samacharsecretary.com

गौहर खान ने 42 की उम्र में दिया जीवन को नया तोहफा, बेटे के साथ खुशखबरी

मुंबई एक्ट्रेस गौहर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। गौहर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया।हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें खुशी-खुशी नाचती-झूमती दिखीं. गौहर खान ‘बिग बॉस 7’ की विनर रही हैं. वह सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त भी हैं. सलमान संग फिल्मों में भी काम किया है. गौहर ने साल 2009 में वाईआरएफ की फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र के पुणे में एक मुस्लिम परिवार में जन्मीं गौहर खान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं. गौहर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्हें ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब मिला. ‘बिग बॉस 7’ की विनर बनी थीं गौहर खान साथ ही वाईआरएफ की फिल्म ‘इशकजादे’ (2012) में भी अहम भूमिका निभाई. ‘इशकजादे’ में उनके आइटम नंबर ‘झल्ला वल्ला’ और ‘छोकरा जवां’ को खूब सराहा गया. गौहर ने 2013 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में हिस्सा लिया और विजेता बनीं, जिससे उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ. इसके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा’ और ‘तांडव’ (2021) जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं. गौहर खान का कुशाल टंडन संग हुआ था ब्रेकअप गौहर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह ‘बिग बॉस 7’ के सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. गौहर ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से शादी की. 10 मई 2023 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं.

फिल्म के गाने पर विवाद, वकील और जज की भूमिका को चुनौती मिली हाईकोर्ट में

जबलपुर   फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के एक गाने को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में एक याचिका दायर की गई है. यह याचिका अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि फिल्म के एक गाने में वकील (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) वकील की पोशाक (गाउन) पहनकर नाचते नज़र आ रहे हैं. इतना ही नहीं, न्यायपालिका के न्यायाधीशों के लिए मामू जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि यह कृत्य वकील पेशे और उसकी गरिमा का अपमान है.  9 सितंबर को होगी सुनवाई दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में फिल्म जॉली एलएलबी 3 में जस्टिस और वकील के बीच फिल्माए गए गाने पर आपत्ति जताते हुए एक याचिका दायर की गई है. यह याचिका जबलपुर निवासी अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने दायर की है, जिसमें अधिवक्ता प्रमोद सिंह तोमर और आरजू अली पैरवी करेंगे.इस पर 9 सितंबर को सुनवाई होगी. अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म में भाई वकील हैं। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि फिल्म में गले में बैंड लगाकर, गाउन पहनकर डांस किया गया है, जो कि वकालत के गणवेश को अपमानित कर रहा है। जॉली एलएलबी-3 19 सिंतबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार अरशद वारसी पर फिल्म में एक गाना फिल्माया गया है, जिसके बोल है कि फिक्र ना कर तेरा भाई वकील है। गाने में कोर्ट रूम भी दिखाया है, जहां लड़कियां डांस कर रही हैं। याचिकाकर्ता के वकील प्रमोद सिंह तोमर का कहना है कि फिल्म में जो गाना वह आपत्तिजनक है। अधिवक्ता प्रमोद सिंह तोमर ने बताया कि न्यायपालिका के जज के लिए मामू जैसे शब्द का उपयोग किया जा रहा है, जिसके संदर्भ में याचिकाकर्ता ने राज्य शासन, प्रमुख सचिव गृह विभाग, सचिव, सूचना एवं प्रसारण, भारत सरकार, नई दिल्ली और चेयरमैन सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन को पक्षकार बनाते हुए फिल्म के गाने पर अपत्ति दर्ज करवाते हुए फिल्म से इस गाने को अलग किया जाए। न्यायपालिका की जो छवि वो जनता के मन में स्वच्छ रहे, और इस गाने से वकील और जज की छवि धूमिल ना हो। इससे पहले पटना हाईकोर्ट में पैरवी करने वाले अधिवक्ता नीरज कुमार ने भी जॉली एलएलबी-3 के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि फिल्म में न्यायपालिका और वकालत पेशे को अपमानजनक ढंग से दर्शाया गया है, जिससे वकीलों की गरिमा को ठेस पहुंची है। याचिका में फिल्म के गाने और ट्रेलर पर रोक लगाने बार काउंसिल से अनुमति लेने और भविष्य में अपमानजनक चित्रण रोकने के लिए दिशा निर्देश बनाने की मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि विवादित गीत और ट्रेलर पर तत्काल रोक लगाई जाए। फिल्म जॉली एलएलबी 3 के गाने पर विवाद फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी वकील भाई हैं. याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म में गले में बैंड वाला गाउन पहनकर डांस किया गया है, जो वकील की ड्रेस का अपमान है. एलएलबी 3 19 सितंबर को रिलीज़ हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी पर एक गाना फिल्माया गया है, जिसके बोल हैं 'फिक्र न कर तेरा भाई वकील है.' गाने में कोर्ट रूम में दिखाया गया है, जहां लड़कियां डांस कर रही हैं.याचिकाकर्ता के वकील प्रमोद सिंह तोमर का कहना है कि फिल्म का गाना आपत्तिजनक है. वहीं अधिवक्ता प्रमोद सिंह तोमर ने बताया कि न्यायपालिका के न्यायाधीशों (जज) के लिए मामू जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है. इस संबंध में याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार, प्रमुख सचिव गृह विभाग, सचिव सूचना एवं प्रसारण भारत सरकार नई दिल्ली और अध्यक्ष केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फिल्म के गाने पर आपत्ति दर्ज कराई है और इस गाने को फिल्म से अलग कराने का अनुरोध किया है. 

अलीबाग जमीन विवाद: सुहाना खान से जुड़ी डील पर उठा सवाल

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म से उनका थिएट्रिकल डेब्यू होने वाला है. ‘किंग’ की चर्चाओं के बीच वो मुश्किलों में फंस गई हैं. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. मामला बड़ा तो अब सरकारी फाइलें खुलने लगी है. क्या है ये पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं. 25 साल की सुहाना खान ने हाल ही में करोड़ों की एक डील की. लेकिन इस डील के बाद वो मुश्किल में फंस गई हैं. दरअसल, अलीबाग के थल गांव में उन्होंने जमीन का सौदा किया. करोड़ों का लेन-देन सब हो गया था. लेकिन अब आरोप ये है कि सुहाना ने उस जमीन का सौदा कर डाला, जिसको महाराष्ट्र सरकार ने खेती के लिए किसानों को दिया है. 2023 में हुई 12 करोड़ से ज्यादा की डील दरअसल, सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में मई 2023 में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की जमीन खरीदी थी. इसके लिए एक्ट्रेस ने स्टाम्प ड्यूटी भी दी. मगर अब कहा जा रहा है कि यह डील सही नहीं है. असल में ये जमीन सरकार ने किसानों को खेती के लिए दी थी और सुहाना खान ने बिना अनुमति इसे खरीद लिया. यही नहीं, जो दस्तावेज जमा किए गए हैं उनमें सुहाना को किसान दिखाया गया है. इस प्रॉपर्टी को देजा वू प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत किया गया है. यह कंपनी गौरी खान के परिवार की है, जिसमें वह और उनकी भाभी डायरेक्टर हैं. अलीबाग तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट जानकारी के मुताबिक, सुहाना ने यह जमीन मुंबई के कफ परेड में रहने वाले खोटे परिवार से करीब 12.91 करोड़ रुपए में खरीदी दी. उन्होंने 77.46 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी भी दी. ट्रांसफर 30 मई 2023 को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए हुआ. अब इस मामले में अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष जांच रिपोर्ट मांगी गई है. इसका आदेश रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने जारी किया है. महाराष्ट्र कृषि भूमि अधिनियम क्या है महाराष्ट्र कृषि भूमि अधिनियम, 1961 के अनुसार, खेती की जमीन केवल वही व्यक्ति खरीद सकता है जो खुद किसान हो या जिसके परिवार के पास पहले से कृषि भूमि मौजूद हो. गैर-किसान सीधे इस तरह की जमीन नहीं खरीद सकते. अगर कोई जमीन सरकार ने किसी किसान परिवार को विशेष तौर पर खेती के लिए दी है, तो उसे बेचने के लिए सीधी अनुमति नहीं होती. ऐसे मामलों में कलेक्टर की मंजूरी जरूरी होती है. लेन-देन पूरा करने से पहले खरीदार और विक्रेता-दोनों को तहसीलदार या कलेक्टर से NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेना अनिवार्य है. जमीन खरीदने बाद फिर सुहाना के नाम नई प्रॉपर्टी यही नहीं, इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद सुहाना खान के नाम पर वहां पर समंदर किनारे 10 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी खरीदी थी. अभी तक सुहाना खान या शाहरुख खान की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है. डैड शाहरुख के साथ आएगी नजर वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना ओटीटी पर आर्चीज से डेब्यू कर चुकी हैं तो अब डैड शाहरुख खान के साथ जल्द ही पर्दे पर दिखाई देंगी. डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद का है, जिन्होंने शाहरुख की पठान का निर्देशन किया था. उनके अलावा मूवी में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे सितारे हैं. इसे अगले साल रिलीज किया जा सकता है फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है. इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाई देंगे.

‘लव इन वियतनाम’ की बड़ी उपलब्धि, चीन में 10,000 स्क्रीन पर धमाका

मुंबई  हिंदी फिल्मों का क्रेज दुनिया के कई देशों की तरह चीन में भी है. चीन में कुछ हिंदी फिल्मों में जमकर बिजनेस किया है. बॉलीवुड में तो एक मूवी ऐसी भी है, जिसनें चीन की वजह से कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं इसी बीच अवनीत कौर और शांतनु मिश्रा की फिल्म 'लव इन वियतनाम' ने इतिहास रच दिया है. यह चीन में 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी. जानिए डायरेक्टर ने क्या कहा? वहीं इस बड़ी उपलब्धि पर बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर राहत शाह काजमी ने कहा, 'लव इन वियतनाम एक ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है. हमने इस फिल्म में अपना दिल और आत्मा लगा दी है और यह वास्तव में गर्व की बात है क्योंकि हमने भारत में रिलीज से पहले ही चीन में 10,000 स्क्रीन हासिल करके इतिहास रच दिया है.' फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार इस फिल्म में एक्ट्रेस अवनीत कौर, शांतनु माहेश्वरी के अलावा वियतनामी एक्ट्रेस खा नागन भी लीड रोल में हैं. वहीं फरीदा जलाल, गुलशन ग्रोवर, राज बब्बर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. इसके अलावा पंजाब और वियतनाम की खूबसूरत लोकेशन भी फिल्म में दिखाई गई है. कब रिलीज होगी 'लव इन वियतनाम'? ओमांग कुमार, कैप्टन राहुल बाली की प्रोड्यूस की गई और राहत शाह काजमी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 12 सिंतबर 2025 को देशभर में रिलीज होगी. इसके अलावा चीन में यह फिल्म क्रिसमस 2025 के दौरान 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. क्या है इस फिल्म की कहानी? 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर के मुताबिक ये कहानी पंजाब से शुरू होकर वियतनाम तक पहुंचती है. एक लड़का (शांतनु माहेश्वरी) और लड़की (अवनीत कौर) बचपन से एक दूसरे को जानते हैं. दोनों के बीच प्यार होता है और दोनों शादी के सपने देखते है. लेकिन लड़के का पिता उसे वियतनाम भेज देते हैं. वहां पहुंचकर उसे एक लड़की (खा नागन) से प्यार हो जाता है. लेकिन असल में वह उससे मिला भी नहीं है. अब इस स्टोरी में किसका प्यार मुक्कमल होता है, ये फिल्म में दिखाया जाएगा.

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सोनू सूद, कहा- सब कुछ दांव पर लगाकर भी करूंगा मदद

मुंबई पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। यही वजह है कि पंजाब में बाढ़ आ गई है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोगों की जान चली गई है। जानवरों के पानी में बहने के वीडियोज सामने आ रहे हैं। ऐसे बुरे वक्त में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिर से लोगों की मदद के लिए खड़े हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर करते हुए अपना मैसेज सभी जरुरतमंदों तक पहुंचाया है। ये भी कहा कि पंजाब उनकी आत्मा है और चाहे कुछ भी कुर्बान करना पड़े, लेकिन वो पीछे नहीं हटेंगे। सोनू सूद ने पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए लोगों से आगे बढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कैप्शन में लिखा, 'मैं पंजाब के साथ हूं। इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे।' सोनू सूद ने कहा- पंजाब मेरी आत्मा है पंजाब के मोगा के रहने वाले एक्टर ने आगे कहा, 'अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, तो बेझिझक हमें संदेश भेजें। हम आपकी हर संभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। पंजाब मेरी आत्मा है। चाहे इसके लिए सब कुछ कुर्बान हो जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम हार नहीं मानते।' फैंस कर रहे हैं तारीफ सोनू के इस कदम की फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा, 'ऐसा दिल किसा का नहीं है… सिर्फ आपके सिवा।' दूसरे ने कहा, 'हमेशा जरुरतमंदों की मदद के लिए खड़े होते हैं।' एक और फैन ने तारीफ में कहा, 'ये आदमी वाकई कमाल का है। इसने कोविड में फंसे कई लोगों को बचाया। फिल्मी विलेन, पर असली हीरो।' इन जिलों के गांव हुए हैं सबसे ज्यादा प्रभावित जानकारी के अनुसार, पंजाब में बाढ़ से गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को 3 सितंबर तक बंद कर दिया गया है।

लॉस एंजिल्स में दिया सरप्राइज, जस्टिन बीबर के कारण दुल्हन की शादी में हुआ हंगामा

लॉस एंजिल्स पॉप आइकन जस्टिन बीबर चर्चा में हैं। वो लॉस एंजिल्स में एक इंडियन वेडिंग में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने शादी में अचानक शरीक होकर दुल्हन को सरप्राइज दिया। इससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। उन्होंने दुल्हन और उसकी सहेलियों के साथ पोज भी दिया। उनका ये प्यारा सा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जस्टिन बीबर से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन के साथ पोज दे रहे हैं। 30 साल के सिंगर ने उस दुल्हन की शादी में पहुंचकर इसे यादगार बना दिया। वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वो वेडिंग सेरेमनी में आते दिख रहे हैं, जब दुल्हन और उसकी सहेलिया उनका वेलकम करती हैं। दुल्हन बोली- अब शादी नहीं कर पाऊंगी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'जस्टिन बीबर ने लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया में एक दुल्हन को उसकी शादी में सरप्राइज दिया।' दुल्हन ने लिखा, 'अब इसके बाद मैं शादी नहीं कर पाऊंगी।' इन फोटोज में जस्टिन ने दुल्हन और उसकी फ्रेंड्स के साथ पोज दिया। सभी जस्टिन को देख खुशी से झूम उठे। उनके चेहरे की मुस्कान तो इसी बात की तस्दीक कर रही हैं। जस्टिन ने प्री-वेडिंग में किया था परफॉर्म बता दें कि जस्टिन का भारतीय शादी के ये पहला एक्सपीरियंस नहीं है। वो पिछले साल हाई-प्रोफाइल प्री-वेडिंग पार्टी के लिए इंडिया आए थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के लिए अपने सबसे बड़े हिट गाने गाकर 1 करोड़ डॉलर फीस ली थी। वो सिर्फ 24 घंटे ही भारत में रुके थे।

सुमोना ने खोला दर्द, कहा: पहली बार हुई ऐसी बदसलूकी, कार को भीड़ ने घेरा

मुंबई  छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है. उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखकर बताया कि रविवार (31 अगस्त) को साउथ मुंबई में मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने दिन दहाड़े उनकी कार पर हमला कर दिया, जिनका नेतृत्व कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल कर रहे हैं. सुमोना चक्रवर्ती की कार इस विरोध प्रदर्शन के बीच फंस गई और फिर जो हुआ, वो उन्होंने अपनी पोस्ट में बयां किया. सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज दोपहर 12:30 बजे. मैं कोलाबा से फोर्ट जा रही थी और अचानक मेरी कार को एक भीड़ ने रोक लिया. नारंगी रंग का स्टोल पहने एक आदमी मेरे बोनट पर जोर से मार रहा था और मुस्कुरा रहा था. अपनी तोंद को मेरी गाड़ी से सटा रहा था. मेरे सामने ऐसे झूम रहा था जैसे कोई बेतुकी बात साबित कर रहा हो. उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर जोर से पीट रहे थे, ‘जय महाराष्ट्र!’ चिल्ला रहे थे और हंस रहे थे. हम थोड़ा आगे बढ़े और वही सब दोहराया. 5 मिनट के अंतराल में दो बार ऐसा हुआ. पुलिस वाले सिर्फ बैठकर देख रहे थे.’ आखिर सुमोना चक्रवर्ती के साथ क्या हुआ? सुमोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो किसी भी मुद्दे पर अपनी बात सामने रखने से पीछे नहीं हटती हैं. 'कपिल शर्मा शो' के कारण उनकी पॉपुलैरिटी में भी काफी उछाल आया है. ऐसे में सुमोना को मुंबई में हुई परेशानी सुनकर फैंस चौंक गए हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि वो मुंबई के कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रही थीं, तभी उनपर अचानक प्रदर्शनकारियों ने हमला किया. उनके साथ ऐसा एक नहीं, बल्कि दो बार हुआ और ये सबकुछ सिर्फ 5 मिनट के भीतर घटा. सुमोना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनके साथ ये सबकुछ दिनदहाड़े साउथ मुंबई में हुआ जिससे वो घबरा गई हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुंबई का मेरा सफर मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है. खासकर मैं साउथ मुंबई में खुद को हमेशा से महफूज महसूस करती आई थी. लेकिन आज, दिन-दहाड़े अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे, पहली बार डर का एहसास हुआ, एकदम असुरक्षित महसूस किया, बिल्कुल कमजोर.' उन्होंने आगे लिखा, ‘सिर्फ मैं, अपनी कार में, दिन के उजाले में, साउथ बॉम्बे में- असुरक्षित महसूस कर रही थी. और सड़कें? केले के छिलकों, प्लास्टिक की बोतलों, गंदगी से अटी पड़ी. फुटपाथों पर कब्जा. प्रदर्शनकारी खा रहे हैं, सो रहे हैं, नहा रहे हैं, खाना बना रहे हैं, पेशाब कर रहे हैं, शौच कर रहे हैं, वीडियो कॉल कर रहे हैं, रील बना रहे हैं, विरोध के नाम पर मुंबई दर्शन कर रहे हैं.’ सुमोना चक्रवर्ती ने पोस्ट में ये भी लिखा, ‘मैं लगभग पूरी जिंदगी मुंबई में ही रही हूं और इससे पहले कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं किया, खासकर साउथ मुंबई में. हालांकि, सालों में पहली बार, मुझे सचमुच असुरक्षित महसूस हुआ. लेकिन आज, सालों में पहली बार, दिन के उजाले में अपनी कार की सुरक्षा में, मुझे सचमुच असुरक्षित महसूस हुआ और मुझे अचानक लगा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरा एक दोस्त मेरे साथ था. मैं सोचने से खुद को रोक नहीं पाई, अगर मैं अकेली होती, तो क्या होता?’ वह आगे लिखती हैं, ‘मेरा मन तो वीडियो रिकॉर्ड करने का हुआ, लेकिन जल्दी ही मुझे एहसास हुआ कि इससे वे और भड़क सकते हैं. इसलिए मैंने ऐसा नहीं किया. यह जानकर डर लगता है कि आप चाहे कोई भी हों, या कहीं भी हों, कानून-व्यवस्था पल भर में ध्वस्त हो सकती है. एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं परेशान हूं. हम शासन और नागरिक जिम्मेदारी के इस मजाक से बेहतर के हकदार हैं. हमें अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का हक है.’ इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वह डिजिटल भारत नहीं जिसकी वे बात करते रहते हैं. क्योंकि जब जातिवाद, धर्म, राजनीति, भ्रष्टाचार, नौकरशाही, अशिक्षा और बेरोजगारी हावी हो रही हो तो यह विकास नहीं है. यह पतन है. #मराठाकोटाप्रदर्शन.’ बता दें, मुंबई में यह प्रदर्शन मराठों के लिए 10% आरक्षण की मांग के लिए किया जा रहा है.

सुमोना ने साझा की जानकारी, फिर हटाई पोस्ट: कार पर दिन दहाड़े हमला

मुंबई 'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है। मुंबई में उनके साथ दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। उनके मुताबिक भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी की। हालांकि उन्होंने अब इस पोस्ट को इंस्टाग्राम से हटा लिया है। सुमोना की गाड़ी का बोनट पीटा आपको बता दें कि मुंबई में लोग मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान सुमोना साउथ बॉम्बे से गुजर रही थीं। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने सुमोना की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। उन लोगों ने गाड़ी का बोनट पीटा और हंसने लगे। घटना के बाद सुमोना ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया है।   सुमोना ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर एक पोस्ट लिखी। अब डिलीट हो चुकी पोस्ट में सुमोना ने लिखा 'दोपहर को मैं कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रही थी और अचानक मेरी कार को भीड़ ने रोका। एक आदमी बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारा रहा था और मुस्कुरा रहा था। उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर जोर-जोर से हाथ मार रहे थे। वह चिल्ला रहे थे और खूब जोर-जोर से हंस रहे थे। पांच मिनट में ये दो बार हो गया था। वहां कोई पुलिस नहीं थी। मैं साउथ बॉम्बे में इतना असुरक्षित महसूस कर रही थी की बता नहीं सकती।' सुमोना ने प्रशासन पर उठाया सवाल सुमोना चक्रवर्ती ने आगे लिखा 'वह बॉम्बे में कई वर्षों से हैं। उन्हें कभी अनसेफ नहीं फील हुआ। मगर पहली बार उन्हें यहां पर अनसेफ फील हो रहा है। एक टैक्स भरने वाला नागरिक, एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं ये सब देख कर बहुत परेशान हूं। हम शासन के इस मजाक से बेहतर के हकदार हैं। हमें अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का हक है।' कौन हैं सुमोना चक्रवर्ती? सुमोना चक्रवर्ती टीवी की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन हैं। वह 'द कपिल शर्मा शो' में भूरी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा की भूमिका निभाई। सुमोना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1999 की फिल्म 'मन' से बॉलीवुड में कदम रखा।

कालकाजी मंदिर हत्याकांड पर स्वरा ने जताई गहरी नाराजगी, कहा- राक्षस बन गए हैं हम

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर दिल्ली के कालकाजी मंदिर में 35 वर्षीय सेवादार की चौंकाने वाली हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया। यह दिल दहला देने वाली घटना स्वरा भास्कर ने इस मामले से जुड़े एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने एक्स अकाउंट पर री-शेयर करते हुए, उस पर प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने जो वीडियो फुटेज शेयर किया है, उसमें कुछ लोग सेवादार की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “यह बेहद भयावह और खतरनाक है। भारत में लोगों की पीट-पीटकर हत्या करना आम बात हो गई है। बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना। यह शर्मनाक है और हमारे समाज के बारे में वाकई परेशान करने वाली बात है। हम पूरी तरह से निर्दयी और राक्षसों की तरह बन गए हैं।” यह है पूरा मामला यह घटना बीते शुक्रवार को देर रात हुई, जब प्रसाद वितरण को लेकर हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। पीड़ित योगेंद्र सिंह, जिन्होंने मंदिर में लगभग 15 वर्षों तक सेवा की थी, उन पर कथित तौर पर एक समूह द्वारा चुन्नी प्रसाद की मांग को अस्वीकार करने पर हमला किया गया। सिंह ने कथित तौर पर बताया था कि प्रसाद खत्म हो गया है, लेकिन बहस बढ़ गई। पुलिस के अनुसार, इसके बाद हमलावरों ने सिंह को घसीटकर बाहर निकाला और लाठियों व घूंसों से तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। घटनास्थल से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें पांच-छह लोग सेवादार को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ है। अब तक पांच लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अतुल पांडे को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।  

कावेरी कपूर का नया सफर! चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो में दिखेगा दमखम

मुंबई,  आजकल बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार कावेरी कपूर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है। शो का फॉर्मेट प्रतिभागियों की मानसिक मजबूती और व्यक्तिगत रिश्तों की परीक्षा लेता है। हर वक्त बदलते हालात प्रतिभागियों को नए फैसले लेने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसे माहौल में रहना आसान नहीं होता और यही इस शो की खासियत है। इस शो में वही लोग सफल हो पाते हैं जिनमें धैर्य, आत्मविश्वास और मजबूत मानसिकता होती है। ऐसे में कावेरी का नाम सामने आने से प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है। कावेरी कपूर, जो गायिका, गीतकार, कवयित्री और अभिनेत्री के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं, अपने करियर को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाती रही हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी आवाज और लेखन से भी अलग पहचान बनाई। अब अगर वह इस चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो में हिस्सा लेती हैं, तो यह उनके करियर का नया मोड़ साबित हो सकता है। हालांकि कावेरी या उनकी टीम की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, शो मेकर्स उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शो की लोकप्रियता और इसकी कठिनाई स्तर को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें हिस्सा लेना किसी भी सेलिब्रिटी के लिए आसान निर्णय नहीं है। कावेरी की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी लगातार बढ़ रही है। उनकी रचनात्मकता और साफ-सुथरी छवि उन्हें युवाओं का आइकन बनाती है। यही वजह है कि अगर वह इस शो में उतरती हैं तो दर्शकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेंगी। उनकी पर्सनालिटी, आत्मविश्वास और सोच इस शो की थीम के साथ अच्छी तरह मेल खा सकती है। इसके साथ ही कावेरी की झोली में पहले से कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। वह फिल्म ‘मासूम 2’ में नजर आने वाली हैं, जिसकी चर्चा अभी से हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वह इतने व्यस्त शेड्यूल के बीच इस रियलिटी शो को समय देंगी या नहीं। कुल मिलाकर, कावेरी कपूर का नाम इस शो के साथ जुड़ना ही फैंस के बीच उत्साह पैदा कर चुका है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वह इस चुनौती को स्वीकार कर दर्शकों को अपनी नई छवि दिखाने का फैसला लेंगी। बता दें कि यह शो टेलीविज़न पर हाल के वर्षों में मानसिक और भावनात्मक रूप से सबसे कठिन रियलिटी शोज़ में गिना जाता है, जहाँ प्रतियोगियों को लगातार बदलते समीकरणों और पावर डायनामिक्स का सामना करना पड़ता है।