samacharsecretary.com

गाने पुराने नहीं होते, बल्कि दिल में बस जाते हैं: रुपाली गांगुली

मुंबई,  लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रुपाली गांगुली अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक गाने पर डांस करती नजर आईं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘तड़पाओगे तड़पा लो’ गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में रुपाली ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। गाने के बोल के साथ शानदार एक्सप्रेशन देते हुए वह डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “गाने पुराने नहीं होते, बल्कि दिल में बस जाते हैं।” फैंस को उनका ये खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है। रुपाली के फैंस कमेंट सेक्शन पर उन्हें ‘हार्ट’, ‘फायर’, और ‘स्माइली’ इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें, यह गाना कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसको फॉलो करते हुए अभिनेत्री सपना चौधरी और भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी वीडियो बनाई थी और लाखों व्यूज पाए थे। ‘तड़पोगे तड़पा लो’ गाना साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरखा’ का है। इस गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया है। वहीं गाने के बोल राजिंदर कृष्ण के हैं। यह तमिल फिल्म ‘थाई पिरांधल वाझी पिराक्कुम’ का रीमेक थी। गाने का संगीत काफी मधुर है, जिसे चित्रगुप्त ने तैयार किया था। गाने की तरह फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें नंदा, जगदीप, शुभा खोटे, आनंद कुमार, डेविड अब्राहम, अचला सचदेव, लीला चिटनिस और मोहन चोटी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशक आर. कृष्णन और एस. पंजू थे। वहीं इसे एवीएम प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक अजीत नाम के लड़के पर आधारित है, जिसे एक जमींदार हरिदास से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। जेल से छूटने के बाद, अजीत हरिदास से बदला लेना चाहता है। हालांकि, उसे इस बात का पता नहीं होता कि उसकी बहन की शादी हरिदास के बेटे डॉ. मनोहर से हो चुकी है।  

प्रियंका-निक का बीच डे रोमांस वायरल, वीडियो के साथ लिखा दिल छूने वाला मैसेज

मुंबई   प्रियंका चोपड़ा जोनास न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी काफी खास और दिल को छू लेने वाली होती है। वे अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के लिए अपना प्यार जाहिर किया, उन्होंने निक के साथ एक बेहद खास वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।  वीडियो में दोनों समुद्र किनारे प्यार भरे पल बिताते दिख रहे हैं। वीडियो में पहले निक बीच पर अकेले खड़े हैं और नीचे की ओर लिखा है- 'विदआउट हर' यानी 'उसके बिना,' और साथ में एक उदास इमोजी भी है। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और रेड कलर की कैप भी पहन रखी है। इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में उनके बैंड 'जोनास ब्रदर्स' का नया गाना 'आई कान्ट लूज' प्ले हो रहा है। जैसे ही गाने की बीट तेज होती है, प्रियंका दौड़ते हुए निक के पास आती हैं और उन्हें कसकर गले लगाती हैं। इस दौरान स्क्रीन पर लिखा आता है- 'विद हर!' यानी 'उसके साथ,' और आगे हैप्पी इमोजी भी होते हैं।इस रोमांटिक वीडियो को निक ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'माइन,' यानी 'आप मेरे हो।' वहीं पॉप सिंगर निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'मैं आपको खोना नहीं चाहता।' प्रियंका और निक ने मई 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और उसी साल अगस्त में उन्होंने सगाई कर ली। दिसंबर 2018 में, उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। दोनों ने अपनी-अपनी संस्कृति का सम्मान करते हुए शादी की। पहले हिंदू रिवाजों के अनुसार शादी हुई और दूसरी बार क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार शादी की। इस कपल ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया।

सेंसर बोर्ड ने अहान पांडे के इंटीमेट सीन पर चलाई कैंची, 2 दिन बाद रिलीज हो रही है ‘सैयारा’

मुंबई  डायरेक्टर मोहित सुरी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'सैयारा', 18 जुलाई के दिन थियटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म से 'पांडे परिवार' का लाड़ला बेटा अहान पांडे डेब्यू करने जा रहे हैं. अहान के साथ फिल्म में अनीत पड्डा भी हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैन्स के बीच खलबली मचाई हुई है. हर किसी को इनकी जोड़ी अच्छी लग रह है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर चलाई कैंची? फिल्म का सेंसर प्रोसेस पूरा हो चुका है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कुछ सीन्स डिलीट करने की मांग की है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है. चार जगहों पर विवादित शब्दों को बदलने के लिए कहा है. हालांकि, लिस्ट में ये नहीं बताया गया है कि आखिर उनकी जगह और क्या शब्द इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं.  इसके अलावा फिल्म में 10 सेकेंड के सेंशुअल, इंटीमेसी, बॉडी एक्स्पोजिंग विजुअल्स को हटाने के लिए कहा है. साथ ही जिस सीन में बाइक पर हीरो-हीरोइन हैं, वहां पर हेलमेट सेफ्टी के लिए डिस्क्लेमर डालने के लिए कहा है. जब ये सारे बदलाव फिल्म में कर दिए जाएंगे, तब जाकर फिल्म के मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट दिया जाएगा.  सेंसर सर्टिफिकेट में फिल्म की लंबाई 156.50 मिनट्स लिखी है. यानी की 2 घंटे, 36 मिनट और 50 सेकेंड लंबी है ये फिल्म. सेंसर बोर्ड की ओर से ये इकलौती फिल्म नहीं, जिसके इंटीमेट सीन्स पर कैंची चलाई जा रही है. इससे पहले फिल्म 'सुपरमैन' से भी CBFC ने 33 सेकेंड का लंबा इंटीमेट सीन हटाने के लिए कहा था. तब जाकर फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया था.  'सैयारा' की होने वाली है बड़ी ओपनिंग फिल्म एक बड़े बजट में बनी है. जिस तरह से फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है, उसके मुताबिक, ये एक बड़े लेवल पर ओपनिंग कर सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि डबल डिजिट्स में इसकी ओपनिंग हो सकती है. बुधवार के दिन फिल्म की 45 हजार टिकट्स बिकी हैं. इसके अलावा 33,500 टिकट्स पीवीआर आयनोक्स, 11,500 टिकट्स सिनेपॉलिस में बिकी हैं. 2,059 टिकट्स मूवीमेक्स चेन में बिकी हैं. 

फिल्मी जोड़ी से अब पैरेंट्स की जोड़ी: कियारा और सिद्धार्थ को हुई बेबी गर्ल

मुंबई बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं. इस कपल के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस ने 15 जुलाई यानी मंगलवार की रात को बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने इसी साल 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने बेबी गर्ल को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया है. वहीं मां और बेटी दोनों को स्वस्थ बताया जा रहा है. इस खबर के मिलने के बाद ये फैंस इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं. 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए इस कपल ने एक फोटो शेयर किया था. जिसमें दोनों अपने हाथ में छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए थे. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द आ रहा है हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा.’ 2023 में हुई थी कपल की शादी बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 में सात फेरे लिए थे. राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शाही अंदाज में शादी किया था. इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी. सेट में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. सिद्धार्थ और कियारा का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाले हैं. वहीं, 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं.

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया

बेगूसराय बेगूसराय में मंगलवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. उन्होंने कोर्ट में बॉन्ड जमा किया, जिसके बाद उन्हें नियमित जमानत मिल गई. यह मामला 24 अक्टूबर 2023 को समस्तीपुर जिले के सिंहिया में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है. अक्षरा के पिता के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था दरअसल, कार्यक्रम आयोजक शिवेश मिश्रा ने अदालत में आरोप लगाया था कि अक्षरा सिंह ने तय समय से काफी कम महज आधे घंटे की प्रस्तुति दी और मंच पर माइक को तोड़कर कर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चली गईं. उन्होंने इसे धोखाधड़ी मानते हुए उनके और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया था. 30 जून को मिली थी अग्रिम जमानत इस मामले में बेगूसराय कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ओम प्रकाश ने अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था. अक्षरा सिंह को पहले ही 30 जून को अग्रिम जमानत मिल गई थी और 10,000 रुपये के मुचलके पर बॉन्ड भरने का निर्देश दिया गया था. उसी आदेश के अनुपालन में आज उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण कर बंधपत्र दाखिल किया. कोर्ट में पेशी के दौरान अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करने से परहेज किया, लेकिन बार-बार सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ 'हर हर महादेव' का जयघोष किया. अक्षरा सिंह की वकील सीमा देवी ने बताया, 'हमने अग्रिम जमानत पहले ही ले रखी थी. आज नियमित प्रक्रिया के तहत आत्मसमर्पण कर बंधपत्र दाखिल किया गया, और कोर्ट से जमानत मिल गई.' वहीं, वादी शिवेश मिश्रा के अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के साथ विश्वासघात हुआ, जिसे लेकर मामला दर्ज कराया गया है. फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में IPC की धारा 406 (ग़बन व विश्वासघात), 427 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) और 34 (साझा आपराधिक मंशा) के तहत केस दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस को देखने के लिए कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. 

एक्टर आस‍िफ खान को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

'पंचायत' और 'भूतनी' जैसी लोकप्रिय फिल्म-वेब सीरीज में काम कर चुके एक्टर आसिफ खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर को 2 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा. ये खबर जानने के बाद फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गई है. ये घटना अचानक हुई, लेकिन समय रहते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया. अब वो ठीक हैं और कुछ दिनों में अस्पताल से उनकी छुट्टी हो सकती है.  एक्टर आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा आसिफ 34 साल के हैं और इस उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर शॉकिंग है. लेकिन अच्छी बात ये है कि अब एक्टर की हालत स्थिर है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. कहा जा रहा है कि आसिफ जब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, तब तक वो डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे. राहत की बात ये है कि वो खतरे से बाहर हैं. हेल्थ को लेकर क्या बोले आसिफ हार्ट अटैक आने के बाद आसिफ खान ने अपनी हेल्थ को लेकर बात की है. इंडिया टुडे संग बातचीत में उन्होंने कहा कि 'पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शुक्र है, अब मेरी तबीयत में सुधार है और मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं जल्द ही वापसी करूंगा. तब तक मुझे अपनी दुआओं में याद रखने के लिए शुक्रिया.'   इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया भावुक मैसेज जैसे ही उनकी तबीयत ठीक हुई, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक कर देने वाला मैसेज शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि पिछले 36 घंटों से ये सब देखने के बाद ये एहसास हुआ. जिंदगी बहुत छोटी है, एक भी दिन को हल्के में मत लीजिए. एक पल में सबकुछ बदल सकता है.  आगे वो लिखते हैं कि 'आपके पास जो कुछ है, उसके लिए शुक्रगुजार रहिए. अपनों को पहचानिए और उन्हें हमेशा प्यार दीजिए. जिंदगी एक तोहफा है और हम वाकई खुशनसीब हैं.' आसिफ को 'मिर्जापुर' और 'पाताल लोक' जैसे वेब सीरीज में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है. वो छोटे पर दमदार किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं.   एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने पिछले साल 10 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड जेबा संग निकाह किया था. निकाह के बाद वो जेबा संग अपनी ड्रीमी लाइफ जी रहे हैं. शादी के बाद वो अपनी वाइफ जेबा संग उमराह करने भी जा चुके हैं. आसिफ इंस्टग्राम पर एक्टिव हैं और उन्हें फैन्स को छोटी से छोटी अपडेट देना अच्छा लगता है.

2000-3000 करोड़ नहीं… रणबीर की Ramayan का बजट 1600 करोड़

मुंबई  रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर पहले ही माहौल टाइट था. दो पार्ट्स में आ रही फिल्म पर नमित मल्होत्रा ने पानी की तरह पैसा बहाया है. हालांकि, इस फिल्म को लेकर इसलिए भी तगड़ा बज बना है क्योंकि फिल्म में कई बड़े चेहरे हैं, जिन्हें फैन्स भगवान राम, रावण, हनुमान के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ‘रामायण’ की हाल ही में पहली झलक सामने आई थी. जिसमें रणबीर कपूर के भगवान राम और रावण बने यश के कुछ लुक दिखे, जिसने फैन्स को खुश कर दिया. दरअसल फिल्म का पहला पार्ट 2026 दिवाली पर आने वाला है. वहीं दूसरे पार्ट के लिए दिवाली 2027 तक का इंतजार करना पड़ेगा. कहा जा रहा था कि रामायण के दोनों पार्ट 1600 करोड़ के बजट में तैयार हुए हैं. लेकिन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के नए खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है. हाल ही में रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रखर गुप्ता को इंटरव्यू दिया. उस में उन्होंने कई अलग अलग मुद्दों पर बात की. साथ ही बताया कि उनकी आने वाली फिल्म Ramayan कितने करोड़ के बजट में बन रही हैं. दरअसल इतने में एसएस राजामौली की 4 SSMB29 बन जाएगी.  कितना है रामायण का बजट? दरअसल एक इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा से फिल्म का बजट पूछा गया था. जिस पर वो बताते हैं कि- ”हम इस पर खुद ही फंडिंग कर रहे हैं, हमने किसी से पैसा नहीं लिया है. 6-7 साल साल पहले जब फिल्म को बनाना शुरू किया गया था, तब हम इसे लेकर काफी सीरियस हो गए थे. ‘रामायण’ के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. यानी की भारतीय रुपये में ये 4000 करोड़ होता है. दरअसल कोई भी इंडियन फिल्म इसके पास तक नहीं है. यह एक अविश्वसनीय स्केल है.” वो बोले… ”इसलिए मैं कहता हूं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी कहानी के लिए सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं. जिसे दुनिया को देखना चाहिए. मुझे अभी भी लगता है कि यह कुछ सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के बजट से सस्ती है. ऐसे में मुझे लगता है कि हम कम पैसों में एक बड़ी फिल्म बना रहे हैं. मेरे अंदर का भारतीय अभी भी मानता है कि हम फाइनेंशियल तौर पर गैर-जिम्मेदार नहीं हैं. हम पैसे के साथ गैरजिम्मेदार नहीं हो सकते हैं. ” नमित मल्होत्रा कहते हैं कि- यह ऐसी कोई चीज नहीं है, जो पैसे से इंस्पायर्ड हो. उन्होंने बेहद ईमानदारी के साथ अपनी पूरी मेहनत इसे दी है. असली मुद्दा यह है कि इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी 30 साल बाद मजबूती से खड़े हैं. राजामौली की 4 SSMB29 बन जाएगी! दरअसल पहले ‘रामायण’ का बजट 1600 करोड़ बताया गया था. पर नमित मल्होत्रा ने खुद बताया है कि फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये लगे हैं. दोनों पार्ट पर बहुत बड़ा दांव खेला गया है, जो इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनाती है. हालांकि, फिलहाल एस.एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म को 1000 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है. लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म के बजट में चार SSMB 29 फिल्म बन सकती है.  

मशहूर एक्टर-डायरेक्टर धीरज कुमार नहीं रहे, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड-टेलीविजन के जाने-माने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो एक्यूट निमोनिया से पीड़ित थे. मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.  नहीं रहे दिग्गज अभिनेता धीरज कुमार धीरज कुमार के परिवार के मुताबिक, निमोनिया के कारण उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हॉस्पिटल में उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उम्मीद थी कि वो ठीक होकर घर वापस लौट आएंगे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. धीरज कुमार के परिवार ने इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की विनती की है.  हाल में धीरेज ने नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थ‍ित ISKCON मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था. जहां वो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के प्रयासों की सराहना की थी. इस दौरान वो बिल्कुल ठीक नजर आए. उन्हें देखकर किसी ने नहीं सोचा होगा कि आज वो हमारे बीच नहीं होंगे.  CINTAA ने भी X पर एक्टर का निधन का शोक जताते हुए लिखा- श्री धीरेज कुमार जी के निधन से हम दुखी हैं. वो 1970 से CINTAA के एक आदरणीय सदस्य रहे हैं. उनके योगदान और उपस्थिति को हम हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. ॐ शांति. टैलेंट शो से ली थी एंट्री धीरेज कुमार ने 1965 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. वो एक टैलेंट शो के फाइनलिस्ट थे, जिसमें उनके साथ सुभाष घई और राजेश खन्ना भी थे. राजेश खन्ना उस शो के विजेता बने थे. उन्होंने 1970 से 1984 के बीच 21 पंजाबी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का परिचय दिया. इसके बाद उन्होंने 'हीरा पन्ना', 'रातों का राजा' 'सरगम', 'बहरूपिया', 'रोटी कपड़ा और मकान' समेत कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया.  रियलिटी शो से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनने वाले धीरज कुमार ने प्रोडक्शन कंपनी 'क्रिएटिव आइ' भी शुरू की थी. वो कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्ट थे. 

दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन

चेन्नई, तमिल सिनेमा ने एक महान हस्ती को खो दिया है। दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में सोमवार को बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित उनके निवास पर उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण निधन हो गया। सात जनवरी 1938 को बेंगलुरु में जन्मी सरोजा देवी दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग, विशेष रूप से तमिल और कन्नड़ सिनेमा में एक जाना-माना नाम थीं। छह दशकों से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। सरोजा देवी ने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्में की थीं। वह तमिल सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री थीं, जिन्होंने नडोडी मन्नन (1958), थाई सोल्लई थट्टाधे और एंगा वीट्टू पिल्लई जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया। उन्होंने एम.जी. रामचंद्रन के साथ लगातार 26 हिट फिल्में दीं। उन्होंने कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से जल्दी ही प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने कई प्रतिष्ठित फिल्मों में काम किया और अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं के साथ जोड़ी बनाई। उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें व्यापक प्रशंसा दिलाई और वह अपने युग की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। अपने शानदार करियर के दौरान सरोजा देवी ने सिनेमा में अपने योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए, जिनमें 1969 में पद्म श्री, 1992 में पद्म भूषण और बैंगलोर विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट उपाधि शामिल हैं। उनकी विरासत आज भी उभरते हुए अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को प्रेरित करती है और उनकी फिल्में आज भी सराही जाती हैं। उनके निधन की खबर ने फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशंसक, सहकर्मी और शुभचिंतक उनके उल्लेखनीय जीवन और करियर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाली महान अभिनेत्री सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'  

अमिताभ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ‘धड़क 2’ का ट्रेलर

  मुंबई,  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फिल्म धड़क 2 का ट्रेलर शेयर किया है। वर्ष 2018 में प्रदर्शित जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म धड़क का सीक्वल धड़क 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मुख्य भूमिका है।अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर 'धड़क 2' का आधिकारिक ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की और कैप्शन में लिखा, सभी को शुभकामनाएं ..' अमिताभ की इस पोस्ट पर 'धड़क 2' की निर्माता मीनू अरोड़ा ने आभार जताते हुए लिखा, 'आपका आशीर्वाद और समर्थन मेरे और हम सभी के लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद सर।' फिल्म धड़क 2 का निर्माण करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज़, क्लाउड 9 पिक्चर्स के तहत किया गया है। शाजिया इकबाल निर्देशित यह फिल्म एक अगस्त को रिलीज होगी।