samacharsecretary.com

भारत में CWG आयोजन से युवाओं को मिलेगा नया मंच, मेडल टैली भी बढ़ेगी: लवलीना

गांधीनगर  भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करने जा रहा है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने इसे लेकर खुशी जताई है। उनका मानना है कि इससे खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलते हैं। वे इससे प्रेरित होते हैं। गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 2030 में आयोजित होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में देश में स्पोर्ट्स कल्चर काफी डेवलप हुआ है। भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से देश को मिलने वाले मेडल की संख्या में इजाफा होगा। इसके साथ ही देश को आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण यह संभव हो सका है।  ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने आईएएनएस से कहा, " जब छोटे बच्चे देखते हैं कि भारत में इस तरह के खेल हो रहे हैं, तो इससे उन्हें बहुत प्रेरणा मिलती है। जब मैं 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स देखती थी तो सोचती थी कि मैं भी भारत का प्रतिनिधित्व करूंगी। अब जब यह भारत में हो रहा है तो इसकी बहुत खुशी है। जब कॉमनवेल्थ गेम्स दूसरे देशों में हो रहा हो, तो बहुत सारे लोग वहां जाकर इसे नहीं देख पाते, लेकिन जब यह भारत में हो रहा है, तो बहुत सारे छोटे बच्चे इसे देख सकते हैं। यह बहुत बड़ी बात है। इसका आयोजन गुजरात में हो रहा है, जो यहां के खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात है। हमें लगता है कि यह एक बड़ा मौका है।" ओलंपिक पदक विजेता ने कहा, "पहले क्रिकेट को बहुत महत्व दिया जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने दूसरे खेलों को लेकर लोगों में दिलचस्पी पैदा की है। वह दूसरे खेलों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। सरकार अच्छा काम कर रही है।" कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी अहमदाबाद शहर को मिली है। इसकी मेजबानी के लिए भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को 2034 के एडिशन के लिए विचार में रखने का फैसला किया।

ऑल-टाइम ऑस्ट्रेलियन XI में नहीं चुने गए पोंटिंग; विशेषज्ञों ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे कम आंका गया

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और कमाल के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग जब हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम XI चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में अलावा अपने साथ खेले कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम लिए। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड डॉन ब्रैडमैन को भी शामिल किया, जिनका टेस्ट का औसत लाजवाब है। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ऑलटाइम XI से खुदको बाहर रखा। रिकी पोंटिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने एक समय पर दुनिया पर राज किया था, ऑस्ट्रेलिया उस दौरान 2003 और 2007 में वर्ल्ड चैंपियन भी बना था।   रिकी पोंटिंग ने कहा "मैं इसमें थोड़ा बायस्ड हो सकता हूं क्योंकि मैं कई चैंपियंस टीम का हिस्सा रहा हूं और कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेला हूं। मैं अपने दो ग्रेट मेट्स (साथी) जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन के साथ जाना चाहूंगा जो पारी का आगाज करेंगे। ग्रेट सर डॉन ब्रैडमैन को नंबर-3 पर रखूंगा, उनका टेस्ट में औसत 99 का है। डिमियन मार्टिन को मैं नंबर-4 पर रखूंगा, मुझे लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले सबसे अंडर रेटेड प्लेयर हैं। उन्हें मैं नंबर-4 पर रखूंगा। नंबर-5 पर मैं माइकल हसी को रखूंगा। नंबर-6 पर मैं अपने ग्रेटेस्ट टीम मेट जो हर फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं एंड्र्यू साइमंस को रखूंगा। एडम गिलक्रिस्ट नंबर-7 पर, शेन वॉर्नर नंबर-8 पर, ब्रेट ली नंबर-9 पर, जेसन गिलेस्पी नंबर-10 पर। और जब आप ऑस्ट्रेलिया के सबसे घटिया बल्लेबाज के बारे में मेरे से पूछेंगे जो मेरे साथ खेला हो, लेकिन वह गेंद से कमाल थे..ग्लेन मैक्ग्रा नंबर-11 पर।" जब रिकी पोंटिंग से 12वें खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो हर किसी को लगा कि वह यहां तो अपना नाम ले लेंगे, लेकिन यहां भी उन्होंने डैरेन लेहमन का नाम लिया। उन्होंने कहा, “12वें खिलाड़ी के रूप में मैं इस ग्रुप में डैरेन लेहमन को जोड़ना चाहूंगा, उनकी फील्डिंग के लिए नहीं बल्कि वह पानी अच्छा पिलाते हैं।”  

फॉरेस्ट की धमाकेदार 3-0 जीत; रोमा और एस्टन विला ने भी यूरोपा लीग में दिखाया दम

नॉटिंघमशायर  नॉटिंघम फॉरेस्ट ने माल्मो एफएफ को 3-0 से मात देकर यूरोपा लीग में तीन प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं। मुकाबले के 27वें मिनट कप्तान रायन येट्स ने गोल दागकर नॉटिंघम फॉरेस्ट का खाता खोला। इसी के साथ टीम ने मुकाबले में 1-0 से लीड हासिल कर ली। मुकाबले के 44वें मिनट अर्नॉड कलिमुएंडो ने गोल करते हुए फॉरेस्ट की लीड को दोगुना कर दिया। माल्मो एफएफ की टीम 0-2 से पिछड़ गई थी। टीम लगातार गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन इसी बीच 59वें मिनट में निकोला मिलेंकोविक ने गोल दागकर फॉरेस्ट को 3-0 से आगे कर दिया। यहां से माल्मो की टीम दबाव से बाहर नहीं निकल सकी। इस जीत के साथ नॉटिंघम फॉरेस्ट ने 8 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं। फॉरेस्ट टेबल में 16वें नंबर पर आ गई है। दूसरी ओर, माल्मो के पास 1 अंक है। यह टीम 34वें पायदान पर मौजूद है। एक अन्य मैच में, रोमा ने मिड्टजिलैंड को 2-1 से शिकस्त देकर पहली घरेलू जीत दर्ज की। इस टीम के लिए नील एल ऐनाउई और स्टीफन ऐल शरावी मुकाबले के हीरो रहे, जिन्होंने एक-एक गोल किए। नील एल ऐनाउई ने मुकाबले के 7वें मिनट खाता खोला। इसके बाद स्टीफन ऐल शरावी ने 83वें मिनट गोल दागकर रोमा को 2-0 से आगे कर दिया। मुकाबले के 86वें मिनट मिड्टजिलैंड ने पॉलिन्हो के गोल की बदौलत अपना खाता खोला, लेकिन यह टीम मुकाबला गंवा बैठी। इस बीच, डोनियल मैलेन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एस्टन विला ने यंग बॉयज को 2-1 से शिकस्त देकर पांच लीग फेज मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। डच फुटबॉलर ने मुकाबले के 27वें मिनट गोल दागकर मैच का खाता खोला, जिसके बाद 42वें मिनट एक और गोल दागकर एस्टन विला को 2-0 से आगे कर दिया। यंग बॉयज ने मुकाबले के 90वें मिनट सब्स्टीट्यूट जोएल मोंटेइरो की शानदार हाफ-वॉली के साथ अपना खाता खोला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

सैंटियागो नीवा बने महिला बॉक्सिंग टीम के हेड कोच, ओलंपिक तैयारी पर फोकस

नई दिल्ली  बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने सैंटियागो नीवा को महिला नेशनल बॉक्सिंग टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। नीवा साल 2017 से 2021 तक भारत के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। भारत के साथ नीवा के पिछले कार्यकाल ने देश के हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रक्चर पर गहरी छाप छोड़ी है। ऐसे में स्वीडिश टैक्टिशियन टीम को और बेहतर बनाने के मकसद से भारतीय खेमे में वापस आ रहे हैं। नीवा के मार्गदर्शन में भारतीय बॉक्सिंग ने 2019 मेन्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीते, जिसमें अमित पंघाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था, जबकि मनीष कौशिक ने देश को ब्रॉन्ज जिताया। इसके बाद भारत ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में अब तक की सबसे बड़ी ओलंपिक बॉक्सिंग टीम उतारी, जहां लवलीना बोरगोहेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। लॉस एंजिल्स 2028 के मद्देनजर नीवा सभी वेट कैटेगरी में भारतीय महिला खिलाड़ियों को मेडल की दावेदार बनाने पर काम करेंगे। नीवा के पास दो दशकों से ज्यादा एलीट इंटरनेशनल कोचिंग अनुभव है, उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग में कुछ सबसे असरदार हाई-परफॉर्मेंस रोल निभाए हैं। नेशनल महिला टीम ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस मौके पर नीवा ने कहा, "मैं भारत वापस आकर बहुत उत्सुक हूं। मेरे पिछले कार्यकाल के 5 साल बहुत शानदार रहे हैं। मैं इस नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। उम्मीद है कि हम साथ मिलकर बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। मुझे पहले भी महिला बॉक्सर्स के साथ काफी सफलता मिली है। भारतीय महिला टीम में बहुत क्षमता है। 2028 एलए ओलंपिक में हम इतिहास रचना चाहेंगे।" नीवा की नियुक्ति पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, "सैंटियागो की नियुक्ति हमारे विमेंस प्रोग्राम के लिए एक जरूरी कदम है। वह टेक्निकल एक्सीलेंस और अंतरराष्ट्रीय समझ का मिश्रण लेकर आए हैं, जिससे भारत के प्रदर्शन में निखार आएगा। उन्होंने कहा, "हमारे एथलीट्स ने दिखाया है कि वे दुनिया के सबसे मुश्किल प्लेटफॉर्म पर भी आगे बढ़ सकते हैं। सैंटियागो के मार्गदर्शन से हमें दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भारत की मौजूदगी और महत्वाकांक्षा को मजबूत करने का भरोसा है।"

ऑस्ट्रेलिया की पिंक-बॉल स्क्वॉड का एलान, कमिंस की गैरमौजूदगी पर बढ़ी चर्चा

मेलबर्न  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 दिसंबर से गाबा में शुरू होने जा रहे डे-नाइट एशेज टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। कप्तान पैट कमिंस लगातार दूसरे मैच में नहीं खेल सकेंगे। पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण पर्थ में सीरीज का पहला टेस्ट में नहीं खेले थे। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई ने सिर्फ दो दिनों के अंदर अपने नाम किया था। इस तेज गेंदबाज को पूरी तरह से फिट होने के लिए दो हफ्तों का समय दिया गया है। 32 वर्षीय पैट कमिंस टीम के साथ ब्रिस्बेन जाएंगे। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ब्रेंडन डॉगेट, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के साथ अपनी जगह बनाए रख सकते हैं। ब्रेंडन डॉगेट ने पर्थ में टेस्ट डेब्यू करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे। इस टीम में अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा को शामिल किया गया है। ख्वाजा पीठ में ऐंठन के कारण पर्थ में खेल गए सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' के मुताबिक, कमिंस ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में जमकर ट्रेनिंग की। उन्होंने मंगलवार को न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के क्रिकेट सेंट्रल हेडक्वार्टर में ट्रेनिंग सेशन किया। इस दौरान पिंक बॉल से स्टीव स्मिथ को एक घंटे से ज्यादा समय तक पूरी गति से बॉलिंग की। ऑस्ट्रेलियाई टीम रविवार को गाबा में अपना पहला ट्रेनिंग सेशन करेगी, जिसके बाद सोमवार को एक सेशन होगा। पर्थ स्टेडियम में खेले गए सीरीज के शुरुआती मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 172 रन पर सिमट गई। इस पारी में मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट हासिल किए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में महज 132 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के पास यहां से 40 रन की लीड थी, लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 164 रन पर सिमट गई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का टारगेट मिला, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसेर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

चैंपियन टीम की घर वापसी: श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक होम सीरीज का ऐलान

नई दिल्ली  पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम अगले महीने फिर मैदान पर अपने खेल का जौहर दिखाएंगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को ऐलान किया कि भारत दिसंबर में श्रीलंका के साथ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगा। इसी महीने वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी। दिसंबर में भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज थी लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बाद वो स्थगित हो गई। उसके बाद बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट ने मिलकर 5 टी20 मैच की सीरीज का कार्यक्रम बनाया। अगले साल भारतीय महिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। फरवरी-मार्च में दोनों देशों के बीच 1 टेस्ट, 2 टी20 और 3 ओडीआई की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका के खिलाफ होम टी20 सीरीज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। इस सीरीज से खिलाड़ियों को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के लिए भी अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज की बात करें तो ये मैच विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम के डॉक्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच भी उसी स्टेडियम में 23 दिसंबर को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। उसके बाद के दोनों मैच भी तिरुवनंतपुरम में ही 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को खेला जाएगा। पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले निश्चित तौर पर बुलंद होंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। दूसरी तरफ श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम 2026 के व्यस्त सीजन से पहले अच्छे प्रदर्शन से अपना मनोबल बढ़ाना चाहेगी।  

WPL नीलामी पूरी: सभी टीमों की फाइनल लिस्ट और खिलाड़ियों के दाम एक क्लिक में

नई दिल्ली  महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। गुरुवार को हुई नीलामी में वर्ल्ड कप की स्टार दीप्ति शर्मा छाई रहीं। उन्हें रिलीज करने वाली यूपी वॉरियर्स ने राइट टु मैच का इस्तेमाल करते हुए 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। ऑलराउंडर अमिलिया कर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा और वह सबसे महंगी ओवरसीज खिलाड़ी बनीं। दिग्गज एलिसा हीली को कोई खरीदार नहीं मिला। शिखा पाण्डेय को यूपी वॉरियर्स ने 2.4 करोड़ और सोफी डिवाइन को गुजरात जॉइंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी के बाद अब सभी पांच टीमों की स्क्वाड तय हो गई है।   सबसे पहले मौजूदा डब्लूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से शुरुआत करते हैं। मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर- 2.5 करोड़ रुपये नैट सिवर ब्रंट- 3.5 करोड़ रुपये अमिलिया कर- 3 करोड़ रुपये हेली मैथ्यूज- 1.75 करोड़ रुपये अमनजोत कौर- 1 करोड़ रुपये जी कमलिनी- 50 लाख रुपये शबनम इस्माइल- 60 लाख रुपये संस्कृति गुप्ता- 20 लाख रुपये संजीवन संजना- 75 लाख रुपये राहिला फिरदौस- 10 लाख रुपये निकोला कैरी- 30 लाख रुपये पूनम खेमनकर- 10 लाख रुपये त्रिवेणी वशिष्ठ- 20 लाख रुपये नल्ला रेड्डी- 10 लाख रुपये साइका इशाक- 30 लाख रुपये मिली इलिंगवर्थ- 10 लाख रुपये राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख रुपये आयुषी सोनी- 30 लाख रुपये आरसीबी स्मृति मंधाना- 3.5 करोड़ ऋचा घोष- 2.75 करोड़ एलिस पेरी- 2 करोड़ श्रेयांका पाटिल- 60 लाख जॉर्जिया वोल- 60 लाख नादीन डी क्लर्क- 65 लाख राधा यादव- 65 लाख लॉरेन बेल- 90 लाख लिंसे स्मिथ- 30 लाख प्रेमा रावत- 20 लाख अरुंधति रेड्डी- 75 लाख पूजा वस्त्राकर- 85 लाख ग्रेस हैरिस- 75 लाख गौतम नाइक- 10 लाख प्रत्यूषा कुमार- 10 लाख डी हेमलता- 30 लाख दिल्ली कैपिटल्स जेमिमा रोड्रिग्स- 2.2 करोड़ शेफाली वर्मा- 2.2 करोड़ अन्नाबेल सदरलैंड- 2.2 करोड़ मारिजाने काप- 2.2 करोड़ शिनेल हेनरी- 1.3 करोड़ श्री चरणी- 1.3 करोड़ लॉरा वुलफार्ट- 1.1 करोड़ निकी प्रसाद- 50 लाख स्नेह राणा- 50 लाख लिजली ली- 30 लाख दीया यादव- 10 लाख तानिया भाटिया- 30 लाख ममता मादिवाला- 10 लाख नंदिनी शर्मा- 20 लाख लुसी हैमिल्टन- 10 लाख मीनू मणि- 40 लाख जी तृषा- 10 लाख प्रतीका रावल- 50 लाख यूपी वॉरियर्स श्वेता सहरावत- 50 लाख दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ मेग लेनिंग- 1.9 करोड़ फीबी लिचफील्ड- 1.2 करोड़ सोफी एक्लिस्टन- 85 लाख किरण नवगिरे- 60 लाख हरलीन देओल- 50 लाख क्रांति गौड़- 50 लाख आशा शोभना- 1.1 करोड़ दियांद्रा डॉटिन- 80 लाख शिखा पाण्डेय- 2.4 करोड़ शिप्रा गिरी- 10 लाख सिमरन शेख- 10 लाख तारा नौरिस- 10 लाख क्लो ट्रायन- 30 लाख सुमन मीना- 10 लाख गुजरात जॉइंट्स एश्ले गार्डनर- 3.5 करोड़ बेथ मूनी- 2.5 करोड़ सोफी डिवाइन- 2 करोड़ रेणुका सिंह- 60 लाख भारती फूलमनी- 70 लाख तितास साधु- 30 लाख कनिका आहुजा- 30 लाख काशवी गौतम- 65 लाख तनुजा कंवर- 45 लाख जॉर्जिया वेयरहम- 1 करोड़ अनुष्का शर्मा- 45 लाख हैपी कुमारी- 10 लाख किम गार्थ- 50 लाख यात्सिका भाटिया- 50 लाख शिवानी सिंह- 10 लाख डैनी व्याट हॉज- 50 लाख  

एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी की वापसी! BCCI ने जारी की टीम सूची

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आगामी अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी का नाम भी है। वैभव को एक बार फिर एशिया कप में अपनी किस्मत आजमाने का और ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी हाल ही में हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा थे, इस टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में उन्होंने 59.75 की औसत और 243.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 239 रन बनाए थे। हालांकि भारत को सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। U19 एशिया कप 2025 का आगाज 12 दिसंबर को दुबई में होगा, वहीं फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा।   मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के ज़बरदस्त बैटर आयुष म्हात्रे को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं 18 साल के ऑल-राउंडर विहान मनोज मल्होत्रा ​​उप-कप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट U19 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म होगा। बता दें, अंडर-19 वर्ल्ड कप अगले साल जनवरी-फरवीर में जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। भारत को U19 एशिया कप में पाकिस्तान के साथ रखा गया है। दूसरे ग्रुप में अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ एक क्वालिफायर भी शामिल हैं। ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर 1, क्वालिफायर 3 ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफ़गानिस्तान, क्वालिफायर 2 U19 एशिया कप के लिए इंडिया स्क्वॉड आयुष म्हात्रे (C), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(vc), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज। किशन कुमार सिंह फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही स्क्वॉड के साथ दुबई रवाना होंगे। राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बी.के. किशोर और आदित्य रावत को स्टैंड-बाय प्लेयर्स के तौर पर रखा गया है।  

Gautam Gambhir विवाद बढ़ा: BCCI की नाराज़गी के बीच नए साल में भविष्य दांव पर

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं। उन पर भारतीय टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद करने के आरोप लग रहे हैं। बीसीसीआई तत्काल उन पर भले ही कार्रवाई के मूड में नहीं है, लेकिन उनके ऊपर लटक रही तलवार अभी पूरी तरह हटी भी नहीं है। बीसीसीआई सूत्रों ने हमारे सहयोगी को संकेत दिया है कि कोलकाता की पिच को लकर गौतम गंभीर के बयान से बोर्ड खुश नहीं है। उनके खिलाफ तत्काल कोई ऐक्शन नहीं लिया जा रहा है इसकी वजह 'विकल्पों की कमी' है। अगले साल के शुरुआती महीनों में ही उनका सबसे बड़ा इम्तिहान है। अगर उसमें गौतम गंभीर फेल हुए तो उनकी बर्खास्तगी हो सकती है। गौतम गंभीर ने ईडन गार्डन की पिच का सार्वजनिक तौर पर बचाव किया था। उस पिच का जहां पर टेस्ट मैच ढाई दिन में ही खत्म हो गया था। इतिहास में पहली बार भारत में कोई ऐसा टेस्ट मैच हुआ जिसकी सभी 4 पारियों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। भारतीय टीम 124 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। टीम अपनी दूसरी पारी में 93 रन पर ढेर हो गई और 30 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा। गौतम गंभीर के किस बयान से बीसीसीआई नाखुश? ईडन गार्डन की पिच की तमाम एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटरों ने तीखी आलोचना की थी लेकिन गौतम गंभीर ने उसका खुलकर बचाव किया था। गंभीर ने कहा था, ‘ये बिल्कुल वैसी पिच थी जिसकी हम तलाश कर रहे थे। क्यूरेटर बहुत, बहुत मददगार और सपोर्टिव थे। ये पिच बिल्कुल वैसी थी जैसा हम चाहते थे और बिल्कुल हमें मनचाही पिच पिली। जब आप अच्छा नहीं खेलते हैं तो यही होता है।’ बीसीसीआई अभी इंतजार के मूड में पिच को लेकर गौतम गंभीर के बयान से बीसीसीआई नाखुश है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में घटिया प्रदर्शन पर भी बोर्ड गौर कर रहा है। बीसीसीआई के अधिकारी ने एचटी को बताया, 'वाइट बॉल सीजन खत्म होने के बाद इन मुद्दों पर गहराई से चर्चा होगी।' अधिकारी ने संकेत दिया कि गौतम गंभीर का भविष्य अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। अगले साल की शुरुआत में भारत टी20 वर्ल्ड कप की सहमेजबानी करने जा रहा है। अगर उसमें भी टीम का प्रदर्शन खराब हुआ तब गौतम गंभीर के लिए आगे की राह बहुत ही मुश्किल होगी। तब बोर्ड उन्हें हटाने से नहीं हिचकिचाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन तय करेगा गंभीर का भविष्य अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप गौतम गंभीर का सबसे बड़ा इम्तिहान है। वह टीम को कैसे चला रहे हैं, इस पर बोर्ड करीबी निगाह रखा हुआ है। फिलहाल के लिए तो वह सुरक्षित हैं लेकिन अब उन पर दबाव साफ तौर पर बढ़ता जा रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर बैकफुट पर भी नजर आए और कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। अब टी20 वर्ल्ड कप हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल के लिए निर्णायक होने वाला है।

कोहली बस एक सेंचुरी दूर: सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने को तैयार

नई दिल्ली  इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 30 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। विराट कोहली की नजरें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज सीरीज में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक नहीं बल्कि 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी। इन दोनों ही वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को किंग कोहली मात्र एक शतक के साथ तोड़ देंगे। यह दो रिकॉर्ड है किसी भी फॉर्मेट में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक का और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी का।   बात एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो फिलहाल विराट कोहली सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 51 शतक टेस्ट में लगाए हैं। वहीं वनडे में ये कारनामा विराट कोहली ने किया है। रन मशीन विराट कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में 1 भी शतक लगाते हैं तो वह क्रिकेट के इतिहास में एक फॉर्मेट में 52 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक वहीं दूसरा रिकॉर्ड है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का। सचिन तेंदुलकर समेत विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक जड़े हैं। सचिन और वॉर्नर तो अब रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास उनसे आगे निकलने का शानदर मौका है। विराट कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक ठोकते हैं तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।