samacharsecretary.com

चेहरे की रौनक बढ़ाएं: डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेस्ट 5 घरेलू फेस पैक

 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। खासकर चेहरे की त्वचा, जो हमेशा खुली रहती है, धूल, प्रदूषण और गंदगी की चपेट में सबसे पहले आती है। इसके कारण चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जो रंगत को फीका, त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं। इन्हें हटाने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने और उसे चमकदार बनाने के लिए 5 कारगर फेस पैक्स । बेसन और दही का पैक सामग्री-     2 चम्मच बेसन     1 चम्मच दही     आधा चम्मच शहद बनाने का तरीका- सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने दें। सूख जाने के बाद हल्के हाथों से गोल-गोल मोशन में रगड़ते हुए स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। फायदे- बेसन एक नैचुरल क्लींजर और एक्सफोलिएंटर की तरह काम करता है, जो डेड सेल्स को हटाता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को कोमल बनाता है और हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करता है। शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे चमकदार बनाता है। ओट्स और शहद का स्क्रब पैक सामग्री-     2 चम्मच पिसा हुआ ओट्स     1 चम्मच शहद     गुलाबजल बनाने का तरीका- ओट्स को हल्का गीला करके उसमें शहद मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें। फिर गीले हाथों से हल्के-हल्के स्क्रब करते हुए धो लें। फायदे- दलिया एक कोमल स्क्रबर है, जो डेड सेल्स को आसानी से हटा देता है और त्वचा के पोर्स को साफ करता है। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। कॉफी और नारियल तेल का एक्सफोलिएटिंग पैक सामग्री-     1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी कॉफी     1 चम्मच नारियल तेल बनाने का तरीका- दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट और लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। फायदे- कॉफी के दाने एक नेचुरल और असरदार स्क्रब का काम करते हैं, जो डेड सेल्स को हटाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। नारियल तेल गहराई से मॉइस्चराइज करता है और त्वचा को नर्म-मुलायम बनाता है। यह पैक त्वचा को एक नई चमक देने में मदद करता है। संतरे के छिलके और दूध का पैक सामग्री-     1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर     1 चम्मच कच्चा दूध बनाने का तरीका- दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15-20 मिनट बाद सूख जाने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। फायदे- संतरे के छिलकों में मौजूद साइट्रिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करता है। यह पैक त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक है। पपीता और शहद का पैक सामग्री-     2 चम्मच पका हुआ पपीता     आधा चम्मच शहद बनाने का तरीका- पपीते को मैश करके उसमें शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। फायदे- पपीता एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंटर है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को कोमल बनाता है। शहद इसमें नमी जोड़ता है और त्वचा को पोषण देता है। यह पैक त्वचा को तुरंत तरोताजा और चमकदार बना देता है।  

मोरिंगा सूप: सेहत का सुपरड्रिंक! जानें इसके 6 अनोखे फायदे

सहजन, जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है, कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से बचाव करने में मदद करते हैं। इसलिए सहजन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सहजन का इस्तेमाल वैसे तो कई तरीकों से किया जाता है, लेकिन इसका सूप और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें सहजन का सूप कैसे सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।   पोषक तत्वों का पावरहाउस सहजन विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है और यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि नियमित रूप से इसका सूप पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए सहजन का सूप विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है। विटामिन-सी व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देकर हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। मौसम बदलने या इन्फेक्शन के दौरान इस सूप को पीने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव कर सकता है। हड्डियों की मजबूती के लिए वरदान सहजन में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें आयरन और फॉस्फोरस भी होता है। ये सभी तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। नियमित रूप से सहजन का सूप पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं और गठिया के दर्द में भी आराम मिलाता है। बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह खासतौर से फायदेमंद है। पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त यह सूप फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रखने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। सूजन कम करने में सहायक सहजन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मददगार हैं। साथ ही, यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर और किडनी स्वस्थ रहते हैं। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद सहजन के सूप में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को रोकने में मदद करता है। इसी तरह, यह बालों के झड़ने की समस्या को कम करके उन्हें मजबूत और घना बनाता है।  

एसर से जुड़ा नया स्मार्टफोन ब्रैंड 19 नवंबर को करेगा भारत में एंट्री

नई दिल्ली  भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट में एक नए ब्रैंड की एंट्री होने जा रही है। बंगलूरू की कंपनी इंडकुल टेक्‍नॉलजीज ने बताया है कि वह 19 नवंबर को Wobble ब्रैंड का स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी। दावा है कि यह पहला मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्‍ड स्‍मार्टफोन होगा। भारत के साथ-साथ इस फोन को कई और देशों में भी लॉन्‍च किया जाएगा। Wobble ब्रैंड के तहत कंपनी वियरेबल्‍स जैसे-ईयरबड्स पहले से बेच रही है। अब वो इसे स्‍मार्टफोन में भुनाने की तैयारी कर चुकी है। इस फोन का कनेक्‍शन एसर स्‍मार्टफोन से भी है। Wobble का एसर कनेक्‍शन दरअसल, इंडकुल टेक्‍नॉलजीज के पास एसर की ब्रैंड लाइसे‍ंसिंग है। भारत में इस साल आए एसर स्‍मार्टफोन को इंडकुल ने ही लॉन्‍च किया था। कंपनी एसर ब्रैंड वाले टीवी और एसी भी बेचा करती है। बताया गया है कि Wobble स्‍मार्टफोन को पूरी तरह से भारत में डिजाइन और मैन्‍युफैक्‍चर किया गया है। कंपनी Wobble ब्रैंड के तहत भारत का सबसे बड़ा 116.5 इंच का टीवी- Wobble Maximus भी लॉन्‍च कर चुकी है। फोन का नाम और फीचर्स अभी सीक्रेट Wobble ब्रैंड के तहत आने वाले स्‍मार्टफोन का नाम क्‍या होगा और उसमें कौन सी फीचर्स होंगे, यह सामने आना बाकी है। फोन को किस प्राइस रेंज में लाया जाएगा, यह भी अभी तक सस्‍पेंस है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह एक बोल्‍ड, पावरफुल और युवा के लिए स्‍मार्टफोन लेकर आएगी। इंडकुल ने एसर ब्रैंड के जिन फोन्‍स को पेश किया था, उनकी चर्चा तो हुई लेकिन ऐसा लगता है कि बिक्री के मामले में कंपनी को ज्‍यादा फायदा नहीं हुआ। दोनों एसर स्‍मार्टफोन्‍स को 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया गया था। माना जाना चाहिए कि कंपनी Wobble स्‍मार्टफोन को भी इसी प्राइस कैटिगरी में लेकर आएगी। 2025 में 3 नए स्‍मार्टफाेन ब्रैंड 19 नवंबर को Wobble स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने के बाद भारत में 2025 में नए स्‍मार्टफोन ब्रैंड की संख्‍या बढ़कर 3 हो जाएगी। इनमें एसर के अलावा एआई प्‍लस भी शामिल है जिसे रियलमी के पूर्व सीईओ माधव सेठ ने पेश किया है। इसी साल एक और ब्रैंड अल्‍काटेल ने भी भारत में वापसी की है, लेकिन अबतक कोई खास उपलब्‍ध‍ि देखने को नहीं मिली।

प्रदूषित हवा कर रही है आंखों पर वार, बचाव के लिए अपनाएं ये सरल टिप्स

आज के समय में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह से बुरा प्रभाव डाल रहा है। हमारी आंखें शरीर का सबसे सेंसिटिव हिस्सा है और प्रदूषण का सीधा असर उन पर पड़ता है। धूल, धुआं, और जहरीली गैसों के कारण आंखों में जलन, खुजली, रेडनेस, ड्राईनेस और एलर्जी जैसी समस्याएं   आम हो गई हैं। ऐसे में आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। आइए जानें वायु प्रदूषण से अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं आंखें?     धूप के चश्मे का इस्तेमाल- बाहर निकलते समय हमेशा धूप का चश्मा पहनें। यह न सिर्फ सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है, बल्कि धूल और धुएं के सीधे संपर्क में आने से भी रोकता है। एंटी-ग्लेर और यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मे सबसे अच्छे रहते हैं।     आंखों को धोएं- दिन भर के बाद आंखों को ठंडे और साफ पानी से जरूर धोएं। इससे आंखों में जमे प्रदूषण के कण निकल जाते हैं और आंखें साफ रहती हैं। हालांकि, आंखों को रगड़ें नहीं।     कॉन्टेक्ट लेंस से सावधानी- प्रदूषण भरे माहौल में कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से बचें, क्योंकि इन पर धूल के कण चिपक सकते हैं और आंखों में इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं। अगर पहनना जरूरी हो, तो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और चश्मे के ऊपर से लगा सकने वाले प्रोटेक्टिव गॉगल्स का इस्तेमाल करें। आंखों को मलने से बचें- आंखों में खुजली या जलन होने पर उन्हें मलने की गलती न करें। इससे प्रदूषण के कण आंखों के अंदर घुसकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर है कि आंखों को साफ पानी से धो लें या डॉक्टर से सलाह लेकर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।     स्वच्छता का ध्यान रखें- आंखों को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। गंदे हाथों से आंखों को छूने पर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।     हाइड्रेशन जरूरी- शरीर में पानी की कमी आंखों की ड्राईनेस का कारण बन सकती है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं और आंखों को नम रखने के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद।     घर के अंदर की हवा शुद्ध रखें- घर के अंदर की हवा को शुद्ध रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। इंडोर प्लांट्स लगाएं, जो हवा को शुद्ध करते हैं और स्मोकिंग से परहेज करें।     हेल्दी डाइट- विटामिन-ए, सी और ई से भरपूर डाइट लें। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, संतरे और नट्स आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।  

फोल्डेबल फोन पर भारी छूट! अब 47 हजार से कम में पाएं शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन

नई दिल्ली दो डिस्प्ले वाले फोन चलाने का अपना ही अलग मजा है। इस प्रकार के ज्यादातर फोन फ्लिप फोन होते हैं। इनमें एक अंदर और एक पीछे की तरफ डिस्प्ले दिया जाता है। सैमसंग, टेक्नो और मोटोरोला जैसी कई कंपनियों के फ्लिप स्मार्टफोन आते हैं। अभी फ्लिप फोन खरीदने का परफेक्ट मौका है। Amazon पर Motorola के फ्लिप फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। आप 40 हजार रुपये से कम में भी फ्लिप फोन खरीद सकते हैं। Motorola अपने प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और फ्यूचरिस्टिक फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए जाना जाता है, और अब इतनी कम कीमत में इसे खरीदने का मौका शायद बार-बार नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि इस ऑफर में बैंक ऑफर्स भी है और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 47 हजार से कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Motorola Razr 60 5G स्मार्टफोन अभी अमेजन पर 49,990 रुपये का मिल रहा है। इसके अलावा, इस पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी है। साथ ही, चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि फोन को 46,990 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप एक साथ इतने पैसे नहीं देना चाहते हैं, तो अमेजन से 2,424 रुपये देकर फोन को No Cost EMI पर घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में Mediatek Dimensity 8000 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में 4500mAh की बैटरी मिलती है। लगभग 35 हजार में मिल रहा Motorola razr 50 5G मोटोरोला का यह फ्लिप फोन अमेजन पर 36,890 रुपये की कीमत में मिल रहा है। साथ ही, इस पर भी 1500 रुपये तक का डिस्काउंट है। इस तरह इसे लगभग 35000 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को 1789 रुपये में भी घर ला सकते हैं। इस पर 35 हजार का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस फोन में 3.6 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 50MP मेन और 13MP का दूसरे सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह हैंडसेट Android 15 पर रन करता है। ये दोनों फोन आपके लिए बजट रेंज में अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

आप ऐसे पा सकती हैं हेयर कलर से निजात

  अगर आप अपने बालों में अनचाहे रंग के हेयर कलर से परेशान हैं और उसे जल्दीह ही निकालना चाहती हैं तो परेशान न हों। एक्संपर्ट का कहना है कि बालों में हेयर कलर करवाने के तीन दिनों के भीतर ही उसे छुड़ा लें, नहीं तो कलर पूरी तरह से सेट हो जाएगा। बेकिंग सोडा से बालों को धोने पर कलर एक ही बार में निकल जाता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो बालों को कई बार बेकिंग सोडा और शैंपू से धोना चाहिये। इसके अलावा सिर धोते वक्तन गरम पानी का भी प्रयोग करना जरुरी है, लेकिन हां, इससे बाल थोड़े रूखे बन जाते हैं इसलिये कंडीशनर लगाना ना भूलें। अब आइये जानते हैं नीचे दिये गए इन पांच स्टेइप दृारा आप किस तरह से हेयर कलर निकाल सकती हैं…. सामग्री-एंटी डैंड्रफ शैंपू, बेकिंग सोडा, कंडीशनर आजमाइये इन स्टे्प्सै को स्टेइप 1- सबसे पहले अपने बालों को एंटी डैंड्रफ शैंपू से धोएं। ऐसा शैंपू चुनिये जिसका चभ् लेवल ज्याइदा हो, तभी यह कलर निकालने में सहायक होगा। स्टेइप 2- एक मात्रा में बेकिंग सोडा और शैंपू ले कर चम्म च की सहायता से कटोरे में मिलाएं। स्टेइप 3- इस मिश्रण को अपने बालों में अच्छीै प्रकार से लगाइये। स्टेइप 4- शैंपू और बेकिंग सोडा मिश्रण को सिर में लगभग 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद सिर धो लें। स्टेइप 5- अपने बालों को आखिर में फिर से एंटी डैंड्रफ शैंपू से धोएं। और कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें। आखिर में बालों में कंडीशनर लगा कर साफ पानी से बाल धो लें।  

पेट अंदर करने के लिए रोज सेवन करें सौंफ

यदि आपका लगातार वजन बढ़ रहा है तो सावधान हो जाइए। कमर और पेट का ये बढ़ता साइज कई बीमारियों का कारण बन सकता है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे छोटे-छोटे नुस्खे, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। -पुदीने की ताजी हरी पत्तियों की चटनी बनाकर चपाती के साथ खाएं। पुदीने वाली चाय पीने से भी वजन नियंत्रण में रहता है। -रोज खाने से पहले गाजर खाएं। खाने से पहले गाजर खाने से भूख कम हो जाएगी। आधुनिक विज्ञान भी गाजर को मोटापा कम करने में कारगर मानता है। -आधा चम्मच सौंफ को एक कप खौलते पानी में डाल दें। 10 मिनट तक इसे ढककर रखें। ठंडा होने पर इस पानी को पिएं। ऐसा लगातार करते रहने से वजन कम होने लगता है।   -पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। -दही खाने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करें। -छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।   -ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं। -केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाय गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है। -सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करें। केला और चीकू न खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है। -आंवले व हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लें। कमर एकदम पतली हो जाएगी। -मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। -लटजीरा या चिरचिटा के बीजों को एकत्र कर लें। किसी मिट्टी के बर्तन में हल्की आंच पर भूनकर पीस लें। एक-एक चम्मच दिन में दो बार फांकी लें, बहुत फायदा होगा। -दो बड़े चम्मच मूली के रस में शहद मिलाकर बराबर मात्रा में पानी के साथ पिएं। ऐसा करने से 1 माह के बाद मोटापा कम होने लगेगा। -मालती की जड़ को पीसकर शहद मिलाकर खाएं और छाछ पिएं। प्रसव के बाद होने वाले मोटापे में यह रामबाण की तरह काम करता हैै। -खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इन्हें खाने के बाद खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रित हो जाएगा। -रोज सुबह-सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस घोल को पीने से शरीर से वसा की मात्रा कम होती है।  

तीन बार फोल्ड होने वाला सैमसंग फोन लॉन्चिंग के लिए तैयार, देखें अनोखी डिजाइन

मुंबई  Samsung के ट्राई फोल्ड फोन का इंतजार सभी को है. कंपनी लंबे समय से अपने फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च कर रही है, लेकिन अब बारी ट्राई फोल्ड फोन की है. ब्रांड Samsung Galaxy Z TriFold को अगले साल लॉन्च कर सकता है. लॉन्च से पहले इस फोन की एक झलक सामने आई है.  ये ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ा फोन होगा, जो ओपन होने पर किसी टैबलेट की तरह बन जाएगा. वैसे ऐसा ही एक फोन चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Huawei लॉन्च कर चुका है. अब सैमसंग भी इस सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपना पहला ट्राई फोल्ड फोन लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. एक इवेंट में दिखा फोन  K-Tech शोकेस के दौरान साउथ कोरियन कंपनी ने अपने पहले ट्राई फोल्डिंग फोन की झलक दिखाई है. हालांकि, किसी को भी इस स्मार्टफोन को छूने की इजाजत नहीं दी गई. ये स्मार्टफोन एक ग्लास के केस में पैक्ड था, जिसे सिर्फ देखा जा सकता था. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कोई टीजर वीडियो या फोटो जारी नहीं किया है.  संभवतः ब्रांड सब कुछ रिवील करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. कंपनी ने तीन यूनिट्स को शोकेस में दिखाया है, जिसमें एक पूरी तरह से फोल्ड, दूसरा आधा फोल्ड और तीसरी पूरी तरह से खुली हुई है. पूरी तरह से फोल्ड होने के बाद ये Galaxy Z Fold 7 जैसा ही दिखता है.  क्या होंगे फीचर्स? इसमें डुअल हिंज मिलेगा, जिसकी वजह से फोल्ड थोड़ा भारी होगा. अब तक सामने आई डिटेल्स के मुताबिक स्मार्टफोन में 6.49-inch की कवर स्क्रीन मिलेगी. वहीं अनफोल्ड होने पर ये डिवाइस 9.96-inch का हो जाएगा. इसमें Snapdragon 8 Elite मिलेगा, जो गैलेक्सी डिवाइसेस के लिए टेलर्ड होगा.  इसमें NFC का सपोर्ट मिलेगा. फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग सिर्फ 50 हजार यूनिट्स ही तैयार करेगी. संभव है कि पिछले साल कंपनी इस फोन को लॉन्च करेगी. हमें इसके फीचर्स की ज्यादा बेहतर जानकारी आने वाले समय में मिलेगी. उम्मीद है कि कैमरा और बैटरी का जानकारी भी जल्द ही सामने आएगी.

ऑफिस Wi-Fi से अब Teams बताएगा कर्मचारी की लोकेशन: घर या दफ्तर

नई दिल्ली Microsoft अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Microsoft Teams में एक ऐसा नया फीचर लाने जा रहा है, जो कर्मचारियों की ऑफिस अटेंडेंस को अपने आप ट्रैक करेगा। यह सिस्टम कंपनी के Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होकर यह पता लगाएगा कि कर्मचारी दफ्तर में मौजूद है या घर से काम कर रहा है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य 'हाइब्रिड वर्क मॉडल' को और आसान और पारदर्शी बनाना है, ताकि टीम के सदस्यों को यह स्पष्ट रहे कि कौन कहां से काम कर रहा है। यह अपडेट दिसंबर 2025 से Windows और macOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी कंपनी के इंटरनल Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ता है, तो Teams अपने आप उसकी लोकेशन को 'Office' के रूप में सेट कर देगा। वहीं, जब वही व्यक्ति किसी अन्य नेटवर्क से लॉगिन करेगा, तो Teams उसे 'Work from Home' के रूप में दिखाएगा। इस तरह, किसी भी टीम को यह आसानी से पता चल सकेगा कि उनके साथी दफ्तर में हैं या रिमोट काम कर रहे हैं। हालांकि, इस फीचर को लेकर प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं भी उठाई जा रही हैं, क्योंकि यह कर्मचारियों की लोकेशन ट्रैकिंग से जुड़ा हुआ है। Microsoft Teams में Saved Message भी लॉन्च हुआ है Teams में इस नए फीचर के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट कई AI और प्रोडक्टिविटी टूल्स भी जोड़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने 'Saved Message' फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर अपनी जरूरी चैट या मैसेज को सेव करके बाद में आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, आने वाले अपडेट में यूजर कीबोर्ड शॉर्टकट्स को कस्टमाइज भी कर सकेंगे, जिससे बार-बार इस्तेमाल होने वाले टूल्स या एक्शन तक पहुंच और तेज हो जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट अपने AI असिस्टेंट Copilot को भी Teams में और स्मार्ट बना रहा है। यह फीचर मीटिंग रिकॉर्डिंग, चैट और डॉक्यूमेंट्स का एनालिसिस करके इंस्टेंट समरी और इनसाइट्स तैयार करेगा।

हर सुबह का ये हेल्दी सीक्रेट – हल्दी शॉट से पाएं तेजी से बढ़ते और झड़ना रोकने वाले बाल

अगर आपके हेयरब्रश/कंघी में आपके सिर से ज्यादा बाल दिख रहे हैं, तो ये चिंता की बात हो सकती है. इस समस्या में सुधार लाने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, सैलून जाते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो बिल्कुल भी परेशान ना हों. परेशान होने के बजाय और सैलून्स के चक्कर लगाने के बजाय अब आपका रसोई में झांकने का वक्त है! हेयरफॉल रोकने के लिए महंगे हेयर सीरम या सप्लीमेंट्स पर पैसे खर्च करने की बजाय मजा उसी चीज में विश्वास करने में है, जिस पर हमारी दादी-नानी भरोसा करती थीं. वो क्या है? तो बता दें, वो हल्दी है. ये गोल्डन मसाला सिर्फ स्किन निखारने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों को तेजी से बढ़ाने, घना और मजबूत बनाने में भी मदद करता है. आइए जानें कैसे हल्दी आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती है. हल्दी आपके बालों के लिए क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद में हल्दी को हजारों सालों से एक नेचुरल दवा के रूप में इस्तेमाल की जा रही है. इसकी ताकत का राज करक्यूमिन है, जो एक ऐसा कंपाउंड है जिसमें सूजन कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत करने की क्षमता होती है. बाल झड़ना, स्कैल्प में इंफेक्शन या बालों का पतला होना अक्सर सूजन, खराब ब्लड सर्कुलेशन या हार्मोनल इंबैलेंस का कारण होता है. हल्दी का करक्यूमिन इन सभी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है:     स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है     सूजन और स्ट्रेस को कम करता है     हार्मोंस को बैलेंस करता है     डैंड्रफ और बैक्टीरिया से लड़ता है     लिवर को साफ करता है, जिससे बाल नेचुरल रूप से चमकदार बनते है बालों की ग्रोथ के लिए हल्दी शॉट के फायदे सुबह-सुबह हल्दी का एक छोटा शॉट पीना आपके बालों के लिए कमाल कर सकता है. ये न सिर्फ बालों बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है. ये बाल झड़ना कम करता है, स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाकर बालों की ग्रोथ तेज करता है, डैंड्रफ और खुजली से बचाता है, हार्मोन बैलेंस करता है और कोलेजन बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं. घर पर हल्दी शॉट कैसे बनाएं इंग्रेडिएंट्स:     1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर       ½ छोटा चम्मच अदरक का रस (ऑप्शनल)     आधे नींबू का रस     एक चुटकी काली मिर्च (करक्यूमिन के अब्सॉर्पशन के लिए)     1 छोटा चम्मच शहद     ½ कप गुनगुना पानी बनाने का तरीका: 1. अगर हल्दी फ्रेश है तो उसे छीलकर कद्दूकस करें. 2. एक गिलास में हल्दी, नींबू रस, अदरक रस और काली मिर्च डालें. 3. शहद और गुनगुना पानी मिलाएं. 4. अच्छे से हिलाएं और सुबह खाली पेट पी लें. कितनी बार पिएं? अगर आप अपने बालों को जल्दी मजबूत और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसे 1 महीने तक कम से कम हफ्ते में 5 दिन पिएं.  इससे बाल झड़ना कम होगा, स्कैल्प हेल्दी बनेगा, बालों में नेचुरल शाइन आएगी और बाल रातोंरात नहीं बढ़ेंगे, लेकिन धीरे-धीरे मजबूत और घने जरूर होंगे. किन लोगों को हल्दी से बचना चाहिए हल्दी ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीड करा रही हैं तो हल्दी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. अगर आप ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवा) ले रहे हैं, पित्ताशय या पेट के अल्सर की समस्या है, तो हल्दी शॉट लेने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें.