samacharsecretary.com

सुष्मिता सेन की युवाओं से अपील- ‘सपने देखें पर हिम्मत भी जरूरी’

मुंबई, पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) में युवाओं को संबोधित करने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में पोज देती नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “निमंत्रण मिलना सम्मान है, प्रेरित करना जिम्मेदारी। आईआईएमयूएन आपके जोश, सवालों और भविष्य के लिए अटूट आशा के लिए धन्यवाद। उन लोगों के बीच होना खुशी की बात थी, जो सिर्फ सपने नहीं देखते, बल्कि हिम्मत भी दिखाते हैं। अडिग रहें, विनम्र रहें। सुष्मिता ने छात्रों से कहा, “लोग आपको खूबसूरत कहेंगे, लेकिन यह सिर्फ शारीरिक सुंदरता नहीं है। अगर कोई चीज आपको आत्मविश्वास देती है, तो उसे अपनाएं। यह आपका जीवन और आपकी पहचान है। खुद को स्वीकार करें, ताकि आप दूसरों का आलोचनात्मक नजरिए से मूल्यांकन न करें।” सुष्मिता सेन 15 जुलाई को बांद्रा में आयोजित आईआईएमयूएन की 10वीं ‘रोल मॉडल सीरीज’ में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम का संचालन संगठन के संस्थापक ऋषभ शाह ने किया। इवेंट में सुष्मिता सेन के साथ अभिनेत्री विद्या बालन और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता की वेब सीरीज आर्या काफी हिट रही है। क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘आर्या 3’ में भी उनका दमदार अंदाज दिखा था। यह सीरीज डच ड्रामा ‘पेनोजा’ पर आधारित है, जिसमें सुष्मिता ने आर्या नाम की एक महिला का किरदार निभाया, जो अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए माफिया गैंग में शामिल होती है और अपने परिवार की रक्षा करती है। सीरीज पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई थी। ‘आर्या’ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था।  

रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल की मेगा फिल्म का टाइटल जल्द होगा रिवील!

मुंबई, रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल की आने वाली फिल्म के टाइटल की घोषणा जल्द की जा सकती है। रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल के एक साथ आने की खबर ने सबको चौंका दिया है। यह तिकड़ी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है, और फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर फिल्म का टाइटल क्या होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर शुरू से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। जब रणवीर सिंह को महबूब स्टूडियो में देखा गया, फिर उसके बाद बॉबी देओल और श्रीलीला भी वहीं नजर आए, तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। टाइटल से लेकर बाकी डीटेल्स तक हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि इन तीनों स्टार्स को साथ में स्क्रीन पर देखना कैसा धमाका करेगा।यह वाकई एक खास अनुभव होने वाला है जब ये तीनों दमदार परफॉर्मर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी और वैर्सेटिलिटी, श्रीलीला का शानदार चार्म और बॉबी देओल की दबदबा बनाने वाली स्क्रीन प्रेजेंस, इन सबके साथ ये प्रोजेक्ट साल के सबसे बड़े सिनेमाई धमाकों में से एक बनता जा रहा है।  

संदीप रेड्डी वांगा ने किया ‘सैयारा’ का समर्थन, मोहित सूरी ने कहा शुक्रिया

मुंबई, बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा का समर्थन करने के लिये संदीप रेड्डी वांगा का शुक्रिया अदा किया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है।मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा को सपोर्ट करने के लिए निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी का शुक्रिया अदा किया है।   मोहित सूरी ने इंस्टाग्राम पर संदीप वांगा रेड्डी की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'संदीप, सैयारा का खुलकर समर्थन करने और उसमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। एक ऐसे फिल्ममेकर से यह सुनना मेरे लिए बहुत खास है, जिनके काम की मैं कद्र करता हूं।' मोहित सूरी ने लिखा, 'आपकी कहानियों की सच्चाई, निडरता और गहराई हमेशा मुझे प्रभावित करती है। यह मुझे याद दिलाता है कि हम क्यों लोगों को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने का काम करते हैं। आपके जैसे कहानीकारों के साथ इस सफर में होने के लिए मैं आभारी हूं। और बेहतरीन सिनेमा के लिए और हमेशा आपका प्रशंसक।' ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'सैयारा ' भारतीय बाजार में सात दिन में 172 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।  

फरहान अख्तर करेंगे जोधपुर का दौरा, मेजर शैतान सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' के टीजर की रिलीज से पहले जोधपुर का दौरा करेंगे और मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। फरहान अख्तर की आने वाली वॉर फिल्म 120 बहादुर दर्शकों को रेजांग ला की कठिन वादियों में लेकर जाएगी, जो भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बहादुर लेकिन कम जानें जाने वाले किस्सों में से एक है। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने 16,000 फीट की ऊंचाई पर पूरी चीनी बटालियन का मुकाबला किया था। इस फिल्म का टीज़र 02 अगस्त को रिलीज होगा। फरहान अख्तर जल्द ही जोधपुर जाएंगे, जहां वह बहादुर सैनिक मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। यह दौरा उनकी आने वाली फिल्म 120 बहादुर के टीज़र लॉन्च से पहले हो रहा है।मेजर शैतान सिंह ने देश के लिए जो साहस दिखाया, उसे याद करने और सम्मान देने के लिए यह एक खास मौका होगा। फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!  

फरहान अख्तर करेंगे जोधपुर का दौरा, मेजर शैतान सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' के टीजर की रिलीज से पहले जोधपुर का दौरा करेंगे और मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। फरहान अख्तर की आने वाली वॉर फिल्म 120 बहादुर दर्शकों को रेजांग ला की कठिन वादियों में लेकर जाएगी, जो भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बहादुर लेकिन कम जानें जाने वाले किस्सों में से एक है। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने 16,000 फीट की ऊंचाई पर पूरी चीनी बटालियन का मुकाबला किया था। इस फिल्म का टीज़र 02 अगस्त को रिलीज होगा। फरहान अख्तर जल्द ही जोधपुर जाएंगे, जहां वह बहादुर सैनिक मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। यह दौरा उनकी आने वाली फिल्म 120 बहादुर के टीज़र लॉन्च से पहले हो रहा है।मेजर शैतान सिंह ने देश के लिए जो साहस दिखाया, उसे याद करने और सम्मान देने के लिए यह एक खास मौका होगा। फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!  

रोक नहीं लगेगी! ‘उदयपुर फाइल्स’ पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रिलीज डेट घोषित

नई दिल्ली / जयपुर  सुप्रीम कोर्ट ने शु​क्रवार को दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित हिंदी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' से संबंधित याचिका के गुण-दोष की जांच करने से इनकार कर दिया. शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि वह 28 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज करने की केंद्र की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करे. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने फिल्म की रिलीज पर कोई रोक नहीं लगाई है. सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद उदयपुर फाइल्स के निर्देशक भरत श्रीनेत ने घोषणा की कि फिल्म 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राजस्थान के उदयपुर में 2022 में हुई दर्जी कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म विवादों के कारण चर्चा में रही है. इससे पहले निर्देशक भरत श्रीनेत ने बताया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 150 कट लगाए हैं. कानूनी पचड़ों के कारण, उदयपुर फाइल्स  11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई. सुप्रीम कोर्ट ने हटाई फिल्म की रिलीज पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट में फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज लगी रोक को हटाने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई शुरू हुई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा. जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कहा कि आप हाई कोर्ट क्यों नही जा रहे है? इस मामले दोनों पक्ष के तरफ से बहस हुई और फिर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर लगी रोक हटाई जा रही है. दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलीज पर लगाई थी रोक दिल्ली उच्च न्यायालय ने 10 जुलाई को ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी. याचिका में कहा गया है कि फिल्म समाज में वैमनस्यता को बढ़ावा दे सकती है, इसलिए इसकी रिलीज पर रोक लगाई जानी चाहिए. तब से लेकर फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी. किस घटना पर बनी है ‘उदयपुर फाइल्स’ ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. टेलर कन्हैया लाल साहू की दुकान पर 28 जून, 2022 को 2 हमलावर ग्राहक बनकर पहुंचे थे. दोनों ने टेलर का सिर धड़ से अलग कर दिया था. हमलावरों ने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर लिया और वीडियो फुटेज ऑनलाइन अपलोड कर दिया. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. ‘उदयपुर फाइल्स’ की स्टारकास्ट इस फिल्म में विजय राज ने टेलर कन्हैया लाल का रोल निभाया है. उनके अलावा प्रीति झंगियानी, मुश्ताक खान, पुनीत वशिष्ठ, दुर्गेश चौहान, मीनाक्षी चुग, कांची सिंह, एहसान खान, कमलेश सावंत, निकुंज अग्रवाल, फरहीन फलक और आदित्य राघव जैसे सितारे नजर आएंगे. मेकर्स ने जारी की ‘उदयपुर फाइल्स’ की नई रिलीज डेट सुप्रीम कोर्ट की ओर से 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक हटाने की बात कहने के बाद ही फिल्म के निर्देशक भरत श्रीनेत ने 'उदयपुर फाइल्स' की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के निर्देशक भरत श्रीनेत ने कहा कि फिल्म 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इससे पहले 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में सुनवाई करने को कहा है। एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी संभावना एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने ये संभावना जताई थी कि वो मामले को दिल्ली हाईकोर्ट के पास वापस भेज सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका भी हाईकोर्ट भेज सकते हैं। याचिकाकर्ता जावेद ने अपने मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने का लगाया आरोप बता दें कि याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आरोप लगाया है कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ मुस्लिम समुदाय को बदनाम करती है। मौलाना अरशद मदनी की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दलील दी कि सीबीएफसी (CBFC) पैनल के कई सदस्य एक ही मौजूदा सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के सदस्य थे और उन्होंने ही फिल्म को मंजूरी दे दी। फिल्म में विजय राज ने दर्जी कन्हैया लाल की भूमिका निभाई है और अमित जानी इसके प्रोड्यूसर हैं. निर्देशक भरत श्रीनेत ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और 8 अगस्त को फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार हैं. जानी फायरफॉक्स फिल्म्स 8 अगस्त को उदयपुर फाइल्स का प्रमोशन शुरू करने और दुनिया भर में रिलीज करने जा रही है. सच्चाई की हमेशा जीत होती है.' जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अरशद मदनी और अन्य द्वारा केंद्र के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें 6 अतिरिक्त कट लगाने के सुझाव के बाद फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी गई थी. पीठ ने यह भी कहा कि केंद्र की हाई पावर कमिटी द्वारा फिल्म का रिव्यू करने के निर्णय के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ फिल्म निर्माताओं की याचिका निरर्थक हो गई है. 

फराह के कुक का ‘कहो ना प्यार है’ डांस वायरल, अमीषा संग ठुमकों पर फिदा हुए लोग

मुंबई   फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप को कौन नहीं जानता! दोनों ने अपने चैनल पर धमाल मचा रखा है। दोनों को हाल ही में किसी सेलिब्रिटी के घर उनके यूट्यूब कुकिंग चैनल के लिए जाते हुए देखा गया। शुरुआत में उस सेलिब्रिटी की पहचान गुप्त रखी गई थी, लेकिन अब पता चला है कि वह अमीषा पटेल हैं। उनके घर के बाहर, पपाराजी ने दिलीप और अमीषा को साथ मिलकर 'कहो ना… प्यार है' का मशहूर हुक स्टेप करते हुए देखा। फराह खान की मौजूदगी में, दिलीप ने अमीषा पटेल के साथ 'कहो ना… प्यार है' का हुक स्टेप बखूबी किया। दोनों को एक साथ डांस करते देख फराह खान और पपाराजी भी हंसने लगे, खासकर दिलीप को। लोकिन उनकी मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया। इंटरनेट पर लोग ये वीडियो देखर खूब मजे ले रहे हैं और दिलीप की किस्मत के बारे में भी बात कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो: फराह खान के कुक की चमकी किस्मत फराह खान का अपने कुक दिलीप के साथ रिश्ता रसोई से कहीं आगे तक है। हाल ही में फराह ने खुलासा किया कि वह दिलीप के बच्चों की पढ़ाई करवा रही हैं। उनमें से एक ने अब एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लिया है, जबकि दूसरा बेहतर भविष्य के लिए कुकिंग में डिप्लोमा कर रहा है। शालीन भनोट से मिलने के दौरान बात करते हुए फराह ने कहा, 'क्योंकि अभी हमारा शो चल रहा है, इसके बच्चों को इंग्लिश मीडियम में डाल दिया है। और एक बच्चे को कुकिंग स्कूल से डिप्लोमा कराया है…ताकि घर में ना काम करें, किसी अच्छे रेस्टोरेंट, या बड़े होटल में काम करें।' सोशल मीडिया पर फराह की धूम कोरियोग्राफर गीता कपूर, जो अक्सर अपने करियर में फराह की अहम भूमिका को मानती हैं, उन्होंने बताया कि कैसे फराह ने उनके कुक दिलीप को स्टार बना दिया और वह उनकी बढ़ती प्रसिद्धि से खुश हैं। गीता ने फराह की तारीफ करते हुए उन्हें एक ट्रेंडसेटर बताया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा रखी है। गीता कपूर ने भी की तारीफ हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में, गीता कपूर ने कहा, 'फराह अब सोशल मीडिया के बाजार पर कब्जा करना भी सीख गई हैं। उन्होंने कुकिंग पर एक शो बनाया, दिलीप की लाइफ बन गई है और इन दिनों वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह कमाल की हैं। उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि दिलीप उनके व्लॉग के जरिए फराह से ज्यादा फेमस हों। उनको लगता है जो आपकी किस्मत का है, वो कोई नहीं छीन सकता। आपको आपका हक जरूर मिलेगा।' चैनल पर क्या करते हैं फराह खान और दिलीप! वीडियो ब्लॉग में फराह खान और दिलीप बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियों के घर खाना बनाने और बातचीत करने जाते हैं और दर्शक उनकी मजेदार बातचीत देखना पसंद करते हैं।

जेनिफर लोपेज ने इटली में शेयर किए बेडरूम सीक्रेट्स!

इटली अमेरिकी सिंगर जेनिफर लोपेज चर्चा में हैं। उन्होंने इटली में 'लुक्का समर फेस्टिवल' में शिरकत की। इस दौरान ना सिर्फ अपने गाने से दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि हजारों फैंस के भीड़ के सामने खुलकर अपने 'बेडरूम सीक्रेट्स' शेयर किए। उनकी बातें सुनकर किसी ने तालियां बजाई तो कोई हैरान रह गया। कुछ लोग इसे उनके एक्स हसबैंड बेन एफ्लेक से भी जोड़कर देख रहे हैं। 55 साल की जेनिफर लोपेज ने कहा, 'मुझे आपके साथ ईमानदार रहना होगा। कभी कभी रात में मेरा मूड अलग होता है। आपका नहीं पता, लेकिन मेरे साथ तो ऐसा होता है। किसी दिन कुछ और तो किसी दिन थोड़ा रोमांटिक महसूस करती हूं। आप कैंडिल जलाते हैं और हल्का म्यूजिक बजाते हैं। उन दिनों मुझे असली शो पसंद आते हैं।' जेनिफर ने कहा- मैं नॉटी फील करती हूं जेनिफर जैसे-जैसे आगे बोलती हैं, फैंस उनकी बातें सुनकर और शॉक्ड हो जाते हैं। वो कहती हैं, 'लेकिन कुछ दिन ऐसे भी होते हैं… शायद इसलिए क्योंकि ये मेरे लिए एक नया टाइम है, शायद इसलिए क्योंकि ये गर्मी के दिन है और बाहर बहुत गर्मी है। मैं थोड़ा शरारती महसूस करती हूं। क्या आपको कभी ऐसा एहसास होता है? जब आपको शरारती होने का मन करता है?' जेनिफर के कई फैंस रह गए सन्न जेनिफर के इस मोनोलॉग पर कई फैंस उनके लिए तालियां बजा रहे थे, वहीं कई सन्न थे। फैंस को यकीन है कि उन्हें ये मैसेज मिल गया कि सिंगर अपनी लाइफ के इस पड़ाव पर पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। इस मोनोलॉग के बाद जेनिफर ने अपना नया ट्रैक गाया, जिसका टाइटल है- 'अप ऑल नाइट।' इसके लिरिक्स हैं- मैं पूरी रात जागती हूं। किसी के साथ नाचती हूं। अपनी बेस्ट लाइफ जीती हूं। मुझे यकीन है कि आप भी चाहते होंगे कि आप मेरे साथ होते। मैं आपके तोड़ दिए जाने से थक गई हूं। अब मेरी ओर देखो…।' फैंस का कहना है कि उनके गाने का टाइम और बोल उनके पूर्व पति बेन एफ्लेक की ओर इशारा करते हैं। कईयों का कहना है कि उन्होंने इस गाने से अपनी असफल शादी का जिक्र किया है। गानों में है रिश्तों के उतार-चढ़ाव का दर्द एक सूत्र ने 'द यूएस सन' को बताया कि जेनिफर के पासक एक नए एल्बम के लिए कई गाने हैं। इनमें से ज्यादातर गाने बेन एफ्लेक के साथ उनके उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते से लिए गए हैं। सूत्र ने कहा, 'जेनिफर के लिए ये बिल्कुल नया दौर है और वो इसमें कोई कसर नहीं छोडे़ंगी। 'रेकेज ऑफ यू' खासतौर पर बेन के बारे में था और 'अफ ऑल नाइट' इस ओर इशारा करते है कि जेनिफर इस समय अपनी लाइफ में कहां हैं।'

जेनिफर विंगेट का दिल चुराने वाला कौन? एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर किया खुलासा

मुंबई दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेपनाह जैसे टीवी शोस में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट  काफी समय से किसी शो में नजर नहीं आई हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं. हाल में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया हैं और फैंस को बताया हैं कि उनका दिल किसने चुरा लिया है. बता दें कि जेनिफर विंगेट टेलीविजन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं और उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर एक ‘बॉर्डर कॉली डॉग’ के साथ अपनी फोटो शेयर किया है. फोटो में वो उस डॉग को गले लगाती नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “इसने मेरा दिल जीत लिया है.” जेनिफर का टेलीविजन सफर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 की चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ से किया था. इस बाद साल 2002 में फेमस शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में नजर आईं. इस शो के बाद तो मानों उनके पास शोज की लाइने लग गई. एक्ट्रेस ने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘संगम’, ‘दिल मिल गए’, ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसे शोज में काम किया है. जेनिफर का ओटीटी डेब्यू बता दें कि जेनिफर विंगेट  ने साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘कोड एम’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें सीरीज ‘रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी’ में भी देखा गया था. वहीं, अब वो जल्द ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ मिस्ट्री थ्रिलर में नजर आने वाली हैं. जो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा.

एक्शन, रोमांस और टक्कर: ऋतिक और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई ऋतिक रोशन की इस साल की जबरदस्त फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और वो इसमें कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं। ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर की जोड़ी भी खूब जम रही है। दोनों के बीच में कियारा आडवानी 'चेरी ऑन द केक' से कम नहीं लग रही हैं। 'वॉर 2' का ट्रेलर शुक्रवार, 25 जुलाई को बड़े ही धूमधाम से रिलीज हो गया। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ज़बरदस्त टक्कर वाला यह ट्रेलर धमाकेदार एक्शन, रोमांस और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक से भरपूर है जो आगे आने वाली जासूसी कहानी की एक झलक पेश करता है। जैसा कि उम्मीद थी, दो मिनट पैंतीस सेकंड का यह ट्रेलर रोमांच से भरपूर स्टंट, शानदार एक्शन सीन्स और जबरदस्त ड्रामा से भरपूर है। इसकी शुरुआत ऋतिक रोशन की आवाज से होती है, जो अपना काम, अपना नाम और यहां तक कि अपनी पहचान भी छोड़कर एक साया बनने की कसम खाते हैं। फिल्म के सीन्स के साथ इसके डायलॉग्स भी दमदार लग रहे हैं। इसमें एक डायलॉग संस्कृत में भी है 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन', यह श्रीमद्भगवद्गीता के दूसरे अध्याय के 47वें श्लोक का एक बेहद मशहूर वाक्‍य है। इसका अर्थ है, 'तुम्हारा अधिकार सिर्फ कर्म करने में है, उसके फल में नहीं।' सरल शब्‍दों में समझे तो, हमें अपने कर्मों के फल की चिंता किए बिना, सिर्फ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इसकी चर्चा इंटरनेट पर खूब हो रही है। 'वॉर 2' के ट्रेलर का दमदार सीन इंटरनेट पर जिस चीज ने तहलका मचा दिया है, वह है ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का फुल-ब्लोअर एक्शन अंदाज में एक बेहद खास पल। कियारा के लिए, यह बड़े पैमाने पर एक्शन में उनका पहला बड़ा कदम है और बॉलीवुड के सबसे अनुभवी एक्शन स्टार्स में से एक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना बहुत बड़ी बात है। इस सीन में दोनों यूनिफॉर्म में, हथियारों के साथ एक बड़े और अहम मिशन पर दिखाई देते हैं। ट्रेलर के इस हिस्से को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी में ये एक बहुत बड़ा मोड़ होगा। ऋतिक रोशन और NTR एक साथ साल 2019 की एक्शन ब्लॉकबस्टर का सीक्वल 'वॉर 2' जल्द ही फैंस के बीच धूम मचाने के लिए आ रहा है। अयान मुखर्जी की यह फिल्म दो दमदार सितारों को एक साथ ला रही है – ऋतिक रोशन कबीर के अपने रोल को दोहरा रहे हैं और एनटीआर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं, जिसे एक जबरदस्त मुकाबला बताया जा रहा है। 'वॉर 2' रिलीज डेट फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में हैं। 'War 2' YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला बड़ा चैप्टर है और ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि एक्शन और ड्रामा इस बार दोगुना होगा। 15 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए अब फैंस और भी ज्यादा एक्साइडेट हैं।