samacharsecretary.com

बिहार के गणतंत्र दिवस समारोह में बालिकाएं बैंड बजाकर करेंगी कराटे का प्रदर्शन

पटना. शिक्षा विभाग ने गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी) की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का थीम ' उन्नत बिहार- उज्ज्वल भविष्य ' रखा गया है। इसी थीम पर झांकियां निकाली जाएंगी। शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं को शामिल करेगा। स्कूलों में बालिकाओं की बैंड टीम तैयार की गई है। बालिकाओं की बैंड टीम गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी, जो बैंड बजाते हुए शिक्षा विभाग की झांकी के साथ आगे बढ़ेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की लड़कियों को रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत कराटे में प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया गया है। ये लड़कियां भी शिक्षा विभाग के झांकी के साथ कराटे का प्रदर्शन करेंगी। झांकी में दिखेगी शिक्षा विभाग की योजनाएं गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पोस्टर और बैनर के माध्यम से प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को दी जा रही मध्याह्न भोजन योजना, साइकिल व पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, आइसीटी लैब, कंप्यूटर पर पढ़ते बच्चे, टैब के माध्यम से उपस्थित दर्ज करते शिक्षक, शिक्षक नियुक्ति, सुरक्षित शनिवार, कक्षा में पढ़ते बच्चे, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक, कक्षा नौ से 12 वीं के विद्यार्थियों को दी जा रही प्रतियोगी तैयारी व माक टेस्ट, पाठ्यपुस्तक आदि को शामिल किया गया है।

पटना में मौर्य लोक के बकायेदार दुकानदारों का कटेगा कनेक्शन

पटना. राजधानी के हृदयस्थल मौर्य लोक काम्प्लेक्स में वर्षों से लंबित बकाया वसूली को लेकर नगर निगम ने अब सख्ती शुरू कर दी है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने लंबे समय से ग्राउंड रेंट व मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने वालों को नोटिस के साथ सख्त चेतावनी दी है कि वे सात दिन में बकाया भुगतान कर दें। ऐसा नहीं करने पर बिना बताए उनके प्रतिष्ठान की बिजली व पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही अनुबंध के अनुसार उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। हाल में मौर्य लोक काम्प्लेक्स स्थित 278 दुकानों-कार्यालयों पर बकाया मेंटिनेंस शुल्क व ग्राउंड रेंट की समीक्षा की गई थी। इसमें पाया गया कि लंबे समय से अधिसंख्य लोग इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस कारण दुकानदारों व कार्यालय स्वामियों को 3 करोड़ 66 लाख 15 हजार चार रुपये बकाया हो गया है। दोनों माध्यमों से जमा कर सकते हैं टैक्स इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त ने सभी बकायेदारों को अंतिम चेतावनी के रूप में नोटिस जारी की है। नगर आयुक्त ने कहा कि दुकानदार व कार्यालय संचालक ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरह से बकाया भुगतान कर सकते हैं। मौर्य लोक काम्प्लेक्स में अवस्थित सभी दुकानदार व कार्यालय संचालक नगर निगम की की वेबसाइट पीएमसी डाट बिहार डाट जीओवी डाट इन के पीआरडीएशाप्स डाट एएसपीएक्स से आनलाइन या निगम कार्यालय में बकाया राशि जमा करा सकते हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों व कार्यालय स्वामियों से अपील की है कि वे समयसीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान कर कार्रवाई से बचें। 1998 से मासिक मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं मौर्य लोक काम्प्लेक्स के अधिसंख्य दुकानदारों व कार्यालय संचालकों ने अप्रैल 1998 से मासिक मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं किया है। इसके अलावा वर्ष 1999-2000 से वार्षिक ग्राउंड रेंट भी बकाया है। यह स्थिति लगभग 27 वर्षों से बनी हुई है। निगम प्रशासन के अनुसार समय-समय पर कई बार स्मारपत्र व नोटिस जारी किए गए, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं कराई गई। निगम की आय का बड़ा हिस्सा ऐसे व्यावसायिक परिसरों से आता है।

सुषील मोदी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश ने किया अनावरण

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित सुषील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व0 सुषील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व0 सुषील कुमार मोदी जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डाॅ0 प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेष नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सहकारिता मंत्री डाॅ0 प्रमोद कुमार, सांसद रविषंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक संजीव चैरसिया, विधायक संजय गुप्ता, विधायक रत्नेष कुषवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, स्व. सुषील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जाॅर्ज, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नंद किषोर यादव, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके पष्चात् मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में आयोजित स्व0 सुषील कुमार मोदी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व0 सुषील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डाॅ0 प्रेम कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, उद्योग मंत्री डाॅ0 दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद राधा मोहन सिंह, भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, विधायक संजय गुप्ता, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, स्व0 सुषील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जाॅर्ज, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

झारखंड के जामताड़ा में आम बगान के बीच में गेंदा फूल की खेती

रामगढ़. कुंडहित प्रखंड के बरमसिया गांव की महिला किसान ने आम बागवानी के साथ अंतरवर्तीय‎ फसल के रूप में गेंदा फूल की खेती कर एक नई मिसाल पेश की है। आठ किसानों के समूह ने मिलकर 25 एकड़‎ बंजर भूमि पर बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत बागवानी की है। आम के पौधों के बीच खाली जगह देखकर विष्णुप्रिया मंडल ने उसमें अंतरवर्तीय फसल लगाने का‎ निर्णय लिया। गेंदा कम समय में तैयार होने वाली और अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। इससे खरपतवार भी‎ कम होता है और बाग का वातावरण सुंदर बना रहता है। खेती शुरू करने से पहले उन्होंने कृषि विभाग व कृषक‎ मित्रों से सलाह ली। जैविक खाद, सिंचाई और बीज चयन पर विशेष ध्यान जैविक खाद, सिंचाई और बीज चयन पर विशेष ध्यान दिया। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही‎ महीनों में बागान गेंदे के सुनहरे फूलों से महक उठा। इतना ही नहीं, गेंदे के पौधों से कीट-पतंग भी नियंत्रित रहते हैं‎ और आम के पौधों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गेंदे के फूलों की मांग शादी-विवाह, पूजा-अर्चना और कार्यक्रमों में‎ काफी रहती है। प्रतिदिन ग्राहक सीधे बगीचे से फूल खरीदने पहुंचते हैं। इससे गांव में रोजगार भी बढ़ा है। एक‎ अनुमान के मुताबिक दो एकड़ में हर सीजन लाखों रुपए की आमदनी संभव है। किसान बताती हैं कि पिछले वर्ष‎ भी गेंदा फूल से अच्छी आमदनी हुई थी। इस बार उन्होंने नर्सरी भी तैयार की है, जिससे अलग से कमाई हो रही है।‎ विष्णु प्रिया के साथ शेफाली मरांडी, बीरबल मरांडी, संतोष मरांडी, सुहागिनी मरांडी, आनंद मरांडी, अनिता मरांडी‎ और यशोमती मरांडी भी खेती कर रहे हैं।बरमसिया सहित आसपास के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ‎ विविध खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक भी अंतरवर्ती खेती को आय बढ़ाने का सफल मॉडल मानते हैं।‎ अनुभव, सामूहिक प्रयास व समूह शक्ति से मिला हौसला‎ कुल आठ किसानों ने डेढ़ लाख खर्च किए। इसमें दो एकड़ इंटरक्रॉपिंग में खर्च में बीज, खाद, मजदूरी शामिल है।‎ हर सीजन 50 हजार की आमदनी संभव हो रही है। फूलों की नर्सरी से भी अतिरिक्त कमाई होती है। फूलों की‎ बिक्री से साल भर तीस हजार आय होती है। कृषि विभाग की सलाह लिया।अन्य सफल किसानों के‎ अनुभव,सामूहिक प्रयास और समूह शक्ति से हौसला मिला। कहा कि भविष्य में गुलाब, रजनीगंधा की खेती,फूल‎ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की योजना है।‎ कौन हैं शेफाली मरांडी‎ शेफाली मरांडी के दो संतान है 17 साल का एक पुत्र एवं 14 साल की एक पुत्री वर्तमान में दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।‎ उनके पति भी खेती-बागवानी में सहयोग देते हैं। जब से आम की बागवानी के बीच में सीजन में गेंदा फूल की‎ व्यवसायिक खेती शुरू की, आमदनी बहुत बढ़ी है। वे क्षेत्र की दूसरे किसान और महिला कृषकों को बागवानी के‎ फायदे के बाद में बताती रहती हैं। उनके बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी मां से खेती में प्रयोग करना सीख‎ रही हैं। उनका मानना है कि मेहनत व सलाह देने वाले अच्छे हो तो काम आसान हो जाता है।‎

झारखंड में की रामगढ नगर परिषद के चुनाव में वार्ड आरक्षण से बदल रहा समीकरण

रामगढ़. नगर परिषद चुनाव को लेकर अब जिले में समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। पहले तक जहां चुनाव लड़ने में किसी तरह की बाध्यता निवर्तमान पार्षदों को नहीं थी, अब वार्डाें के आरक्षण ने कई उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। उल्लेखनीय है इस बार आसन्न नगर परिषद चुनाव को लेकर यहां के 32 वार्डाें में से 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। वार्डाें के आरक्षण ने कई उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फेर दिया है जो कल तक वार्ड पार्षद थे और अगली बार भी जोर आजमाइश करने के सपने देख रहे थे। अब मौजूदा वार्डों की स्थिति को देख या तो वे अपनी दावेदारी छोड़ रहे हैं या फिर किसी और वार्ड में संभावना तलाशने में जुटे हैं। जिन वार्डाें को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है वहां वे अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में लगे हैं। जिन संभावित प्रत्याशियों के लिए यह भी संभव नहीं हो पा रहा वे अब चुनाव से ही तौबा कर रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के 32 वार्डों में से वार्ड संख्या 09 महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित किया गया है।इसी तरह वार्ड 10 अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवार के लिए, वार्ड 11 महिला, वार्ड 12 अनुसूचित जन जाति की महिला, वार्ड 14, अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 16 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 18 अनुसूचित जन जाति की महिला, वार्ड 19 व 20 अनारक्षित महिला, वार्ड 22, 23, 24 व 25 महिला के लिए, वार्ड 27 व 31 अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इधर, चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है। लगातार चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग भी जिले के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दे रहा है।

झारखंड में ग्राउंडवाटर भंडार बढ़ा

रांची. नए साल में झारखंड में भूगर्भजल के संरक्षण के प्रयास तेज होंगे। पेयजल स्वच्छता विभाग, नगर निकाय, स्थानीय प्रशासन सब मिलकर राज्य के भूगर्भजल स्तर को बचाने का प्रयास 2026 में करेंगे। मानसून में हुई औसत से 15 प्रतिशत अधिक बारिश ने राज्य के जलस्रोत में बढ़ोतरी की है। 7046 क्यूबिक मीटर का जल भंडार बढ़कर आठ हजार क्यूबिक मीटर तक पहुंचा है। केंद्रीय भूगर्भ जल संस्थान के सहायक परामर्शी विनय मिश्रा ने बताया कि इस भंडार को बचाने के किए कृषि कार्य में डीप बोरिंग के जल का प्रयोग रोकना होगा। इसके साथ ही साल 2026 में वर्षा जल संरक्षण के प्रयास तेज करने होंगे। तालाबों समेत छोटे बड़े बांधों के जलग्रहण क्षेत्र को बढ़ाना होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नए साल में वाटर रिचार्ज सिस्टम को दुरुस्त करने में लगेंगे। इससे जलस्तर बना भी रहेगा और रिचार्ज भी होता रहेगा। कच्चे चेकडैम जल संरक्षण में सहायक जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत अभियंता कुशध्वज महतो ने बताया कि झारखंड जैसे राज्य में पठारी संरचना होने से कच्चे चेकडैम जल संरक्षण में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि 2026 में कच्चे चेकडैम बनाने के लिए राज्य सरकार के विभागों के अलावा निजी प्रयास पर भी जोर देना होगा। इसके लिए सहायता राशि देकर कच्चे चेकडैम को प्रोत्साहन देना होगा। इससे राज्य का जलभंडार बरकरार रहेगा। उन्होंने बताया कि भारी बारिश का चक्र राज्य में दस से पंद्रह साल के अंतराल पर आता है। मानसून की बारिश को संजोकर इस भंडार को बनाए रखना होगा।

झारखंड के होनहारों ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में मारी बाजी

रांची. टेंडर हार्ट की पूर्व छात्रा हर्षिता ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 में 410वां रैंक हासिल कर पूरे विद्यालय को गौरवांवित किया है। 2017 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली हर्षिता ने नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई टेंडर हार्ट से की है। बचपन से मेधावी रहीं हर्षिता ने अपनी सफलता में अपने स्कूल के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताया है। हर्षिता ने टेंडर हार्ट की संस्थापिका गार्गी मंजू एवं विद्यालय परिवार द्वारा प्राप्त उचित मार्गदर्शन को श्रेष्ठ बताया। झारखंड टॉपर बनीं स्‍वाति यूपीएससी की परीक्षा में जमशेदपुर की बिटिया ने सफलता हासिल की है। मानगो थाना क्षेत्र के कालिका नगर निवासी पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा व आशा देवी की पुत्री स्वाति शर्मा को अखिल भारतीय स्तर पर 17 वां रैंक प्राप्त हुआ है। यह रैंक प्राप्त कर वह झारखंड टाॅपर बनी हैं। स्वाति शर्मा ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए नई सोच के साथ काम करेंगी। युवाओं में देश और राज्य में परिवर्तन लाने की क्षमता है। चौथे प्रयास में प्रेरणा हुईं सफल साउथ ऑफिस पाड़ा डोरंडा निवासी प्रेरणा सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 271वां स्थान प्राप्त किया है। प्रेरणा सिंह की मां ममता सिंह पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में उनकी बेटी ने सफलता प्राप्त की।

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम: IRCTC घोटाले में लालू यादव की याचिका पर जारी किया नोटिस

नईदिल्ली  दिल्ली हाईकोर्ट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. हाईकोर्ट ने कथित आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है. इस मामले में कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से भी जवाब मांगा है. दरअसल लालू प्रसाद यादव ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे. लालू यादव का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का आदेश गलत है और उनके खिलाफ बिना पुख्ता आधार के आरोप लगाए गए हैं. इसी को लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. सीबीआई के जवाब का इंतज़ार हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सीबीआई से कहा है कि वह इस मामले में अपना जवाब दाखिल करे. इसके बाद अदालत मामले की अगली सुनवाई करेगी. आईआरसीटीसी घोटाले का मामला रेलवे से जुड़े एक टेंडर और होटलों के संचालन से संबंधित है. यह मामला उस समय का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे. सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया था. कब है अगली सुनवाई अब इस केस की अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी. उस दिन हाईकोर्ट सीबीआई के जवाब और लालू यादव की दलीलों को सुनकर आगे का फैसला करेगा. इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है. आईआरसीटीसी घोटाला क्या है? आरोप है कि रेलवे के होटल का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया और बदले में लालू प्रसाद यादव के परिवार को सस्ती कीमत पर कीमती जमीन दिलाई गई. जांच एजेंसियों का मानना है कि इससे सरकार को नुकसान हुआ और कुछ निजी लोगों व एक राजनीतिक परिवार को फायदा मिला. इसी कारण सीबीआई और ईडी ने इसे भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला माना है. यह मामला किस समय का है? यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे. होटल का ठेका किसे दिया गया था? रांची और पुरी के दो रेलवे होटल पहले आईआरसीटीसी को दिए गए, फिर इन्हें निजी कंपनी सुजाता होटल्स को लीज पर दिया गया. जांच एजेंसियों का क्या आरोप है? एजेंसियों का आरोप है कि टेंडर की शर्तों में बदलाव कर सुजाता होटल्स को फायदा पहुंचाया गया. बदले में क्या मिला, ऐसा आरोप है? आरोप है कि पटना की एक कीमती जमीन राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को बाजार भाव से काफी कम कीमत पर दी गई. इस मामले में कौन-कौन आरोपी हैं? लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, कुछ आईआरसीटीसी अधिकारी और निजी कारोबारी आरोपी हैं. मामला अभी किस स्थिति में है? अक्टूबर 2025 में ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय किए. लालू यादव ने इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है और मामला अभी विचाराधीन है.

झारखंड को बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान सर्वे में मिला टॉप अचीवर अवार्ड

रांची. बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान सर्वे (बीआरएपी) में झारखंड को टॉप अचीवर अवार्ड मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से राज्य आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय-डीपीआइआइटी द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया जाता है। उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं प्रबंध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन ने अवार्ड प्राप्त करने के बाद बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान से और बेहतर करने की हमें प्रेरणा मिलती है। सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास में नित्य नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा हमारा झारखंड मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास का नतीजा है कि झारखंड विकास के मामले में नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस कड़ी में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी। राज्य हित में हमारी सरकार लगातार योजनाएं बना रही है। इन योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो, इसमें हर अधिकारी की अहम भूमिका है। सभी के प्रयासों से हम एक नया और विकसित झारखंड बनाने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे। क्या है बिजनेस रिफार्म्स एक्शन प्लान अवार्ड केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय- डीपीआइआइटी के इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत बिजनेस रिफार्म्स एक्शन प्लान का उद्देश्य प्रमुख नियामक और शासन संकेतकों पर राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। इसके जरिए राज्यों में प्रतिस्पर्धी और सुधार-उन्मुख कारोबारी माहौल को बढ़ावा देना है। झारखंड को यह सम्मान प्राप्त होना औद्योगिक निवेश के प्रति राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता, नीतिगत नवाचार, डिजिटल और संस्थागत दक्षता को दर्शाता है। झारखंड आज पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापार करने में सहूलियत को बढ़ावा देने वाली पहलों के माध्यम से देश के सबसे प्रगतिशील और निवेश अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

सुबह घना कोहरा, रात में कंपकंपाती ठंड—झारखंड के 15 जिलों के लिए IMD का येलो अलर्ट

रांची भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 15 जिलों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, आज गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए घने कोहरे का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। 15 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद डाल्टनगंज और पाकुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस और खूंटी में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रांची समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रहेगी। चार जनवरी से छह जनवरी तक तापमान में गिरावट आने की संभावना रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों में इसमें तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा, "चार जनवरी से छह जनवरी तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है।"