samacharsecretary.com

घर में फर्श पर न रखें ये 5 पौधे, वास्तु के अनुसार स्टैंड पर रखने से बढ़ती है समृद्धि

घर में पौधे लगाने से हरियाली और खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि पौधों को सही दिशा और उचित स्थान पर रखने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है. वहीं, कुछ पौधों को सीधे फर्श पर रखने के बजाय स्टैंड या ऊंची जगह पर रखने की सलाह दी जाती है. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में . मनी प्लांट मनी प्लांट को घर में समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार इसे सीधे फर्श पर रखने के बजाय किसी स्टैंड या ऊंची जगह पर रखना बेहतर माना जाता है. इसकी बेल को नीचे की ओर फैलाने के बजाय ऊपर की दिशा में बढ़ने देना शुभ माना जाता है . मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति का माहौल बना रहता है . जेड प्लांट जेड प्लांट को भी वास्तु में समृद्धि और ग्रोथ से जोड़ा जाता है. इसे जमीन पर रखने के बजाय किसी ऊंचे स्टैंड पर रखने की सलाह दी जाती है . वास्तु के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में जेड प्लांट रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ते हैं . तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधे का दर्जा दिया गया है. वास्तु मान्यताओं में भी इसके स्थान को महत्वपूर्ण माना गया है . तुलसी के पौधे को सीधे जमीन पर रखने के बजाय चौकी, गमले के स्टैंड या किसी ऊंचे स्थान पर रखने की परंपरा है. माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहता है . स्नेक प्लांट स्नेक प्लांट घर की सजावट के लिए काफी पसंद किया जाता है. वास्तु के अनुसार इसे भी सीधे फर्श पर रखने के बजाय स्टैंड पर रखना अच्छा माना जाता है. इसे लकड़ी या धातु के स्टैंड पर रखा जा सकता है. मान्यता है कि सही तरीके से रखा गया यह पौधा घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करता है . एरेका पाम एरेका पाम आकार में अपेक्षाकृत बड़ा पौधा होता है और घर की खूबसूरती बढ़ाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार इसे भी सीधे जमीन पर रखने के बजाय मजबूत स्टैंड पर रखना उचित माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहता है .

पर्स गिफ्ट करते समय न करें ये गलतियां, खाली वॉलेट देना माना जाता है अशुभ

किसी खास मौके पर अपनों को पर्स या वॉलेट गिफ्ट करना आम बात है. यह ऐसा तोहफा है जो खूबसूरत होने के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आता है. लेकिन वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में पर्स को केवल एक सामान नहीं माना जाता, क्योंकि इसका सीधा संबंध धन और आर्थिक स्थिति से जोड़ा जाता है. यही वजह है कि किसी को पर्स देते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि छोटी-सी गलती भी इस तोहफे के शुभ प्रभाव को कम कर सकती है. खाली पर्स देकर न करें शुरुआत अगर आप किसी को पर्स गिफ्ट कर रहे हैं तो उसे बिल्कुल खाली न देने की सलाह दी जाती है. मान्यता के अनुसार पर्स में एक सिक्का या नोट रखकर देना शुभ माना जाता है. ऐसा करने के पीछे यह विचार है कि नए पर्स के साथ धन और समृद्धि की शुरुआत हो. रंग चुनते समय रखें ध्यान पर्स खरीदते समय उसका रंग भी महत्वपूर्ण माना जाता है. वास्तु की मान्यताओं में लाल, हरा, भूरा और सुनहरा जैसे रंग शुभ माने जाते हैं. वहीं बहुत गहरे रंग के पर्स को गिफ्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसलिए तोहफा खरीदते समय सिर्फ पसंद ही नहीं, रंग का भी ध्यान रखा जा सकता है. खराब या टूटा पर्स गिफ्ट न करें किसी को उपहार में देने वाला सामान साफ-सुथरा और अच्छी स्थिति में होना चाहिए. खासतौर पर पर्स के मामले में पुराने, फटे, कटे या खराब क्वालिटी वाले पर्स को गिफ्ट करने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं में खराब और अस्त-व्यस्त वस्तुओं को सकारात्मकता के लिए अच्छा नहीं माना जाता. उधार के पैसों से गिफ्ट करने से बचें वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि किसी को पर्स गिफ्ट करने के लिए उधार लेकर पैसा खर्च नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि उपहार अपनी क्षमता के अनुसार देना बेहतर होता है. इसलिए अगर बजट कम है तो महंगा पर्स खरीदने के लिए कर्ज या उधार लेने के बजाय अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही तोहफा चुनें. पर्स गिफ्ट करते समय एक बात जरूर याद रखें पर्स को धन रखने की जगह माना जाता है, इसलिए इसे गिफ्ट करते समय साफ-सफाई, गुणवत्ता और उसके अंदर कुछ धन रखने जैसी बातों का ध्यान रखा जाता है. हालांकि ये बातें वास्तु और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

घर में पुराने कपड़ों से पोछा लगाना कितना शुभ? वास्तु के अनुसार जानें सही नियम

घर की साफ-सफाई न केवल स्वच्छता के लिहाज से जरूरी है, बल्कि इसका सीधा संबंध घर की सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि से भी होता है. वास्तु शास्त्र में पोछा लगाने के तरीकों, समय और इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को लेकर कई नियम बताए गए हैं. अक्सर घरों में देखा जाता है कि लोग पुराने, फटे या बेकार हो चुके कपड़ों (जैसे पुरानी टी-शर्ट, बनियान या तौलिया) को पोछा बनाकर फर्श साफ करने लगते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना वास्तु के अनुसार सही है? आइए जानते हैं कि पुराने कपड़ों से पोछा लगाना शुभ माना जाता है या अशुभ. पुराने कपड़ों से पोछा लगाना: शुभ या अशुभ? वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराने या फटे-पुराने कपड़ों से घर में पोछा लगाना अत्यंत अशुभ माना जाता है. इसके पीछे कई मुख्य ज्योतिषीय और वास्तु कारण हैं. दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का वास पुराने और कटे-फटे कपड़े 'नकारात्मक ऊर्जा' और 'राहु-केतु' के प्रभाव को दर्शाते हैं. जब आप इनसे पूरे घर के फर्श को पोंछते हैं, तो पूरे घर में नकारात्मकता फैलती है, जिससे आर्थिक तंगी (दरिद्रता) आने लगती है. मां लक्ष्मी की नाराजगी घर की साफ-सफाई में फटे-पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करने से घर का वास्तु दोष बढ़ता है. माना जाता है कि ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता और धन की आवक रुक जाती है. गृह क्लेश और बीमारियां पुराने पहने हुए कपड़ों में व्यक्ति की पुरानी ऊर्जा जुड़ी होती है. जब उन कपड़ों को घिस-घिसकर पोछा बनाया जाता है, तो घर के सदस्यों में मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और बीमारियां बढ़ने की आशंका रहती है. विशेषकर फटे अंडरगारमेंट्स या फटे तौलिए कई लोग पुराने अंडरगारमेंट्स या तौलिए का इस्तेमाल पोछा लगाने में करते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा करना सबसे बड़ा दोष माना जाता है. इससे घर की तरक्की में रुकावट आती है. वास्तु के अनुसार पोछा लगाने के सही नियम – हमेशा साफ-सुथरे और इसी काम के लिए बने सूती पोछे (Mop) का ही उपयोग करें. – हफ्ते में कम से कम एक या दो बार (विशेषकर गुरुवार को छोड़कर) पोछे के पानी में थोड़ा सा खड़ा सेंधा नमक या समुद्री नमक मिलाएं. नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मकता लाता है. – सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले पोछा लगाना सबसे उत्तम माना जाता है. सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए, इससे धन हानि होती है. – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन पोछा लगाने से ईशान कोण कमजोर होता है और देवगुरु बृहस्पति नाराज होते हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा और घर की समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है.

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, सही दिशा में रखने से आती है सुख-समृद्धि

 वास्तु शास्त्र में झाड़ू को केवल सफाई का साधन ही नहीं, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में झाड़ू का आदर किया जाता है और उसे सही स्थान पर रखा जाता है, वहां सदैव सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. इसके विपरीत, यदि झाड़ू को घर में गलत दिशा या अनुचित स्थान पर रखा जाए, तो यह भयंकर वास्तु दोष का कारण बनता है, जिससे घर की बरकत रुक जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. जानें घर में झाड़ू रखने के मुख्य वास्तु नियम और किन-किन स्थानों पर झाड़ू बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए. घर में इन स्थानों पर भूलकर भी न रखें झाड़ू ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा): यह कोण देवी-देवताओं और सकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना जाता है. यहां झाड़ू रखने से घर की सुख-शांति भंग होती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. रसोई घर (Kitchen): रसोई घर में अन्नपूर्णा का वास होता है. यहां झाड़ू रखने से अन्न और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं और घर के सदस्यों में बीमारी का कारण बन सकता है. बेडरूम (शयनकक्ष): बेडरूम में या पलंग के नीचे झाड़ू रखने से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव, अनबन और नकारात्मकता बढ़ती है. पूजा घर: मंदिर या पूजा स्थल के पास झाड़ू रखना बेहद अशुभ माना गया है. इससे घर की बरकत रुक जाती है. मुख्य द्वार के सामने: घर के मेन गेट के ठीक सामने झाड़ू कभी न रखें, जिससे आने-जाने वालों की नजर उस पर सीधे पड़े. इससे घर में आने वाली लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है. तिजोरी या अलमारी के पास: जहां धन, गहने या पैसे रखे जाते हों, उस स्थान के पास झाड़ू रखने से धन का अपव्यय (फालतू खर्च) बढ़ता है. झाड़ू रखने की सही दिशा और नियम सही दिशा (दक्षिण-पश्चिम): वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम मानी जाती है. झाड़ू को छुपाकर रखें: झाड़ू को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां बाहर से आने वाले किसी मेहमान या घर के सदस्यों की नजर उस पर सीधे न पड़े. झाड़ू को लिटाकर रखें: झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें. खड़ी झाड़ू रखने से घर में धन की हानि और दरिद्रता आती है. झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटाकर रखना चाहिए. झाड़ू से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण वास्तु नियम – झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए और न ही इसे लांघना चाहिए. इसे लक्ष्मी जी का अनादर माना जाता है. – घर में टूटी हुई या बहुत पुरानी झाड़ू का उपयोग करने से वास्तु दोष बनता है. – सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने या कचरा बाहर फेंकने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है. – पुरानी झाड़ू को बदलने के लिए शनिवार या अमावस्या का दिन सबसे शुभ माना गया है.

घर में इन 5 जगहों पर रखें नमक, वास्तु के अनुसार दूर हो सकती है नेगेटिविटी

 नमक हर किचन में आसानी से मिल जाता है. खाने में इसका इस्तेमाल तो रोज होता ही है, लेकिन वास्तु और पुरानी मान्यताओं में भी नमक को खास माना गया है. ऐसा माना जाता है कि नमक घर के माहौल से नेगेटिव चीजों को कम करने में मदद कर सकता है. वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के अनुसार, घर में नमक रखने की जगह को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. कुछ लोग इन्हें घर में पॉजिटिव माहौल और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखते हैं. मुख्य दरवाजे के पास रख सकते हैं नमक वास्तु की कुछ मान्यताओं में घर के मुख्य दरवाजे के पास नमक रखने की बात कही गई है. इसके लिए कांच की छोटी कटोरी में थोड़ा सेंधा नमक रखा जा सकता है. माना जाता है कि इससे बाहर से घर में आने वाली नेगेटिव चीजों को कम करने में मदद मिल सकती है. नमक की कटोरी ऐसी जगह रखें जहां किसी का पैर न लगे और वह आसानी से गिरे भी नहीं. बाथरूम में नमक रखने की भी मान्यता बाथरूम में पानी और नमी ज्यादा होती है. वास्तु के कुछ उपायों में यहां नमक रखने की बात भी कही जाती है. इसके लिए एक छोटी कांच की कटोरी में थोड़ा नमक रख सकते हैं. अगर नमक गीला हो जाए तो उसे बदल दें. कटोरी में रखा नमक लंबे समय तक छोड़ने के बजाय समय-समय पर नया नमक रखना बेहतर माना जाता है. लिविंग रूम में भी रख सकते हैं नमक लिविंग रूम में परिवार के लोग साथ बैठते हैं और मेहमान भी आते हैं. वास्तु की कुछ मान्यताओं के अनुसार यहां नमक रखने से घर का माहौल पॉजिटिव रखने में मदद मिल सकती है. इसके लिए छोटी कटोरी में थोड़ा नमक रख सकते हैं. कटोरी को साफ जगह पर रखें और नमक को समय-समय पर बदलते रहें. उत्तर-पूर्व दिशा में नमक रखना वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा को खास माना जाता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में नमक रखने से घर में पॉजिटिव माहौल और सुख-समृद्धि बनाए रखने में मदद मिल सकती है. अगर आप यह उपाय करना चाहती हैं तो नमक को साफ कांच के बर्तन में रख सकती हैं. जगह भी साफ और सूखी होनी चाहिए. बेडरूम में नमक रखने का उपाय से कमरे में मौजूद नेगेटिव माहौल को कम करने में मदद मिल सकती है. अगर आप यह उपाय करती हैं तो नमक को खुले में रखने के बजाय छोटी कटोरी या किसी साफ बर्तन में रखें. किचन में नमक कहां रखें? नमक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किचन में ही होता है. इसलिए इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पानी और भाप कम पहुंचे. नमक को हमेशा साफ और सूखे डिब्बे में बंद करके रखना बेहतर है. वास्तु की मान्यताओं में भी किचन में नमक को साफ और सही तरीके से रखने की बात कही जाती है. गीली जगह पर नमक रखने से वह जल्दी गीला हो सकता है. खिड़की के पास नमक रखने की मान्यता कुछ वास्तु उपायों में खिड़की के पास नमक रखने की बात भी कही जाती है. मान्यता है कि इससे बाहर से आने वाली नेगेटिव चीजों को कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, खिड़की के पास नमक रखते समय बारिश और नमी का ध्यान रखें. अगर नमक गीला हो जाए तो उसे बदल दें. पोछे के पानी में नमक डालने का उपाय घर की सफाई से जुड़ा एक वास्तु उपाय पोछे के पानी में थोड़ा नमक मिलाना भी है. इसे घर के माहौल से नेगेटिव चीजों को कम करने से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन ऐसा करने से पहले फर्श की सतह जरूर देख लें. हर तरह के फर्श पर नमक डालकर सफाई करना सही नहीं होता. ऑफिस डेस्क पर भी रख सकते हैं नमक कुछ वास्तु मान्यताओं में ऑफिस या काम करने वाली जगह पर नमक रखने की बात भी कही जाती है. इसके लिए डेस्क पर छोटी कटोरी में थोड़ा नमक रखा जा सकता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां काम करते समय हाथ न लगे और नमक गिरे नहीं. कटोरी में रखा नमक भी समय-समय पर बदलते रहें. नमक रखते समय इन बातों का रखें ध्यान नमक को हमेशा साफ और सूखी जगह पर रखना बेहतर होता है. अगर किसी कटोरी में रखा नमक गीला हो गया है तो उसे बदल दें. नमक को गंदी या बहुत ज्यादा नमी वाली जगह पर रखने से बचें. सबसे जरूरी बात यह है कि नमक से जुड़े इन उपायों को सिर्फ वास्तु और पारंपरिक मान्यता के तौर पर ही देखें. नमक रखने से पैसा टिकेगा या घर की नेगेटिव चीजें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी, ऐसा कोई पक्का दावा नहीं किया जा सकता.

वास्तु के अनुसार छत पर पौधे लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है वास्तु दोष

घर में पेड़-पौधे लगाने से न सिर्फ आसपास का वातावरण हरा-भरा रहता है, बल्कि घर का माहौल भी खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है. यही वजह है कि आज के समय में लोग बालकनी के साथ-साथ छत पर भी गमले सजाकर अपनी छत को एक खूबसूरत मिनी-गार्डन में बदल रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर की छत पर पौधे रखने को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं? पौधों की सही दिशा, उनकी उचित संख्या और सही रखरखाव का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. वास्तु के अनुसार, सही जगह और दिशा में लगाए गए पौधे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जबकि छोटी-सी भूल या गलत दिशा वास्तु दोष का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं छत पर gardening करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए: दिशा का रखें विशेष ध्यान: वास्तु नियमों के अनुसार, छत पर पौधे हमेशा सही दिशा में ही रखने चाहिए. ऐसा करने से घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है. गमले जमाने से पहले यह जरूर परख लें कि वे किस दिशा में रखे जा रहे हैं और वहां धूप व जगह की स्थिति कैसी है. पूर्व, उत्तर और ईशान कोण (उत्तर-पूर्व): छत पर छोटे, हल्के और फूल वाले पौधे हमेशा पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में लगाने चाहिए. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाती है. तुलसी, गेंदा, पुदीना या अन्य औषधीय पौधों को इसी दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. दक्षिण और पश्चिम दिशा: अगर आप छत पर बड़े, ऊंचे या भारी गमले वाले पौधे लगा रहे हैं, तो उनके लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा सबसे उत्तम होती है. वास्तु के अनुसार, भारी चीजों को दक्षिण या पश्चिम में रखने से घर में स्थिरता आती है,  यह नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है. बीच का हिस्सा (ब्रह्मस्थान): छत के बिल्कुल बीचों-बीच (ब्रह्मस्थान) कोई भी भारी गमला या बड़ा पौधा रखने से बचना चाहिए. इस जगह को हमेशा साफ और खुला रखना वास्तु में अच्छा माना जाता है. कांटेदार पौधों से बचें: छत पर कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे (गुलाब को छोड़कर) लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि वास्तु में इन्हें तनाव और नकारात्मकता का कारण माना जाता है. बहुत ज्यादा या भारी गमले लगाने से बचें: अपनी पूरी छत को गमलों से बिल्कुल न भरें. वास्तु के लिहाज से छत पर अत्यधिक भीड़ या बहुत ज्यादा भारी गमलों की संख्या अधिक होना अच्छा नहीं माना जाता. पौधों के बीच पर्याप्त खुली जगह छोड़ना हमेशा बेहतर होता है. सूखे और मुरझाए पौधों को तुरंत हटाएं: घर या छत पर कभी भी सूखे, टूटे या मुरझाए पौधे लंबे समय तक न रखें. वास्तु शास्त्र में इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसलिए पौधों की नियमित देखभाल करें और कोई भी पौधा सूखने पर उसे तुरंत हटा दें. सही पौधों का चुनाव और मेंटेनेंस: छत पर हमेशा ऐसे पौधों का चयन करें जिन्हें पर्याप्त धूप मिल सके,  जिनकी देखभाल आसानी से हो सके. बहुत ज्यादा फैलने वाले या अत्यधिक भारी पौधों को लगाने से पहले उनकी ग्रोथ और छत के भार का उचित ध्यान रखें.

बालकनी में ये 5 पौधे लगाएं, वास्तु के अनुसार घर में आएगी सुख-समृद्धि

घर की खूबसूरती और ताजगी बढ़ाने के लिए बालकनी सबसे बेहतरीन जगह होती है. लोग यहां अपनी पसंद के कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं ताकि एक पॉजिटिव और खुशनुमा माहौल मिल सके. हालांकि, वास्तु शास्त्र के नजरिए से बालकनी में पौधे रखना सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर घर की ऊर्जा और सुख-समृद्धि पर भी पड़ता है. वास्तु के जानकारों के अनुसार, अगर बालकनी में सही पौधे सही दिशा में रखे जाएं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है.  कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार बालकनी के लिए कौन-से पौधे सबसे उत्तम माने जाते हैं.  इन्हें किस दिशा में रखना चाहिए: तुलसी का पौधा: सनातन धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है. वास्तु नियमों के अनुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा बालकनी की उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना चाहिए. इसे सही दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है . घर-परिवार में सुख-शांति व सकारात्मकता बनी रहती है. मनी प्लांट: घर में आर्थिक तरक्की और बरकत बनाए रखने के लिए मनी प्लांट को बहुत कारगर माना जाता है. यदि आप इसे बालकनी में लगा रहे हैं, तो इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) का चुनाव करें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी बेल नीचे की ओर न लटके, बल्कि ऊपर की तरफ चढ़े, क्योंकि ऊपर की ओर बढ़ता मनी प्लांट प्रगति का प्रतीक माना जाता है. लकी बैम्बू (Lucky Bamboo): वास्तु शास्त्र में लकी बैम्बू को सौभाग्य और सकारात्मकता लाने वाला पौधा माना गया है. इसे हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है. आप इसे एक छोटे गमले या कांच के साफ बाउल में पानी भरकर रख सकते हैं, जिससे घर का माहौल हमेशा ऊर्जावान रहता है. शमी का पौधा: शनि देव और भगवान शिव को प्रिय शमी का पौधा घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है. वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को बालकनी के पश्चिम या उत्तर-पश्चिम हिस्से में रखना सबसे अच्छा माना गया है. मान्यता है कि इससे घर का क्लेश और मानसिक तनाव कम होता है, बस इस बात का ध्यान रखें कि इसके आसपास साफ-सफाई बनी रहे. अपराजिता का पौधा: नीले और खूबसूरत फूलों वाली अपराजिता की बेल को घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है.इसे बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ फल देता है.वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे के प्रभाव से आर्थिक स्थिति सुधरती है. लंबे समय से अटके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं.

घर में किस दिशा में रखें डस्टबिन? वास्तु के अनुसार इन गलतियों से बचें

घर की सफाई बनाए रखने के लिए डस्टबिन (कूड़ादान) बेहद जरूरी चीज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कूड़ादान रखने की दिशा, उसका रंग और आकार आपकी आर्थिक स्थिति और सेहत पर गहरा असर डालता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा, रंग या शेप का डस्टबिन घर में भयंकर नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) लाता है, जो सीधे तौर पर घर के मुखिया की तरक्की और धन के आगमन को रोक देता है. अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ रहे हैं या घर में कंगाली छा रही है, तो आज ही अपने डस्टबिन की दिशा, रंग और आकार बदल लें. डस्टबिन का रंग (Color) और आकार (Shape) कैसा होना चाहिए? वास्तु में जिस तरह दिशाओं का महत्व है, उसी तरह चीजों के रंग और आकार का भी ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है. कौन सा रंग है सही? डस्टबिन के लिए हरा, हल्का पीला, भूरा (Brown) या ग्रे (Grey) रंग सबसे शुभ माना जाता है. भूलकर भी न चुनें ये रंग: कभी भी लाल, नारंगी, नीला या काला डस्टबिन इस्तेमाल न करें. लाल रंग आग (Fire) और नीला रंग पानी (Water) का प्रतीक है.  इन रंगों का डस्टबिन रखने से घर में धन हानि, मानसिक तनाव और वास्तु दोष बढ़ता है. कैसा होना चाहिए आकार (Shape)? डस्टबिन हमेशा चौकोर (Square) या आयताकार (Rectangle) ही खरीदें. यह आकार स्थिरता और संतुलन बनाए रखता है. इन आकारों से बचें: गोल (Round) या त्रिकोणीय (Triangle) आकार का डस्टबिन घर की ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा करता है, जिससे सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. भूलकर भी इन दिशाओं में न रखें डस्टबिन उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण): इसे देवताओं और देवी लक्ष्मी का स्थान माना जाता है. यहां कूड़ादान रखने से घर के मुखिया की मानसिक शांति भंग होती है. इससे तरक्की के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं . उत्तर दिशा (North Zone): उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की होती है. यहां डस्टबिन रखने से नौकरी में प्रमोशन रुक जाता है. बिजनेस में भारी नुकसान होता है . मुख्य द्वार: घर के प्रवेश द्वार पर कूड़ादान रखने से सकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आ पाती और मां लक्ष्मी रुष्ट होकर लौट जाती हैं . डस्टबिन रखने के लिए सही दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार, डस्टबिन हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) या दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम (SSW) दिशा में रखना चाहिए . यह दिशा विसर्जन (Disposal) की मानी जाती है, जिससे घर में नकारात्मकता नहीं फैलती . 3 जरूरी सावधानियां हमेशा ढककर रखें: खुला डस्टबिन नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है, इसलिए हमेशा ढक्कन वाला डस्टबिन ही लाएं . सफाई रखें: डस्टबिन को कभी भी भरा हुआ न छोड़ें, इसे रोज साफ करें . बेडरूम और मंदिर से दूर: बेडरूम या पूजा घर के आसपास डस्टबिन रखने से रिश्तों में दरार और तनाव बढ़ता है .

बेड से लेकर दरवाजे तक, इन जगहों पर बैठकर खाना न खाएं, वास्तु में माना गया है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर केवल रहने का स्थान नहीं है, बल्कि यह हमारी ऊर्जा, स्वास्थ्य और खुशहाली का केंद्र होता है. दिनभर की भागदौड़ के बाद जब हम भोजन करते हैं, तो वह केवल हमारे शरीर को पोषण ही नहीं देता, बल्कि हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है. लेकिन अक्सर अनजाने में हम घर के किसी भी कोने जैसे बेड पर बैठकर या दरवाजे की चौखट पर, खाना खाने लगते हैं. वास्तु और ज्योतिष में भोजन करने के स्थान और दिशा का सीधा संबंध हमारी सेहत, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति (मां लक्ष्मी की कृपा) से माना गया है. गलत जगह बैठकर भोजन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और बीमारियां दस्तक देने लगती हैं. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में किन-किन जगहों पर बैठकर खाना खाने से सख्त परहेज करना चाहिए. बिस्तर या बेड पर वास्तु और शास्त्र दोनों में बिस्तर पर बैठकर खाना खाने को सख्त मना किया गया है. ऐसा करने से राहु का अशुभ प्रभाव बढ़ता है, व्यक्ति कर्ज में डूब सकता है, नींद से जुड़ी समस्याएं होती हैं और घर की बरकत रुक जाती है. टूटे-फूटे या गंदे बर्तनों और हाथों में रखकर प्लेट को हाथ में पकड़कर या फिर टूटे-फूटे व चटके हुए बर्तनों में खाना नहीं खाना चाहिए. हाथ में थाली रखकर खाने से दरिद्रता आती है और टूटे बर्तनों में खाने से घर में कलह और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. रसोई घर के बिल्कुल दरवाजे या मुख्य द्वार पर घर के मुख्य द्वार (Main Door) पर या चौखट पर बैठकर भोजन करना बेहद अशुभ माना जाता है. मुख्य द्वार से ऊर्जा का प्रवेश होता है; वहां बैठकर खाने से घर की लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और धन की हानि होती है. अंधेरे या धुंधली रोशनी वाली जगह पर जहां रोशनी कम हो या अंधेरा हो, वहां बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए. इससे पाचन तंत्र खराब होता है और मन में नकारात्मक विचार आते हैं. बाथरूम या शौचालय के पास शौचालय से हमेशा नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. इसके आसपास बैठकर खाना खाने से भोजन की पवित्रता नष्ट होती है. इससे कई प्रकार की शारीरिक बीमारियां और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. वास्तु के अनुसार भोजन करने के सही नियम – भोजन करते समय आपका मुख हमेशा पूर्व (East) या उत्तर (North) दिशा की ओर होना चाहिए। इससे आयु और स्वास्थ्य बढ़ता है. दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से बचना चाहिए. – यदि संभव हो तो रसोई घर (Kitchen) में बैठकर ही भोजन करें. इससे राहु के दोष शांत होते हैं. इसके अलावा डाइनिंग टेबल पर साफ जगह बैठकर खाएं. – भोजन शुरू करने से पहले हाथ-पैर अच्छे से धोएं और अन्न देवता का धन्यवाद करें.

गद्दे के नीचे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती है नकारात्मकता

बेडरूम घर का वह हिस्सा है जहां दिनभर की थकान के बाद व्यक्ति आराम करता है. इसलिए यहां का माहौल शांत और व्यवस्थित होना जरूरी माना जाता है. कई लोग जगह बचाने या जरूरत के समय सामान आसानी से मिल जाए, इसके लिए गद्दे के नीचे चीजें रख देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार गद्दे के नीचे रखा सामान घर की ऊर्जा और व्यक्ति की मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है. कुछ चीजों को तो यहां रखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. गद्दे के नीचे चार्जर और तार न रखें आजकल मोबाइल चार्जर, ईयरफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक तारों को लोग अक्सर बेड के नीचे या गद्दे के नीचे रख देते हैं. वास्तु मान्यता के अनुसार ऐसा करना उचित नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे मानसिक अशांति और नींद से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. व्यावहारिक रूप से भी तारों और चार्जर को गद्दे के नीचे रखने से दबाव और गर्मी की समस्या हो सकती है. पुराने कागज और रसीदें हटाएं पुरानी रसीदें, बिल, कागज या ऐसे दस्तावेज जिनकी अब जरूरत नहीं है, उन्हें गद्दे के नीचे जमा करके रखने से बचना चाहिए. वास्तु के अनुसार बेड के आसपास अनावश्यक सामान रखना सकारात्मक वातावरण के लिए अच्छा नहीं माना जाता. जरूरी दस्तावेजों को किसी व्यवस्थित स्थान पर रखना बेहतर है. फटे-पुराने कपड़े न रखें पुराने या फटे हुए कपड़े भी गद्दे के नीचे रखने से बचने की सलाह दी जाती है. वास्तु मान्यताओं में इन्हें नकारात्मकता और ठहराव से जोड़कर देखा जाता है. घर में ऐसे कपड़े हैं जिनका इस्तेमाल नहीं होता, तो उन्हें अलग कर देना या जरूरतमंद को देना बेहतर विकल्प हो सकता है. नुकीली चीजें रखने की गलती न करें कैंची, पिन, चाकू या अन्य धारदार सामान को कभी भी गद्दे के नीचे नहीं रखना चाहिए. वास्तु मान्यता के अनुसार ऐसी चीजों को तनाव और विवाद से जोड़कर देखा जाता है. इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी बेड पर बैठते या लेटते समय इनके दबने या नुकसान पहुंचाने का खतरा हो सकता है. दवाइयां भी गद्दे के नीचे न रखें कई लोग रात में आसानी से मिल जाएं, इसलिए दवाइयां गद्दे के नीचे रख देते हैं.वास्तु शास्त्र में इसे भी उचित नहीं माना गया है. दवाइयों को हमेशा उनकी जरूरत और सुरक्षा के अनुसार साफ-सुथरी, सूखी और आसानी से पहुंच वाली जगह पर रखना चाहिए. बेडरूम को रखें साफ और व्यवस्थित वास्तु मान्यताओं के अनुसार बेडरूम में अनावश्यक सामान जमा नहीं होना चाहिए.खासतौर पर बेड के आसपास सफाई और व्यवस्था बनाए रखना जरूरी माना जाता है.गद्दे के नीचे स्टोरेज करने के बजाय जरूरत का सामान अलमारी, बेड बॉक्स या निर्धारित स्टोरेज में रखना बेहतर है.