samacharsecretary.com

प्राइम वीडियो ने ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ की पहली झलक पेश की

मुंबई,  प्राइम वीडियो ने निखिल आडवाणी निर्देशित अपनी ओरिजिनल पीरियड ड्रामा सीरीज़ 'द रिवोल्यूशनरीज़' की पहली झलक पेश की है। प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी पीरियड-ड्रामा सीरीज़'द रेवोल्यूशनरीज़' की आधिकारिक पहली झलक जारी की है। 'द रेवोल्यूशनरीज़' में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीरज़ादा और जेसन शाह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज़ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और इसका निर्माण मोनिषा आडवाणी एवं मधु भोजवानी द्वारा एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। यह सीरीज़ संजीव सान्याल द्वारा लिखित पुस्तक ‘रिवोल्यूशनरीज़: द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ़्रीडम’’ पर आधारित है।'द रेवोल्यूशनरीज़' का प्रीमियर वर्ष 2026 में भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। निखिल आडवाणी ने कहा। “हमें बहुत खुशी है कि हम एक बार फिर प्राइम वीडियो जैसे अपने पुराने सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं, जो हमारी सोच और दृष्टिकोण को पूरी तरह से समर्थन और हौसला देते हैं। हम एक बेहतरीन टीम और कलाकारों को साथ लाए है, जिनमें भुवन, रोहित, प्रतिभा और गुरफतेह जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं। ये सभी इस कहानी की भावना में में पूर्ण रूप से रम जाने और इन ऐतिहासिक किरदारों को जीवंत करने के लिए तैयार हैं। हमारा मकसद है कि हम एक ऐसी कहानी पेश करें जो सच्ची हो और दुनिया भर के दर्शकों को गहराई से प्रभावित करे।”  

एक्शन सीन बना आखिरी सीन: स्टंटमैन राजू की मौत से सदमा

साउथ फेमस स्टंटमैन राजू की मौत हो गई है। स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) की मौत डायरेक्टर पा.रंजीत और एक्टर आर्या की अपकमिंग फिल्म के सेट पर कार स्टंट करते समय हुई। हदासे के समय स्टंटमैन राजू उर्फ मोहनराज SUV गाड़ी चला रहे थे, जो रैंप से कई फीट ऊपर हवा में उड़ी और फिर धड़ाम से जमीन पर गिरी। स्टंट के दौरान गाड़ी का अगला हिस्सा जोर से जमीन से टकराया और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसका खौफनाक वीडियो सामने आया है। साउथ एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टंटमैन राजू के निधन की पृष्टि की है। साथ ही उनकी मौत पर दुख भी जताया है। वहीं इस दुखद घटना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। कई बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। साथ ही उन्हें चाहने वालों और दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जताया है। हालांकि मगर फिल्म के हीरो आर्या और डायरेक्टर पा. रंजीत ने इस हादसे के बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। दरअसल डायरेक्टर पा. रंजीत, नागपट्टिनम में अपनी नई फिल्म ‘वेट्टूवम’ की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर स्टंट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें स्टंटमैन की जान चली गई। पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि अब सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक खतरनाक स्टंट करते हुए ही बड़ा हादसा हो गया। स्टंटमैन राजू उर्फ मोहनराज एक SUV गाड़ी चला रहे थे, जो रैंप से गुजरी और फिर पलट गई। गाड़ी सीधे नीचे गिरी और उसका आगे का हिस्सा जोर से जमीन से टकराया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजू को गाड़ी से निकाला जा रहा है। ये हादसा बीते दिन 13 जुलाई को हुआ था। स्टंटमैन की मौत के बाद परिवार का सहारा बने एक्टर विशाल तमिल अभिनेता विशाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘यह बात पचा पाना बहुत मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आज जैमी @arya_offl और @beemji रंजीत की फिल्म के लिए कार पलटने का एक सीक्वेंस करते समय निधन हो गया। मैं राजू को इतने सालों से जानता हूं। उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं। वह बहुत बहादुर इंसान हैं।’ अभिनेता ने राजू के परिवार को अपना समर्थन देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा,’मेरी गहरी संवेदनाएं आपके साथ है और उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में और शक्ति प्रदान करें। सिर्फ इस ट्वीट के लिए नहीं, बल्कि मैं उनके परिवार के भविष्य के लिए जरूर मौजूद रहूंगा क्योंकि मैं उसी फिल्म इंडस्ट्री से हूं और इतनी सारी फिल्मों में उनके योगदान के लिए भी धन्यवाद। तहे दिल से और अपना फर्ज समझते हुए, मैं उन्हें अपना समर्थन देता हूं। ईश्वर उनका और परिवार का भला करें।’ हर फिल्म के स्टंट के लिए पहली पसंद थे राजू लोकप्रिय स्टंट कोरियोग्राफर सिल्वा ने भी इंस्टाग्राम पर राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘हमारे महान कार जंपिंग स्टंट कलाकारों में से एक, एस एम राजू का आज कार स्टंट करते समय निधन हो गया। हमारी स्टंट यूनियन और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री उन्हें याद करेगा।’ हालांकि, अभी तक एक्टर आर्य और निर्देशक पा रंजीत ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। राजू कॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने साहसिक स्टंट के लिए जाने जाते थे और पिछले कुछ वर्षों में वे कई फिल्मों का हिस्सा रहे। उनका काम हर किसी को इतना पसंद था कि वह अपने फिल्म के खतरनाक स्टंट करने के लिए उन्हें मुंह मांगी फीस देते थे।

फिल्म ‘अव्यान’ में काम करती नजर आयेंगी अनुष्का कौशिक

मुंबई, अभिनेत्री अनुष्का कौशिक फिल्म 'अव्यान' में काम करती नजर आयेंगी। अनुष्का कौशिक, आज की युवा पीढ़ी की प्रतिभशाली अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं।लस्ट स्टोरीज़ 2 हो या पटना शुक्ला, घर वापसी हो या गर्मी, अनुष्का हर बार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।अब इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री का अगला पड़ाव है सुनील कोठारी की स्पिरिचुअल फिल्म अव्यान, जिसमें अनुष्का का लुक और किरदार दोनों ही एकदम हटके होने वाला है। अनुष्का ने कहा, ‘अव्यान’ का हिस्सा बनना मेरे लिए एक स्पिरिचुअल जर्नी जैसा रहा। स्क्रिप्ट पढ़ते ही दिल छू गई।कैसे ये कहानी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातों को गहराई से जोड़ती है, वो बहुत खास है। बनारस जैसे शहर में शूट करना, उसकी एनर्जी और श्रद्धा के बीच काम करना वाकई विनम्र अनुभव था। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं जो हमारी संस्कृति को ईमानदारी और दिल से सेलिब्रेट करती है। सुनील कोठारी ने कहा, अनुष्का के अंदर एक सच्चाई है जो उनके हर किरदार में झलकती है। 'अव्यान' के लिए मैं किसी ऐसे चेहरे की तलाश में था जो ताकत और नाज़ुकता दोनों को साथ लेकर चल सके। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक उन्हें इस फिल्म में एक नए अंदाज़ में देखेंगे और भूल नहीं पाएंगे।  

द्रौपदी मुर्मू ने देखी फिल्म तन्वी द ग्रेट, अनुपम खेर ने कहा हमारे लिये गर्व का पल

नई दिल्ली,  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार अनुपम खेर का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फिल्म तन्वी द ग्रेट देखना उनके लिये गर्व का पल है। फिल्म तन्वी द ग्रेट की खास स्क्रीनिंग शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में हुई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट भी शामिल हुई, जिनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, करण टेकर और शुभांगी शामिल थे। अनुपम खेर ने फिल्म तन्वी द ग्रेट का निर्देशन करने के अलावा इसमें अभिनय भी किया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्क्रीनिंग की फोटोज शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह हमारे लिए गर्व का सबसे बड़ा पल था कि देश की राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर ने हमारी फिल्म देखी और अंत में उसकी सराहना की। यह एक सपना सच होने जैसा था। एक निर्देशक के तौर पर देश के सबसे बड़े पद से ऐसा समर्थन मिलना मेरे लिए सच में कुछ भी हो सकता है वाला पल है। बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘तन्वी द ग्रेट’ की टीम के लिए एक गर्वभरा और विनम्र करने वाला लम्हा… जब देश की राष्ट्रपति ने हमारी फिल्म देखी और तारीफ़ की। ये बहुत ही खास और दुर्लभ मौका था ,ऐसा मौका जो याद दिलाता है कि हम ये सब क्यों करते हैं। @अनुपमखेरसर, हमें इस अनमोल सफर का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।" फिल्म तन्वी द ग्रेट में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है। इस फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।  

गुरपतवंत सिंह पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी, वीडियो में दी खुली चेतावनी

नई दिल्ली  भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार मामला किसी मज़ाक या शो से जुड़ा नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर उनकी जान और संपत्ति को लेकर गंभीर धमकी दी गई है। कनाडा के सरे (Surrey) शहर में उनके कैफे Caps Café पर फायरिंग की गई और अब खालिस्तानी आतंकी संगठन SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) ने एक धमकी भरा वीडियो जारी कर उन्हें कनाडा से बिज़नेस हटाने की चेतावनी दी है। गोलीबारी के बाद सीधी धमकी:  कनाडा खेल का मैदान नहीं  बुधवार को कपिल शर्मा के रेस्तरां पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है, जो वर्तमान में जर्मनी में रह रहा है। यह वही लड्डी है जो भारत की NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। गोलीबारी के ठीक बाद अब SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें कपिल शर्मा को सीधा निशाना बनाते हुए कहा गया है कि "कनाडा तुम्हारा प्ले ग्राउंड नहीं है" और उन्हें अपने "हिंदुत्व विचारधारा वाले निवेश" को वापस भारत ले जाना चाहिए।  पन्नू ने लगाए गंभीर आरोप गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कपिल शर्मा पर यह आरोप लगाया कि: वह नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व विचारधारा को विदेशों में व्यापार के ज़रिए बढ़ावा दे रहे हैं। कपिल शर्मा ने "मेरा भारत महान" जैसे नारे तो लगाए, लेकिन व्यापार भारत में करने के बजाय कनाडा में निवेश किया। आतंकवादी संगठन का कहना है कि वो कनाडा की ज़मीन पर हिंदुत्व समर्थक बिज़नेस को बर्दाश्त नहीं करेगा। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए सीधे तौर पर राजनीतिक और वैचारिक हमले किए गए हैं। क्या है मामला? -कपिल शर्मा का कैफे Caps Café कनाडा के सरे शहर में स्थित है। -बीते बुधवार को इस कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। -हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली, जो बब्बर खालसा का सदस्य है।   मुंबई पुलिस भी एक्टिव घटना के बाद भारत में भी हलचल तेज हो गई है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को ओशिवारा स्थित उस इमारत का दौरा किया जहां कपिल शर्मा रहते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह दौरा सिर्फ पते की पुष्टि के लिए किया गया था। न तो कपिल शर्मा से कोई बयान लिया गया है, और न ही उनकी सुरक्षा में फिलहाल कोई बदलाव किया गया है। कौन है हरजीत सिंह लड्डी? बब्बर खालसा से जुड़ा यह आतंकी जर्मनी में एक्टिव है। भारत की एजेंसियों ने उसे Most Wanted घोषित किया हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे लंबे समय से ट्रैक कर रही है। वह खालिस्तानी आंदोलन को विदेशों में सक्रिय रखने के लिए डिजिटल और जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहा है।  

सेंसर बोर्ड ने काटा सुपरमैन का सीन, भड़के भारतीय दर्शक

भारत में 'सुपरमैन' देखने गए दर्शक यह जानकर निराश हो गए कि जेम्स गन की निर्देशित इस फिल्म से किसिंग सीन हटा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के शिकायतों की बाढ़ आ गई, कई फैंस ने सेंसरशिप की आलोचना की और उन रोमांटिक सीन्स को काटने के पीछे के कारण पर सवाल उठाए जिन्हें वे मानक मानते थे। कई यूजर्स ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की आलोचना की कि वो स्क्रीन पर एक साधारण किस दिखाने की इजाजत नहीं सकते हैं, खासकर सुपरमैन जैसी फिल्म में। 11 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज हुई यह फिल्म एक नए डीसी यूनिवर्स की शुरुआत को दिखाती है, जिसमें डेविड कोरेंसवेट क्लार्क केंट और रेचल ब्रोसनाहन लोइस लेन हैं। भारत में इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सीबीएफसी ने कथित तौर पर कई सारी एडिटिंग की है, जिसमें डेविड और रेचल के बीच 33 सेकंड के किसिंग सीन को छोटा कर दिया गया है। किसिंग सीन हटने से नाराज जनता बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी ने इसे कामुक सीन बताते हुए इस पर आपत्ति जताई और सीन को छोटा करने को कहा। एक सूत्र के अनुसार, मेकर्स यूए सर्टिफिकेशन मिलने के बाद इन कट्स के लिए राजी हो गए। 'सुपरमैन' के फैंस हुए निराश हालांकि, लोगों को इस बात पर बहुत गुस्सा आ रहा है। उनके रिएक्शन जरा भी पॉजिटिव नहीं हैं। एक ने रिएक्ट करते हुए लिखा- सुपरमैन अविश्वसनीय है। गन कमाल हैं… डेविड कोरेंस्वेट सुपरमैन के रोल के लिए ही बने हैं… थिएटर से बहुत खुश होकर बाहर निकले। एक दर्शक ने इसे 8.5/10 रेटिंग देते हुए कहा- यह फिल्म अद्भुत थी, अब तक की टॉप 10 बेस्ट सुपरहीरो फिल्मों में से एक। मुझे विश्वास है कि एक आदमी उड़ सकता है वाह। एक ने तो कह दिया- लानत है, ये भी नहीं दिखा सके। कुछ को पसंद नहीं आई फिल्म लेकिन जेम्स गन के विजन से सभी सहमत नहीं थे, कई लोग बीच में ही अटके हुए थे। एक ने लिखा- ठीक है, सुपरमैन शानदार भी है और भयानक भी… फिल्मों में सुपरमैन के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक और सबसे बेतुकी कहानियों में से एक। एक दर्शक ने आगे कहा- स्पॉइलर-फ्री, ठीक ठाक थी फिल्म। बाहर निकलते समय आपको गुस्सा आएगा, लेकिन फिल्म पसंद आई।

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मैच का आनंद लेते दिखीं जान्हवी कपूर

विंबलडन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हाल ही में विंबलडन में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया है. ये दोनों 11 जुलाई को विंबलडन में सेमी फाइनल मैच देखने पहुंचे थे. कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्स के मैच के दौरान दोनों को स्पॉट किया गया है. पहली बार विंबलडन पहुंची थीं जान्हवी कपूर बता दें कि जान्हवी कपूर को मीडिया से बात करते हुए बताया कि- ‘मैं यहां पहली बार आई हूं. यह बहुत अच्छी जगह है. जहां तक मैं जानती हूं यह पूरी दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है. मैं यहां आकर रोमांचित हूं. मैंने इसके बारे में बहुत सुना है. मैंने न सिर्फ यहां के खिलाड़ियों के बारे में सुना है बल्कि स्ट्राबेरी और क्रीम के बारे में सुना है. मैं इन्हें खाना चाहूंगी.’ विंबलडन पहुंची जान्हवी कपूर को फ्रॉक जैसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिस पर कढ़ाई हुआ था. इसी के साथ शिखर पहाड़िया ने नीले रंग का सूट पहना रखा है. सोशल मीडिया दोनों की कई तरह की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इससे पहले भी जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को कई बार साथ देखा गया है. लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास इस समय कई फिल्में हैं. वो इस समय राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग में भी बिजी हैं. इसी महिने उनकी फिल्म परम सुंदरी रिलीज होने वाली है.

कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस मंजुला पर चाकू से हमला, हत्या के आरोप में पति अमरीश को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु  कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस मंजुला, जिन्हें स्क्रीन पर श्रुति के नाम से जाना जाता है, पर उनके पति अमरीश ने चाकू से हमला किया. यह घटना 4 जुलाई को बेंगलुरु के मुनेश्वर लेआउट स्थित उनके किराए के घर में हुई. श्रुति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हनुमंत नगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उसके पति अमरीश को गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिम संभाग के डीसीपी एस गिरीश ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'छोटे पर्दे के कुछ धारावाहिकों में काम कर चुकीं मंजुला उर्फ ​​श्रुति का अमरीश (49) से प्यार हो गया था और उन्होंने उससे शादी कर ली थी. अमरीश ऑटो चालक है. दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी.कपल के दो बच्चे हैं. जांच में पता चला कि उनके वैवाहिक जीवन में मतभेद थे और वे अक्सर झगड़ते रहते थे.' उन्होंने आगे बताया, तीन महीने पहले, मंजुला ने अपने पति के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पिछले गुरुवार को ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी और वे साथ रहने लगे थे. लेकिन, उनके बीच फिर से मतभेद हो गया और झगड़ा शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि अमरीश ने पत्नी की आंखों में मिर्च का स्प्रे छिड़का और उसके पेट, पसलियों, जांघ और गर्दन पर चाकू से वार किया.' डीसीपी ने बताया, 'बाद में, पड़ोसी वहां आए, झगड़ा रुकवाया और श्रुति को विक्टोरिया अस्पताल ले गए और वहां में भर्ती कराया. अमरीश के खिलाफ हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.'  

प्रीति जिंटा ने ‘गुरु मित्र’ को किया याद, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

मुंबई,  अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं और अपने ‘गुरु मित्र’ आचार्य अशोक द्विवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रीति अमेरिका में रहती हैं और उन्होंने स्थानीय समयानुसार विशेष पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए गुरुजी का धन्यवाद किया। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर वाराणसी में खींची गई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने गुरुजी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के साथ प्रीति ने कैप्शन में लिखा, “गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं। यह दिन अपने आध्यात्मिक गुरु के सम्मान में मनाया जाता है। मैं अपने गुरु मित्र आचार्य अशोक द्विवेदी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मेरी आध्यात्मिक यात्रा को समझने और उसका मार्गदर्शन करने में मेरी मदद की।” उन्होंने आगे लिखा, “मुझे समझने, मेरा दोस्त बनने और उन सवालों के जवाब खोजने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद, जिन्हें मैं समझ नहीं पाती थी। आपका हंसमुख मिजाज, विनम्रता के साथ अन्य गुण मुझे ताकत देते हैं और मेरे अंदर की उस ताकत को खोजने में मदद करते हैं, जिसके बारे में मुझे पता नहीं था।” आचार्य अशोक द्विवेदी के बारे में बता दें, वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं और धर्मगुरु भी हैं। प्रीति अक्सर अपने धर्मगुरु से मार्गदर्शन लेती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी। पिछले साल अक्टूबर में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई थी, जिसके स्टार-कास्ट और कहानी सामने आई थी। फिल्म में प्रीति के साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रीति की पिछली रिलीज साल 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ थी, जिसमें उनके साथ सनी देओल, अरशद वारसी, अमीषा पटेल और श्रेयस तलपड़े जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।  

ज़ी सिनेमा पर 13 जुलाई को होगा ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रामचरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 13 जुलाई को होगा। फिल्म गेम चेंजर की कहानी एक सच्चे, निडर आईएएस अधिकारी राम नंदन की है, जो न तो दबाव में झुकता है और न ही साज़िशों से डरता है। उसका मकसद सिर्फ़ एक है भ्रष्टाचार से सीधी लड़ाई, जिससे देश में बदलाव की ऐसी लहर उठे, जिसमें जनता की आवाज गूंज उठे। राम चरण फिल्म गेम चेंजर में दोहरी भूमिका में नज़र आते हैं और दोनों ही किरदारों में उनकी आग और असर एक साथ झलकता है। वहीं कियारा आडवाणी फिल्म में ना सिर्फ़ ग्लैमर, बल्कि एक गहरा असर भी लेकर लाती हैं। ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर इस रविवार, 13 जुलाई को रात 8 बजे होगा।