samacharsecretary.com

वास्तु शास्त्र: घर का फर्श भी तय करता है भाग्य, गलत रंग से बढ़ सकता है वास्तु दोष

रसोई, किचन, बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और यहां तक कि मकान का फर्श भी वास्तु दोष के लिए बहुत रिस्पॉन्सिबल होता है. (Photo: ITG) वास्तु के शुभ और अशुभ परिणामों का असर उसमें रहने वाले लोगों पर ही पड़ता है. फिर चाहे मकान अपना हो या फिर किराए का. घर की हर दिशा में वास्तु मौजूद है. रसोई, किचन, बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और यहां तक कि मकान का फर्श भी वास्तु दोष के लिए बहुत रिस्पॉन्सिबल होता है. आचार्य कमल नंदलाल कहते हैं कि घर का फर्श इंसान की तरक्की और बर्बादी दोनों के लिए जिम्मेदार हो सकता है. इसलिए घर के फर्श को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. ज्योतिषविद ने बताया कि आजकल लोग घरों में फ्लोर बनाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. लोग फ्लोर बनाने के लिए सेरेमिक टाइल्स या ग्रेनाइट मार्बल का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि फ्लोर पर मार्बल का इस्तेमाल आदमी को नुकसान दे सकता है. दरअसल, मार्बल को फर्श पर लगाने से चंद्रमा छठे भाव में प्रभाव छोड़ने लगता है जो अपने आप में वास्तु दोष क्रिएट करता है. इस तरह का वास्तु दोष आपके जीवन में न्यूरो से जुड़ी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है. डार्क कलर के फर्श का जादू ज्योतिषविद ने बताया कि घर के फर्श पर कभी भी सफेद रंग का फ्लोर न बिछाएं. इस तरह का फर्श इंसान को आसमान से जमीन पर ला सकता है. वास्तु के दृष्टिकोण से गहरे हरे रंग का फर्श सबसे उत्तम होता है. यह बुध ग्रह का प्रतीक होता है. काल पुरुष सिद्धांत के अनुसार छठे भाव का कारक ही बुध है. इसके अलावा आप काले, नीले या भूरे रंग का फर्श भी बनवा सकते हैं. किस दिशा में बनवाएं कौन सा फर्श? वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भूरे रंग का फर्श बनवाना चाहिए. यहां बृहस्पति स्थिति को बैलेंस रखते हैं. घर की पूर्व दिशा में हमेशा काले रंग का फर्श बनवाना चाहिए. क्योंकि यह शनि को छठे या सातवें भाव में रखकर सूर्य को बलवान बनाता है. दक्षिण-पूर्व दिशा की बात करें तो यहां गहरे नीले रंग का फर्श बनवाना चाहिए. दक्षिण दिशा में काले रंग का फर्श बनवाना चाहिए. इससे शनि और मंगल की स्थिति ठीक रहती है. दक्षिण-पश्चिम दिशा में नीले या भूरे रंग का फर्श बनवाना चाहिए. पश्चिम दिशा में ग्रे या हल्के ब्राउन कलर का फर्श बनवाना चाहिए. जबकि उत्तर दिशा में डार्क ग्रीन कलर का फर्श बनवाना चाहिए. इससे इंसान के लाइफस्टाइल में सुधार बना रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है. छत पर हमेशा ग्रे और तह खानों में डार्क ब्राउन या नीले रंग का फ्लोर बनवाना चाहिए.

गौतम बुद्ध के संन्यास के बाद यशोधरा का जीवन, सादगी और धैर्य की मिसाल

 बुद्ध पूर्णिमा का पर्व आज मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान गौतम बुद्ध की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. कहते हैं कि गौतम बुद्ध ने गृहस्थ जीवन छोड़कर संन्यास ले लिया था. तो आइए जानते हैं कि गौतम बुद्ध के गृहस्थ जीवन छोड़ने के बाद उनकी पत्नी यशोधरा का जीवन कैसा हो गया था. जानते हैं पूरी कथा. कथा के मुताबिक, कोलिय वंश के राजा सुप्पाबुद्ध और रानी पामिता की पुत्री यशोधरा अपनी सुंदरता और दयालु स्वभाव के लिए जानी जाती थीं. उसी समय दूसरी ओर, शाक्य वंश के राजा शुद्धोधन और महारानी मायादेवी के घर लुंबिनी वन में एक पुत्र का जन्म हुआ था, जिसका नाम सिद्धार्थ रखा गया. यही सिद्धार्थ आगे चलकर ज्ञान प्राप्त कर महात्मा बुद्ध के रूप में प्रसिद्ध हुए. कैसे हुआ था यशोधरा-सिद्धार्थ का विवाह? कहते हैं कि जब महारानी मायादेवी सिद्धार्थ को गर्भ में धारण किए हुए थीं, तब उन्होंने एक अद्भुत सपना देखा था- एक सफेद हाथी, जिसके छह दांत थे, उनके गर्भ में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया था. उस समय शाक्य और कोलिय वंश के समान स्तर का कोई अन्य राजघराना नहीं था, इसलिए इन दोनों वंशों के बीच ही रिश्ते तय होते थे. इसी परंपरा के चलते आगे चलकर यशोधरा का विवाह सिद्धार्थ से हुआ, जो उनके रिश्ते में भी थे. उस समय दोनों की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जाती है. विवाह के बाद यशोधरा ने एक आदर्श पत्नी की तरह सिद्धार्थ का पूरा साथ निभाया. वह उनके काम और मन की स्थिति को अच्छे से समझती थीं. जब भी सिद्धार्थ जीवन के सच और लोगों के दुख-दर्द को जानने के लिए बाहर जाते, तो यशोधरा उनका सहयोग करती थीं. दोनों अक्सर समाज और लोगों की परेशानियों को लेकर बातचीत भी करते थे, जिससे उनके बीच गहरा समझ और जुड़ाव बना रहता था. सिद्धार्थ का संन्यास और यशोधरा की समझ धीरे धीरे समय के साथ यशोधरा को यह एहसास होने लगा था कि सिद्धार्थ का मन सांसारिक जीवन में पूरी तरह नहीं लग रहा है. उन्हें कई बार संकेत मिल चुके थे कि सिद्धार्थ एक दिन राजसी सुखों को छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग चुन सकते हैं. यहां तक कि उनके पिता ने भी इस बात को लेकर पहले ही आगाह कर दिया था. सिद्धार्थ के मन में जीवन के दुख, बीमारी, बुढ़ापा और मृत्यु- को लेकर गहरी चिंता थी, जो उन्हें भीतर से बेचैन करती रहती थी. राहुल का जन्म और बड़ा फैसला विवाह के करीब 13 साल बाद यशोधरा ने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम राहुल रखा गया. लेकिन इस समय तक सिद्धार्थ अपने जीवन का सबसे बड़ा निर्णय ले चुके थे. उन्हें लगा कि परिवार का यह बंधन उनकी आत्मज्ञान की खोज में रुकावट बन सकता है. इसलिए उन्होंने एक दिन सब कुछ छोड़कर सत्य की तलाश में निकलने का रास्ता चुन लिया. यशोधरा का धैर्य और त्याग जब यशोधरा को यह पता चला कि सिद्धार्थ घर छोड़ चुके हैं, तो वह स्वाभाविक रूप से दुखी हुईं. लेकिन उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया था. उन्होंने खुद को मजबूत बनाया और दूसरों की सहानुभूति के बजाय अपने आत्मबल पर भरोसा किया. उनका मानना था कि जीवन में बड़े लक्ष्य पाने के लिए कुछ त्याग करना जरूरी होता है. पति के जाने के बाद यशोधरा ने भी शाही जीवन से दूरी बना ली थी. उन्होंने महंगे कपड़े और आभूषण छोड़ दिए और बेहद साधारण जीवन जीना शुरू कर दिया था. वह महल की बजाय एक साधारण स्थान पर रहने लगीं, जमीन पर सोतीं और दिन में सिर्फ एक बार भोजन करती थीं. अपने बेटे राहुल को भी वह सादगी, संयम और उनके पिता के आदर्शों के बारे में सिखाती रहती थीं. गौतम बुद्ध की वापसी कई सालों बाद जब सिद्धार्थ ज्ञान प्राप्त कर गौतम बुद्ध बन चुके थे, तब वे अपने पिता के कहने पर वापस लौटे. उनके साथ कई साधु भी आए थे. उनके साधारण रूप और भिक्षा पात्र को देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए. जब बुद्ध लौटे, तो यशोधरा उनसे मिलने के लिए महल के द्वार पर नहीं गईं, बल्कि अपने स्थान पर ही उनका इंतजार किया. वह जानती थीं कि अब सिद्धार्थ सब कुछ समझ चुके होंगे. जब बुद्ध स्वयं उनके पास पहुंचे, तो यह देखकर सभी चकित रह गए. यशोधरा ने उनका सम्मान किया और शांति के साथ उनसे मुलाकात की. इसके बाद यशोधरा अपने पुत्र राहुल को लेकर बुद्ध के पास गईं. धीरे-धीरे उन्होंने भी उसी मार्ग को अपनाने का निर्णय लिया, जिस पर सिद्धार्थ चले थे. अंततः यशोधरा ने भी भिक्षुणी का जीवन अपनाया और आत्मज्ञान की दिशा में आगे बढ़ गई थीं.

मई मासिक राशिफल: मेष से मीन तक कई राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

 साल 2026 का पांचवां यानी मई का महीना आज से शुरू हो गया है. ज्योतिषियों के मुताबिक, मई का महीना कई अहम व्रत, त्योहार और ग्रह गोचर लेकर आ रहा है. इस महीने की शुरुआत पूर्णिमा व्रत से होगी और अंत भी पूर्णिमा के साथ ही होगा. मई के इस महीने में बुद्ध पूर्णिमा, अपरा एकादशी, अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, गंगा दशहरा और पद्मिनी एकादशी जैसे व्रत त्योहार आएंगे. वहीं, इस महीने में कई बड़े ग्रह गोचर व चाल में बदलाव करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि मई का महीना किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी और सीनियर्स का सहयोग भी मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं. ध्यान रखें: सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर दवाइयों का समय पर सेवन करें. गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. उपाय: जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी पिलाएं या प्याऊ की व्यवस्था करें. वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना आय और करियर के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी समय अच्छा है, खासकर ऑनलाइन काम में सफलता मिल सकती है. ध्यान रखें: खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद न होने दें. उपाय: हर शुक्रवार को मौसमी फल गरीबों को दान करें. मिथुन राशि मिथुन राशि के लोगों के लिए मई का महीना नई संभावनाएं लेकर आएगा. इस समय आप अपनी स्किल और नॉलेज को बढ़ाने पर ध्यान दें, जिससे भविष्य में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है. करियर में स्थिरता बनी रहेगी और नए मौके भी मिल सकते हैं. ध्यान रखें: खान-पान का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक दोस्तों के साथ समय बर्बाद करने से बचें. उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और सेवा करें. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह महीना करियर में उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. ध्यान रखें: नकारात्मक सोच से दूर रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतें. उपाय: ठंडे पानी का दान करें या सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था कराएं. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना धन लाभ और सफलता लेकर आएगा. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. ध्यान रखें: आलस्य से बचें और गुस्से में कोई बड़ा निर्णय न लें. उपाय: रविवार के दिन गरीबों को फल दान करें. कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ मिलने वाला रहेगा. करियर में स्थिरता आएगी और आपके प्रयास सफल होंगे. निवेश करने या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है. ध्यान रखें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और कटु वाणी से बचें. उपाय: बुधवार को हरे फल या हरी सब्जियां दान करें. तुला राशि तुला राशि वालों के लिए यह महीना मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. छात्रों के लिए यह समय प्लानिंग करने का है, जिससे आगे सफलता मिल सके. ध्यान रखें: पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करें और लंबी यात्रा से बचें. उपाय: शुक्रवार के दिन गरीबों को फल दान करें. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े काम भी बन सकते हैं. ध्यान रखें: गुस्से और विवाद से बचें और परिवार को समय दें. उपाय: मंगलवार को ठंडा पानी दान करें. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए मई का महीना शुभ संकेत दे रहा है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. ध्यान रखें: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लंबी दूरी की यात्रा से बचें. उपाय: गुरुवार के दिन पीली खिचड़ी का दान करें. मकर राशि मकर राशि वालों के लिए यह महीना सावधानी से काम लेने का है. मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. करियर पर फोकस बनाए रखें. ध्यान रखें: सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें. उपाय: शनिवार के दिन गरीबों को फल दान करें. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आय बढ़ाने और स्किल सुधारने का है. आपके प्रयास सफल होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. ध्यान रखें: खर्चों को कंट्रोल में रखें और सेहत के मामले में लापरवाही न करें. उपाय: शनिवार के दिन शीतल जल का दान करें. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना करियर में प्रगति और नए अवसर लेकर आएगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा. ध्यान रखें: खान-पान का ध्यान रखें और नकारात्मक सोच से दूर रहें. उपाय: गुरुवार के दिन पीले फल दान करें.

बुद्ध पूर्णिमा 2026: आज बन रहे कई शुभ योग, ज्योतिष अनुसार दिन रहेगा खास

 आज बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है. बुद्ध पूर्णिमा को ही वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, उन्हें ज्ञान और महानिर्वाण की प्राप्ति हुई थी. इस दिन श्रीहरि और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. इस बार की बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ धार्मिक लिहाज से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष नजरिए से भी बहुत ही खास मानी जी रही है. दरअसल, आज कई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे और कुछ राजयोगों का भी निर्माण होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि के देवता बुध आज मेष राशि में अस्त हो रहे हैं. इसके अलावा, आज मेष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. आज सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है. तो चलिए जानते हैं कि बुद्धि पूर्णिमा इन सभी शुभ योगों के बनने से किन राशियों को लाभ होगा. मेष राशि बुधादित्य राजयोग का असर मेष राशि के लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है. इस समय पुराने अटके काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. पैसों से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी. कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं. करियर में भी नई संभावनाएं बनेंगी, जिससे तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. वृषभ राशि इस राजयोग के चलते वृषभ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं. अगर कहीं निवेश करने का विचार है, तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. आगे चलकर अच्छा फायदा दे सकता है. मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. फैसले लेने में आसानी होगी. हालांकि इस दौरान खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ सकता है. सही योजना बनाकर चलेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है. कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा. जल्दबाजी में उठाया गया कदम नुकसान दे सकता है, लेकिन समझदारी से लिए गए निर्णय लाभ दिला सकते हैं. इस दौरान सोच में सकारात्मकता भी बढ़ेगी.  

मई महीने की शुरुआत और अंत दोनों पूर्णिमा से, बना दुर्लभ धार्मिक संयोग

 आज से मई का महीना शुरू हो चुका है. ज्योतिषियों के मुताबिक, मई का महीना धार्मिक नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, मई में एक अनोखा संयोग बन रहा है, जहां महीने की शुरुआत और समापन दोनों ही पूर्णिमा से होगा. ऐसे योग बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इस पूरे महीने को पूजा-पाठ, स्नान और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस दिन पूरे महीने श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा करें और मनोकामना पूर्ति के लिए उनके आगे तेल का दीपक भी जलाएं. पूर्णिमा से होगी महीने की शुरुआत मई की शुरुआत 1 तारीख को वैशाख पूर्णिमा से हो रही है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है. यह दिन हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में बहुत पवित्र माना जाता है. इस दिन लोग सुबह स्नान करके पूजा करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं. मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. बुद्ध पूर्णिमा का खास महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और जल दान करना बहुत शुभ होता है. वहीं बौद्ध धर्म में यह तिथि इसलिए खास है क्योंकि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था. इसलिए यह दिन आध्यात्म और साधना के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. महीने का अंत भी होगा पूर्णिमा पर दिलचस्प बात यह है कि मई का आखिरी दिन यानी 31 मई को भी पूर्णिमा तिथि पड़ेगी. यह ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा होगी, जो अपने आप में बहुत विशेष मानी जाती है. अधिक मास में आने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. अधिक पूर्णिमा क्यों मानी जाती है खास? अधिकमास करीब ढाई से तीन साल में एक बार आता है और इस दौरान आने वाली पूर्णिमा को बहुत पुण्यदायक माना जाता है. इसे पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति मिलने की मान्यता है. शास्त्रों में महत्व धार्मिक ग्रंथों में इस पूर्णिमा को बहुत फलदायी बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन किए गए व्रत, पूजा और दान से व्यक्ति को सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलते हैं. इसे ‘सर्व सिद्धिदायिनी’ तिथि भी कहा जाता है. इन कामों को करना रहेगा शुभ इस पूरे महीने में खासतौर पर पूर्णिमा के दिन व्रत रखना, भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना और सत्यनारायण कथा सुनना लाभकारी माना जा रहा है. इसके अलावा गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करके अन्न, कपड़े और धन का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है.

राशिफल 1 मई: मेष से मीन तक, जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष राशि आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी और लव लाइफ में भी चीजें बेहतर होंगी। करियर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नए काम की शुरुआत का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और सेहत सामान्य रहेगी। वृषभ राशि आपका दिन सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में प्रदर्शन शानदार रहेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रिश्तों में खुशी बनी रहेगी। मिथुन राशि आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। मन में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कर्क राशि आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन संतुलित रहेगा। रिश्तों में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। काम में मेहनत करनी होगी और कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ समय बिताएं। सिंह राशि आपका दिन अच्छा और अवसरों से भरा रहेगा। नया काम शुरू करने का विचार सफल हो सकता है और धन लाभ के योग हैं। किसी मित्र की मदद मिलेगी। प्यार के मामलों में जल्दबाजी से बचें और खुद को समय दें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कन्या राशि आपका दिन सावधानी से चलने वाला रहेगा। काम में जल्दबाजी या बड़े फैसले लेने से बचें। कुछ बहस या तनाव हो सकता है, लेकिन अंत में स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और रिश्तों में शांति बनाए रखें। तुला राशि आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धन वृद्धि के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। काम में एनर्जी कम महसूस होगी। नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप में थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को समझने की जरूरत हो सकती है। वृश्चिक राशि आपका दिन प्रगति की ओर रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है और नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। प्यार में ज्यादा उम्मीदें न रखें और धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। धनु राशि आपका दिन संभलकर चलने वाला रहेगा। पैसों को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। रिश्तों में बहस से बचें और समझदारी से बात करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। काम में बड़ा निवेश टालना बेहतर रहेगा। मकर राशि आपका दिन काम पर फोकस रखने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से आप संभाल लेंगे। रिश्तों में छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुंभ राशि आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन रिश्ते संभल जाएंगे। कोई नया व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है, जिससे खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। मीन राशि आपका दिन खुशियां लेकर आएगा। लव लाइफ में अच्छे मौके मिलेंगे और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम में भी लाभ और नई डील के योग हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

बुद्ध पूर्णिमा 2026: अंगुलिमाल डाकू की कहानी से मिलता है जीवन बदलने का संदेश

इस बार बुद्ध पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को आती है. भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी कई कहानियां आज भी लोगों को सही राह दिखाती हैं. ऐसी ही एक प्रसिद्ध कथा अंगुलिमाल नाम के डाकू से जुड़ी है, जो जीवन बदलने की सीख देती है. कौन था अंगुलिमाल डाकू? कहा जाता है कि मगध राज्य में अंगुलिमाल नाम का एक खतरनाक डाकू रहता था. लोग उससे बहुत ज्यादा डरते थे क्योंकि वह राह चलते लोगों को मार देता था और उनकी उंगलियों की माला पहनता था. इसी वजह से उसका नाम अंगुलिमाल पड़ गया था. गांव के लोग उसके खौफ से डर और परेशानी के माहौल में जी रहे थे. एक दिन गौतम बुद्ध उसी क्षेत्र में पहुंचे. लोगों ने उनका स्वागत बड़े ही सत्कार के साथ तो किया, लेकिन उनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था. जब गौतम बुद्ध ने वजह पूछी, तो सभी ने अंगुलिमाल के आतंक की कहानी सुना दी. यह सुनकर गौतम बुद्ध बिना डरे अगले दिन जंगल की ओर चल पड़े. गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी. जब अंगुलिमाल डाकू की हुई गौतम बुद्ध के मुलाकात जंगल में अंगुलिमाल ने गौतम बुद्ध को देखा और उन्हें रोकने के लिए दौड़ा, लेकिन वह जितना तेज भागता, बुद्ध उतनी ही शांति से आगे बढ़ते रहते और उसके हाथ नहीं आए. आखिर थककर उसने जोर से कहा, 'रुक जाओ!' तब गौतम बुद्ध रुके और शांत स्वर में बोले, 'मैं तो रुक गया हूं, लेकिन तुम कब रुकोगे?' यह बात सुनकर अंगुलिमाल डाकू चौंक गया. उसने गौतम बुद्ध को डराने की कोशिश की और खुद को सबसे शक्तिशाली बताया. तब बुद्ध ने उसे एक छोटा सा काम करने को कहा-पेड़ से कुछ पत्ते तोड़कर लाने को. अंगुलिमाल डाकू ने बुद्ध को तुरंत पत्ते तोड़कर ला दिए. फिर बुद्ध ने कहा, 'अब इन्हें वापस उसी तरह जोड़ दो.' अंगुलिमाल डाकू हैरान रह गया और बोला कि यह तो संभव नहीं है. गौतम बुद्ध ने डाकू को दी यह सीख तब गौतम बुद्ध ने समझाया, 'जब तुम किसी चीज को जोड़ नहीं सकते, तो उसे तोड़ने का अधिकार भी तुम्हें नहीं है. किसी का जीवन लेना आसान है, लेकिन जीवन देना सबसे बड़ी शक्ति है.' यह बात अंगुलिमाल डाकू के दिल को छू गई. उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने उसी समय हिंसा का रास्ता छोड़ दिया. वह गौतम बुद्ध का शिष्य बन गया और आगे चलकर लोगों की सेवा करने लगा. कहा जाता है कि बाद में वही अंगुलिमाल एक शांत और ज्ञानी संन्यासी बन गया. इस कहानी से यह सीख मिलती है कि इंसान चाहे कितना भी भटक जाए, अगर वह सही रास्ता चुन ले, तो उसका जीवन बदल सकता है.

वास्तु शास्त्र: छाया वेध और कोण वेध से घर-व्यापार पर पड़ सकता है नकारात्मक असर

घर या किसी भी व्यवसायिक स्थान, दुकान पर किसी भी वस्तु की छाया आना दोषपूर्ण होता है। घर पर किसी भी टॉवर, वृक्ष या धार्मिक स्थल में बने ऊंचाई की छाया पड़ती है तो ऐसे में घर में रहने वाले या व्यवसायिक स्थल पर काम करने वालों को पर्याप्त धन लाभ होते हुए भी नित नई-नई परेशानियों और तनावों का सामना करना पडता है। वास्तुशास्त्र के नियमों को मानें तो छाया वेध के कारण घर में आकस्मिक घटनाएं घटने की सम्भावनाऐं बढ़ जाती हैं, यही छाया वेध व्यवसाय स्थल पर होने से वहां कार्य करने वालों को भी तनाव में रखता है, जिससे लाभ की अपेक्षा घाटे की सम्भावनाऐं बढ़ जाती हैं। कुल मिलाकर छाया वेध से घर व व्यवसायिक मालिक के लिए रोग, धन-यश नाशक दरिद्रजनक स्थिति होती है, अतः घर या दुकान खरीदते समय इस बात पर अवश्य ध्यान दें कि कहीं आपके घर, दुकान पर किसी की छाया तो नहीं पड़ रही। कोण वेध- कोण वेध भी वास्तु शास्त्र के निमयों के अनुसार अनिष्टकारक होता है, जैसे दुकान या व्यवसाय स्थल के प्रवेश द्वार के ठीक सामने अन्य किसी इमारत का कोना आ जाता है, उसे कोण वेध कहते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रवेश द्वार को परिवर्तित कर देना चाहिए और यदि ऐसा करना संभव न हो तो द्वार को गोलाई युक्त करवा देने से भी कोण वेध कम हो जाता है। द्वार वेध- द्वार संबंधी किसी भी रुकावटे या बाधा, असुविधा या विकृति को द्वार वेध कहा जाता है। यह अक्सर हानि, दुख और अपयश का कारण बनता है। यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि समस्त द्वार खुलते और बंद होते समय भूमि में रगड़, किसी प्रकार की आवाज, उपयोग करते समय भारी होना, कठोर होना या तेज गति से खुलना बंद होना द्वार वेध होता है, इससे प्रगति, सुख, व्यवसाय मार्ग के रास्ते अवरोधित हो जाते हैं, अतः समस्त प्रकार के वेध अवरोध से बचना चाहिए।  

चाणक्य नीति: मजबूत आर्थिक भविष्य के लिए बचत और समझदारी से खर्च जरूरी

 आज के दौर में सफलता की परिभाषा सिर्फ अच्छे करियर तक सीमित नहीं रह गई है. लोग चाहते हैं कि उनके पास पर्याप्त धन हो, भविष्य सुरक्षित हो और जीवन में स्थिरता बनी रहे. लेकिन अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से संभालना और बढ़ाना.  यही कारण है कि सदियों पहले महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने जीवन और धन प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण नीतियां दी थीं. उनकी बातें आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि व्यवहारिक समझ पर आधारित हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बने, पैसा टिके और समय के साथ बढ़े, तो चाणक्य की ये सीख आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं.  बचत: भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा चाणक्य के अनुसार, कमाई का एक हिस्सा हमेशा बचाकर रखना चाहिए. यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक सुरक्षा कवच है. जीवन में कब कठिन समय आ जाए, इसका अंदाजा नहीं होता, ऐसे में बचत ही आपको संभालती है.  आज के समय में इसे आप इमरजेंसी फंड के रूप में समझ सकते हैं.  चाहे आपकी आय कम हो या ज्यादा, हर महीने थोड़ा-थोड़ा बचाना आपकी वित्तीय स्थिरता की नींव रखता है. फिजूलखर्ची से दूरी ही समझदारी चाणक्य साफ कहते हैं कि बिना सोचे-समझे खर्च करने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन सकता. दिखावे, ट्रेंड या दूसरों को प्रभावित करने के लिए किया गया खर्च लंबे समय में नुकसान ही देता है. आज की लाइफस्टाइल में यह बात और भी ज्यादा लागू होती है, ऑनलाइन शॉपिंग, डिस्काउंट ऑफर्स और सोशल मीडिया के प्रभाव में हम अक्सर जरूरत और चाहत के बीच फर्क भूल जाते हैं.  समझदारी यही है कि खर्च से पहले खुद से पूछें कि क्या यह सच में जरूरी है?  धन का सम्मान करना सीखें पैसा सिर्फ कमाने की चीज नहीं है, बल्कि उसे संभालना एक कला है. चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति धन का सम्मान करता है, वही उसे लंबे समय तक बनाए रख सकता है.  इसका मतलब है बजट बनाना, खर्चों पर नजर रखना और अनावश्यक चीजों पर नियंत्रण रखना.  छोटी-छोटी लापरवाहियां ही बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं. आय के कई स्रोत बनाएं चाणक्य का मानना था कि एक ही स्रोत पर निर्भर रहना जोखिम भरा है. अगर किसी कारण से वह स्रोत बंद हो जाए, तो पूरी आर्थिक व्यवस्था डगमगा सकती है. आज के समय में यह बात और भी अहम है. आप अपनी स्किल्स को बढ़ाकर फ्रीलांसिंग, पार्ट-टाइम काम या निवेश के जरिए अतिरिक्त आय के रास्ते बना सकते हैं. मल्टीपल इनकम सोर्स आपको न सिर्फ सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि तेजी से आगे बढ़ने में भी मदद करते हैं. ज्ञान ही सबसे बड़ा निवेश है चाणक्य के अनुसार, सबसे सुरक्षित निवेश ज्ञान होता है. पैसा कभी भी खत्म हो सकता है, लेकिन ज्ञान आपको फिर से खड़ा होने की ताकत देता है. नई स्किल्स सीखना, खुद को अपडेट रखना और बदलते समय के साथ आगे बढ़ना ये सभी चीजें आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाती हैं.

सास-बहू के रिश्ते में सुधार के लिए वास्तु टिप्स, घर में बढ़ेगी शांति और प्यार

सास बहू का रिश्ता खट्टी मिठी नोकझोंक का है। यह रिश्ता सिर्फ प्यार और तकरार का संगम है। सास बहु की बात बात पर लड़ाई झगड़ा अधिक होता है तो घर में भी नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार के बाकी सदस्यों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सास बहू के रिश्ते में अगर ज्यादा अनबन रहती है तो वास्तु के कुछ सरल उपाय अपनाकर आप रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं सास बहु के रिश्ते को बेहतर बनाने की वास्तु टिप्स। सास बहु के रिश्ते में सुधार लाने की वास्तु टिप्स 1) वास्तु गुरु मान्या बताती है कि अगर सास बहू के रिश्ते में रोज रोज लड़ाई झगड़ा होता है और क्लेश आदि ज्यादा रहता है तो अपने घर की किचन की दिशा चेक करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में रसोई नहीं होनी चाहिए। रसोई का ईशान कोण में होना वास्तु दोष माना जाता है। ऐसे में सास बहू की लड़ाई की वजह यह भी हो सकती है। अगर आप अपना किचन नहीं बदल पा रहे हैं तो अपने चूल्हे के नीचे पीले रंग का जैसलमेर स्टोन रखें ताकि फायर एलिमेंट बैलेंस हो सकें। 2) अगर घर दक्षिण पूर्व दिशा ज्यादा गर्म रहती है या वहां पर कोई बैलेंस नहीं रहता है तो घर की महिलाओं में कलह क्लेश बना रहता है। ऐसे में इस एरिया में आप हल्का लाल या नारंगी कलर करवा लें। 3) दक्षिण-पूर्व की पूर्व दिशा को भी वास्तु में महत्वपूर्ण दिशा कहा गया है। अगर यह दिशा डिस्टर्ब होती है तो व्यक्ति को तनाव और चिंता बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति के मन में हमेशा बेचैनी भी बनी रहती है। ऐसे में इस दिशा को ठीक रखने के लिए यहां पर नीला या काला, लाइट क्रीम या हरे रंग का प्रयोग करें। 4) सास बहू के रिश्तों में सुधार के लिए और ठंडक बनाकर रखने के लिए बहु को अपनी सास को चांदी की पायल तोहफे में देनी चाहिए। चांदी चांद का प्रतीक मानी जाती है यह रिश्तों में शांति बनाकर रखती है। 5) इसके अलावा अगर बेटा बहू का कमरा दक्षिण पूर्व दिशा में है तो उन्होंने चावल का सेवन करना चाहिए यह रिश्तों में ठंड़क बनाता है। क्योंकि, वास्तु में दक्षिण पूर्व दिशा को एग्रेशन की दिशा बताया गया है। 6) सास बहू में अगर अधिक लड़ाई रहती है तो बहु को अपनी सास के हाथों से थोड़ा चावल लेने चाहिए और उन चावलों को अपने कमरे की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सास से आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही सास का आशीर्वाद भी बना रहता है और सुख शांति रहती है। 7) अपने घर के उत्तर पूर्व दिशा को हमेशा साफ रखें। ताकि रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा सास ससुर का कमरा वास्तु के अनुसार, दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह दिशा रिश्तों में स्थिरता लेकर आती है। 8) वास्तु शास्त्र के अनुसार, फैमिली फोटो दक्षिण पश्चिम दिशा में ही लगाएं। ऐसे करने से परिवार के सभी सदस्यों के बीच रिश्ता मजबूत होता है। 9) वास्तु के अनुसार घर के अंदर कांटेदार पौधा बिल्कुल भी न लगाएं। इनकी जगह बांस का पौधा या तुलसी का पौधा लगाएं। 10) अपने घर की रसोई में काले रंग की टाइल्स और काले रंग का पत्थर प्रयोग करने से बचें क्योंकि, काला रंग नकारात्मकता लाता है। जिसका असर रिश्तों पर भी देखने को मिलता है।