samacharsecretary.com

Galaxy Tab S11: सैमसंग का नया महंगा टैबलेट, ताकतवर बैटरी और फीचर्स के साथ

नई दिल्ली Samsung ने अपने लेटेस्ट टैबलेट Galaxy Tab S11 Ultra और Galaxy Tab S11 को लॉन्च कर दिया है। Galaxy AI और One UI 8 से लैस इन दोनो टैबलेट्स को काम और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रख कर बनाया है। बता दें कि Tab S11 Ultra सिर्फ 5.1mm मोटा है और अब तक का सबसे पतला Galaxy Tab है। इसमें 3nm वाला प्रोसेसर, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। अपने नए S Pen डिजाइन और Samsung DeX के बेहतरीन फीचर्स के साथ यह दोनो टैबलेट्स प्रोडक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाते हैं। Galaxy Tab S11 सीरीज की कीमत Galaxy Tab S11 सीरीज के Galaxy Tab S11 Ultra और Galaxy Tab S11 की भारतीय कीमत सामने नहीं आई है। जैसे ही इनकी भारतीय कीमत का खुलासा होगा। उसे यहां अपडेट कर दिया जाएगा। Galaxy Tab S11 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy Tab S11 सीरीत के दोनो टैबलेट्स Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra एंड्रॉयड 15 और One UI 8 के साथ आते हैं। इन दोनों ही टैबलेट्स को 7 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। इससे यह दोनों ही टैबलेट बहुत लंबे समय तक नए जैसे बने रहेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy Tab S11 में 11-इंच और Tab S11 Ultra में 14.6-इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो कि स्मूद स्क्रॉलिंग और बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। दोनों ही टैब 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं और इन्हें धूप में भी बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। इमनें एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग का भी ऑप्शन मिलता है, जो रिफ्लेक्शन को कम कर देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इनमें 3nm वाला MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक की internal storage मिलती है। इस कॉम्बिनेशन की वजह से यह दोनो ही टैब्स फास्ट प्रोसेसिंग. स्मूद मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा दोनो टैब्स में सैमसंग DeX एक्सपीरियंस को भी अपग्रेड किया गया है। इसकी वजह से अब यह मल्टीपल वर्कस्पेस को सपोर्ट करता है और एक्सटर्नल मोनीटर के साथ भी काम करता है। इसकी वजह से आप टैबलेट को लैपटॉप की तरह प्रोफेशनल कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। Camera की बात करें तो Galaxy Tab S11 Ultra में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 13MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं Tab S11 में सिर्फ एक 13MP का कैमरा दिया गया है । दोनों मॉडल्स में 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है जो वीडियो कॉल्स और ग्रुप सेल्फी के लिए बेहतरीन है। डिजाइन और पोर्टेबिलिटी के हिसाब से ये टैबलेट्स शानदार हैं। Galaxy Tab S11 सिर्फ 5.5 मिमी मोटा है और वजन में सिर्फ 469 ग्राम का है। अल्ट्रा मॉडल 5.1 मिमी मोटाई और 692 ग्राम वजन के साथ आता है। इसका इतना पतला और हल्का होना इसे ट्रैवल में साथ रखने के लिए परफेक्ट बनाता है। दोनों ही टैब्स में बैटरी भी शानदार मिलती हैं। Tab S11 में 8,400mAh और अल्ट्रा में में 11,600mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। AI की ताकत से भरपूर Galaxy Tab S11 सीरीज के दोनो टैबलेट्स में Gemini Live फीचर मिलता है और यह रियल टाइम स्क्रीन शेयरिंग करता है। इस फीचर की मदद से आप अपनी स्क्रीन पर दिख रही चीजों के बारे में Gemini से सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा ड्रॉइंग असिस्ट आपके स्केच को साफ-सुथरे विजुअल्स में बदल सकता है। इसी तरह से राइटिंग असिस्ट आपके द्वारा लिखे हुए टेक्स्ट को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा इसमें सर्कल टू सर्च के जरिए किसी भी टेक्स्ट को तुरंत ट्रांसलेट कर सकते हैं। एक बार फिर बता दें कि ये तमाम फीचर्स आपको Galaxy Tab S11 Ultra और Galaxy Tab S11 दोनों में मिलेंगे।

स्‍मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने से पहले जानें: अभी लें या 22 सितंबर तक रुकें?

नई दिल्ली सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती की है। इसके बाद तमाम चीजों के दाम घटने वाले हैं। कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कैटिगरी में एसी और टीवी खरीदने वालों को फायदा होगा, क्‍योंकि दोनों ही प्रोडक्‍ट्स पर जीएसटी को कम किया गया है, लेकिन बहुत से लोग स्‍मार्टफोन्‍स को लेकर भी उम्‍मीद लगाए बैठे थे। स्‍मार्टफोन्‍स के अलावा टैबलेट और लैपटॉप पर लगने वाले जीएसटी में भी कमी की उम्‍मीद की जा रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हाे पाया है। सरकार के फैसले से स्‍मार्टफोन्‍स पर कोई असर नहीं हुआ है। इन पर लगने वाला जीएसटी 18 फीसदी ही रहेगा। टैबलेट और लैपटॉप की कीमतें भी पहले की तरह रहेंगी। अगर आपने नए आईफोन, सैमसंग फोन, टैब या लैपटॉप खरीदने की प्‍लानिंग की है, तो आइए जानते हैं कि क्‍या करना चाहिए। स्‍मार्टफोन्‍स खरीदने का सही टाइम सरकार ने स्‍मार्टफोन पर जीएसटी नहीं कम किया है। यह पहले की तरह ही 18 फीसदी बना रहेगा। अगर आप सैमसंग, ऐपल और दूसरे चीनी ब्रैंड्स के स्‍मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं तो रुकने की जरूरत नहीं है। आप खरीद सकते हैं। इनकी कीमतों में कोई अंतर नहीं आने वाला है। टैबलेट खरीदने पर क्‍या मिलेगा फायदा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बहुत से लोग टैबलेट खरीदते हैं। इन पर लगने वाला जीएसटी शुल्‍क भी पहले की ही तरह रहेगा। ऐसे में अगर आप टैब खरीदने की योजना बना रहे हैं तो रुकने की जरूरत नहीं है। आप सैमसंग, ऐपल समेत किसी भी ब्रैंड का टैब लेंगे तो उसमें जीएसटी की वजह से कीमत कम होने वाली नहीं है। लैपटॉप खरीदने पर कितने का फायदा? लैपटॉप खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे लोगों को जीएसटी की वजह से कोई फायदा फ‍िलहाल नहीं मिलने वाला है। उन्‍हें पहले की तरह ही 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। अगर आप आसुस, लेनोवो, डेल या एचपी का कोई भी मॉडल लेने वाले थे, चाहे वह गेमिंग लैपटॉप ही क्‍यों ना हो, आपको पहले जितनी ही रकम चुकानी होगी। छूट पाने का सिर्फ एक तरीका स्‍मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट पर छूट पाने का फ‍िलहाल सिर्फ एक ही तरीका है, आपको ऑनलाइन सेल का वेट करना चाहिए। इसी महीने से फ्लिपकार्ट और एमेजॉन पर फेस्टिव सेल शुरू हो रही है। सेल में तमाम बैंक कार्डों पर डिस्‍काउंट दिया जाता है। कंपनियां प्राइस में भी ड्रॉप करती हैं। इनके अलावा, ईएमआई की सुविधा भी दी जाती है। ऑनलाइन सेल की मदद से आप स्‍मार्टफोन, लैपटॉप और टैलबेट पर डिस्‍काउंट पा सकते हैं। स्‍मार्टफोन, टैब, लैपटॉप क्‍यों नहीं हुए सस्‍ते इसकी कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। पहले इन चीजों पर 18 फीसदी जीएसटी लगता था। इस स्‍लैब के बाद अब सबसे कम स्‍लैब 5 फीसदी का है। अगर स्‍मार्टफोन, टैब और लैपटॉप पर सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी देना पड़ता, तो कीमतों में काफी कमी आ सकती थी, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया।

ढलती उम्र में भी पाएं ग्लोइंग स्किन: जानें आसान होममेड सीरम रेसिपी

अक्सर उम्र बढ़ने, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत डाइट, स्ट्रेस, और पॉल्यूशन के कारण स्किन अपनी टाइटनेस और नेचुरल ग्लो खोने लगती है। जिससे स्किन ढीली, बेजान और झुर्रियों से भरने लगती है। ऐसे में केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स से बेहतर है कि आप घर पर बने नेचुरल सीरम का इस्तेमाल करें। होममेड सीरम में मौजूद नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और हाइड्रेटिंग एजेंट्स स्किन को डीप नरिशमेंट देते हैं, जिससे स्किन को टाइटनेस और ग्लो दोनों मिलते हैं। यहां कुछ बेहतरीन होममेड सीरम की जानकारी दी गई है, जो स्किन की टाइटनेस को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में- एलोवेरा और विटामिन ई सीरम एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट और विटामिन-ई फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसलिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। ग्रीन टी और एलोवेरा सीरम ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डिटॉक्स कर और कसाव प्रदान करते हैं। ठंडी ग्रीन टी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। रोज वॉटर और ग्लिसरीन सीरम रोज वॉटर स्किन को टोन और ग्लिसरीन नमी बनाए रखने में मदद करता है। दो चम्मच रोज वॉटर में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर हल्के हाथों से लगाएं। यह सीरम स्किन को सॉफ्ट, टाइट और ग्लोइंग बनाता है। हयालूरोनिक एसिड और गुलाबजल सीरम हयालूरोनिक एसिड स्किन को हाइड्रेटेड और बनाए रखता है।एक चम्मच हयालूरोनिक एसिड में दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं।यह स्किन की टाइटनेस को बनाए रखने में सहायक है। एलोवेरा और शहद सीरम एलोवेरा और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट और टाइट बनाते हैं।एक चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। यह स्किन की लोच बढ़ाकर उसे ग्लोइंग बनाता है। नींबू और शहद सीरम नींबू में मौजूद विटामिन सी और शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को पोषण और कसाव प्रदान करते हैं।एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चंदन और गुलाबजल सीरम चंदन में स्किन को ठंडक और कसावट देने वाले गुण होते हैं।एक चम्मच चंदन पाउडर में दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। नारियल तेल और विटामिन ई सीरम नारियल तेल में विटामिन ई मिलाकर चेहरे पर हल्की मसाज करें। यह सीरम स्किन को पोषण और कसावट दोनों प्रदान करता है।

मेथी का पानी है सेहत का खजाना: शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक बेहद कारगर

क्या आपकी सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है? अगर हां, तो जरा ठहरिए और यह आर्टिकल पूरा पढ़ लीजिए। जी हां, आपके किचन में एक ऐसा जादुई नुस्खा छिपा है जो आपकी सुबह की सबसे अच्छी शुरुआत बन सकता है और साथ ही आपको कई बीमारियों से भी बचा सकता है। हम बात कर रहे हैं मेथी दाना की। यह छोटा-सा सुनहरा मसाला सिर्फ सब्जियों का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि रोज सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से आप मोटापे और शुगर जैसी बड़ी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं रोज खाली पेट इसे पीने से 5 कमाल के फायदे। क्यों फायदेमंद है मेथी का पानी? मेथी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें मौजूद कुछ खास कंपाउंड्स आपके शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक नहीं बढ़ता। इसके अलावा, मेथी में गेलेक्टोमैनन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और आपको बार-बार भूख लगने से रोकता है। मेथी का पानी पीने के फायदे     शुगर करे कंट्रोल: मेथी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।     वजन घटाने में मददगार: जैसा कि हमने बताया, मेथी का फाइबर भूख को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया में तेजी आती है।     पाचन तंत्र को मजबूत बनाए: यह पानी कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। इसलिए, मानकर चलिए कि रोज बासी मुंह इसे पीने से आपका डाइजेशन पहले से काफी बेहतर हो जाएगा।     हार्ट हेल्थ को सुधारे: नियमित रूप से सुबह मेथी का पानी पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मदद मिल सकती है।     त्वचा और बालों के लिए: मेथी के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में भी मददगार होते हैं। कैसे बनाएं मेथी का पानी? इसे बनाना बेहद आसान है। बस इन दो सरल तरीकों को अपनाना होगा:     पहला तरीका: रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें। आप चाहें तो भीगे हुए मेथी दानों को चबाकर भी खा सकते हैं।     दूसरा तरीका: मेथी दानों को पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर ठंडा होने के बाद पिएं।  

Apple के AirPods Pro 3 का धमाकेदार आगमन: म्यूज़िक के साथ हेल्थ ट्रैकिंग का मिलेगा मज़ा

अगले मंगलवार यानी कि 9 सितंबर का ऐपल का इवेंट है और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार ऐपल नए iPhones के साथ-साथ Airpods Pro 3 भी लॉन्च कर सकता है। मालूम हो कि ऐपल तीन साल पहले अपने Airpods Pro 2 लेकर आया था लेकिन उसके बाद से ऐपल ने Airpods Pro के नए वर्जन को पेश नहीं किया था। हालांकि इस बार के इवेंट में इनके आने की पूरी उम्मीद है और खास बात यह है कि Airpods Pro 3 हेल्थ फीचर्स के साथ आ सकते हैं। चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। Airpods Pro 3 में मिलेंगे हेल्थ फीचर्स अभी तक Airpods का मुख्य काम गाने सुनाना या कॉल्स अटेंड करना हुआ करता था लेकिन Airpods Pro 3 के साथ यह बदल जाएगा। दरअसल Airpods Pro 3 में कई हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे, जिसकी वजह से यह अब स्मार्टवॉच वाले भी कई काम कर पाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Airpods Pro 3 में कई हेल्थ सेंसर मिलेंगे। पिछली बार भी Airpods Pro 2 में हियरिंग प्रोटेक्शन, हियरिंग टेस्ट और हियरिंग एड जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए थे। इस बार इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और टेंपरेचर डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इस तरह के फीचर्स अभी तक स्मार्टवॉच में देखने को मिलते थे लेकिन अब ऐपल इन्हें Airpods Pro 3 में भी शामिल कर सकता है। नया केस डिजाइन ऐसी भी खबरें हैं कि Airpods Pro 3 के केस के डिजाइन में बदलाव हो सकते हैं। Airpods 4 की तरह इसके केस का साइज छोटा और फिजिकल पेयरिंग बटन की जगह टच आधारित बटन देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि बड्स को पेयरिंग मोड में डालने के लिए आपको कोई बटन नहीं मिलेगा बल्कि बड्स के केस पर कुछ देर टैप करके आप उसे पेयरिंग मोड में डाल पाएंगे। लाइव ट्रांसलेशन iOS 26 के साथ आ रहे नए ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स में ट्रांसलेशन पर खासा ध्यान दिया गया है। ऐपल पहले ही फोन, मैसेजेस और फेस टाइम में लाइव ट्रांसलेशन फीचर को जोड़ चुका है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है है कि ऐपल के नए Airpods Pro 3 में भी लाइव ट्रांसलेशन का फीचर मिल सकता है। H3 चिप और बेहतर नॉइस कैंसलेंशन इसके अलावा ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि Airpods Pro 3 में बेहतर नॉइस कैंसलेंशन देखने को मिलेगी और इसके लिए नई H3 चिप जिम्मेदार होगी। ऐसा देखने में आया है कि Airpods Pro 2 में ऐपल ने H2 चिप दिया था और इस वजह से इन बड्स को नए-नए अपडेट्स और फीचर्स समय के साथ मिलते रहे। अब इसे ऐपल H3 चिप के साथ जारी रखेगा। बता दें कि Airpods Pro 3 को 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है।

चेहरे के बड़े पोर्स अब नहीं रहेंगे समस्या, जानें 5 आसान उपाय

क्या आप भी अपनी स्किन को आईने में देखकर निराश हो जाते हैं? क्या आपके चेहरे पर बड़े-बड़े Open Pores आपकी खूबसूरती में दाग लगा रहे हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल, यह एक ऐसी समस्या है जो न सिर्फ चेहरे की बनावट को खुरदुरा बनाती है, बल्कि कॉन्फिडेंस को भी कम कर सकती है। हालांकि, अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी रसोई में ही छिपे हैं ऐसे 5 जादुई उपाय (Remedies For Open Pores), जो आपके ओपन पोर्स को कम करने में मदद करेंगे और आपकी त्वचा को वापस बेदाग और चमकदार बना देंगे। आइए, जानते हैं इन कमाल के तरीकों के बारे में, जिनसे आपकी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस आ सकता है। बर्फ की ठंडक से आएगा कसाव यह सबसे आसान और तुरंत असर दिखाने वाला तरीका है। बर्फ पोर्स को सिकोड़ने में मदद करती है और त्वचा में कसाव लाती है।     कैसे इस्तेमाल करें: एक साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे पर, खासकर उन जगहों पर जहां पोर्स ज्यादा हैं, 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क महसूस होगा। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक मुल्तानी मिट्टी सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल की जा रही है। यह अतिरिक्त तेल और गंदगी को सोखकर पोर्स को गहराई से साफ करती है।     कैसे इस्तेमाल करें: दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें। जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को ठंडक और कसाव भी देता है। एलोवेरा जेल का कमाल एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर भी है।     कैसे इस्तेमाल करें: चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद, ताजा एलोवेरा जेल की एक पतली परत लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। शहद और नींबू का फेस स्क्रब शहद और नींबू का मिश्रण एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाता है, जिससे पोर्स साफ और छोटे दिखते हैं।     कैसे इस्तेमाल करें: एक चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें। बेसन और दही का पैक बेसन त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए जाना जाता है, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को पोषण देता है। यह पैक पोर्स को साफ करके उन्हें छोटा करता है।     कैसे इस्तेमाल करें: दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद पानी से धो लें। इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाने के साथ-साथ, अपनी त्वचा की देखभाल का भी ध्यान रखें। दिन में दो बार चेहरा धोएं, हाइड्रेटेड रहें, और धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ये छोटे-छोटे कदम आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगे।  

तेजी से कद-काठी बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर दें ये फूड्स

भोपाल  आजकल के दौर में अच्छी हाइट यानी लंबाई काफी जरूरी मानी जाती है क्योंकि हाइट आपकी पर्सनैलिटी को इन्हैंस करती है. जबकि कई तरह से ये करियर में भी फायदे पहुंचाती है.अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की हाइट अच्छी हो तो उसके लिए आपको कुछ चीजों का शुरू से ही ध्यान रखने की जरूरत है. हाइट में सबसे बड़ा रोल जीन्स प्ले करते हैं. अगर मां-बाप लंबे हैं तो उनके बच्चे भी लंबे ही होते हैं. लेकिन इसके अलावा मेडिकल कंडीशन, डाइट, फिजिकल एक्टविटी और एनवायरमेंट का भी बच्चों की ग्रोथ पर असर पड़ता है. ऐसे में मां-बाप को चाहिए कि अपने बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर आहार दें जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन ए शामिल हो ताकि हड्डियों और ऊतकों के विकास में मदद मिल सके. यहां हम आपको कुछ फूड्स बता रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.  प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं प्रोटीन मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है. इसलिए आपको अपने बच्चों को चिकन, अंडे, मछली और डेयरी उत्पाद जरूर देने चाहिए. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप उन्हें बीन्स, दालें, क्विनोआ, टोफू और मेवे, पनीर और सोयाबीन जैसीचीजें भी खिला सकते हैं. डेयरी उत्पाद हैं जरूरी सिर्फ प्रोटीन ही नहीं दूध, दही और पनीर कैल्शियम और विटामिन डी के भी बेहतरीन स्रोत होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं पालक, साग, मेथी और केल जैसी सब्जियोंं में कैल्शियम, विटामिन K और कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती और ग्रोथ में मदद करते हैं. ग्रोथ के लिए अच्छी नींद  बढ़ते बच्चों को कम से कम 8-10 घंटे की अच्छी नींद लेने की जरूरत होती है. इसलिए इस चीज से समझौता ना करें. फिजिकल एक्टिविटी कराएं मांसपेशियों और हड्डियों की ग्रोथ के लिए स्ट्रेचिंग, साइकिलिंग या तैराकी जैसी फिजिकल एक्टिविटी को बच्चों के रूटीन का हिस्सा बनाएं.

हार्ट अटैक से बचाव का उपाय: इन 2 टेस्ट से हर आधे साल में जांचें दिल का हाल

युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले इस ओर ध्यान खींचते हैं कि हमें अपनी हार्ट हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। खराब लाइफस्टाइल, डाइट, एक्सरसाइज की कमी और स्ट्रेस जैसी कई वजहों से हमारे दिल पर काफी दबाव पड़ता है, जो एक दिन अचानक दिल की बीमारी बनकर हमारे सामने आ खड़ा होता है। क्योंकि, दिल की बीमारियों का वक्त पर पता लगाना जरूरी है। इसलिए हेल्थ चेकअप (Tests for Heart Disease) पर ध्यान देना जरूरी है। दो बेहद सिंपल टेस्ट, जिन्हें हर 6 महीने पर करवाना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें कौन-से हैं ये दो टेस्ट। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट सबसे पहला है- लिपिड प्रोफाइल टेस्ट। यह एक ब्लड टेस्ट है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल की जांच करता है। यह टेस्ट मुख्य रूप से चार चीजों को मापता है-     टोटल कोलेस्ट्रॉल- खून में कोलेस्ट्रॉल की कुल मात्रा।     एचडीएल कोलेस्ट्रॉल- इसे "गुड कोलेस्ट्रॉल" कहा जाता है, जो दिल की बीमारियों के रिस्क को कम करता है।     एलडीएल कोलेस्ट्रॉल- इसे "बैड कोलेस्ट्रॉल" माना जाता है। यह आर्टरीज में जमकर ब्लॉकेज पैदा कर सकता है।     ट्राइग्लिसराइड्स- एक तरह का फैट जो बढ़ने पर दिल के लिए नुकसान पहुंचाता है। यह टेस्ट क्यों जरूरी है? जब खून में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ जाता है, तो यह आर्टरीज की दीवारों पर प्लाक जमने लगता है। इससे आर्टरीज संकरी और कठोर हो जाती हैं। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। नियमित लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर नजर रख सकते हैं और समय रहते डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करके खतरे को कम कर सकते हैं। HbA1c टेस्ट यह टेस्ट खून में ब्लड शुगर लेवल की जांच करता है। आमतौर पर डायबिटीज टेस्ट खून में ग्लूकोज के लेवल की जांच करता है। इसे फास्टिंग ब्लड शुगर या HbA1c टेस्ट के जरिए किया जा सकता है। लेकिन HbA1c टेस्ट पिछले 2-3 महीनों में एवरेज ब्लड शुगर लेवल बताता है, इसलिए यह ज्यादा बेहतर माना जाता है। यह टेस्ट दिल की सेहत से कैसे जुड़ा है? डायबिटीज और दिल की बीमारियां आपस में जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर लेवल रहने से ब्लड वेसल्स और नर्वस को नुकसान पहुंचता है। इससे आर्टरीज सख्त और संकरी हो सकती हैं, जिससे दिल तक खून सही मात्रा में पहुंचाने में दिक्कत होती है। डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में दोगुना या उससे भी ज्यादा होता है। इसलिए, ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूरी है।  

रोजाना मॉइस्चराइज़र के बावजूद स्किन क्यों रहती है ड्राई? जानें 5 छुपे कारण

नई दिल्ली क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोजना मॉइस्चराइजर लगाते हैं, लेकिन फिर भी आपकी त्वचा खिंची-खिंची और बेजान महसूस होती है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। अक्सर हम सोचते हैं कि सिर्फ मॉइस्चराइजर लगा लेना ही काफी है, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हैं, जो आपकी त्वचा की नमी को खत्म कर देती हैं। आइए जानते हैं उन 5 चौंकाने वाली वजहों के बारे में, जिन पर अक्सर हम ध्यान नहीं देते हैं। गलत समय पर मॉइस्चराइजर लगाना आप मॉइस्चराइजर कब लगाते हैं, यह बहुत जरूरी है। नहाने या चेहरा धोने के बाद, जब आपकी त्वचा थोड़ी नम हो, तभी मॉइस्चराइजर लगाना सबसे सही होता है। अगर आप त्वचा को पूरी तरह से सुखाने के बाद लगाते हैं, तो यह नमी को अंदर लॉक नहीं कर पाता, जिससे स्किन फिर से ड्राई हो जाती है। ल के साथ-साथ अंदरूनी हाइड्रेशन भी बहुत ज़रूरी है। अगर आप पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आपकी त्वचा डिहाइड्रेटेड हो जाती है। शरीर में पानी की कमी का सीधा असर त्वचा पर दिखता है, जिससे वह रूखी और बेजान लगने लगती है। गलत मॉइस्चराइजर चुनना क्या आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर चुनते हैं? बता दें, बाजार में कई तरह के मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं जैसे- क्रीम-बेस्ड, जेल-बेस्ड या लोशन। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो हल्के लोशन की जगह शिया बटर या हयालूरोनिक एसिड वाले क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर का यूज करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि गलत प्रोडक्ट आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है। गर्म पानी से नहाना गर्म पानी से नहाना बेशक अच्छा लगता है, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल, बहुत ज्यादा गर्म पानी आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जिससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। इससे बचने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने का समय भी कम रखें। हार्श साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल कुछ साबुन और फेस वॉश में ऐसे हार्श केमिकल्स होते हैं, जो स्किन की नमी को छीन लेते हैं। अगर आप ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी आपकी त्वचा रूखी महसूस हो सकती है। हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड और हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें। अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपकी त्वचा न केवल मॉइस्चराइज रहेगी, बल्कि वह पहले से ज्यादा हेल्दी और शाइनी भी नजर आएगी। ऐसे में, अब अगली बार जब आपको अपनी स्किन ड्राई लगे, तो सिर्फ मॉइस्चराइजर बदलने के बजाय इन आदतों पर भी एक नजर जरूर डाल लें।  

हैकर्स का गूगल को अल्टीमेटम : कर्मचारियों को निकालो, वरना कर देंगे डेटा लीक

दिग्गज टेक कंपनी गूगल पर इन दिनों हैकर्स बुरी नजर गड़ाए हुए हैं। एक बार फिर गूगल हैकर्स के निशाने पर आ गई है। हैकर्स के ग्रुप का नाम स्कैटर्ड लैपसस हंटर्स बताया जा रहा है। हैकर्स ग्रुप ने गूगल को धमकी दी है कि वह अपने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाले और नेटवर्क जांच बंद करने की मांग की है। यदि ये मांग पूरी नहीं की गईं, तो हैकर्स ने लाखों यूजर्स का डेटा, पासवर्ड और बाकी निजी जानकारी लीक करने की धमकी दी है। चलिए जान लेते हैं कि हैकर्स किन दो कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए कह रहे हैं और यूजर्स को इस दौरान क्या सावधानी बरतने की जरूरत है? गूगल से हैकर्स ने क्या मांगा है? न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी मांगें रखी हैं और गूगल को धमकी दी है। उनकी पहली मांग है कि गूगल अपनी थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप की नेटवर्क जांच बंद करे। दूसरी मांग है कि गूगल अपने दो कर्मचारी, ऑस्टिन लार्सन और चार्ल्स कार्मकल को नौकरी से निकाले। हैकर्स का कहना है कि अगर गूगल ने ये मांगें नहीं मानीं, तो वे लाखों यूजर्स की निजी जानकारी लीक कर देंगे। इस निजी जानकारी में लोगों का डेटा, पासवर्ड और फाइल्स शामिल हैं। हैकर्स ग्रुप कौनसा है? हैकर्स ग्रुप 'स्कैटर्ड लैपसस हंटर्स' में तीन अलग-अलग हैकिंग ग्रुप शामिल हैं। इनका नाम स्कैटर्ड स्पाइडर, लैपसस और शाइनीहंटर्स है। हैकर्स के ये ग्रुप पहले भी कई बड़ी कंपनियों को निशाना बना चुके हैं। इनका मकसद गूगल पर दबाव बनाना और कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाना हो सकता है। गूगल ने अभी तक इन मांगों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। हालांकि, अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि यूजर्स के पास लीक करने के लिए कोई डेटा है भी या नहीं। जीमेल यूजर्स के लिए राहत की खबर जीमेल और गूगल क्लाउड अकाउंट को यूज करने वाले यूजर्स के लिए राहत की खबर है कि इनमें कोई सीधी सेंधमारी नहीं हुई है। गूगल ने साफ किया है कि हैकर्स के पास यूजर्स के पासवर्ड या निजी जानकारी नहीं है। लेकिन, इस घटना के बाद फिशिंग और धोखाधड़ी की कोशिशें बढ़ गई हैं। हैकर्स ने गूगल की आधिकारिक ईमेल जैसी दिखने वाली फर्जी ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। ये फर्जी ईमेल और फोन कॉल्स के जरिए यूजर्स को ठगने की कोशिश हो रही है। इसलिए यूजर्स को सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें गूगल यूजर्स गूगल के यूजर्स किसी भी संदिग्ध ईमेल या फोन कॉल पर भरोसा न करें। यदि कोई ईमेल गूगल की तरफ से होने का दावा करता है, तो उसकी अच्छे से जांच करें। अपने पासवर्ड को भी निरंतर बदलते रहें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करें। गूगल ने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि उनकी सिक्योरिटी टीम इस मामले पर नजर रखे हुए है और जल्द ही इस समस्या का हल निकल आएगा।