशा सादगी, बड़ी फैमिली और छोटी-छोटी खुशियों पर आधारित रहा है, और यह फिल्म भी उसी दुनिया में ले जाएगी। साथ काम सलमान और सूरज की जोड़ी ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘मैंने प्यार किया’ सलमान की पहली फिल्म थी बतौर हीरो और सूरज की बतौर डायरेक्टर। सूरज ने बताया कि पहली मुलाकात में सलमान उन्हें हीरो जैसे नहीं लगे थे, लेकिन कैमरे पर उनकी मौजूदगी ने सब बदल दिया। शूट से पहले सलमान को डांस और वॉयस मॉड्यूलेशन में दिक्कत आ रही थी, लेकिन एक सीन में जब उन्होंने गिटार पकड़ा और कैमरे की ओर देखा, तो सूरज को पता चल गया कि वही उनके ‘प्रेम’ हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खुद इस फिल्म को करने के मूड में नहीं थे और कई महीनों तक दूसरे एक्टर्स को लॉन्च करने की सलाह देते रहे। लेकिन अंत में यह जोड़ी बनी और बॉलीवुड को एक सुपरहिट दे गई।  

प्रियंका चोपड़ा की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, मालती और परिवार के संग खास यादें

 मुंबई  ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं।एक्ट्रेस हॉलीवुड में अपनी पॉवरपैक परफॉर्मेंस के साथ ही अपने मदरहुड यानी मातृत्व को भी पूरी तरह इंजॉय कर रही हैं। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा है।'पीसी' ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ झलक शेयर की हैं। इसमें मालती और निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं।पहली फोटो में मालती अपनी सीट पर बैठी आराम कर रही हैं और साथ में प्रियंका चोपड़ा अपने टैबलेट को लिए बैठी हैं, जिस पर "ममा" लिखा है। इसके बाद एक वीडियो है जिसमें उनकी प्यारी बेटी एक फव्वारे का लुत्फ उठाती दिख रही है। एक अन्य तस्वीर में मालती और उनके दोस्त एक कैंडी शॉप से अपने लिए कैंडीज उठाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही एक फोटो में मालती अपने पापा निक के साथ अपनी अगली परफॉर्मेंस के लिए तैयारी करती दिख रही है।प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मालती पेंटिंग करते हुए अपने अंदर के आर्टिस्ट को बाहर निकालती दिख रही है। इसमें एक वीडियो भी है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और मालती एक हरे-भरे बगीचे में दौड़ती दिख रही हैं।इस पोस्ट के अंत में एक खूबसूरत फोटो निक और मालती की है। इसमें वो समुद्र के तट पर साथ चलते दिख रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें मालती अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ खूबसूरत पल बिताती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने शेयर करते हुए लिखा, "ओहाना मतलब फैमिली। परिवार का मतलब कोई किसी को भी भूले नहीं और कोई भी पीछे ना छूटे।" निक और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में हुई थी। 2022 में दोनों के घर मालती ने जन्म लिया। उनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। कुछ दिनों पहले मालती को हैदराबाद में अपनी मां प्रियंका के साथ स्पॉट किया गया था। वो यहां पर एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग के लिए थीं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी हैं।

गौतमी कपूर की चाहत और सेहत का सवाल, डॉक्टर ने बताई सेक्स टॉय की सच्चाई

मुंबई  एक्ट्रेस गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. उनका कुछ महीने पहले का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसी बातें कही हैं, जिससे सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के 16वें जन्मदिन पर उसे एक सेक्स टॉय (Sex Toy) या वाइब्रेटर (Vibrator) गिफ्ट करने के बारे में सोचा था. भारतीय समाज में अधिकतर पैरेंट्स अपने बच्चों से सेक्स के बारे में बातचीत नहीं करते हैं, ऐसे में गौतमी के बयान पर कई लोग भड़क गए हैं, जबकि कुछ लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. देश में बड़ी संख्या में किशोर और युवा सेक्स टॉयज का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब सवाल है कि क्या ये चीजें रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए सुरक्षित हैं? ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल की पूर्व एसोसिएट गाइनेकोलॉजिस्ट और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने News18 को बताया कि अब जमाना काफी बदल चुका है और लोग सेक्स को लेकर नई-नई चीजें ट्राई कर रहे हैं. आजकल बड़ी संख्या में यंगस्टर्स सेक्स टॉयज का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये चीजें रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बुरी नहीं हैं, लेकिन इनका यूज सावधानी से करना चाहिए और इनके एडिक्शन से बचना चाहिए. सेक्स टॉय से युवा लड़के और लड़कियां प्लेजर महसूस कर रहे हैं और यौन संबंधों के बारे में जागरूक हो रहे हैं. कई मेडिकल परेशानियां होने पर मरीजों को ये टॉय यूज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन टीनएजर्स इनका इस्तेमाल अपनी मर्जी से कर रहे हैं. डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि अब टीनएजर्स ऑनलाइन ये टॉय ऑर्डर कर लेते हैं और इनका इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. हालांकि इसमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पहला ये टॉय सही तरीके से यूज करें और इनकी लत न लगाएं. दूसरा इनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, वरना इंफेक्शन और सूजन का खतरा बढ़ सकता है. तीसरा आप इनका ओवरयूज या गलत इस्तेमाल न करें. आखिर में इन टॉयज की क्वालिटी ठीक होनी चाहिए. कई लोग ऐसे होते हैं, जो इन टॉयज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और बाद में नेचुरल तरीके से यौन संबंध बनाने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं. नेचुरल संबंध बनाना टॉयज की तुलना में थोड़ा अलग होता है. कई लोग इन टॉयज के जरिए अननेचुरल चीजें करना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं करना चाहिए. इन टॉयज के जितने फायदे, उतने नुकसान भी हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सेक्स टॉयज गिफ्ट करने से भी ज्यादा जरूरी है कि पैरेंट्स अपने बच्चों को सेक्स एजुकेशन दें. इससे न सिर्फ वे इस बारे में सही बातें जान सकेंगे, बल्कि किसी भी गलत हरकत से भी बच सकेंगे. बच्चों से यौन स्वास्थ्य से जुड़ी बातें करना बुरी बात नहीं है और इससे उन्हें गलत चीजों से बचने में मदद मिल सकती है. जो लोग सेक्स एडिक्शन का शिकार हो जाते हैं या इससे ऑब्सेस्ड हो जाते हैं, उनके लिए ये टॉय फायदेमंद हो सकते हैं, ताकि वे अपनी फीलिंग को कंट्रोल कर सकें. अगर आपको रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो ये टॉयज इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें. इससे आपको सही जानकारी मिल सकेगी और सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होगा.

एक हफ्ते में बेमिसाल सफलता, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने मचाई धूम

मुंबई  कहते हैं कि रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं. ये कहावत इस समय 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल पर एकदम फिट बैठती नजर आ रही है. शो के नए सीजन ने लॉन्च होने के एक ही हफ्ते में टेलीविजन के सभी रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. टीआरपी में नंबर 1 होने के बाद, एकता कपूर के सीरियल को एक हफ्ते के अंदर सबसे ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अब कौनसा इतिहास रच गईं स्मृति ईरानी? स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने 29 जुलाई से टीवी पर दस्तक दी थी. जबसे इसकी अनाउंसमेंट हुई, तभी से ऐसा माना जा रहा था कि शो व्यूअरशिप के मामले में कुछ बड़ा धमाका करेगा. शो की रिलीज के बाद इसे फैंस का भरपूर प्यार मिला. जिसने इसे इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में नंबर 1 बनाया. स्मृति ईरानी के शो ने सालों से सुपरहिट चल रहा शो 'अनुपमा' को भी सिर्फ एक हफ्ते के अंदर पीछे छोड़ा.  अब खबर है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने एक और इतिहास रच दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर के सीरियल को लॉन्च के एक हफ्ते बाद करीब 1.659 बिलियन मिनट व्यूज मिले हैं. जो किसी भी फिक्शन (काल्पनिक) शो के मुकाबले सबसे ज्यादा मिनट व्यूज हैं. वहीं सीरियल ने रिलीज के चार दिनों में करीब 31.1 मिलियन टीवी व्यूअर्स कमाए. सीरियल की सक्सेस पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी? 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीवी पर आते ही छा चुका है. एकता कपूर के सीरियल ने महज एक हफ्ते के अंदर वो कर दिखाया है. जो आज से पहले किसी भी टीवी सीरियल नहीं कर पाया. अब अपने शो को ऑडियंस से मिल रहे प्यार से स्मृति ईरानी भी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में शो के इतिहास रचने पर बात की. स्मृति ने कहा, 'हमारे शो ने टीवी के लिए इतिहास रचा. लोग कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता नहीं है. खैर, मुझे लगता है कि हमने उसे हरा दिया है. हमने इतिहास दोहराया. आज अगर आप कहें कि कोई ऐसा शो है जो आज चल रहा है और 25 साल बाद दोबारा लौटकर भी चल सकता है? तो मुझे नहीं लगता. ये अपने आप में टेलीविजन में इस उपलब्धि को पाना छोटी बात नहीं है.' 

कैफे शूटआउट के बाद बिश्नोई गैंग का खतरा: कपिल शर्मा को दी गई जानलेवा धमकी

कनाडा कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गुरुवार रात एक बार फिर फायरिंग की गई। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कैफे पर फायरिंग के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। लॉरेंस गैंग ने ऑडियो धमकी जारी करते हुए कहा कि जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। दरअसल ये वीडियो लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का है। ऑडियो में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बोल रहा है कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। गैंग ने सलमान से संबंध रखने वाले सभी एक्टर, डायेक्टर, प्रोड्यूसर से कहा कि सलमान से संबंध रखने पर अब सीधी गोली चलेगी छाती पर। क्यों हुई कपिल के कैफे पर फायरिंग? दरअसल कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि कॉमेडियन ने सलमान को नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था। कपिल का सलमान खान को बतौर गेस्ट अपने शो पर बुलाना बिश्नोई गैंग को नागवार गुजरा है। इसका बदला लेने के लिए उनकी तरफ से कपिल के कैफे पर फायरिंग की गईष ऑडियो में धमकी देते हुए कहा है- ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। सलमान के साथ काम करने वाला हर शख्स मरेगा ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री को धमकाते हुए कहा- ”कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। अगली बार जो भी डायेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार होगा, इन सबको वार्निंग नहीं देंगे। अब सीधी गोली चलेगी छाती पर. मुंबई सबको वार्निंग है सभी कलाकारों-प्रोड्यूसरों को. हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा.। अगर सलमान के साथ किसी ने भी काम किया। चाहे छोटा मोटा कलाकार हो, छोटा मोटा डायरेक्टर हो, हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, हम मार देंगे उसकोष किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए, हम उसको मार देंगे।अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा। सालों पुरानी है सलमान-लॉरेंस की दुश्मनी बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान की दुश्मनी सालों पुरानी है। काले हिरण के शिकार केस के बाद से लॉरेंस दबंग खान के पीछे पड़ा है। उसने कई दफा एक्टर पर हमला करने की कोशिश की है। उनके घर पर फायरिंग भी करवाई। इतने सारे अटैक्स की कोशिश के बाद सलमान की सिक्योरिटी को टाइट किया गया है। लॉरेंस की डिमांड है कि सलमान काले हिरण के शिकार मामले को लेकर उसके समाज से माफी मांगे।

हुमा कुरैशी के भाई की दिल्ली में हत्या, पार्किंग विवाद में बढ़ा था झगड़ा

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुमा के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  आरोपियों के नाम गौतम और उज्जवल हैं. दोनों सगे भाई हैं. उज्जवल ने सबसे पहले आसिफ कुरैशी पर हमला किया था. गौतम की उम्र 18 साल जबकि उज्जवल की 19 साल है. आरोपी उज्जवल और गौतम निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था. मेरे पति काम से लौटकर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी, जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा. लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी गई. आसिफ की पत्नी सैनाज कुरैशी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर आसिफ से झगड़ा किया था. जब आसिफ घर लौट रहे थे तो उन्होंने पड़ोसी की स्कूटी घर के सामने लगी देखी.जब उसने पड़ोसियों से इसे हटाने को कहा लेकिन स्कूटी हटाने के बजाए उन लोगों ने आसिफ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि आसिफ को जानबूझकर मारा गया है. उनके एक रिश्तेदार जावेद ने बताया कि पहले भी दो बार आसिफ से जानबूझकर झगड़ा किया गया ताकि उन पर हमला किया जा सके. उस पर पहले भी हमले किए गए थे.