samacharsecretary.com

शुभमन गिल की नेट्स पर बैटिंग ने चौंकाया विराट-धोनी को, पूर्व कोच ने खोला राज़

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया के उभरते सितारों में से एक हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायर होने के बाद सभी फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। टेस्ट में कप्तान बनाने के बाद उन्हें आगामी एशिया कप 2025 में टी20 टीम का उप-कप्तान भी बनाया गाय है। वहीं रिपोर्ट्स यह भी हैं कि उन्हें जल्द ही वनडे टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। शुभमन गिल सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी है, अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर सीनियर टीम तक उन्होंने हर मौके पर खुदको साबित किया है। कोहली-धोनी और शास्त्री ने गिल के पहले सेशन के बाद ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि इस लड़के में कुछ खास है और यह अगला उभरता सितारा बन सकता है। इसका खुलासा हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने किया है। बांगर ने बताया कि कैसे गिल ने 2019 वर्ल्ड कप की तैयारियों के दौरान हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शास्त्री तो चाहते थे कि उन्हें उसी समय प्लेइंग XI में जगह दी जाए। बांगर ने दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर कहा, "यह उनका पहला सत्र था और वह नेट्स पर बल्लेबाजी करने उतरे। रवि शास्त्री मुख्य कोच थे, कप्तान विराट कोहली थे और एमएस धोनी अभी भी टीम में थे। हम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे थे। साइड-आर्म थ्रोअर्स और मैंने शुभमन को गेंदबाजी करना शुरू किया। जब हम गेंद को ऊपर की ओर डालते, तो वह ड्राइव खेलते।" थोड़ा सा ऑफ-स्टंप के बाहर है तो कट मारे। थोड़ा सा शॉर्ट दे दो तो पुल मारे। दूसरा नेट बंद हो गया, इनका ही नेट चल रहा था और सब देख रहे हैं कि ये क्या है।" बांगर ने यह भी बताया कि कोच शास्त्री गिल को लेकर कितने उत्साहित थे, उन्होंने कहा कि वह गिल को सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा, "कोच रवि शास्त्री इतने प्रभावित हुए कि वह उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहते थे। 'इसको अभी खिला दो।' उन्होंने अपने पहले नेट सेशन में ही ऐसी छाप छोड़ी, और तब हमें एहसास हुआ कि यह लड़का खास है।"  

ऐतिहासिक जीत! सबालेंका ने फाइनल में रचा कमाल, सेरेना के रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली  यूएस ओपन 2025 के विमेंस सिंगल्स फाइनल में बेलारूस की स्टार खिलाड़ी और विश्व नंबर-1 आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka Won Women's Singles Title) ने खिताबी जीत हासिल की। उन्होंने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (7-3) से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता। इसके साथ ही सबालेंका ने दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) की बराबरी कर ली। सेरेना ने भी यूएस ओपन लगातार दूसरी बार जीता था। ऑस्ट्रेलियन और फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारीं सबालेंका के लिए यह इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेडिसन कीज ने और फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ ने उन्हें हराया था। वहीं, विंबलडन में वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकीं। इस बार जीत के बाद सबालेंका बेहद भावुक हो गईं और घुटनों के बल बैठकर खुशी जताई। मैच के बाद ईएसपीएन से बातचीत में सबालेंका ने कहा, “दो फाइनल हारने के बाद मैं भावनाओं पर नियंत्रण खो बैठी थी। इस बार मैंने शांत रहकर खेल पर ध्यान दिया और खुद को चीजों के साथ बहने दिया।” अमांडा अनिसिमोवा का टूटा सपना दूसरी ओर, अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा का सपना टूटा। यह उनका दूसरा मेजर फाइनल था। उन्होंने सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी इगा स्विएंटेक को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराकर सबको चौंका दिया था। लेकिन खिताबी मुकाबले में वह सात डबल फॉल्ट की बड़ी गलतियों से जूझती रहीं। मैच के बाद उन्होंने अपनी हार के लिए कहीं न कहीं आर्थर एश स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को भी जिम्मेदार ठहराया। अनिसिमोवा ने कहा, “यह समर मेरे लिए शानदार रहा। लगातार दो ग्रैंड स्लैम फाइनल तक पहुंचना एक उपलब्धि है, लेकिन हार का दुख भी है। आज मैं अपने सपनों के लिए पूरी तरह नहीं लड़ सकी।” इससे पहले वह विंबलडन 2025 के फाइनल तक भी पहुंची थीं, लेकिन वहां उन्हें पोलैंड की इगा स्विएंटेक से हार का सामना करना पड़ा था।  

वर्कलोड बढ़ा, बुमराह को मिली प्राथमिकता; रिंकू-शिवम का खेल होगा टाल-मटोल?

नई दिल्ली  भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भारत का पहला मुकाबला यूएई से 10 सितंबर को होगा। इस टूर्नामेंट से पहले सुनील गावस्कर ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सुझाव दिए हैं और उनका मानना है कि एशिया कप के दौरान चयन समिति को अंतिम-11 को लेकर माथापच्ची करनी पड़ेगी। भारतीय टीम के पास टी20 टीम में विकल्पों की भरमार है और इस वजह से कुछ खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। गावस्कर ने ये भी कहा है कि रिंकू सिंह और शिवम दूबे में से किसी एक को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शुभमन गिल भारत की टी20 टीम में वापस आ गए हैं और सीधे नेतृत्व की भूमिका में आ गए हैं। 25 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज को एशिया कप 2025 के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। सुनील गावस्कर ने बताया कि टीम के संतुलन और स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के शामिल होने को देखते हुए रिंकू सिंह या शिवम दुबे में से किसी एक के बाहर बैठने की संभावना है। गावस्कर का मानना है कि रिंकू सिंह या शिवम दुबे में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘और अक्षर पटेल के भी इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में खेलने की संभावना है और वह चार ओवर अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि रिंकू और शिवम जैसे बल्लेबाजों को मौका मिलने से पहले थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ’’ उन्हें लगता है कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शुरूआत करने वाले दो स्पिनर हैं और तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे आठवें नंबर तक बल्लेबाजी नहीं बढ़ाएंगे और गेंदबाजों पर ध्यान देंगे। शायद आठवें नंबर पर कुलदीप और फिर नौवें, दसवें, ग्यारहवें नंबर पर, आपके तीन तेज गेंदबाज। गावस्कर ने यह भी स्पष्ट किया कि जसप्रीत बुमराह को कार्यभार संबंधित कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि वह प्रति मैच केवल चार ओवर ही गेंदबाजी करेंगे और वह भी दो या तीन स्पैल में। उन्होंने कहा, ‘‘इस एशिया कप में बात केवल चार ओवर गेंदबाजी करने की है और वह भी एक साथ चार ओवर नहीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने में कोई समस्या होगी। उनके लिए कार्यभार की कोई समस्या नहीं होगी। ’’ एशिया कप के तुरंत बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के होने के कारण बुमराह की उपलब्धता को लेकर कुछ संशय बना हुआ था। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है। अगले साल घरेलू मैदान पर होने वाले विश्व कप से पहले भारत को काफी टी20 क्रिकेट खेलना है। एशिया कप के बाद भारत टी20 विश्व कप से पहले इस प्रारूप का 15 और मैच खेलेगा। टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह स्टैंडबाय: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल  

दीपदास गुप्ता का बयान: क्रिकेटर्स के संन्यास पर किसी का अधिकार नहीं

मुंबई भारतीय एकदिवसीय क्रिेकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद संन्यास लेने की लगायी जा रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये दौरा इन दोनो का अंतिम अंतरराष्ट्रीय दौरा हो सकता है। वहीं पूर्व क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने कहा है कि किसी को भी ये कहने का अधिकार नहीं है कि इन्हें कब संन्यास लेना चाहिये। दासगुप्ता ने कहा, हमने उन्हें कभी शुरुआत करने के लिए नहीं कहा, इसलिए हम उन्हें यह बताने वाले कोई नहीं होते कि कब रुकना है। वे जब रुकते हैं, तब रुकते हैं।  यह पूरी तरह से उन पर निर्भर करता है। हां, जहां तक चयन का सवाल है तो हम एक प्रदर्शन-आधारित उद्योग में हैं। इसमे अगर आप प्रदर्शन करते हैं तो टीम में बने रहेंगे। मैंने हाल ही में रोहित तस्वीरें देखीं, वह फिट दिख रहे हैं, वह पूरी तरह से तैयार हैं और आने वाली चुनौती के लिए तैयार हैं। दासगुप्ता ने कहा, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उन दोनों के पास आगे बढ़ने के लिए कुछ साल बाकी हैं। मुझे सचमुच थोड़ा गुस्सा आता है जब लोग कहते हैं, इन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। मेरा मतलब है कि हम कौन होते हैं ऐसा सुझाव देने वाले? अगले एक साल में कम एकदिवसीय होने हैं ऐसे में दीप का मानना है कि इन दोनो को ही फिटनेस बनाये रखने के लिए आईपीएल अन्य जगहों पर भी खेलना होगा। दासगुप्ता ने कहा अगर दोनों मानदंड पूरे कर लेते हैं, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में लीग क्रिकेट खेलने के विकल्पों पर विचार करना चाहिए।   

टेनिस की बड़ी जंग: सबालेंका चौथे और अनिसिमोवा पहले ग्रैंड स्लैम की ओर

न्यूयॉर्क दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका शनिवार को जब यहां आर्थर ऐश स्टेडियम में महिला वर्ग के फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा से भिड़ेंगी, तो उनकी निगाह अपना चौथा ग्रैंड स्लैम और अमेरिकी ओपन में लगातार दूसरे खिताब पर रहेंगी। बेलारूस की 27 वर्षीय सबालेंका 2025 में अपने तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलेगी। इससे पहले वह दो अवसर पर अमेरिका की खिलाड़ियों से हार गई थी और इस बार भी फाइनल में उनका मुकाबला एक अमेरिकी खिड़की से है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अमेरिकी खिलाड़ियों से फाइनल में हार का यह सिलसिला तोड़ पाती है या नहीं। वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मैडिसन कीज़ से और जून में फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ़ से हार गई थीं। सबालेंका ने पिछले वर्ष न्यूयॉर्क में हुए फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला को भी हराया था और वह इस जीत से प्रेरणा देने की कोशिश करेगी। यही नहीं वह 2012-14 में सेरेना विलियम्स के बाद अमेरिकी ओपन में लगातार ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला बनने की कोशिश भी करेंगी। सबालेंका जुलाई में विंबलडन के सेमीफाइनल में अनिसिमोवा से हार गई थी और वह इसका बदला चुकता करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। वह अमेरिका की इस खिलाड़ी के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार भी करना चाहेगी। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक जो नौ मैच खेले गए हैं उनमें अनिसिमोवा ने छह में जीत हासिल की है। दो महीने से भी कम समय पहले ऑल इंग्लैंड क्लब में सबालेंका को हराने के बाद अनिसिमोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल इगा स्वियातेक से 6-0, 6-0 से हार गई थी। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी अमेरिकी ओपन में इस तरह की कोई गलती नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उन्होंने हालांकि उस पराजय को पीछे छोड़ दिया है जो इस टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन से स्पष्ट नजर आता है। वह स्वियातेक को अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में हराकर विंबलडन की हार का बदला चुकता चुकी हैं और उनका पूरा ध्यान अब पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने पर लगा होगा।  

इंडिया ए की कमान श्रेयस अय्यर को, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुकाबलों के लिए पूरी टीम हुई घोषित

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वाले दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए सीनियर पुरुष चयन समिति ने शनिवार को इंडिया ए टीम का ऐलान किया है। आगामी सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वाले दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए सीनियर पुरुष चयन समिति ने शनिवार को इंडिया ए टीम का ऐलान किया है। आगामी सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान चुना गया है। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज 16 सितंबर से शुरू होगी। दूसरा बहु-दिवसीय मैच 23 सितंबर, 2025 को शुरू होगा। दोनों मैच लखनऊ में होंगे।   आगामी एशिया कप से बाहर रहने के बाद श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 सितंबर से लखनऊ में खेले जाने वाले दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। मुंबई का यह बल्लेबाज उस टीम की कप्तानी करेगा जिसमें साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कुछ अन्य नए टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं। केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को 23 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मैच के लिए दो अन्य खिलाड़ियों की जगह ए टीम में शामिल किया जाएगा। यह 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास के तौर पर होगा। दोनों खिलाड़ी को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। दो बहु-दिवसीय मैचों के बाद, भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कानपुर में तीन वनडे मैच खेलेंगे। इंडिया ए टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर

शतरंज ग्रां प्री 2025: प्रज्ञानानंद चमके, गुकेश ने बांटा अंक, वैशाली महिला वर्ग में बढ़त पर

समरकंद (उज़्बेकिस्तान) विश्व चैम्पियन डी. गुकेश को मात्र 14 वर्षीय तुर्की ग्रैंडमास्टर यागिज़ खान एर्दोगमुस ने दूसरे दौर में ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं, महिला वर्ग की मौजूदा चैंपियन आर. वैशाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉलैंड की एलाइन रोएबर्स को पराजित कर संयुक्त बढ़त हासिल की। ओपन सेक्शन में गुकेश जीत की स्थिति में होने के बावजूद समय की कमी से जूझते हुए एर्दोगमुस से अंक बांटने पर मजबूर हुए। दूसरी ओर, शीर्ष वरीय आर. प्रज्ञानानंद ने शानदार वापसी करते हुए अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने रूस पर प्रतिबंध के कारण फिडे ध्वज तले खेल रहे इवान ज़ेनल्यांस्की को पराजित किया। 8,55,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में फ्रांस के अलीरेज़ा फिरौजा, ईरान के परहम मागसूदलू और स्लोवेनिया के एंटोन डेमचेंको दो-दो अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। महिला वर्ग में वैशाली लगातार दूसरी जीत के साथ दो अंकों पर पहुंच गई हैं और अब वह ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेदेलका के साथ संयुक्त शीर्ष पर हैं। वैशाली की रेटिंग और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि वह जल्द ही अकेली बढ़त बना सकती हैं। यह फिडे ग्रां प्री स्विस का चौथा संस्करण है। ओपन और महिला दोनों वर्गों में शीर्ष दो खिलाड़ी 2026 के फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे, जो अगली विश्व चैम्पियनशिप के दावेदार तय करेगा। 6,25,000 अमेरिकी डॉलर इनामी ओपन वर्ग (प्रथम स्थान के लिए 90,000 डॉलर) में कुल 116 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें भारतीय तिकड़ी — जीएम प्रज्ञानानंद, अर्जुन एरिगैसी और गुकेश — शीर्ष पर वरीयता प्राप्त हैं।  

एशिया कप की तैयारी: सूर्यकुमार यादव नेतृत्व में भारतीय टीम ने दुबई में किया जोरदार अभ्यास

दुबई सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए यहां पहुंची भारतीय टीम ने अभ्यास शुरु कर दिया है। एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेजबान यूएई से होना है। भारतीय टीम आईसीसी अकादमी में अभ्यास के लिए उतरी। भारतीय टीम 14 सितंबर पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से खेलेगी। वहीं प्लेऑफ मुकाबले 20 सितंबर से प्रारंभ होंगे। अभ्यास सत्र में कप्तान सूर्यकुमार यादव, उप-कप्तान शुभमन गिल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा सभी ने नेट्स पर लंबे समय तक बल्लेबाजी की। भारतीय टीम यहां बिना अभ्यास के ही पहुंची है। टीम प्रबंधन का मानना था कि दुबई की आबोहवा में स्वयं को ढालने के लिए दुबई में ही अभ्यास करना बेहतर रहेगा। इस टूर्नोमेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टी20 में वापसी पर भी सबकी नजर रहेंगी। इसके अलावा ये देखना होगा कि इंग्लैंड में टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए 700 से अधिक रन बनाने वाले शुभमन गिल यहां कितने रन बना पाते हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी लंबे समय के बाद इस टूर्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम ने मुख्य कोच गंभीर, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरु किया। ग्रुप ए में भारतीय टीम, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल के साथ हैं जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हैं।   

यूएस ओपन में सिनर अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना कार्लोस अल्काराज से होगा

न्यूयॉर्क यानिक सिनर ने यूएस ओपन के मेंस सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन ने सेमीफाइनल में 25वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना कार्लोस अल्काराज से होगा। दूसरी ओर, कार्लोस अल्काराज आर्थर ऐश स्टेडियम में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को मात देकर फाइनल में पहुंचे हैं। यानिक सिनर को सेमीफाइनल मैच के पांचवें गेम में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने तेजी से लय हासिल की और सर्विस बचाते हुए पहला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया। कनाडाई खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-अलियासिम दूसरी बार यूएस ओपन सेमीफाइनल में उतरे थे। उन्होंने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 5-3 की बढ़त लेकर सेट जीता और स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन यहां से मोमेंटम फिर से सिनर की ओर मुड़ गया। मेडिकल टाइमआउट लेने के बाद सिनर ने दोबारा लय हासिल कर ली और तीसरा सेट जीतकर बढ़त बनाई। चौथे सेट में भी उन्होंने अहम मौकों पर शानदार सर्विस करते हुए अलियासिम की वापसी की कोशिशों को नाकाम किया और मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अपनी सटीकता के लिए मशहूर सिनर भले ही कुछ मौकों पर लड़खड़ाए, लेकिन आखिर तक मजबूती से टिके रहे। इसी के साथ उन्होंने लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में स्पेनिश स्टार अल्काराज से भिड़ने का मौका हासिल कर लिया। इस जीत के साथ यानिक सिनर ओपन एरा में ऐसे चौथे खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक ही सीजन में सभी चार ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई। सिनर से पहले यह उपलब्धि रॉड लेवर, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ने हासिल की थी। यानिक सिनर ने जीत के बाद खुशी जताते हुए कहा, “यह सीजन कमाल का रहा है। ग्रैंड स्लैम हमारे लिए सबसे अहम टूर्नामेंट होते हैं। शानदार दर्शकों के बीच खुद को एक और फाइनल में देखना, खासकर इस सीजन के आखिरी फाइनल में, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”  

मिशेल स्टार्क ने बताया, टेस्ट क्रिकेट में शरीर का हर हिस्सा है काम आएगा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के लिए उनमें अभी भी बहुत कुछ बचा है तथा वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अधिक सफलता हासिल करने के लिए अपने शरीर का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। स्टार्क ने हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की ताकि वह खुद को एशेज, आईपीएल, भारत में टेस्ट श्रृंखला और दो साल में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए तैयार रख सकें। इसका मतलब है कि यह स्टार तेज गेंदबाज अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेलेगा। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टार्क के हवाले से कहा, ‘‘मैं जितना संभव हो सके उतना टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपने शरीर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि मुझे दूसरे प्रारूपों में से एक को छोड़ना होगा। मुझे लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और मेरा लक्ष्य 2027 तक अपनी फिटनेस बनाए रखना है। साथ ही 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए भी काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’’ स्टार्क ने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 में टी20 विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रारूप में अपना पहला विश्व खिताब जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसको लेकर असमंजस में था कि कौन सा प्रारूप रखना सही रहेगा। मैंने 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे को चुना। मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। मैंने इस बारे में काफी सोचा था। मुझे लगता है कि शायद यह सही समय था। मैं 35 साल का हो गया हूं। टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए पहली प्राथमिकता रहा है और आगे भी रहेगा।’’