samacharsecretary.com

टूटा शीशा घर में लाता है क्लेश, जानें इसके 3 गंभीर प्रभाव और क्यों है यह अशुभ

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसका उद्देश्य घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना होता है. कहा जाता है कि अगर घर में ऊर्जा सही दिशा में बहती है, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.वास्तु के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है. इन्हीं में से एक है टूटा हुआ शीशा या कांच.अगर आपके घर में कहीं भी टूटा हुआ शीशा रखा है, तो उसे तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार टूटा हुआ शीशा नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. शीशा व्यक्ति की छवि और ऊर्जा को दर्शाता है.जब शीशा टूट जाता है, तो वह सकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ाने लगता है. इसका असर धीरे-धीरे पूरे घर और घर में रहने वाले लोगों पर पड़ता है. घर में बढ़ता है क्लेश टूटे हुए कांच या शीशे से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर के माहौल को बिगाड़ देती है. ऐसे घरों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगते हैं.परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, मनमुटाव और अशांति बनी रहती है. बिना किसी बड़ी वजह के गुस्सा, चिड़चिड़ापन और मानसिक अशांति महसूस होती है. कई बार घर का माहौल इतना भारी हो जाता है कि शांति से रहना मुश्किल हो जाता है. आर्थिक स्थिति पर पड़ता है असर वास्तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा आर्थिक नुकसान का भी संकेत माना जाता है. ऐसे घरों में पैसों की तंगी बनी रहती है. कमाई के रास्ते में रुकावटें आने लगती हैं और खर्चे अचानक बढ़ जाते हैं. मेहनत के बावजूद धन टिक नहीं पाता. कई बार नौकरी या व्यापार में नुकसान होने लगता है, जिससे व्यक्ति मानसिक तनाव में आ जाता है. हर काम में आती है बाधा अगर घर में टूटा हुआ शीशा रखा हो, तो व्यक्ति के काम भी अटकने लगते हैं. बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं और हर प्रयास में रुकावट महसूस होती है. चाहे पढ़ाई हो, नौकरी हो या कोई नया काम शुरू करना हो, हर क्षेत्र में सफलता मिलने में देरी होती है. इससे आत्मविश्वास भी धीरे-धीरे कम होने लगता है. क्या करें? वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में में शीशा या कांच टूट जाए, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए. बेहतर है कि उसे घर से बाहर फेंक दें और उसकी जगह सही, साफ और बिना दरार वाला शीशा लगवाएं. इससे घर में फिर से सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति बनी रहती है.

15 दिसंबर का राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

मेष: आज के दिन जंक फूड्स से दूर रहें। लव के मामले में सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। करियर की सिचुएशन अच्छी रहेगी, अगर आप पॉलिटिक्स पर ज्यादा ध्यान न दें। आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है। वृषभ: 15 दिसंबर के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। ये दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। चाहे मामला परिवार का हो, करियर का हो, धन का हो, सेहत का हो, या लव का हो, जीवन में किसी भी बदलाव को पॉजिटिव सोच के साथ एक्सेप्ट करें।   मिथुन: आज के दिन कुछ लोग डेट पर जा सकते हैं। ये दिन आपके लिए बिजी साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। कर्क: आज के दिन कुछ लोग घर पर ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। चाहे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हो, या कमिटेड रिलेशनशिप में हो, प्रेम जीवन में अच्छे पलों का अनुभव करने के लिए तैयार रहें। सिंह: आज के दिन आपको बिजनेस के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी। जिन लोगों को सेहत संबंधी समस्याओं का इतिहास है, उन्हें सावधान रहना चाहिए। दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है।   कन्या: आज के दिन सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ टास्क ऐसे मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को धन के मामले में परेशानी हो सकती है। तुला: आज के दिन किसी को बड़ी रकम उधार न दें, वापस लेने में परेशानी होगी। कुछ सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा और वे अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए प्रपोज करेंगे। प्रोजेक्ट या कार्यालय की राजनीति से संबंधित मुद्दे हो सकते हैं। वृश्चिक: आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। करियर के मामले में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन में बदलाव होने की भी संभावना है। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है।   धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। सेविंग्स पर ध्यान देने से आप स्टेबल रहेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए वक्त निकालें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें। फिटनेस पर ध्यान दें। मकर: आज का दिन आपके लिए नॉर्मल रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। कुंभ: आज के दिन काम के सिलसिले में कुछ लोगों को क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक सब कुछ सही हो जाएगा। अपने करियर में गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं। मीन: आज कार्यस्थल पर अच्छा सपोर्ट मिलेगा। किसी मुश्किल काम का समाधान मिल जाएगा और तनाव कम होगा। घर के किसी सदस्य से खुशी या सरप्राइज मिल सकता है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और बातचीत में खुलापन रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन का अंत सकारात्मक महसूस कराएगा।

Saphala Ekadashi Vrat Katha: लुम्भक की कथा से समझें सफला एकादशी का महत्व, अनजाने व्रत से कैसे बदली किस्मत

युधिष्ठिर ने पूछा-पौष मास के कृष्णपक्ष में जो एकादशी होती है, उसका क्या नाम है ? उसकी क्या विधि है और उसमें किस देवता की पूजा की जाती है। भगवान्‌ श्रीकृष्ण ने कहा कि पौष मास के कष्णपक्ष में सफला नाम की एकादशी होती है। उस दिन विधान से ही विधिपूर्वक भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए। सफला एकादशी को विशेषरूप से दीप-दान करने का विधान है। रात को वैष्णव पुरुषों के साथ जागरण करना चाहिए। जागरण करने वाले को एकादशी का पूर्ण फल मिलता है। अब सफला एकादशी व्रत की कथा सुनो। चम्पावती नाम के राज्य में राजा माहिष्मत रहता था। महर्षि माहिष्मत के 5 पुत्र थे। उसके सभी बेटे अच्छे थे लेकिन सबसे बड़ा पापी था। राजा के पैसों को वह पाप कर्म में खर्च करता था। वह दूसरों को धोखा देता था|वह सदा दुराचार और ब्राह्मणों को सताता और निंदा करता था। बैष्णवों और देवताओंकी भी हमेशा निन्‍दा करता था। अपने बेटे का पाप करते देख राजा माहिष्मत ने उसका नाम लुम्भक रख दिया । फिर पिता और भाइयों ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे राज्य से निका दिया। लुम्भक उस नगर से निकलकर वन में चला गया। वहीं रहकर उस पापी ने लूटपाट शुरू कर दी है। वह चोरी करके एक दिन जा रहा था , तो राजा के सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। उसने अपने को राजा माहिष्मत का पुत्र बतलाया तो सिपाहियों ने उसे छोड़ दिया। लेकिन उसे राज्य में नहीं आने दिया। वह पापी वन में रहने लगा और मास तथा वृक्षोंके फल खाकर जी रहा था। एक दिन वो पुराना पीपल के पेड़ के पास आराम कर रहा था। उस वनमें वह वृक्ष एक महान्‌ देवता माना जाता था।   एक दिन किसी पुण्य के प्रभाव से उसके द्वारा एकादशी व्रत का पालन हो गया। पौष मास में कृष्णपक्ष की दशमी के दिन॑ लुम्भक ने वृक्षों के फल खाए और रातभर सर्दी का कष्ट भोगा। उस समय न तो उसे नींद आई ओर न आराम ही मिला। सूर्योदय होने पर भी उस पापीको होश नहीं हुआ। सफला एकादशी के दिन भी लुम्भक बेहोश पड़ा रहा । वह भूखसे दुर्बल हो रहा था। तब उसने वृक्ष की जड़ में बहुत-से फल निवेदन किया कि इन फलों से लक्ष्मीपति भगवान विष्णु संतुष्ट हों । इस प्रकार उससे अनायास ही ब्र तका पालन कर लिया। उस समय सहसा आकाशवाणी हुई कि एकादशीके प्रसाद से राज्य ओर पुत्र प्राप्त करोगे। तब से वो भगवान्‌ विष्णु के भजन में लग गया । उस समय भगवान्‌ श्रीकृष्ण की कृपासे उसके मनोज्ञ नामक पुत्र उत्पन्न हुआ। इस प्रकार जो सफला एकादशीका उत्तम त्रत करता है, वह इस लोकमें सुख भोगकर मरने के पश्चात्‌ मोक्ष को प्राप्त होता है ।    

भाग्य का सुनहरा दौर शुरू: 20 दिसंबर से सूर्य-शुक्र की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय वृश्चिक राशि में सूर्य बैठे हैं और जल्द ही धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर के दिन सूर्य का गोचर धनु राशि में होगा। वहीं, 20 दिसंबर के दिन शुक्र भी गुरु की धनु राशि में एंटर करेंगे। शुक्र के गोचर करते ही धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। जब सूर्य और शुक्र किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे शुक्रादित्य योग बनता है, जो शुभ माना जाता है। शुक्र-सूर्य की ये शुभ युति कुछ राशियों के लिए फलदायक मानी जा रही है। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। आइए जानते हैं शुक्र और सूर्य की युति से किन राशियों के दिन बदल सकते हैं-  मेष राशि मेष राशि वालों के लिए धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना शुभ माना जा रहा है। आय में वृद्धि हो सकती है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें। तुला राशि धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना तुला राशि के जातकों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सिंह राशि सिंह राशि के लोगों के लिए धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना लाभदायक साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सहयोग से आसानी से हल की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

Kharmas 2025: दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक विवाह पर रोक, जानें फरवरी 2026 में कब होंगे शुभ मुहूर्त

 हिंदू धर्म में विवाह और अन्य शुभ संस्कार हमेशा शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि शुभ समय में किए गए कार्य देवताओं की कृपा और ग्रहों के अनुकूल प्रभाव से सफल होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं. लेकिन जैसे ही खरमास शुरू होता है, वैसे ही विवाह, मुंडन जैसे बड़े शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. इस बार खरमास 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए इस अवधि में शादियां नहीं होंगी. इसके अलावा, खरमास से पहले ही विवाह पर एक और कारण से विराम लग जाता है. दरअसल, 11 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह अस्त हो चुके हैं. शुक्र को प्रेम, दांपत्य सुख और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र के अस्त होने के कारण भी शादियों के शुभ मुहूर्त नहीं माने जाते हैं. इस तरह से 11 दिसंबर 2025 से ही विवाह समारोहों पर रोक लग चुकी हैं, जो आगे आने वाले समय तक बनी रहेगी. अब सवाल यह है कि यह रोक कब तक रहेगी और फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त कब शुरू होंगे. शादियों पर रोक कब तक रहेगी? खरमास 15 जनवरी 2026 को समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद आमतौर पर शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. लेकिन इस बार विवाह के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. दरअसल, शुक्र ग्रह 53 दिनों तक अस्त रहेंगे और 1 फरवरी 2026 को फिर से उदय होंगे. ज्योतिष के अनुसार, शुक्र के उदय होने के बाद ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू किए जाते हैं. इसलिए शादियों का सीजन फरवरी 2026 से ही शुरू होगा. फरवरी 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त फरवरी 2026 में विवाह के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं, जिनकी तिथियां कुछ इस प्रकार हैं- 5 फरवरी, 6 फरवरी, 8 फरवरी, 10 फरवरी, 12 फरवरी, 14 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी, 24 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी. बसंत पंचमी पर विवाह क्यों नहीं होंगे? बसंत पंचमी को आमतौर पर विवाह के लिए बहुत शुभ दिन माना जाता है, क्योंकि यह सिद्ध व अबूझ मुहूर्त होता है. लेकिन, साल 2026 में बसंत पंचमी पर भी विवाह का मुहूर्त नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 23 जनवरी को पड़ने वाली बसंत पंचमी शुक्र ग्रह के अस्त रहने की अवधि में आएगी, और इस दौरान शादियां करना शुभ नहीं माना जाता है.

आज का राशिफल (14 दिसंबर 2025): जानें क्या कहता है आपके सितारे

मेष आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मन में नई ऊर्जा महसूस होगी और आपको लगेगा कि आज बहुत कुछ कर सकते हैं। किसी पुराने पेंडिंग काम में प्रगति मिलेगी, जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे। दफ्तर में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, बस बोलते समय थोड़ा नरमी रखें। किसी करीबी से छोटी सी बहस हो सकती है, लेकिन प्यार और समझदारी से बात करेंगे तो मामला तुरंत ठीक हो जाएगा। वृषभ आज आप अपनी जरूरतों और पैसों को लेकर थोड़ा ज्यादा सोचेंगे। दिन की शुरुआत हल्की टेंशन से हो सकती है, लेकिन दोपहर तक चीजें ठीक हो जाएंगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, वरना बाद में अफसोस होगा। काम धीरे-धीरे, लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। शाम को घर का माहौल आपको आराम देगा। मिथुन आज आपका बात करने का तरीका आपका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रहेगा। ऑफिस में लोग आपकी सलाह मानेंगे और आपकी उपस्थिति से माहौल भी हल्का-फुल्का रहेगा। नए काम या नए प्रोजेक्ट का आइडिया दिमाग में आएगा, जिसे आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखें। किसी करीबी को आपकी बात समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है। दिन का दूसरा भाग काफी अच्छा बीतेगा। कर्क आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा। छोटी-छोटी बातें भी दिल को लग सकती हैं। मगर चिंता की जरूरत नहीं, क्योंकि काम और निजी दोनों मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। परिवार का साथ मिलेगा और किसी पुराने दोस्त से अचानक बातचीत हो सकती है, जिससे मन खुश हो जाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शाम को आराम करें या किसी शांत जगह समय बिताएं। सिंह आज आपका प्रभाव चारों तरफ रहेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी मौजूदगी से माहौल में सकारात्मकता आएगी। किसी काम में लीड लेने का मौका मिलेगा। नई जिम्मेदारी या अवसर की झलक भी मिल सकती है। रिश्तों में भरोसा बनाने की जरूरत है। जितना आप खुलकर बात करेंगे, चीजें उतनी ही आसान होंगी। दिन प्रोडक्टिव रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कन्या आपकी मेहनत आज दिखने लगेगी। लोग आपके काम को पहचानेंगे और पैसे की स्थिति भी पहले से बेहतर महसूस होगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। किसी बड़े प्लान पर सोचने या शुरुआत करने का भी अच्छा समय है। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर पूरी तरह फोकस कर पाएंगे। तुला आज आप बहुत व्यवस्थित मूड में रहेंगे। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे प्लान के साथ पूरा करेंगे। छोटी-छोटी चीजें भी आज आपके फेवर में होंगी। सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहें। थकान, सिरदर्द या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। आर्थिक तौर पर कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। दिन शांत लेकिन सकारात्मक रहेगा। वृश्चिक आज दिमाग बहुत क्लियर चलेगा। जो भी प्लान बनाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोई दोस्त या सहकर्मी मदद के लिए आगे आएगा। रिश्तों में हल्की गलतफहमी हो सकती है, लेकिन बात करके सब ठीक हो जाएगा। आज जीवन में संतुलित रहेगा। धनु आज आपको हर चीज में संतुलन बनाए रखना होगा- चाहे काम हो या घर। थोड़ा एडजस्टमेंट करना पड़ेगा, लेकिन आप आसानी से संभाल लेंगे। पैसों को लेकर कोई फैसला आज हो सकता है, जिसे सोच-समझकर ही लें। किसी पुराने प्लान पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में भी सुधार दिखेगा। मकर आपका इंट्यूशन आज बहुत तेज है। जिस चीज की चिंता थी, उसमें आज कोई रास्ता मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय न लें। क्लियर और ईमानदार बात करने से रिश्तों में गलतफहमी दूर होगी। काम में भी छोटी सफलता मिलेगी जो आगे चलकर बड़ा फायदा देगी। शाम तक मूड काफी हल्का हो जाएगा। कुंभ आज यात्रा, मूवमेंट या नए लोगों से मिलने-जुलने का योग है। नए लोगों से तालमेल अच्छा बनेगा और उनसे फायदा भी मिलेगा। काम की रफ्तार बढ़ेगी और किसी खास काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मन में जो भी नया विचार आए, उसे नोट कर लें। आगे चलकर काम आएगा। मीन आज आपकी रचनात्मक सोच और संवेदनशीलता दोनों बढ़ी रहेंगी। काम में एक अच्छा फ्लो बना रहेगा। दिल की बात कहनी है तो आज सही दिन है। सामने वाला आपकी भावनाएं समझेगा। कोई छोटी सफलता या अच्छी खबर मिल सकती है। शाम का समय बिल्कुल शांत और सुकून भरा रहेगा।

साल 2026 में महालक्ष्मी राजयोग से इन 3 राशियों की किस्मत चमकेगी

 कुछ की वक्त में नए साल का आगाज हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, यह नया साल बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इसकी शुरुआत में 18 जनवरी को मंगल-चंद्र की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा. दरअसल, मंगल 16 जनवरी 2026 को मकर राशि में चले जाएंगे और 18 जनवरी को चंद्रमा भी इसी राशि में चले जाएंगे. इससे मकर राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही दुर्लभ राजयोग माना जाता है. जिसकी कुंडली में इस योग का निर्माण होता है, उस जातक को धन, सौभाग्य, आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि की प्राप्त होती है. मंगल जब भी अपनी उच्च राशि मकर में जाते हैं तो अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है. तो चलिए जानते हैं कि महालक्ष्मी राजयोग से किन राशियों को फायदा होगा.  मेष  इस राजयोग का सबसे गहरा असर मेष राशि वालों पर देखने को मिलेगा. महालक्ष्मी राजयोग से रुकी हुई कमाई के रास्ते खुलेंगे. आय में निरंतरता आएगी. आर्थिक सहायता मिलने के संकेत बन रहे हैं. प्रॉपर्टी, सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ मिल सकता है. वित्तीय सुरक्षा बढ़ने से आत्मविश्वास भी मजबूत होगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी.  तुला तुला राशि वालों को महालक्ष्मी राजयोग करियर को मजबूती दिलाएगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जो भविष्य में प्रमोशन दिला सकती हैं. बिजनेस वालों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद रहेगा. नया कॉन्ट्रैक्ट, बड़े क्लाइंट या अचानक मुनाफे के योग बनेंगे. किसी अधूरे प्लान में भी सफलता के संकेत हैं. मकर मकर राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को पूरी तरह सक्रिय रहेगा. विदेश से जुड़ा कोई बड़ा अवसर, यात्रा या कार्य लाभ दे सकता है. पढ़ाई, प्रतियोगिता या आध्यात्मिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे. परिवार का माहौल भी सहयोगी रहेगा. किसी बड़े व्यक्ति की मदद से आर्थिक बढ़त मिलेगी. प्रॉपर्टी या जमीन से भी लाभ मिल सकता है. 

2026 में चमकेगी किस्मत! अपनाएं ये सरल काम और पाएं सुख-समृद्धि

नई दिल्ली  नए साल का आगाज हमेशा उम्मीदों, संकल्पों और नई सकारात्मक शुरुआतों के साथ होता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला वर्ष उसके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। ज्योतिष और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यदि साल शुरू होने से पहले ही कुछ सरल और रोजमर्रा की आदतों को अपनाया जाए, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कई तरह के शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। सुबह की शुरुआत बदलेगी भाग्य कहा जाता है कि सुबह का पहला कदम पूरे दिन की दिशा तय करता है। इसलिए रोज़ सुबह उठते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। इसके बाद दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें और यह मंत्र जपें- “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते करदर्शनम्।” माना जाता है कि इस ‘कर-दर्शन मंत्र’ के जप से दिन की शुरुआत देवी-देवताओं की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है। मंत्र का उच्चारण करने के बाद हथेलियों को तीन-चार बार चेहरे पर फेरना शुभ माना गया है।    घर में तुलसी और दीपक का महत्व नए साल से पहले घर में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। शाम के समय तुलसी के पास और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने की परंपरा पुरानी है। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति तथा पवित्रता बनी रहती है। यह छोटी-सी आदत घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाने वाली मानी जाती है। इस तरह दूर करें नेगेटिविटी यदि घर के वातावरण में बेचैनी या नकारात्मकता महसूस हो रही हो, तो पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पोछा लगाना लाभदायक माना जाता है। यह उपाय वास्तु दोष को भी कम करने में सहायक बताया गया है। इसके अलावा रोजाना घर में धूप, कपूर या गूगल की धूनी देने से भी वातावरण शुद्ध होता है। कोनों में समुद्री नमक या फिटकरी रखना और कुछ दिनों में बदल देना भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला उपाय माना जाता है। सुबह करें इन मंत्रों का जप स्नान के बाद कुछ विशेष मंत्रों का जप करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। 1. गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।। 2. वासुदेव मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” 3. भूमि वंदना मंत्र समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डिते । विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।। माना जाता है कि इन मंत्रों का नियमित जप साधक के जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मकता लाता है।

तुला राशि वाले नए साल में प्राप्त करेंगे महत्वपूर्ण सफलता, जानें पूरी भविष्यवाणी

 कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, नया साल कई राशियों के लिए अच्छे दिन भी लेकर आएगा. साल 2026 शुक्र की राशि तुला वालों के लिए बहुत ही प्रभावशाली माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, तुला राशि वालों को करियर से लेकर आर्थिक क्षेत्र में संतुलन प्राप्त होगा. जो मेहनत करेंगे उनको हर कार्य में सफलता हासिल होगी. जीवन में कई तरह के अलग-अलग बदलाव देखने को मिलेंगे. साथ ही, यह वर्ष नए अवसर देने की ओर संकेत कर रहा है. आइए जानते हैं कि साल 2026 तुला राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.  सेहत तुला राशि वालों को साल 2026 स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी. राहु के गोचर से लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. मानसिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. इसलिए योग, व्यायाम करना होगा और अपने खानपान का ध्यान रखना पड़ेगा. तेल एवं मसालेदार भोजन से परहेज करना होगा.  नौकरी तुला राशि के जातकों की नौकरी के लिए वर्ष 2026 काफी अच्छा रहेगा. छठे भाव में शनि देव की मौजूदगी इस बात का संकेत कर रही है कि आपको कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. अगर आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे, तो आप कार्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएंगे. इन जातकों के लगन के साथ काम करने पर आप अच्छी उपलब्धियां अपने नाम कर सकेंगे. आपके सहकर्मियों की नजरों में आपके लिए सम्मान बढ़ेगा. जो नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर ट्रांसफर लेना चाहते हैं, उनके लिए यह साल मददगार साबित हो सकता है.  व्यापार व्यापार के क्षेत्र में तुला राशि वालों को साल 2026 में मिलजुले परिणाम मिल सकते हैं. हर काम सोच-समझकर करें. राहु के पंचम भाव में बैठने से आप निर्णय गलत दिशा में ले सकते हैं. अगस्त और सितंबर में धन की प्राप्ति होगी, सुख के साधनों पर खर्च बढ़ेगा, काम को लेकर भाग-दौड़ रहेगी, क्रोध से बचना होगा, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.  रिश्ते तुला राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष 2026 अच्छा रहने की संभावना है. मंगल ग्रह का गोचर कभी-कभी छोटी-मोटी समस्याएं पैदा कर सकता है. पारिवारिक जीवन में रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के सक्षम रहेंगे. घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं. हालांकि, दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं. गलतफहमियां भी उत्पन्न हो सकती हैं.

राशिफल 13 दिसंबर 2025: सभी राशियों के लिए आज का विशेष भविष्यफल

मेष राशि- कल आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा करेंगे। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होगा। ऑफिस में कल कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी की सलाह से काम बनेगा। पार्टनर से खुलकर बात करें। ऐसा नहीं करेंगे तो गलतफहमियों के बढ़ने के चांस हैं। इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए दिन शुभ रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि- कल का दिन व्यस्त रहने वाला है। किसी चीज की उलझन हो सकती है। धैर्य और समझदारी से आप चीजों को संभाल सकते हैं। ऑफिस में किसी का सपोर्ट मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। परिवार में कल के दिन कोई पुराना मुद्दा उठ सकता है जोकि पॉजिटिव ही होगा। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। खर्चा बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। नींद पूरी लें और खानपान का ध्यान रखें। मिथुन राशि- कल के दिन आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत काम आएगी। मीटिंग के दौरान आपकी बात लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। साथ ही आपको कई नए मौके मिलने वाले हैं। परिवार में गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा। पैसों के मामले में स्थिरता आएगी। कहीं पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत में सुधार के योग है। तनाव से दूर रहने की पूरी कोशिश करें। कर्क राशि- कल आप इमोशनल तौर पर खुद को मजबूत महसूस करेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत को नोटिस किया जाएगा। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर से समझदारी के साथ बात करें। किसी भी चीज में प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। सेहत ठीक रहेगी। खर्चा थोड़ा बढ़ेगा। सिंह राशि- कल आपकी पर्सनैलिटी चमकेगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नया रोल मिल सकता है, जिससे सम्मान भी बढ़ेगा। रिश्तों में ईगो को बीच में ना लेकर आएं। छोटी-छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। रूटीन को फॉलो करेंगे तो सेहत सही रहेगी। कन्या राशि- कल आप शांत मन से काम करने वाले हैं। इस वजह से आपके कई काम आसान हो जाएंगे। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आगे बढ़ने वाला है। परिवार का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे मन शांत रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर संग समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अब पहले से बेहतर होने वाली है। आप बचत करना भी शुरू करेंगे। सेहत में सुधार आएगी। भोजन हल्का और पौष्टिक करें। तुला राशि- कल आपकी एनर्जी देखते ही बनेगी। ऑफिस में कोई नया अवसर मिल सकता है। बॉस से सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए सही होगा। फालतू के खर्चों से बचें। परिवार में अच्छा माहौल होगा। मानसिक शांति रहेगी। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। वृश्चिक राशि- कल आपके विचारों में क्लैरिटी आएगी। किसी प्रोजेक्ट के सफल होने के चांस हैं। प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। लव लाइफ खुशियों से भरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। अगर थकान हो तो आराम जरूर करें। खानपान का ध्यान रखें। कुछ समय अपने लिए भी निकालें। धनु राशि- कल का दिन उत्साह भरा रहने वाला है। आज पहले से ज्यादा पॉजिटिव महसूस करेंगे। कोई नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में भी दिन सही जाएगा और आपके काम की तारीफ भी होगी। मकर राशि- कल आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा अवसर मिलने के चांस हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में पार्टनर आपको समझेगा। पैसों के मामले में दिन सही जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में सुधार के योग हैं। नींद पूरी करें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। कुंभ राशि- लव लाइफ में खुशियां आएंगी। रोमांटिक समय ज्यादा बिताएंगे। आर्थिक मामले में आप धीरे-धीरे बेहतर होते जाएंगे। इस वजह से आने वाले दिनों में कई बड़े इन्वेस्टमेंट भी करेंगे। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। नए लोगों से मिलेंगे और समय अच्छा जाएगा। वहीं इस वक्त थकान भी हो सकती है। ऐसे में आराम जरूर करें। खाने में हरी सब्जियां और फल बढ़ाएं। मीन राशि- कल के दिन आपकी किएटिविटी बढ़ने वाली है। ऑफिस में आपकी सलाब काम आएगी। हो सकता है कि इससे बड़ा फायदा भी हो जाए। परिवार में खुशी का माहौल होगा। लव लाइफ में पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।