samacharsecretary.com

एआर रहमान के भतीजे जीवी प्रकाश को मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड, संगीतकार ने दी बधाई

चेन्नई, ऑस्कर विनर म्यूजिशियन ए.आर. रहमान ने म्यूजिक डायरेक्टर जी.वी. प्रकाश को उनके दूसरे नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म वाथी के लिए मिला है। बधाई देने वालों में सुधा कोंगरा और अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। ए. आर. रहमान (जो म्यूजिक डायरेक्टर जी.वी. प्रकाश के अंकल भी हैं) ने एक्स अकाउंट से उन्हें बधाई दी। रहमान ने यहां लिखा-“बधाई हो जी.वी. प्रकाश, आपको और अवॉर्ड मिलें ऐसी मैं कामना करता हूं।’’ इसके जवाब में संगीतकार-अभिनेता जी.वी प्रकाश ने लिखा- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर। मजेदार बात ये है कि म्यूजिक डायरेक्टर बनने से पहले जी.वी. प्रकाश रहमान के दिशा निर्देशन में काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा था कि वो उनके भतीजे हैं फिर भी वो रहमान को सर ही बुलाते हैं। इससे पहले जी.वी. प्रकाश ने नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा-”ये आशीर्वाद है जो मुझे दूसरी बार मिला है। मैं इसे पाकर बहुत ही खुश हूं और कृतज्ञ हूं कि मुझे 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर फिल्म वाथी के लिए दिया गया। जूरी और सेलेक्शन कमेटी का तहे दिल से शुक्रिया। इस सफर का हिस्सा बनने के लिए वाथी की पूरी टीम को धन्यवाद ।” उन्होंने स्टार धनुष को भी बधाई दी। लिखा- “मेरे भाई धनुष को खासतौर पर धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए चुना। हम लगातार ‘पोल्लावधान’ से लेकर ‘असुरन’ तक और ‘इडली कडाई’ तक में साथ काम करते आए हैं, इसने हम दोनों की रचनात्मकता को निखारकर हमें इनाम दिया है। मेरे डायरेक्टर वेंकी अल्तूरी को बहुत बड़ा धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इस फिल्म में अपना बेस्ट म्यूजिक देने के लिए प्रेरित किया।” उन्होंने आगे लिखा- “’वाथी’ से लेकर ‘लकी भास्कर’ तक और अब नए प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद वेंकी। आपने मुझे पर लगातार भरोसा जताया और मेरे सफर में ब्लॉकबस्टर पल लेकर आए। हमारे ऊपर भरोसा करने और हमें ये मौका देने के लिए हमारे प्रोड्यूसर्स नागावामसी और त्रिविक्रम को भी धन्यवाद।” उन्होंने अंत में अपनी फैमिली, फ्रेंड्स, गीतकारों और पूरी टीम को भी धन्यवाद कहा।  

शाहरूख, मैसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली,  किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान और अभिनेता विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। शाहरुख को उनकी फिल्म 'जवान' और विक्रांत को '12वीं फेल' के लिए अवॉर्ड मिला है। रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। फिल्म ‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिये चुना गया है। करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया, जबकि ‘द केरला स्टोरी’ के लिए सुदीप्तो सेन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड अपने नाम किया। सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। ‘सैम बहादुर’ को वेशभूषा और मेकअप के लिए भी सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी (हिंदी) के लिये कोरियोग्राफर वैभवी मचेंट को मिला। फ्लॉवरिंग मैन को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार; गॉड वल्चर एंड ह्यूमन को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला। विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता तथा उर्वशी और जानकी बोडीवाला ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। हनु-मान को (एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार गिद्ध द स्कैवेंजर को मिला। इससे पूर्व 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के निर्णायक मंडल ने आज वर्ष 2023 के विजेताओं की घोषणा की। इस घोषणा से पहले, फीचर फिल्म निर्णायक मंडल के अध्यक्ष आशुतोष गोवारिकर, गैर-फीचर फिल्म निर्णायक मंडल के अध्यक्ष श्री पी. शेषाद्रि, संयुक्त सचिव (फिल्म्स) डॉ. अजय नागभूषण एमएन ने वर्ष 2023 के 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की सूची प्रस्तुत की। इस अवसर पर पीआईबी की महानिदेशक सुश्री मट्टू जे पी सिंह भी उपस्थित थीं। इस वर्ष पुरस्कारों के लिए कुल 332 फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 115 गैर-फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 27 पुस्तक प्रविष्टियाँ और 16 समीक्षक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।  

Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट लिस्ट लीक? मुनमुन दत्ता और राम कपूर की एंट्री की चर्चा तेज

मुंबई  इंडियन टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस 19', 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर शउरू होने वाला है. फैन्स इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम का बज चल रहा है जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, मेकर्स अभी कास्टिंग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जल्द ही वो फाइनल कंटेस्टेंट्स के बारे में पूरी डिटेल देंगे.  कौन हौंगे कंटेस्टेंट्स? अभी जिन सेलेब्स के शो में एंट्री लेने की चर्चाएं हो रही हैं, उनमें राम कपूर, मुनमुन दत्ता, फैजल शेख, द रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मुखिजा, पूरब झा, गौतमी कपूर, धीरज धूपर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस बार सलमान खान के रियलिटी शो में कौन आने वाला है… राम कपूर और गौतमी कपूर पति-पत्नी की ये जोड़ी कई बार न्यूज में रह चुकी है. बीते दिनों राम कपूर ने एक वेब सीरीज के मेकर्स पर ही जुबानी हमला बोल दिया था, जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आए थे. इसके अलावा गौतमी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी शॉकिंग खुलासे किए थे.  धीरज धूपर टीवी के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' में श्रद्धा आर्या संग इनकी जोड़ी काफी पसंद की गई. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि धीरज इस बार सलमान के शो का हिस्सा बन सकते हैं.  मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी भी सलमान के में आ सकती हैं. हालांकि, मुनमुन की ओर से शो में पार्टिसिपेट करने को लेकर अबतक कोई अपडेट नहीं है.  द रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मुखिजा 'द ट्रेटर्स' में जब अपूर्वा आई थीं तो इन्होंने अपने गेम से हर किसी का दिल जीता था. देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी ये ऐसा करने में खरी उतरती हैं या नहीं. फैजल शेख यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर फैजल शेख के लिए ये साल काफी टफ रहा. जन्नत जुबैर से इनका ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा. हो सकता है कि ये भी सलमान के शो में आ जाएं.  पूरब झा यूट्यूब और सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर पूरब झा भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. अगर अपूर्वा शो में आती हैं और पूरब भी जाते हैं तो दोनों की जोड़ी क्या रंग लाएगी, देखना दिलचस्प होगा. 

वॉर 2 में कैमियो करेंगी आलिया भट्ट!

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म वॉर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी आदित्य चोपड़ा निर्मित फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। वॉर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। चर्चा है कि वॉर 2 में आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, मजेदार। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे नजदीकी सिनेमाघरों में आपसे मिलती हूं।इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट फिल्म वॉर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगलि दिवस के अवसर पर देश के वीरों को किया सलाम

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज कारगिल दिवस के अवसर पर देश के बहादुर वीरों को सलाम किया है,जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और देश की रक्षा की। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। वर्ष 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में भारत ने वीरता से जीत हासिल की थी और यह दिन उसी ऐतिहासिक विजय का प्रतीक है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वर्ष 2021 में प्रदर्शित फिल्म शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। यह फिल्म  कारगिल युद्ध के नायक कैप्टकन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल दिवस के अवसर पर इंस्टाग्राम पर कैप्टन विक्रम बत्रा की कई तस्वीरें साझा कीं। कैप्टन बत्रा कारगिल में पाकिस्तान के सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, उन अनगिनत वीरों को सलाम, जो इतनी बहादुरी से खड़े रहे जिससे हम सुरक्षित और आराम से सो सकें। आप देशवासियों की धड़कनों में बसते हैं। आपकी कुर्बानी को आज और हमेशा सलाम।  

दिव्यांका त्रिपाठी ने कारगिल विजय दिवस पर साझा किया बचपन का सपना, कहा- ‘पहनना चाहती थी सेना की वर्दी’

मुंबई, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति व अभिनेता विवेक दहिया ने हाल ही में नासिक के ‘कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल’ का दौरा किया। यहां उन्होंने आर्मी ऑफिसर कर्नल जसकर चौधरी से मुलाकात की और सैनिकों के जीवन के बारे में करीब से जाना। इस मुलाकात को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, साथ ही खुलासा किया है कि वह बचपन में सेना में शामिल होने का सपना देखती थीं। कारगिल विजय दिवस के मौके पर दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो उनकी आर्मी ट्रेनिंग स्कूल के दौरे की थीं। उन्होंने लिखा कि हमारे सैनिक हमें यह याद दिलाते हैं कि सच्ची सेवा क्या होती है। दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारी नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल की यात्रा बेहद खास थी। यह ऐसी जगह है जहां बहादुरी सिर्फ कही नहीं, बल्कि सिखाई जाती है। हमारे दोस्त और आर्मी ऑफिसर कर्नल जसकर चौधरी से बातचीत के दौरान हमें यह समझ आया कि देश की सेवा करने के लिए कितनी हिम्मत और ताकत चाहिए। हम इससे काफी प्रभावित हुए।” उन्होंने आगे लिखा, “ये सैनिक अपने जज्बे और जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं और देश के लिए अपनी आरामदायक जिंदगी तक छोड़ देते हैं। ये हमें दिखाते हैं कि असली सेवा क्या होती है।” दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने हमेशा सेना की वर्दी पहनने का सपना देखा था। दिव्यांका ने लिखा, “मेरा कभी सेना की वर्दी पहनने का सपना था… जो असल जिंदगी में पूरा नहीं हो पाया, लेकिन शायद एक दिन मैं यह सपना किसी किरदार के जरिए पर्दे पर जी सकूं। लेकिन आज, मैंने यह सपना उनके किस्सों के जरिए महसूस किया। यह उस चीज की याद है जो मैंने कभी पाई नहीं, लेकिन एक ऐसा गर्व है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा।” पोस्ट के आखिर में दिव्यांका ने लिखा, “आइए हम ऐसे नागरिक बनने की कोशिश करें जो हमारे सैनिकों की कुर्बानियों के लायक हों। जिन्होंने सब कुछ देश के लिए दे दिया, हम उन्हें याद करते हैं, उन्हें सलाम करते हैं। जय हिंद।” कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन 1999 में कारगिल युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर हुई जीत को याद करने का दिन है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने लद्दाख के नॉर्दर्न कारगिल इलाके की पहाड़ियों पर पाकिस्तान के कब्जे वाली जगहों से दुश्मन फौजों को बाहर निकाला था।  

हैली बीबर का खुलासा: बहुत ब्लीडिंग हो रही थी, लगा था अब मर जाऊंगी

  लॉस एंजिल्स देश-दुनिया में अपने गानों और पर्सनल लाइफ के लिए फेमस जस्टिन बीबर की वाइफ हैली बीबर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों के घर पिछले साल बेटे का जन्म हुआ था। उसका नाम जैक ब्लूज रखा था। अब हैली ने बताया कि कैसे बेटे की डिलीवरी उनके लिए मौत के करीब का अनुभव था। उनका एम्नियोटिक फ्लूड ड्यू डेट से पहले ही लीक हो गया था और बेटे को जन्म देने के बाद भी लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। हैली बीबर ने 'वोग इटालिया' को बताया कि समय से पहले एम्नियोटिक फ्लूड लीक होने के बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल करके प्रसव पीड़ा करने का फैसला किया। उन्होंने ये भी बताया कि डॉक्टर्स ने एक 'फोली बैलून' एक कैथेटर जैसी डिवाइस उनके यूट्रस में डाल दी और गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) को फैलाने के लिए उसमें सलाइन का घोल भर दिया। सर्विक्स गर्भाशय का निचला हिस्सा होता है, जो योनि से जुड़ता है और डिलीवरी के दौरान बच्चे के बाहर निकलने का रास्ता होता है। हैली की जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना हैली ने उस दर्दनाक पलों को याद करते हुए कहा, 'ये मेरी लाइफ की सबसे दर्दनाक घटना थी। तभी जैक ने पूरे 8 पाउंड के वजन के साथ जन्म लिया था।' हैली को बहुत ज्यादा हो रही थी ब्लीडिंग हैली के लिए ये दर्द यहीं खत्म होने वाला नहीं था। असली डर तो बच्चे के जन्म के बाद शुरू हुआ। जस्टिन की वाइफ ने बताया कि कैसे उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी और डॉक्टरों ने बताया कि हर 5 में से एक महिला के साथ ऐसा होता है। हैली ने कहा, 'मुझे अपने डॉक्टर पर पूरा भरोसा था। इसलिए मैं आश्वस्त थी। ये जानते हुए कि वो मेरे साथ कभी कुछ बुरा नहीं होने देंगे। लेकिन मुझे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी और लोग मरते हैं और ये एक ऐसा विचार है, जो आपके मन में आता है।' जस्टिन का ऐसा था रिएक्शन जस्टिन बीबर के रिएक्शन को याद करते हुए हैली ने कहा, 'अचानक, आपका साथी आपको एक देवी, एक सुपरहीरो के रूप में देखने लगता है।' जस्टिन और हैली की शादी की डेट बता दें कि जस्टिन और हैली ने 23 अगस्त 2024 को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। दोनों ने जुलाई 2018 में सगाई के कुछ महीनों बाद सितंबर 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्टहाउस में सीक्रेट मैरिज की थी।

महावतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास, आईएमडीबी और बुक माय शो पर हासिल की रिकॉर्ड तोड़ रेटिंग

मुंबई, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की फिल्म महावतार नरसिम्हा ने आईएमडीबी और बुक माय शो पर रिकॉर्ड तोड़ रेटिंग हासिल की है। फिल्म 'महावतार नरसिम्हा', सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।शानदार दृश्य, बड़ा पैमाना और दिलचस्प कहानी के साथ यह फिल्म एक ज़बरदस्त कामयाबी के रूप में सामने आई है, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरती को अच्छे तरीके से दिखाती है। ‘महावतार नरसिम्हा’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव से कम नहीं है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त सराहना के बीच इसकी रेटिंग्स भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं ।बुक माय शो पर 9.8/10, गूगल पर 5/5 और आईएमडीबीपर 9.8/10। ये रेटिंग्स किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे ऊंची मानी जा रही हैं, जो दर्शकों से मिल रहे अपार प्यार और सम्मान को साफ दिखाती हैं। महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की गयी है।  

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। अब फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन ,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अहम भूमिका होगी। दिलजीत दोसांझ ने बार्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने पर दिलजीत जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा 'बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं,वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्य़ूस कर रहे हैं।यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।  

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। अब फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन ,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अहम भूमिका होगी। दिलजीत दोसांझ ने बार्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने पर दिलजीत जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा 'बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं,वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्य़ूस कर रहे हैं।यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।