samacharsecretary.com

मेकर्स पर लगाए थे गंभीर आरोप, फिर ‘भाभी जी…’ में शिल्पा शिंदे की वापसी क्यों?

मुंबई  पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी बनकर फिर से लौट चुकी हैं. 9 साल बाद शो में उनके कमबैक ने फैंस को खुश कर दिया है. सालों बाद शो में लौटना शिल्पा के लिए भी किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. अब उन्होंने इस बारे में बात की है और शो से जुड़े अपने पुराने विवादों का भी सच बताया है.  शो में लौटने पर क्या बोलीं शिल्पा शिंदे? शिल्पा शिंदे ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में वापसी करूंगी. शो से मेरे निकलने के बाद काफी गलतफहमियां हो गई थीं. वक्त के साथ रिश्ते भी बने और मुझे लगता है कि ये किस्मत में था. झगड़े तो परिवार में ही होते हैं. एक बार हां कहने के बाद मैंने एक्शन और रिएक्शन के बारे में नहीं सोचा. मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी.  शिल्पा शिंदे ने जब शो छोड़ा था तब उन्होंने प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी. मेकर्स ने भी शिल्पा पर अनप्रोफेशनलिज्म समेत कई आरोप लगाए थे. ऐसे में शिल्पा से पूछा गया कि इतने विवादों के बाद शो में फिर से लौटने पर लोग उनके फैसले पर सवाल उठा सकते हैं.  इसपर शिल्पा ने जवाब दिया- उस समय चैनल की तरफ से थर्ड पार्टी भी शामिल थी. उन्होंने ही गलत अफवाहें फैलाई थीं, जिन्हें सच मान लिया गया था. कॉन्ट्रैक्ट के जरिए एक शख्स ने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की थी. मुझे कहीं भी ज्यादा काम करने की आजादी नहीं थी. सालों तक कड़ी मेहनत करके करियर बनाने के बाद जब किरदार पर सवाल उठाए जाते हैं तो वो बर्दाश्त करना काफी मुश्किल होता है.  शिल्पा आगे बोलीं- मेरा मानना है कि जब दो लोग किसी चीज का हिस्सा होते हैं और फिर जब उसमें थर्ड पार्टी की एंट्री होती है तो ऐसी चीजें हो जाती हैं. जो लोग इस चीज में शामिल थे उन्हें पता है कि क्या हुआ था और किसने क्या किया था. इससे बड़ी बात क्या ही होगी कि इतना सब होने के बाद फिर से मैं इस शो में हूं. अगर आज उसी इज्जत के साथ मेरा वेलकम हो रहा है तो उनको भी पता है ना कि मैं खराब नहीं थी, क्योंकि शो तो चल ही रहा था.  शिल्पा ने की शुभांगी अत्रे की तारीफ शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे ने 10 साल तक अंगूरी भाभी का किरदार निभाया. उनके बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा- ये अच्छी बात है कि उन्होंने 10 साल तक ये किरदार निभाया. इतने लंबे समय तक डेली शो को बनाए रखना आसान नहीं है. इतने सालों तक शो करने पर उन्हें मेरा सलाम. अब मैं शो में लौट चुकी हूं. 

‘शोले’ के टंकी सीन में शराब पीने की सच्चाई, रमेश सिप्पी ने किया धर्मेंद्र का खुलासा

मुंबई  इन दिनों थिएटर्स में बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्म 'शोले' लगी हुई है, जिसे मेकर्स ने 4K वर्जन में रिलीज किया है. इसमें फिल्म का ओरिजिनल क्लाइमैक्स ऐड किया गया है, जो 1975 में आई 'शोले' से हटाया गया था. डायरेक्टर रमेश सिप्पी अपनी री-रिलीज फिल्म को जमकर प्रमोट भी कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 'शोले' के कुछ अनसुने किस्से साझा किए. 'शोले' में टंकी वाले सीन की कहानी रमेश सिप्पी ने 'शोले' के सबसे आइकॉनिक टंकी वाले सीन का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने सीन में सचमुच थोड़ी शराब पी थी, ताकि वो हेमा मालिनी के लिए अपने सच्चे प्यार का इजहार कर सकें. सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में रमेश सिप्पी ने कहा, 'टंकी वाले सीन के लिए धर्मेंद्र उस दिन पूरी तरह मूड में थे. उन्होंने कुछ पैग पी रखे थे.' 'मुझे पता था क्योंकि वो पानी की टंकी पर चढ़ते-उतरते जिस तरह हिचकोले खा रहे थे, उससे साफ दिख रहा था. मुझे भी डर लगता था. जब मैं उनके पीछे टंकी पर चढ़ा, तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होगा, सब एक्टिंग है. तो मैंने भी उन्हें पूरी छूट दे दी. क्योंकि ये तो उनका सबके सामने प्यार का इजहार था. वो अपनी मोहब्बत कुर्बान करने को भी तैयार थे, ताकि मौसीजी भी मान जाएं. चूंकि ये उनका सच्चे प्यार का इजहार था, इसलिए उन्होंने इसमें पूरी जान लगा दी.' रमेश सिप्पी ने आगे कहा कि धर्मेंद्र ने मेथड एक्टिंग की राह इसलिए चुनी ताकि वो सभी के सामने हेमा मालिनी के लिए अपना सच्चा प्यार स्वीकार कर सकें. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी फिल्म में हुआ, वो बाद में असल जिंदगी में भी हुआ. रमेश सिप्पी के मुताबिक, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का सच्चा प्यार फिल्म के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि उनके मुताबिक असली रोमांस स्क्रीन पर सही झलकता है. बता दें कि 'शोले' के अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई फिल्में एक साथ की. उसी दौरान दोनों के बीच प्यार बढ़ा और बाद में 1980 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी की. हालांकि धर्मेंद्र तब भी शादीशुदा थे. ये पल उनके निजी जीवन में कई मुश्किलें लेकर आया. धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को हुआ था. 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: मिहिर–नोयोनिका की सच्चाई आई सामने, तुलसी का टूटा भरोसा, रिश्ता खत्म

मुंबई  टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में फाइनली वो वक्त आ गया, जब तुलसी अपने पति मिहिर से उसकी करतूतों के लिए सवाल पूछेगी। तुलसी के ज्यादातर सवालों का मिहिर के पास कोई जवाब नहीं होगा। नोयोनिका वाले किस्से के साथ-साथ मंदिरा वाला किस्सा भी जुड़ेगा। मिहिर इशारों-इशारों में माफी मांगने की कोशिश करेगा, लेकिन तुलसी के सामने उसकी एक नहीं चलेगी। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी विरानी घर छोड़कर चली जाएगी। तुलसी अपना सामान लेकर सीढ़ियों से उतर रही होगी जब उसका बेटा ऋतिक पूछेगा कि मां आप कहां जा रही हैं? बाकी लोग भी यही सवाल करेंगे। जवाब में तुलसी कहेगी कि मिहिर से पूछो क्या हुआ है। सभी लोग जाकर मिहिर से सवाल करना शुरू करेंगे, लेकिन वो किसी पत्थर की मूर्ति की तरह अपनी जगह पर खड़ा रहेगा। मिहिर से रिश्ता खत्म करेगी तुलसी कुछ ही देर बाद किरण माहौल को समझते हुए मोर्चा संभालेगा और सभी को बताएगा कि मुझे पता है तुलसी भाभी क्यों मिहिर भईया से नाराज हैं। क्योंकि उनकी जिंदगी में एक दूसरी औरत आ गई है। इसके बाद तुलसी विरानी को आंखों में अंगारे लिए यह कहते हुए दिखाया गया है कि मैं मिहिर विरानी से अपना रिश्ता तोड़ती हूं। भले ही दोनों में तलाक नहीं हुआ है, लेकिन तुलसी का इतना कहना ही शांति निकेतन को हिलाकर रख देगा। कहानी में आ सकते हैं कौन से ट्विस्ट? बात करें कि सीरियल में आगे कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं तो माना जा रहा है कि परिवार के लोग फिर एक बार मिहिर और तुलसी को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे, लेकिन क्या तुलसी मानेगी? क्या वो इस बार मिहिर को माफ करेगी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक दर्शकों को नहीं मिले हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

संजय दत्त के साथ ‘धुरंधर’ में दिखे आदित्य उप्पल, फेम मिलने के बाद स्ट्रगल की कहानी

मुंबई  इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी 'धुरंधर' ने बड़ा धमाका किया है. मूवी ने 9 दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. धुरंधर में सितारों की फौज है. सबकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि आप ये नहीं बता पाएंगे किसने सबसे अच्छा काम किया है. बड़े सितारों के बीच मूवी में एक नया चेहरा भी शामिल हुआ है. जिसे आपने धुरंधर पार्ट 1 में भले ही छोटे से रोल में देखा हो, लेकिन सेकंड पार्ट में उनका रोल बड़ा और बेहतर होने वाला है. यहां बात हो रही है आदित्य उप्पल की. मूवी में वो संजय दत्त की ल्यारी टास्क फोर्स में ASP ओमार हैदर के रोल में नजर आए. आदित्य के ज्यादातर सीन संजय दत्त के साथ हैं. संजू बाबा संग काम को उन्होंने बेहद एंजॉय किया. इस फिल्म का हिस्सा बनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. भले ही फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम लिमिटेड था. लेकिन वो असर जरूर छोड़ गए. धुरंधर उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई है. इंडस्ट्री में सालों के स्ट्रगल के बाद आदित्य को इस फिल्म से पहचान मिली है. आदित्य का मानना है ये उनके करियर की बड़ी फिल्म है. आज तक डॉट इन संग बातचीत में आदित्य ने अपने करियर, फिल्म धुरधंर की सफलता और संजय दत्त संग काम करने के एक्सपीरियंस पर बात की. फिल्म की सक्सेस से खुश आदित्य धुरंधर का सफल बिजनेस करना बहुत खुशी की बात है. एक डेब्यूटेंट को अगर पहली ही फिल्म में इतने अच्छे स्टार्स और एक बेहतरीन डायरेक्टर मिल जाए तो इससे अच्छी कोई खुशी की बात नहीं होगी. मैंने इससे पहले फिल्म ओमेर्टा की थी, लेकिन वो इतना बड़ा कैरेक्टर नहीं था. लेकिन धुरंधर में मेरा इस्टैबलिश्ड कैरेक्टर है. तो मैं इसे अपना पहला और बड़ा काम मानूंगा. उससे भी अच्छी बात ये है कि मेरा ये प्रोजेक्ट किसी अच्छे डायरेक्टर और बड़े बैनर के साथ है. तो ये खूबसूरत फीलिंग है. हमें शूट करते हुए लग रहा था कि हम अच्छी फिल्म बना रहे हैं. मालूम था कि लोगों को ये पसंद आएगी. लेकिन इस तरह का रिस्पॉन्स मिलेगा कि सब कुछ वायरल हो जाएगा, ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था. लेकिन लोगों को ये फिल्म अच्छी लग रही है. उनका प्यार मिल रहा है तो इससे बढ़कर कुछ नहीं है. ये हैप्पी फीलिंग है. संजय दत्त संग काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था? संजय दत्त के साथ मेरे ज्यादातर सीन थे. उनके साथ ये मेरा पहला काम था. वो बचपन से मेरे आइडल रहे हैं. उनकी फिल्म सड़क, अर्धम ये सब देखी. मैंने उन्हें बताया कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. हम लोग उस वक्त अमृतसर में शूट कर रहे थे. मेरा पहला ही शॉट उनके साथ था. इससे बढ़कर खुशी की बात नहीं थी कि संजय सर के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है. उनके साथ अगर आप खड़े भी हो जाएं तो आप अपने आप ही अच्छे लगने लगते हैं. उनकी पर्सनैलिटी ही कुछ ऐसी है. वो हंबल इंसान हैं और शानदार एक्टर हैं. ''संजय सर जैसे ही शॉट खत्म होता था, वो दो चीजें जरूर करते थे. पहला तो ये कि उन्हें खाने का बहुत शौक है. पंजाब में कहीं पर भी वो हों, उनके लिए बेस्ट खाना निकलकर आता था. जैसे ही शॉट खत्म होता था, वो पूरे सेट पर हंसी मजाक का माहौल बनाकर रखते थे. ताकि कास्ट और क्रू मजे से रहे. सब कंफर्टेबल रहे. बाकी सब भी अच्छे थे. जैसे रणवीर भाई उनके साथ भी काम कर अच्छा लगा.'' सेकंड पार्ट में बढ़ेगा स्क्रीन टाइम? ऐसा जरूर होगा, सेकंड पार्ट में मेरा स्क्रीन टाइम बढ़ेगा. पहले पार्ट में ओमार का कैरेक्टर इंटरवल के बाद ही शुरू होता है. उसे शुरू में इसीलिए शांत और ओबर्सवेंट रखा गया है क्योंकि सेकंड हाफ में वो बड़ा उलटफेर करेगा. ये मेरा कमिटमेंट है कि धुरंधर 2 में पार्ट 1 से ज्यादा मजा होगा.  क्या धुरंधर प्रोपेगेंडा मूवी है? मैं इसके बारे में कुछ नहीं सोचता हूं. मुझे लगता है जनता जनार्धन है. उन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया है. जिस तरह फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है वो बड़ी बात है. जिनको ये मूवी अच्छी नहीं लग रही वो भी जरूर थियेटर जाकर इसे देखें. फिर भी अगर उन्हें कोई कमी पेशी नजर आएगी, तो हम अगली बार और बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे. अक्षय खन्ना का वायरल सीन उस सीन की तो बराबरी नहीं है. वो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो चुका है. किसी को उम्मीद नहीं थी ऐसा होगा, क्योंकि जब वो शूट हो रहा था, तब अक्षय खन्ना को भी नहीं पता होगा कि ऐसा कुछ होने वाला है. उन्होंने डांस बिना तैयारी के अपने मन से किया था. कुछ प्लान नहीं था. स्ट्रगल के बारे में मैं हमेशा से मीडिया पर्सन रहा हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कॉम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मैं दिल्ली के थियेटर सर्विस से काफी कनेक्टेड रहा हूं. किंगडम ऑफ ड्रीम्स के एक शो में बतौर एक्टर काम किया है. वहीं पर गौरव गेरा से पहचान हुई थी. उसके बाद मैंने ओमेर्टा की. फिर 7 साल मीडिया में काम किया. मुझे शुरू से तलाश थी कि कोई अच्छा ब्रेक मिले. शायद धुरंधर वही ब्रेक है. अभी मैं धुरंधर पार्ट 2 का इंतजार कर रहा हूं. बाकी कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बात चल रही है. 

‘इंडियन आइडल’ के सेट पर सुनाया किस्सा, 10 साल की डेटिंग के बाद कैसे शिलादित्य ने किया था श्रेया घोषाल को प्रपोज

मुंबई   4 साल की उम्र में संगीत की साधना कर रही प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल आज सुरों की मल्लिका बन चुकी हैं। सिंगल बॉलीवुड में हिट सॉन्ग देने के साथ-साथ सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज के तौर पर दिखती हैं। अब उन्होंने 'इंडियन आइडल' शो में अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय ने उन्हें प्रपोज किया। 'इंडियन आइडल' के मंच पर रोमांस की बातों ने शो के माहौल को बदल दिया। शो में होस्ट आदित्य ने श्रेया से पूछा कि कैसे उन्हें शिलादित्य ने प्रपोज किया था। इसपर सिंगर ने कहा कि हम पहले से एक दूसरे को जानते थे और एक दिन उन्होंने तय किया कि आज मैं पूछता ही लेता हूं, लेकिन वो बहुत साधारण सवाल था, क्योंकि मेरा जवाब पहले ही 'हां' ही होने वाला था। फिर एक दिन हम लोग अपने दोस्त की शादी में गए और उन्होंने अचानक से शादी के लिए प्रपोज किया और मेरा जवाब वही था। उन्होंने कहा कि "पता होने के बावजूद भी वो पल हमारे लिए बहुत खास था।" शो में सिंगर पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति भी मौजूद थीं। उन्होंने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा कि मैं घर पर बहुत लाड़-प्यार से पली थी और प्यार-मोहब्बत जैसी चीजों से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन जब पहली बार सुब्रमण्यम जी के घर पहुंची थी, तो अहसास हुआ कि इस घर में मेरे लिए खास जगह है। उन्होंने सामने से मुझे प्रपोज किया और मैंने 'हां' कर दी, लेकिन अगर वे सवाल नहीं करते, तो मैं अपनी गरिमा के साथ अलग अपनी जिंदगी जीती। बता दें कि सिंगर ने प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतकार एल. सुब्रमण्यम से साल 1999 में शादी की थी। संगीतकार एल. सुब्रमण्यम की ये दूसरी शादी थी। बात अगर श्रेया घोषाल की करें तो उनकी शादी उनके बचपन के दोस्त और इंजीनियर शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ हुई थी। उन्होंने साल 2015 में 10 साल की डेटिंग के बाद शादी की थी। शिलादित्य ने गोवा में एक शादी के दौरान प्रपोज किया था, जब तक वे रिंग निकालने की हिम्मत जुटा रहे थे, तब तक श्रेया को गिलहरी दिखाने के बहाने बिजी रखते रहे। जिसके बाद कपल ने बंगाली रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया था और आज एक बच्चे के माता-पिता हैं।

संजय दत्त को IPS ने सरेआम जड़ा थप्पड़, बाल पकड़कर घसीटा; पिता सुनील दत्त के सामने टूट गए ‘संजू बाबा’

मुंबई  मुंबई में 1993 में हुए ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम गैरकानूनी हथियार रखने में आया था। इस केस की जांच करने वाले आईपीएस अफसर संजय मारिया ने एक बार फिर से उस घटना को याद किया। राकेश ने बताया कि संजय दत्त का नाम आया तो वह मुंबई से बाहर थे। लौटे तो उन्हें एयरपोर्ट से ही उठा लिया गया था। जब संजय ने गुनाह नहीं कुबूला तो राकेश ने उनके जोर का थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर खींचे थे। यह भी बताया कि जब सुनील दत्त मिलने आए तो क्या हुआ। देसी स्टूडियोज से बातचीत में राकेश मारिया बताते हैं कि केस में संजय दत्त का नाम बांद्रा के एक फेमस रेस्ट्रॉन्ट के मालिक हनीफ कड़ावाला और समीर हिंगोरा की वजह से आया था। समीर उस वक्त इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट थे। राकेश बताते हैं, 'उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से इन्कार कर दिया, उनसे मुझसे बात करने को कहा गया तो पहली चीज वे बोले, 'आप बड़े लोगों को अरेस्ट क्यों नहीं करते हैं?' मैंने पूछा, कौन से बड़े लोगों को मैंने अरेस्ट नहीं किया? उन्होंने बताया संजू बाबा, मुझे लगा कि संजय दत्त का इससे क्या लेना-देना?' संजय को आ चुका था फोन राकेश ने बताया कि हनीफ और समीर ने उन्हें बताया कि अपराधी हथियार किसी सुरक्षित जगह ले जाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए संजय दत्त का घर सेफ बताया था। ये हथियार 1993 के मुंबई ब्लास्ट में यूज हुए थे। राकेश बोले, 'वे लोग संजय दत्त के घर आए। संजय के पास पहले ही कॉल आ चुका था। संजय ने उनसे कहा कि कार यहां पार्क करें और सामान अनलोड कर दें।' संजय ने रख लिए थे कुछ हथियार राकेश ने बताया कि संजय ने कुछ हथियार अपने लिए रख लिए थे लेकिन बाद में ज्यादातर उन आतंकियों को लौटा दिए जो अटैक प्लान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब पता लगा कि संजय इसमें शामिल हैं तो वह उन्हें पूछताछ के लिए लाना चाहते थे लेकिन वह मॉरिशस में शूटिंग कर रहे थे। फिर संजय दत्त के भारत लौटने का इंतजार किया गया। राकेश ने बताया कि वह संजय दत्त को एयरपोर्ट से ही पूछताछ के लिए उठा ले गए थे। संजय दत्त को मुंबई क्राइम ब्रांच के एक कमरे में रखा गया। उनके साथ दो कॉन्सटेबल छोड़े गए और उन्हें मना किया गया कि कोई संजय को सिगरेट नहीं देगा। उन्हें किसी को फोन करने की अनुमति नहीं थी।   राकेश ने बताया कि संजय से कैसे पूछताछ की थी। वह बोले, 'वह रात में 2:30 पर कमरे में बैठे थे, मैं सुबह करीब 8 बजे कमरे में दाखिल हुआ। मैंने उनसे पूछा, क्या आप मुझे अपनी कहानी बताएंगे या मैं आपका रोल बताऊं?' वह बोले, संजय ने जवाब दिया कि वह बेगुनाह हैं और इसमें शामिल नहीं हैं। इतने दिनों का दबा हुआ गुस्सा और बीते कुछ दिनों का तनाव एकदम से मुझ पर सवार हो गया। वह मेरे सामने कुर्सी पर बैठे थे। मैं उनके पास गया, उनके बाल लंबे थे। मैं एक जोर का थप्पड़ दिया वह थोड़ा पीछे हो गए और मैंने उनके बाल पकड़े और खींचा। मैंने पूछा, 'चाहते हो कि शराफत से बात करूं या फिर?' इसके बाद संजय ने कहा कि अकेले में बात करना चाहता है। फिर सब कुछ बताया। संजय ने की पिता को ना बताने की रिक्वेस्ट राकेश आगे बताते हैं, वह बोला, 'मुझसे गलती हो गई प्लीज मेरे डैड को मत बताना।' मैंने जवाब दिया, 'तुम्हारे पिता को कैसै ना बताऊं? तुमने गलती की है, मर्द बनो।' राकेश ने बताया कि सुनील दत्त उनसे मिलने राजेंद्र कुमार, महेश भट्ट, यश जौहर और बलदेव खोसला नाम के एक पॉलिटीशियन को लेकर आए। कहा कि संजय बेगुनाह हैं ऐसा नहीं कर सकता। जब सुनील दत्त के पैरों पर गिरे संजय दत्त राकेश ने बताया कि संजय दत्त ने इस अपराध के बाद जब पहली बार अपने पिता को फेस किया तो क्या सीन था। वह बोले, 'संजय दत्त को कमरे में लाया गया, उसने अपने पिता को देखा, वह बच्चे की तरह रोने लगा और उनके पैरों पर गिरकर बोला, पापा गलती हो गई मेरे से। मैं नहीं चाहता कि ऐसा कभी किसी पिता के साथ हो। सुनील का चेहरा पीला पड़ गया था।'

रीमैरेज पर खुलकर बोलीं महिमा चौधरी, तलाक और बेटी को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली एक्ट्रेस महिमा चौधरी की हाल ही में दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी रिलीज हुई. फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन कहानी की खूब तारीफ हुई. फिल्म में 52 साल की महिमा की दूसरी शादी होती है. लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस असल में दूसरी बार घर बसाने को तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की.  शादी में है गहरा विश्वास महिमा की एक बेटी है- अरियाना चौधरी. उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर वो जरूर दूसरी शादी के बारे में सोचती हैं. वो भी तब जब वो लोगों की आंखों में फिल्म देखने के बाद एक अलग उम्मीद देख रही हैं. इस बारे में चर्चा होती देख रही हैं. महिमा बताती हैं कि भले ही उनकी पहली शादी चल नहीं पाई लेकिन उनका इस बंधन पर से विश्वास नहीं उठा है. उन्हें मौका मिला तो वो जरूर ये करना चाहेंगी. लेकिन इस मामले में अब भी एक अड़चन है.    एनबीटी से बातचीत में महिमा ने शादी को लेकर बात की और कहा- मैंने अपने माता-पिता की लंबी शादी देखी थी और उसमें इतना प्रेम था, तो मैं तलाक के बारे में सोचती ही नहीं थी. मैं जब भी किसी के ड‍िवोर्स के बारे में सुनती थी, तो मुझे लगता शायद किसी एक ने इस शादी को बचाने की उतनी कोशिश नहीं की होगी. मैं इनकी जगह होती तो बहुत ट्राई करती. मगर जब मुझ पर बीती तो अहसास हुआ. 'मैं तब उतनी मजबूत नहीं थी, मगर हां, मेरे पास एक सपोर्टिव फैमिली थी. मेरी मां ने मुझे सपोर्ट किया. मेरी नानी ने मुझे हिम्मत दी. वो बोलीं कि ठीक है, बच्चे हम पाल लेंगे.' सिंगल पेरेंट होने का दर्द   महिमा ने आगे बताया कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन इसमें एक रुकावट है. वो बोलीं- अभी तक मेरा तलाक नहीं हुआ है. मेरा डिवोर्स पेंडिंग है. मगर दोबारा शादी करने के बारे में बिलकुल सोचती हूं मैं, और अब तो और ज्यादा सोच रही हूं, जबसे मेरी इस फिल्म की शादी वाला फोटो वायरल हुआ है. लोग मेरी दूसरी शादी की उम्मीद कर रहे हैं. मैं उन लोगों में से हूं, जो एक बार में हार नहीं मानते. मैं शादी के बंधन में यकीन करती हूं. मेरा मानना है कि दो लोग मिलकर जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं. ये सपोर्ट सिस्टम जरूरी होता है, होना चाहिए. सिंगल पेरेंट होने के नाते महिमा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस पर एक्ट्रेस ने कहा- चुनौतियां तो होती हैं, मगर मेरी बेटी अरियाना अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ पली-बढ़ी है, तो उसकी इतनी डिमांड्स नहीं होती. वो बचपन से ही समझदार और संवेदनशील है. उसने मुझे कभी किसी मुश्किल सिचुएशन में नहीं पड़ने दिया. महिमा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ चुकी हैं. उन्होंने परदेस फिल्म से डेब्यू किया था.

ऑक्सीजन सपोर्ट के बीच हुई शूटिंग, ‘धुरंधर’ के Fa9la सॉन्ग ने अक्षय खन्ना की परीक्षा ली

मुंबई  हाल में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने अब तक करीब 250 करोड़ की कमाई कर ली है। एक्टर की परफॉरमेंस, कहानी और आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ हो रही है। लेकिन इन सबसे ऊपर अक्षय खन्ना अपनी जानदार परफॉरमेंस के लिए छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से उनका एंट्री सॉन्ग वायरल हो रहा है। एक्टर पर फिल्माया अरबी गाना अब लगभग हर सोशल मीडिया वीडियो और रील में सुनाई दे रहा है। लेकिन क्या आप एंट्री सॉन्ग के शूट होने के पीछे की कहानी जानते हैं? चलिए हम बताते हैं कि कैसे और कहां शूट हुआ साल 2025 का सबसे वायरल गाना। फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की एंट्री का एक सीन है। उन्हें काले रंग के कुर्ते, पायजामे में, चश्मे के साथ स्वैग में एंट्री लेते हुए देखा जाता है। ये सीन सोचिया ,मीडिया पर भी खूब वायरल है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाना लद्दाख के उंचे पर्वतीय क्षेत्र में शूट हुआ है। यहां एक्टर्स और क्रू को मुशिकों हब भरे हालात में सीन पूरा करना पड़ा। श्होतिंग लोकेशन पर ऑक्सीजन का लेवल इतना कम था कि अक्षय खन्ना को अपने साथ हमेशा एक छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर रखना पड़ा था। शॉट होते ही एक्टर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगा लेते थे।    सिर्फ 2 दिन में शूट हुआ एंट्री सीन बता दे, शूटिंग लोकेशन पर आ रही दिक्कतों की वजह से इस गाने को सिर्फ दो दिन में ही खत्म कर दिया गया था। पूरा एंट्री सीन लद्दाख में सिर्फ दो दिनों में शूट कर दिया गया। अब ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अक्षय खन्ना का वायरल डांस स्टेप ऑडियंस को पसंद आ रहे हैं। साथ ही अरबी गाने के लिरिक्स बोलने मुश्किल हैं लेकिन उसके बाद भी ऑडियंस को ये गाना पसंद आ रहा है।

नवाबों की बहू से ‘लेडी डॉन’ तक… 45 साल की करीना कपूर की एक गलती पर भी फिदा हुए फैंस

मुंबई   करीना कपूर खान अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस के लिए जानी जाती हैं। सैफ अली खान से शादी के बाद उनका रॉयल स्वैग और भी ज्यादा निखर कर सामने आया है। 45 साल की उम्र में भी करीना का फैशन सेंस किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं है। हालांकि हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके लुक में एक छोटी सी कमी नजर आई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। जैसे ही करीना की तस्वीरें सामने आईं, लोगों की नजर सबसे पहले उनकी शर्ट पर गई। हालांकि इस छोटी सी गलती के बावजूद उनका कॉन्फिडेंस और ग्लो सब कुछ कवर करता दिखा। करीना के लुक में क्या रही गलती? करीना ने इस इवेंट में वाइट कलर का आउटफिट चुना था, जो हमेशा की तरह उन पर बेहद एलिगेंट लग रहा था। लेकिन उनकी शर्ट के बटन के बीच हल्का सा गैप नजर आया, जिससे लुक थोड़ा अनफिनिश्ड सा लगने लगा। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब शर्ट थोड़ी टाइट हो। हालांकि, इस छोटी सी फैशन मिस्टेक के बावजूद करीना का कॉन्फिडेंस और स्माइल इतनी दमदार थी कि किसी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।   वाइट शर्ट ने दिया ग्रेसफुल टच करीना ने ट्रेंडी और बोल्ड कपड़ों की जगह क्लासिक वाइट शर्ट चुनी। शर्ट पर क्रिम्पिंग पैटर्न नजर आया, वहीं रफल डिजाइन वाला कॉलर लुक को और स्टाइलिश बना रहा था। राउंड शेप बटन शर्ट की खूबसूरती बढ़ा रहे थे। प्लेन होने की वजह से ऐसी शर्ट को अलग-अलग आउटफिट्स के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। हाई-वेस्ट पैंट्स से बढ़ा स्टाइल कोशन्ट शर्ट के साथ करीना ने हाई-वेस्ट पैंट्स पहनी थीं, जो उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रही थीं। इन पैंट्स पर छोटे-छोटे नीले फूलों का प्रिंट था, जो वाइट शर्ट के साथ खूबसूरत लग रहा था। कैमरे के सामने उन्होंने हाथ जेब में डालकर कॉन्फिडेंट पोज दिए, जिससे उनका स्वैग साफ नजर आया।   लॉन्ग जैकेट ने बना दिया लुक खास अगर करीना सिर्फ शर्ट और पैंट्स में नजर आतीं तो लुक सिंपल रह जाता। लेकिन उन्होंने ब्लू प्रिंट वाली लॉन्ग जैकेट पहनकर अपने आउटफिट को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर दिया। वाइट और ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन काफी फ्रेश और एलिगेंट लग रहा था। सिंपल जूलरी ने बढ़ाई एलिगेंस करीना ने अपने लुक के साथ ज्यादा जूलरी कैरी नहीं की। हाथ में गोल्डन टोन वाली क्लासी घड़ी, गले में पतली गोल्ड चेन और पैरों में लाइट बेज कलर की हील्स उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रही थीं। कानों में उन्होंने कोई ईयररिंग नहीं पहनी, जिससे लुक और भी सॉफ्ट नजर आया।   सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ करीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा, “आज भी बहुत क्यूट लगती हैं,” तो किसी ने कहा, “इनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है।” कई लोगों ने तो करीना को ‘लेडी डॉन’ तक कह डाला।    

धुरंधर’ को मिले नेगेटिव रिव्यूज, प्रोपेगेंडा के आरोप पर आर माधवन ने साझा की अपनी प्रतिक्रिया

मुंबई  जबसे थिएटर्स में आदित्य धर की 'धुरंधर' लगी है, तबसे इसे लेकर कई लोग खफा दिखे हैं. वो फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यूज लिख रहे हैं और उसे 'प्रोपेगेंडा फिल्म' का टैग दे रहे हैं. अब अपनी फिल्म को मिल रही नफरत पर आर माधवन ने बात की है. उन्होंने कहा है कि जो कुछ वो अभी 'धुरंधर' के साथ देख रहे हैं, वो सब एक्टर 'रंग दे बसंती' में भी देख चुके हैं. 'धुरंधर' को मिल रही नफरत पर क्या बोले माधवन? आर माधवन साल 2006 में आई आमिर खान स्टारर 'रंग दे बसंती' का भी हिस्सा थे. इस फिल्म में उनका छोटा रोल था, मगर वो फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा था. माधवन का कहना है कि जब ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तब भी लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें लिख रहे थे. मगर फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म करके सभी को चुप किया और बाद में जाकर वो कल्ट बनी. एक्टर ने बताया कि जो भी उनकी फिल्म के लिए 'एंड' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है, वो उसे नोट करते हैं. एक यूट्यूब चैनल पर माधवन ने कहा, 'कुछ रिव्यूअर्स सचमुच फिल्म का रिव्यू करते हैं. वो या तो बिल्कुल नए होते हैं या बहुत एक्सपीरियंस्ड और रिव्यू का मतलब समझते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो रिलीज के दिन या उससे पहले ही अपने रिव्यू में डिजास्टर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इससे हमारे लिए उनका महत्व कम हो जाता है. एक एक्टर के तौर पर, हम ऐसे पलों का सपना देखते हैं, जब लोग पहले तो फिल्म को खारिज कर देते हैं और फिर उसकी सक्सेस देखकर हैरान रह जाते हैं.' 'मुझे याद है जब रंग दे बसंती रिलीज होने वाली थी, तो कई डिस्ट्रीब्यूटर पीछे हट गए. पहला शो देखने के बाद उन्होंने कहा कि ये फिल्म बहुत लंबी है, ये हमारी वाली फिल्म नहीं है, हम इसे नहीं चला पाएंगे. राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली में टीवी के पास बैठे थे, सिर को घुटनों के बीच दबाए हुए. उन्होंने कहा था कि इसके बाद मुझे अपने गांव लौटना पड़ेगा. मैं इससे आगे कुछ समझता ही नहीं. मैं इससे बेहतर फिल्म नहीं बना सकता. वो बहुत परेशान और उदास थे. आमिर, फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, हम सब एक ही कमरे में थे.' 'रंग दे बसंती' के साथ भी हुआ था 'धुरंधर' जैसा हाल  माधवन ने आगे कहा, 'राकेश को उस हालत में देखकर मैं डर गया था. मेरी तो फट गई थी, सोच रहा था कि ये क्या हो गया? ये तो बहुत बढ़िया फिल्म होने वाली थी. लेकिन आमिर और रॉनी दोनों बहुत कॉन्फिडेंट थे. वो लगातार उन्हें हौसला देते रहे और रॉनी ने कहा कि चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं.  फिर फिल्म धमाका कर गई, पैसे के मामले में ही नहीं, असर के मामले में भी पूरी तरह फट गई. तो, जब यही चीज धुरंधर के साथ हुई, मैं वो पहले भी देख चुका था.' बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' अभी तक थिएटर्स में काफी तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म ने महज एक हफ्ते में 200 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार किया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 300 करोड़ पार पहुंच गई है. जिस तरह ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उस लिहाज से ये कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है.