samacharsecretary.com

तान्या मित्तल और शहबाज बदेशा के बीच तीखी नोकझोंक

मुंबई, छोटे परदे का पापुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस बार घर के अंदर तान्या मित्तल और शहबाज बदेशा के बीच तीखी नोकझोंक बेहद बढ़ गई है। शो में दोनों ने एक-दूसरे पर निजी ताने कस दिए। सिर्फ गौरव खन्ना ने ही बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बहस इतनी उग्र हो गई कि स्थिति संभलने में वक्त लग गया। मामला तब शुरू हुआ जब शहबाज ने तान्या के पहनावे और व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “साड़ी पहनकर सिगरेट की बातें करती है।” इस पर तान्या ने बिना झिझक पलटवार किया, “हां पीती हूं, और बोल तू, तुझे तो सब पता है न।” इसके बाद माहौल और गरम हो गया। शहबाज ने तान्या को भावुक दिखने का आरोप लगाते हुए कहा, “छोटी-सी बात होती है और तू रोने लगती है ताकि लोग समझें कि तू कितनी अच्छी और संस्कारी है।” इस पर तान्या ने तड़पकर जवाब दिया, “हां, लोगों के लिए आई हूं यहां… तेरे लिए नहीं।” दोनों के बीच बहस और तेज हो गई जब शहबाज ने तान्या को “झूठी” कहा। तान्या ने भी पलटकर जवाब दिया, “हां हूं झूठी, अब कुछ नया बोल।” इसी दौरान गौरव खन्ना ने माहौल शांत करने के लिए शहबाज को टोका और कहा, “सिगरेट वाली बात मत उठाओ।” मगर शहबाज ने कहा, “जब करती है, तो क्यों न बोलूं?” इसके बाद शहबाज ने तान्या पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “तू वही लड़की है जो अमाल की फोटो पर किस करती है और फिर कसम खाकर कहती है कि मैंने किस नहीं किया।” तान्या ने इस आरोप पर चुनौती देते हुए कहा, “पक्का? तूने देखा था न?” इस झगड़े के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया और बाकी घरवाले भी दो गुटों में बंटते दिखे।  

माइकल जैक्सन की बायोपिक का टीजर रिलीज

  लॉस एंजिल्स दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। उनकी बायोपिक फिल्म 'माइकल' का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन अपने चाचा का किरदार निभा रहे हैं, और उनके लुक व परफॉर्मेंस को देखकर फैन्स बेहद भावुक हो गए हैं। टीजर में झलका माइकल जैक्सन का जादू फिल्म 'माइकल' के टीजर की शुरुआत क्विंसी जोन्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो के एक दृश्य से होती है, जहां माइकल अपने म्यूजिक पर काम करते नजर आते हैं। कैमरा धीरे-धीरे उनकी झलक दिखाता है, उनके प्रसिद्ध डांस मूव्स, अनोखे फैशन सेंस और मंच पर उनके करिश्मे की झलक ने दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाता है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर माइकल मूवी ट्रेंड करने लगा। इस बायोपिक को एंटोनी फुक्वा ने निर्देशित किया है, जो 'ट्रेनिंग डे' और 'द इक्वलाइज़र' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। फिल्म की कहानी जॉन लोगन ने लिखी है, जिन्होंने 'ग्लैडिएटर' और 'स्काईफॉल' जैसी फिल्मों की पटकथा भी तैयार की थी। निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म माइकल जैक्सन के असाधारण जीवन, उनकी प्रसिद्धि के शिखर और निजी संघर्षों की सच्ची कहानी को गहराई से दिखाएगी। फैन्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि 'माइकल' फिल्म अगले साल 24 अप्रैल 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बायोपिक न केवल माइकल के जीवन की झलक दिखाएगी, बल्कि उनकी अमर संगीत विरासत को भी नए सिरे से जीवंत करेगी।  

फिल्म ‘अकेला’ के 34 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर किया अमिताभ बच्चन संग फिल्म से जुड़ा एक सीन

मुंबई,  एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अकेला’ को रिलीज हुए शनिवार को 34 साल पूरे हो गए। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया। जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमिताभ बच्चन संग फिल्म से जुड़ा एक क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “फिल्म ‘अकेला’ के 34 साल पूरे।” जैकी श्रॉफ अभिनीत ‘अकेला’ साल 1991 की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, अमृता सिंह, मीनाक्षी शेषाद्रि, शशि कपूर, आदित्य पंचोली, और हेलेन जैसे कलाकार अहम रोल में थे। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था और जिसे सलीम खान ने लिखा था। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने शेखर नाम के एक किरदार का रोल किया है, जबकि अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर विजय वर्मा का किरदार निभाया है, लेकिन फिल्म उन दिनों बॉक्स ऑफिस में कोई खास प्रदर्शन न कर सकी थी। यह फिल्म अमिताभ और रमेश सिप्पी की साथ में चौथी फिल्म थी। इससे पहले शोले, शान व शक्ति में अमिताभ रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में काम कर चुके थे। अमिताभ के साथ शशि कपूर की यह आखिरी फिल्म थी। कहा जाता है कि इस फिल्म में हेलन पूरे छह साल के ब्रेक के बाद लौटी थीं। अभिनेता जैकी श्रॉफ की कुछ फिल्में और सीरीज रिलीज हो चुकी हैं और कुछ रिलीज के लिए लाइन पर हैं। इससे पहले वे उनकी सीरीज ‘हंटर-2’ और अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी-द-ग्रेट’ में नजर आए थे और वे जल्द ही समीर विद्वांस की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी के अलावा, नीना गुप्ता, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।  

सुलक्षणा पंडित को पहचान कम मिली… — पूनम ढिल्लों ने कही दिल छू लेने वाली बात

मुंबई  बॉलीवुड की सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी खूबसूरती, मधुर आवाज और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया, जहां फिल्म जगत के कई जाने-माने कलाकार उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी पहुंची। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी भावनाएं साझा की और कहा, ''सुलक्षणा एक बेहतरीन अभिनेत्री और अद्भुत गायिका थीं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत मुश्किलों का सामना किया। शुरुआती दिनों में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बदतर होती चली गई।'' पूनम ढिल्लों ने कहा कि सुलक्षणा को जितनी शोहरत और पहचान मिलनी चाहिए थी, उतनी नहीं मिल पाई, जबकि उनके अंदर असाधारण प्रतिभा थी।पूनम ने आगे कहा, ''सुलक्षणा के परिवार ने, खासकर उनकी बहन विजयता पंडित और भाइयों जतिन-ललित ने, उनके आखिरी दिनों तक उनकी अच्छे से देखभाल की।''पूनम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मैं हमेशा विजयता से कहती रही हूं कि भगवान हर किसी को तुम्हारे जैसी बहन दे। मैं बस यही प्रार्थना करती हूं कि सुलक्षणा जहां भी हों, उन्हें शांति मिले।'' सुलक्षणा की बात करें तो उनका जन्म संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। वे मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं। उनके परिवार में कला और संगीत का माहौल शुरू से था। उनकी बहन विजयता पंडित ने भी फिल्मों में अभिनय किया, और उनके भाई जतिन-ललित हिंदी सिनेमा की मशहूर संगीतकार जोड़ी बने। सुलक्षणा ने अपने करियर की शुरुआत गायिका के रूप में की थी। उनका पहला लोकप्रिय गाना 1967 में आई फिल्म तकदीर का 'सात समंदर पार से' था, जिसे उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गाया था। इस गाने ने उन्हें पहचान दिलाई और संगीत जगत में उनकी जगह मजबूत की। गायन के बाद उन्होंने अभिनय की ओर रुख किया और 1975 में फिल्म 'उलझन' में अहम किरदार निभाया। इसके बाद वह 'हेरा फेरी', 'वक्त की दीवार', 'अपनापन', और 'खानदान' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने अपने समय के दिग्गज कलाकारों राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया। अपने अभिनय के साथ-साथ उन्होंने गायकी में भी योगदान जारी रखा और 1976 में फिल्म 'संकल्प' के गीत 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सुलक्षणा का आखिरी प्लेबैक सॉन्ग 1996 में आई फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' के लिए था, जिसका संगीत उनके भाइयों जतिन-ललित ने तैयार किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर होती चली गईं।

अनुष्का शर्मा फिर लौट रहीं एक्टिंग की दुनिया में, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी ‘चकदा एक्सप्रेस’

मुंबई  बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले सात सालों से ज्यादा समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग शुरू कर दी और यह फिल्म 2022 में पूरी होने के बावजूद कभी रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स अब इस फिल्म को रिलीज करना चाह रहे हैं और इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद, 'चकदा एक्सप्रेस' के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के टॉप एग्जीक्यूटिव को लेटर लिखकर इस फिल्म को रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप एग्जीक्यूटिव को पर्सनली लेटर लिखकर पूछा है कि क्या वो इस विवाद से ऊपर उठकर फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। झूलन दी जैसी दिग्गज पर आधारित बायोपिक दर्शकों तक पहुंचने की हकदार है। प्रोडक्शन हाउस का बजट खत्म हो गया। परेशानी और बढ़ गई क्योंकि प्लेटफॉर्म प्रमुखों को प्रोजेक्ट का आकार पसंद नहीं आया, लेकिन यह फिर भी एक अच्छी फिल्म है। किसकी बायोपिक है 'चकदा एक्सप्रेस'? 'चकदा एक्सप्रेस' के राइट्स फिलहाल नेटफ्लिक्स के पास हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा, 'वुमन्स वर्ल्ड कप की हालिया जीत ने बायोपिक पर फिर से ध्यान केंद्रित कर दिया है। स्ट्रीमर में आंतरिक चर्चा शुरू हो गई है और टीम द्वारा इस महीने अंतिम रूप से फैसला लेने की उम्मीद है, ताकि यह तय किया जा सके कि अतिरिक्त काम के बाद इसे रिलीज किया जा सकता है या नहीं।' जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें 'चकदा एक्सप्रेस' क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है। यह अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बीच, अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने विराट कोहली से शादी की है और बच्चे होने के बाद वो लाइमलाइट से दूर लंदन में शांत जीवन जी रही हैं।

गौरी किशन का करारा जवाब: बॉडी शेमिंग पर उठाई आवाज, बोलीं– जेंडर के आधार पर मत आंकिए

मनोरंजन की चमक-दमक भरी दुनिया के पीछे कई बार ऐसे किस्से छिपे होते हैं जो समाज की सोच पर बड़ा सवाल खड़ा कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री गौरी किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए एक अपमानजनक अनुभव के बाद आवाज उठाई। दरअसल, उनकी नई फिल्म 'अदर्स' के प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार ने उनके वजन को लेकर सवाल पूछ लिया और यही सवाल सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गया। इसके बाद गौरी किशन ने एक विस्तृत बयान जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वो समझती हैं कि एक पब्लिक फिगर के रूप में उन पर लोगों की नजर रहती है, लेकिन किसी के शरीर को लेकर टिप्पणी करना या सवाल उठाना किसी भी संदर्भ में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा- 'काश मुझसे मेरे किरदार या अभिनय की तैयारी पर सवाल पूछे जाते। मैं सोचती हूं, क्या किसी पुरुष अभिनेता से ऐसा सवाल पूछा जाता?' उन्होंने अपने बयान में लोगों से आग्रह भी किया कि इस घटना को नफरत फैलाने का जरिया न बनाएं, बल्कि एक सीख की तरह लें। गौरी ने कहा कि अब वक्त है जब पत्रकारिता और पब्लिक इवेंट्स में संवेदनशीलता और सम्मान को प्राथमिकता दी जाए। क्या था पूरा मामला? दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेत्री को लेकर एक सवाल किया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह सवाल फिल्म या किरदार से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक पुरुष सह-कलाकार से पूछा गया कि 'आपको गौरी को उठाने में परेशानी तो नहीं हुई?' इस टिप्पणी ने गौरी को न सिर्फ असहज किया, बल्कि उन्होंने तुरंत मंच पर ही अपनी बात रखने का साहस दिखाया। उन्होंने मुस्कराते हुए लेकिन तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा- 'मेरे वजन से आपको क्या लेना-देना? क्या यह फिल्म का हिस्सा है? हर औरत का शरीर अलग होता है, लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरी पहचान मेरे अभिनय से बने, न कि मेरे शरीर से।' जब कुछ लोग इस सवाल को मजाक में पूछा गया बताकर टालने की कोशिश करने लगे, तो गौरी ने साफ कहा- 'मैंने इसे मजाक नहीं समझा। ऐसे सवालों को सामान्य बना देना ही असली समस्या है। मुझे मेरे काम पर बात करनी चाहिए, न कि मेरे वजन पर।' पा. रंजीत जैसे कलाकारों ने दिया साथ इस घटना के बाद तमिल फिल्म जगत के कई बड़े नाम गौरी के समर्थन में सामने आए। निर्देशक पा. रंजीत ने एक्स पर लिखा- 'यह शर्मनाक है कि महिला कलाकारों को आज भी ऐसे अपमानजनक सवालों का सामना करना पड़ता है। गौरी, तुम्हें सलाम।' अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने भी पत्रकारिता के गिरते स्तर पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- 'किसी महिला का वजन उसका निजी मामला है। पत्रकारों को यह समझना चाहिए कि सम्मान एकतरफा नहीं होता। अगर महिलाएं उनके परिवार की महिलाओं से ऐसा सवाल पूछें तो क्या उन्हें अच्छा लगेगा?' वहीं फिल्म ‘अदर्स’ में गौरी के को-स्टार अभिनेता काविन ने कहा,  'अंदर और बाहर से, तुम खूबसूरत और प्रेरणादायक हो गौरी। हमेशा ऐसे ही रहो।'

दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट: 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाला गया, दो साल तक चलेगा इलाज

मुंबई दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ महीने से बहादुरी से  स्टेज 2 लिवर कैंसर का सामना कर रही है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में, उन्होंने अपने इलाज और इस दौरान परिवार के मिले प्यार और समर्थन पर खुलकर बात की। जब उनसे पुछा गया कि जब आप शराब या किसी तरह का नशा नहीं करती तो कैंसर कैसे हो गया? इस पर दीपिका ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि इस बीमारी के होने की कोई साफ वजह नहीं बताई जा सकती। हकीकत यह है कि कोई नहीं जानता कि मुझे ये कैसे हुआ। अब होगा दीपिका का FAPI स्कैन बातचीत के दौरान, दीपिका ने बताया कि इस हफ़्ते उनका FAPI स्कैन फिर से होगा। उन्होंने बताया कि FAPI स्कैन, CT स्कैन जैसा ही होता है, हालांकि इसे विशेष रूप से शरीर में कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे डॉक्टरों को सर्जरी या इलाज शुरू करने से पहले यह पता लगाने में मदद मिलती है कि कैंसर कितनी दूर तक फैल चुका है। दीपिका ने बताया कि कैसे सर्जरी से कैंसर कोशिकाओं को हटाने में मदद मिली और तब से, वे रक्त और ट्यूमर मार्कर परीक्षणों के माध्यम से उनकी रिकवरी पर नज़र रख रहे हैं। दो साल तक चलेगा इलाज दीपिका ने बताया था कि सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनके लिवर का करीब 22% हिस्सा और 11 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर हटा दिया था। सर्जरी के बाद अब वह 'टार्गेटेड थैरेपी' ले रही हैं। इस इलाज में उन्हें हर दिन दवाई के रूप में टैबलेट लेनी पड़ती है, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। उन्होंने कहा-  यह उपचार दो साल तक चलेगा, इस दौरान हम यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहेंगे कि बीमारी दोबारा न हो। इसलिए हर चीज़ पर नज़र रखने के लिए समय-समय पर स्कैन जरूरी हैं।" दर्द को एसिडिटी  मानते रहे डॉक्टर कैंसर के कारण के बारे में पूछे जाने पर, दीपिका ने बताया कि मैंने जितने भी डॉक्टरों से सलाह ली, उन सभी ने एक ही बात कही इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी परेशानी पेट दर्द से शुरू हुई थी। उन्हें काफी समय से गॉल ब्लैडर में दर्द हो रहा था, जब उन्होंने रुहान को कंसीव किया था। डिलीवरी के बाद भी जब दर्द होता, तो डॉक्टर इसे एसिडिटी मानकर दवा देते और कुछ दिन में आराम मिल जाता। लेकिन धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया और दोनों तरफ होने लगा। तब उन्होंने शोएब से  ब्लड टेस्ट करवाने काे कहा था।

AI ने किया धोखा! किम कार्दशियन लॉ एग्जाम में फेल, ChatGPT को ठहराया जिम्मेदार

AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) का क्रेज समय-समय के साथ-साथ बढ़ता जा रहा है। ऑफिस के काम करने से लेकर पढ़ाई करने तक, कई कामों में यह काफी उपयोगी है। हालांकि, रियलिटी स्टार किम कार्दशियन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे ChatGPT ने उन्हें लॉ की पढ़ाई के दौरान टेस्ट में फेल करवाया। किम कार्दशियन ने 'वैनिटी फेयर' के एक नए वीडियो में इसका खुलासा किया है। इस वीडियो में वे एक लाइ डिटेक्टर टेस्ट दे रही थीं। सिंगर और एक्ट्रेस टेयाना टेलर ने किम से AI के बारे में पूछा कि क्या वह इसे दोस्त मानती हैं? तो इसका जबाव देते हुए किम ने कहा कि नहीं। उन्होंने इसका कारण भी बताया। जानते हैं कि आखिर किम ने ऐसा क्यों कहा और किस तरह AI ने उन्हें टेस्ट में फेल कराया। लीगल सलाह के लिए चैटजीपीटी का करती हैं इस्तेमाल किम ने बताया है कि वह लीगल सलाह के लिए OpenAI के चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल करती हैं। वह अकसर कानूनी सवालों की तस्वीरें खींचकर ChatGPT पर अपलोड करती हैं। हालांकि, इसके बाद भी चैटजीपीटी उनका भरोसेमंद स्टडी पार्टनर साबित नहीं हुआ। किम ने कहा कि वह हमेशा गलत होता है। इसकी वजह से वह बार-बार टेस्ट में फेल हुईं। उन्होंने यह भी बताया है कि फिर उन्हें गुस्सा आता है और वह उस पर चिल्लाकर कहती हैं कि तुमने मुझे फेल करवाया, तुमने ऐसा क्यों किया? चैटबॉट से करती हैं बहस, जैसे कोई इंसान हो किम ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह कभी-कभी चैटबॉट से ऐसे बहस करती हैं जैसे वह कोई इंसान हो। किम के अनुसार, चैटबॉट जवाब देता है और यह तुम्हें सिर्फ अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करना सिखा रहा है। तुम्हें जवाब पहले से ही पता था। मालूम हो कि किम कार्दशियन और टेयाना टेलर दोनों अपने नए Hulu लीगल ड्रामा ऑल फेयर का प्रमोशन कर रही हैं, जिसका प्रीमियर इसी हफ्ते हुआ है। एआई लोगों को कहीं न कहीं कर रहा निराश किम के इस एक्सपीरियंस से पता चल रह है कि जनरेटिव AI टूल्स का इस्तेमाल करते समय लोगों को किस तरह की हंसी और निराशा दोनों का सामना करना पड़ता है। ChatGPT जैसे चैटबॉट भले ही बहुत समझदार लगें, लेकिन वे असल में दी गई जानकारी को समझते नहीं हैं।

क्या तान्या मित्तल शादीशुदा मर्द से करती हैं प्यार? नीलम गिरी और कुनिका सदानंद के बीच कानाफूसी से बढ़ी चर्चा

मुंबई 'बिग बॉस 19' हमेशा से ही ड्रामा, विवादों और रोजमर्रा की सुर्खियों में रहता है। यह शो अपने ट्विस्ट और धमाकेदार पलों से दर्शकों को बांधे रखने के लिए जाना जाता है। सीजन 19 के सभी कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल सबसे चर्चित नामों में से एक बनकर उभरी हैं। उनकी हर हरकत घर के अंदर और बाहर, दोनों जगह चर्चा का विषय बनी रहती है। उनकी नाम की सुर्खियां उनके खेल से आगे बढ़कर होती हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन इस बार तान्या ने नहीं, बल्कि उनकी दोस्त नीलम गिरी ने उनके बारे में बात की है और कुनिका सदानंद के सामने खुलासा किया है कि आखिर किसके प्यार में हैं तान्या मित्तल। नीलम ने बताया है कि उनकी दोस्त किसी शादीशुदा आदमी के इश्क में हैं और लोग इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। गुंटुआ को लेकर छिड़ी बहस दरअसल, कुनिका और नीलम बातें करती होती हैं कि तान्या का गुंटुआ है कौन! तभी कुनिका ने नीलम से पूछा कि गुंटुआ कौन है। जिस पर नीलम उनके कान में कहती हैं कि वो एक शादीशुदा आदमी से प्यार करती है। तभी कुनिका चौंक जाती हैं। तान्या जब आती हैं तो नीलम कहती हैं कि 'तेरे ही बारे में बकवास कर रही थी।' तभी से लोगों में अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि तान्या ने अपने उसी बॉयफ्रेंड का नाम गुंटुआ रखा है। कौन हैं बलराज सिंह इससे पहले, खबरें थीं कि बलराज सिंह उनके बॉयफ्रेंड हैं लेकिन इस बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। बलराज सिंह उत्तर प्रदेश के एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राजनेता हैं। वह फिलहाल ग्राम पंचायत सेहलपुरा के सरपंच हैं और उन्होंने 26 लाख से ज़्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ अपनी डिजिटल प्रेजेंस मजबूत की है। उनका एक यूट्यूब चैनल, बलराज सिंह एंटरटेनमेंट, भी है जिसके 82,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनके कंटेंट में सेलिब्रिटी इंटरव्यू से लेकर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे शामिल हैं। बलराज सिंह ने तान्या को कहा 'झूठी' बलराज सिंह हाल ही में बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के साथ अपने पिछले रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे। तान्या के बिग बॉस के घर में आने के बाद से, बलराज उनकी खुलकर आलोचना कर रहे हैं, उन्हें 'नकली' कह रहे हैं और उन पर झूठी छवि पेश करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तान्या के 150 बॉडीगार्ड रखने, सिर्फ चांदी के बर्तनों से पीने और आलीशान हवेली में रहने के दावों का मजाक उड़ाया। उन्होंने ये भी कहा कि ये सभी दावे बढ़ा-चढ़ाकर गढ़े गए और झूठ हैं।

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई फिल्म जगत से एक और दुख भरी खबर सामने आई है।  संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन हो गया है।  वह 81 वर्ष की थीं। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं, आज उन्होंनें अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस लिया। जरीन के परिवार में उनके पति संजय खान और बच्चे सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं। कथित तौर पर, संजय और जरीन की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। उन्होंने 1966 में शादी की थी। उन्होंने तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। इस साल जुलाई में, सुजैन खान ने अपनी मां का 81वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां जरीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए कुछ पलों का एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ, सुजैन ने लिखा,- "मां मिया। मेरी मां… आप कितनी अद्भुत मां हैं। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी खूबसूरत, सुंदर मां। मैं जो कुछ भी करती हूं और अपने जीवन में जो कुछ भी रचती हूं, वह सब आपके द्वारा मेरे दिल, दिमाग और मेरे साहस को गढ़ने के तरीके से जुड़ा है… मैं आपकी नन्ही परी होने पर बहुत सम्मानित और आभारी हूं… ब्रह्मांड हमेशा आपकी रक्षा करे और आपके प्यार और मुस्कुराहट को फैलाता रहे… आपका यह साल बेहद शानदार हो "।  सुजैन खान की शादी पहले ऋतिक रोशन से हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2000 में शादी कर ली। 2014 में उनका तलाक हो गया। यह पूर्व जोड़ा अपने दो बेटों, रिहान और ऋदान, का साथ मिलकर पालन-पोषण कर रहा है।