samacharsecretary.com

बिग बॉस मलयालम सीजन 7 में शामिल होगा लेस्बियन कपल, शो में दिखेगा नया रंग

मुंबई  सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' इंडिया के हर रीजन में पसंद किया जाता है. फिर चाहे वो हिंदी में सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया हो या किसी अन्य भाषा में. 'बिग बॉस' की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. मलयालम स्टार मोहनलाल अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस' मलयालम के सातवें सीजन के साथ वापस आ चुके हैं.  कौन-कौन हैं 'बिग बॉस मलयालम सीजन 7' के कंटेस्टेंट्स? मोहनलाल के शो में इस सीजन फिल्मी सितारों के साथ आम आदमी भी आए हैं जो अपनी-अपनी लाइफ की जर्नी को शो में दिखाने वाले हैं. 'बिग बॉस मलयालम' सीजन 7 में फेमस मलयालम स्टार्स जैसे अनुमोल, आरजे बिंसी, रेणु सुधी और गिजेल ठकराल शामिल हैं. मगर इस बार जिन कंटेस्टेंट पर लोगों की नजर रुकी है, वो एक लेस्बियन कपल अदीला और फातिमा हैं. जिन्होंने अपनी अनोखी लव स्टोरी से ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. तो आइए, जानते हैं कि आखिर कौन हैं अदीला और फातिमा. कौन हैं अदीला और नूरा, जो मोहनलाल के शो में आएंगी नजर? अदीला नसरीन और फातिमा नूरा केरल का रहने वाला एक लेस्बियन कपल है जिन्होंने अपने प्यार की खातिर पूरी दुनिया से लड़ाई की थी. दोनों ने साथ रहने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसमें ये सफल भी हुई थीं. दोनों की लव स्टोरी ने पूरे देश को भी इंप्रेस किया था. वो सभी को ये मैसेज देने में कामयाब हुए थे कि अगर प्यार सच्चा हो, तो उसे कोई रोक नहीं पाएगा.   अदीला और फातिमा दरअसल साऊदी अरब में पहली बार मिलीं, जब दोनों 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थीं. दोनों में इसी दौरान दोस्ती हुई जो बाद में धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. हैरानी की बात ये थी कि अदीला और फातिमा के परिवार वाले भी एक-दूसरे के करीबी थे. अदीला और फातिमा के सपने पढ़ाई के दौरान एक हो गए. जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो अपनी लव स्टोरी के बारे में अपने-अपने परिवारवालों को बताएंगी. परिवार वाले थे प्यार के खिलाफ, कैसे पूरी हुई अदीला-फातिमा की लव स्टोरी? जब अदीला और फातिमा ने अपने परिवार को ये बताया कि वो साथ रहना चाहती हैं, तो वो इसके खिलाफ हो गए थे. उनपर उनके घरवालों ने काफी दबाव डाला. जिसके बाद अदीला और फातिमा ने घर छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने कोझीकोड में शरण ली मगर अदीला का परिवार वहां पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गया. इसी दौरान फातिमा के परिवार ने भी पुलिस में अदीला के खिलाफ केस दर्ज कराया. अदीला और फातिमा एक-दूसरे से अलग थे, लेकिन अपने प्यार को अलग नहीं कर पाए. अदीला ने फातिमा संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली कोर्ट में लेकर जाने का फैसला किया. उन्होंने केरल हाई कोर्ट 'हैबियस कॉर्पस' याचिका दायर की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि फातिमा को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाया गया है और उन पर 'कन्वर्जन थेरेपी' की गई है. इसके बाद हाई कोर्ट ने अदीला और फातिमा संग अकेले में बात करके इस केस का फैसला उनके पक्ष में सुनाया जिससे वो एक एतिहासिक पल बन गया. फातिमा और अदीला के केस में LGBTQ+ समुदाय भी उनके साथ खड़ा था. दोनों को कोर्ट ने साथ रहने की इजाजत दी. हालांकि इसके बाद भी लेस्बियन कपल की मुश्किलें कम नहीं हुई. कोर्ट से मिली इजाजत, मगर क्यों मुश्किलों में रहीं अदीला-फातिमा? अदीला और फातिमा LGBTQ+ समुदाय के उन उदाहरणों में से हैं जिनकी लव स्टोरी इंडियन सोसाइटी में एतिहासिक रूप ले चुकी है. लेकिन आज के जमाने में मौजूद सोशल मीडिया के कारण उन्हें कई लोगों की तरफ से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. इंडिया में आज भी कई लोग हैं जो LGBTQ+ समुदाय की गतिविधियों को पसंद नहीं करते हैं. वो उन्हें अपनाने से कतराते हैं, यही कारण है कि अदीला और फातिमा को भी काफी ट्रोल किया जाता है. हालांकि कपल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो आज भी सोशल मीडिया पर उतनी ही एक्टिव हैं. दोनों का एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके लाखों सब्सक्राइबर्स हैं. अब अदीला और फातिमा मोहनलाल के रियलिटी शो में भी नजर आएंगी, जो इनकी लव स्टोरी को पूरी दुनिया के सामने प्रेजेंट करने में मदद करेगा.  बता दें कि ऑडियंस मोहनलाल का शो एशियानेट टीवी चैनल पर देख सकती है. वहीं इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है. शो में 19 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है जिसमें अदीला नूरा के अलावा अप्पानी सारथ, सारिका, रेणु सुधी, शैथ्या, नेविन, शानवास शानू, गिजेल ठकराल, मुंशी रणजीत, रेना फातिमा, अभिलाष, बिन्नी नोबिन, आरजे बिंसी, ओनील साबू, अकबर खान, कलाभवन सारिगा, आर्यन कथूरिया, अनीस टीए और अनुमोल जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं.

नेहा धूपिया ने ‘फ्रीडम टू फीड’ अभियान को फिर से शुरू किया

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता और मातृत्व अधिकारों की समर्थक नेहा धूपिया ने अपने सराहे गए अभियान ‘फ्रीडम टू फीड’ को वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक 2025 के लिए फिर से शुरू किया है। वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह अभियान, नेहा के अपने मातृत्व के अनुभवों और इस चाह से शुरू हुआ था कि सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान को बिना शर्म या जजमेंट के सहजता से अपनाया जा सके। यह प्लेटफ़ॉर्म अब तक एक ऐसा मंच बन चुका है जहां माताएं और देखभाल करने वाले अपने अनुभव साझा करते हैं और खुलकर बात करते हैं। इस साल नेहा कुछ मशहूर अभिनेत्रियों राधिका आप्टे, युविका चौधरी और सोनाली सहगल के साथ डिजिटल बातचीत करेंगी। इन बातचीतों में वे शरीर पर नियंत्रण, समाज की अपेक्षाएं और मातृत्व से जुड़ी भावनात्मक बातों पर गहराई से चर्चा करेंगी। ये बातचीतें उनके सोशल मीडिया चैनलों पर पूरे हफ्ते साझा की जाएंगी।अब तक इस अभियान को बिपाशा बसु, फ्रीडा पिंटो, सोहा अली खान और दिया मिर्ज़ा जैसे कई जाने-माने सितारों का समर्थन मिला है, जिन्होंने ब्रेस्टफीडिंग और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर खुलकर आवाज़ उठाई है। अभियान को फिर से शुरू करने पर नेहा धूपिया ने कहा, “जब मैंने पहली बार ‘फ्रीडम टू फीड’ शुरू किया था, तो यह मेरे निजी अनुभव से जुड़ा हुआ था। एक ऐसा समय जब मैं खुद को असहज, जज की गई और अकेली महसूस कर रही थी, जबकि वो मेरी ज़िंदगी का सबसे नैसर्गिक और सशक्त पल होना चाहिए था। इन वर्षों में मैंने महसूस किया है कि बहुत सी महिलाएं भी यही महसूस करती हैं। जब हम अपनी कहानियाँ साझा करते हैं, तो वो बहुत ताकतवर बन जाती हैं। इस साल मैं चाहती हूँ कि ये बातचीत और भी खुलकर हो, और भी सच्ची हो, क्योंकि किसी भी महिला को अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। यह एक चुनाव, गरिमा और सम्मान की बात है ।और अब समय है कि हम सब इसके लिए एकजुट हों।”  

अवतार: फायर एंड ऐश – पेंडोरा में अस्तित्व की जंग, कैमरून ने फिर रच दिया जादू

लॉस एंजिल्स पेंडोरा की दुनिया एक बार फिर दिल और दिमाग पर छा जाने की तैयारी में है। जेम्‍स कैमरून की फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब ढाई मिनट का यह ट्रेलर ऐसा है, जिसे आप देखना शुरू करते हैं, तो बस देखते रह जाते हैं। नीले रंग वाले नावी की दुनिया में इस बार लड़ाई अस्‍त‍ित्‍व बचाने की है। यह फिल्‍म इसी साल 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'अवतार' फ्रैंचाइजी की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। लिहाजा, इस तीसरी किस्‍त का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा है। मेकर्स ने इस बार भी विजुअल्‍स, VFX और रंगों से पर्दे पर ऐसी दुनिया उकेरी है, जो अपनी खूबसूरती से मन मोह लेती है। लेकिन इस बार इस साइंटिफिक-फिक्‍शन की दुनिया में आग और राख का भी मेल है। हालांकि, फैंस उस समय हैरान रह गए, जब ट्रेलर की आधिकारिक रिलीज से कुछ घंटे पहले ही यह लीक भी हो गया। अवतार: फायर एंड ऐश का ट्रेलर 'अवतार: फायर एंड ऐश' के ट्रेलर में क्‍या है जेम्स कैमरून के डायरेक्‍शन में बनी 'अवतार 3' के ट्रेलर में रोमांच की एक नई झलक दिखाई गई है। नावी की दुनिया में जाने-पहचाने चेहरे नजर आते हैं। मरीन बने नावी नेता जेक सुली (सैम वर्थिंगटन), नावी योद्धा नेयतिरी (जो सलदाना) और सुली, परिवार के बाकी सदस्यों के साथ एक अंतिम लड़ाई के लिए लौटते हैं। इस लड़ाई में उनके बच्चे किरी (सिगोरनी वीवर) और लोक (ब्रिटेन डाल्टन) भी शामिल हैं। दो मिनट और 25 सेकेंट के इस ट्रेलर में ऊना चैपलिन दिखाई देती हैं। वह वरंग नाम की एक महिला नेता की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर देख जेम्‍स कैमरून के मुरीद हुए फैंस 'अवतार: फायर एंड ऐश' का बजट 2156 करोड़ रुपये बताया जाता है। ट्रेलर देख फैंस अभी से दीवाने हुए जा रहे हैं। एक ने लिखा है, 'अवतार के सीन्‍स और विजुअल्‍स हमेशा से दिल जीत लेते हैं। इस बार भी ऐसा ही है। इसे देखते हुए लगता है कि हम वाकई पेंडोरा की दुनिया में हैं।' एक अन्‍य ने लिखा है, 'धरती, पानी और अब आग। जेक सुली शानदार एक्शन हीरो की तरह दिख रहे हैं।' एक तीसरे यूजर ने लिखा है, 'हमेशा की तरह कमाल। जेम्‍स कैमरून ने फिर साबित कर दिया है कि वह सीक्वल और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग के उस्ताद क्यों हैं।'  

मृणाल ठाकुर ने दर्शकों संग देखी ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘पहला तू दूजा तू’ गाने का किया हुक स्टेप

मुंबई,  मृणाल ठाकुर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को मिली सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। फिल्म को देखते वक्त दर्शक किस तरह महसूस करते हैं और सीन पर उनकी कैसी प्रतिक्रिया होती है, यह देखने के लिए वह खुद थिएटर पहुंची। इस पल का वीडियो मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह पूरी तरह से फिल्म को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। मृणाल कभी कॉमेडी सीन पर हंसती दिखती हैं, तो कभी ‘पहला तू, दूजा तू’ गाने पर सीट पर बैठे-बैठे हुक स्टेप करती नजर आती हैं। वीडियो के आखिर में वह थिएटर में मौजूद दर्शकों से फिल्म का रिव्यू भी पूछती हैं और सभी से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। इस वीडियो के साथ मृणाल ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म ‘सीता रामम’ के बाद से उन्होंने एक छोटा-सा नियम बनाया कि वह हर नई फिल्म को थिएटर में जाकर दर्शकों के साथ देखेंगी, ताकि मेहनत का फल दर्शकों की हंसी, तालियों और उत्साह के रूप में महसूस कर सकें। मृणाल ने कैप्शन में लिखा, ”फिल्म ‘सीता रामम’ के समय से मैंने एक आदत बना ली है कि जब भी मेरी कोई नई फिल्म रिलीज होती है, तो मैं थिएटर में जाकर दर्शकों के साथ वह फिल्म देखती हूं। क्योंकि असली मजा तब आता है जब आप अपने लिए हंसी, तालियां और प्यार थिएटर में गूंजते हुए देखें। हमारे लिए सबसे बड़ा इनाम यही है कि आपकी एनर्जी हमें वहां महसूस हो। अगर आपने अभी तक ‘सन ऑफ सरदार 2’ नहीं देखी है, तो जरूर थिएटर में जाकर देखिए। उम्मीद है कि फिल्म देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी, आप हंसेंगे, और आपका दिल थोड़ा और खुश हो जाएगा।” बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। फिल्म में मृणाल ठाकुर के अलावा, अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, रोशनी वालिया, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, शरद सक्सेना, अश्विनी कलसेकर, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव भी हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई।  

Akon का धमाकेदार इंडिया टूर: 3 शहरों में LIVE कॉन्सर्ट, जानें टिकट बुकिंग की पूरी डिटेल

मुंबई शाहरुख खान और करीना कपूर पर फिल्माया गाना 'छम्मक छल्लो' याद है? वैसे ये गाना हर किसी को याद होगा, क्योंकि 'रा.वन' फिल्म के इस गाने ने उस साल खूब धूम मचाई थी। 14 साल पहले आए इस गाने के स्टेप्स अभी तक छाए हुए थे। इसके सिंगर एकॉन थे, जो अब भारत के तीन शहरों में जल्द ही लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। जानिए कब और कहां। 'छम्मक छल्लो' सिंगर Akon राजधानी दिल्ली में 9 नवंबर को धमाल मचाएंगे। इसके बाद वो अगली बार 14 नवंबर को बेंगलुरु में परफॉर्म करेंगे। फिर मुंबई में 16 नवंबर को लाइव परफॉर्मेंस होगी। इस दिन होगी एकॉन के शो के टिकटों की बिक्री एकॉन के शो के टिकट पहले से ही देश में सबसे ज्यादा मांग वाले टिकटों में से हैं। HSBC कार्ड होल्डर्स को 8 अगस्त दोपहर 1 बजे से इन टिकटों की शुरुआती सुविधा मिलेगी, जबकि अन्य लोग 10 अगस्त रात 10 बजे से टिकट खरीद सकते हैं। ये टिकट स्पेशली 'जोमैटो' के डिस्ट्रिटो पर उपलब्ध होंगे। एकॉन ने कहा- ये टूर खास होने वाला है एकॉन भारत में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा उन्हें इतना प्यार दिया है कि ये उनके लिए दूसरे घर जैसा है। 'स्मैक दैट' सिंगर ने आगे कहा, 'एनर्जी, कल्चर और फैंस… सब कुछ एक अलग ही स्तर पर है। मैं वापस आकर और आप सभी के लिए लाइव परफॉर्म करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। ये टूर कुछ खास होने वाला है- आइए मिलकर इतिहास रचें!' एकॉन ने बॉलीवुड में गाए दो गाने एकॉन ने बॉलीवुड मूवी 'रा.वन' (2011) के लिए दो हिंदी गाने गाए हैं। पहला 'छम्मक छल्लो', जो बहुत पॉपुलर हुआ था। इसमें शाहरुख खान और करीना कपूर ने डांस किया था। एकॉन ने इसी फिल्म का 'क्रिमिनल' गाना भी विशाल ददलानी और श्रुति पाठक के साथ गाया। दोनों गानों को विशाल-शेखर ने कंपोज किया था और इन्हीं से एकॉन को भारत में घर-घर में जाना गया। कई सिंगर्स और ब्रांड्स ने इंडिया में किया परफॉर्म एकॉन के अलावा 'ग्रैमी विनर' Enrique Iglesias भी इस साल मुंबई में लाइव परफॉर्म करेंगे। इस साल के आखिरी में उनका कॉन्सर्ट होगा। करीब 13 साल के लंबे समय के बाद वो भारत में टूर करने जा रहे हैं। हाल ही में कई इंटरनेशनल ब्रांड्स और आर्टिस्ट ने भारत में परफॉर्म किया है। इनमें दुआ लीपा से लेकर ब्रायन एडम्स, कोल्डप्ले, गन्स न रोसेस, मैरून 5, एलन वॉकर और ग्लास एनिमल्स तक शामिल हैं।

गुवाहाटी थिएटर हादसा: ‘महावतार नरसिम्हा’ की स्क्रीनिंग के दौरान छत गिरी, 3 घायल

गुवाहाटी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को देखते वक्त असम के गुवाहाटी में एक बड़ा हादसा हो गया। स्क्रीनिंग के दौरान PVR थिएटर की छत गिर गई, जिससे बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। और अब वहां की अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिस पर लोग चिंता जता रहे हैं। घटना रविवार, 3 अगस्त को हुई, जब दर्शक फिल्म देखने में मशरूफ थे। और अचानक से छत का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया और वहां अफरा-तफरी मच गई। फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इसने 10 दिन के अंदर कुल 91.25 करोड़ कमा लिए हैं। इसके और भी पार्ट्स आने वाले वर्षों में रिलीज होंगे, जिसको लेकर अभी से ही दर्शकों में उत्सुकता है। हालांकि फिल्म की स्क्रीनिंग के समय गुवाहाटी में जो वाकया हुआ, वो चौंकाने वाला है। 'महावतार नरसिम्हा' को देखते समय घायल हुए लोग सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छत और शीशे के टूटे हुए टुकड़े इधर-उधर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं, और लोग भी गलियारे में डरे-सहमे से खड़े हैं। बताया जा रहा है कि PVR की छत गिरने के बाद फौरन फिल्म को बीच में रोक दिया गया और घायलों का फर्स्ट-एड दिया गया। इस घटना में तीन लोगों के चोटिल होने की खबर है। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। 'महावतार नरसिम्हा' की स्क्रीनिंग के दौरान हादसा थिएटर के कर्मचारियों ने दर्शकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला और घटना का निरीक्षण करने के लिए उस हॉल को बंद कर दिया। साथ ही अब इसकी जांच हो रही है कि इतनी बड़ा हादसा कैसे हुआ। हालांकि पीवीआर सिनेमा और मॉल के मैनेजमेंट, जहां थिएटर स्थित है, ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बिग बॉस 19: इस बार चलेगी घरवालों की सरकार, OTT के बाद TV पर धमाकेदार एंट्री

मुंबई टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अब अपने 19वें सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है. इस सीजन का ऐलान खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था. लंबे समय से दर्शक इस नए सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. साथ ही, मेकर्स ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है. ‘बिग बॉस 19’ इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज और थीम के साथ आ रहा है. इस सीजन का टैगलाइन है, ‘दोस्तों और दुश्मनों हो जाओ तैयार, क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार !’ प्रोमो में सलमान एक नेता के रूप में नजर आ रहे हैं, जो इस बार शो को अलग रंग देने वाले हैं. इसके साथ ही संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन का निर्णय घरवाले खुद करेंगे, जिससे शो में नया और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेगा. ‘बिग बॉस 19’ के एपिसोड सबसे पहले जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित किए जाएंगे और इसके बाद कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होंगे. यह डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आएगी. सलमान ने अपने प्रोमो में खुलासा किया कि शो का प्रीमियर 24 से होगा.

‘परिवार का हिस्सा हैं’– हाउसहेल्प की बेटी और उसकी दोस्त के गायब होने पर अंकिता ने उठाई आवाज

मुंबई  टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी दोस्त बीते 4 दिनों से गायब है. जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. FIR की कॉपी भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.  इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. अंकिता ने शेयर की FIR की कॉपी अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'हमारी हाउस हेल्प कांता की बेटी सलोनी और उसकी फ्रेंड नेहा 31 जुलाई 2025 सुबह 10 बजे से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था. मालवणी पुलिस स्टेशन में पहले ही FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन उसका पता अभी भी नहीं चल पाया है. वे सिर्फ हमारे घर ही नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा हैं.' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हम काफी टेंशन में हैं और सभी से खासकर मुंबई पुलिस ने रिकवेस्ट करते हैं कि वे इस बात को लोगों तक पहुंचाने में हमारी हेल्प करें. अगर किसी ने कुछ देखा या सुना है तो कृपया तुरंत संपर्क करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें. इस समय आपके सपोर्ट ही सबकुछ हैं.' पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा? समाचार एजेंसी PTI ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों ही लड़कियों को आखिरी बार मु्ंबई के सांताक्रूज के वकोला इलाके के पास देखा गया था. जांच की जा रही है. राजनेताओं को भी किया टैग बता दें कि अंकिता ने अपनी इस पोस्ट में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से लेकर अजीत पवार समेत कई लोगों को टैग किया है. वहीं अंकिता और विक्की के वर्क फ्रेट की बात करें तो हाल ही में दोनों को रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में देखा गया था. दोनों ही कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं.

हंसीका मोटवानी का वैवाहिक जीवन खत्म! सोहेल खतुरिया से अलग होने की अटकलें तेज

मुंबई एक्ट्रेस हंसीका मोटवानी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस और उनके पति सोहेल खतुरिया  को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग होने वाले हैं और तलाक लेने जा रहे हैं. वहीं, अब खबर है कि दोनों अलग रह रहते हैं. खबरों की मानें, तो सोहेल खतुरिया अपने पेरेंट्स के साथ रह रहे हैं. तो वहीं, हंसीका मोटवानी अपनी मम्मी के यहां रह रही हैं. शादी के बाद दोनों एक्ट्रेस अपने पति के साथ उनकी जॉइंट फैमिली में रह रहीं थीं, लेकिन एडजस्ट नहीं कर पाईं. जिसके बाद सोहेल ने उसी बिल्डिंग में दूसरा फ्लैट ले लिया था. उसके बाद भी दोनों के बीच गड़बड़ का दौर जारी था. बता दें कि हंसीका मोटवानी ने अब तक इन अफवाहों पर न कुछ कहा है न ही कोई रिएक्शन दिया है. हालांकि एक्ट्रेस के पति सोहेल खतुरिया ने एक न्यूज पोर्टल को मैसेज कर कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वहीं, कुछ दिनों पहले ही हंसीका को मुंबई में स्पॉट किया गया था. वर्कफ्रंट की बात करें, तो हंसीका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत किया था. उन्होंने कोई मिल गया में काम किया था. फिल्म में उनके काम को पसंद भी किया गया. इसके बाद इन्होंने काफी सारी फिल्मों में काम किया है. वहीं, उनके पति सोहेल खतुरिया की बात करें तो ये पेशे से करोड़पति बिजनेसमैन हैं. दोनों ने जयपुर के मुंडोटा फोर्ट और पैलेस में शादी रचाई थी.

रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, जल्द ही कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें से एक है रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली'। इस फिल्म का इंतजार सिर्फ साउथ के नहीं बल्कि हिंदी भाषी दर्शक भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल के साथ-साथ हिंदी और अन्य कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। भारी बजट में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। 'कुली' में रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है और 3 मिनट लंबे ट्रेलर से यह साफ हो जाता है कि दर्शकों को एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने को मिलने वाली है। घड़ियों और सोने की तस्करी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक तस्कर के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं नागार्जुन अक्किनेनी भी जबरदस्त एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। 'कुली' लोकेश कनगराज के एलसीयू यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत वह पहले 'लियो', 'कैथी' और 'विक्रम' जैसी सफल फिल्में बना चुके हैं। 'कुली' में दर्शकों को कई दमदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे, जिनमें से एक खास सीन रजनीकांत और आमिर खान के बीच होगा। इस सीन में दोनों दिग्गजों के बीच जबरदस्त टकराव देखने लायक होगा। फिल्म 'कुली' के साथ हमसिनी एंटरटेनमेंट अपनी सबसे बड़ी रिलीज की तैयारी कर रहा है। इसका लक्ष्य 100 से अधिक देशों में फिल्म को रिलीज करना है, जिससे यह किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी इंटरनेशनल रिलीज़ में शुमार हो सकती है। 'कुली' का सीधा मुकाबला सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से होने वाला है। दोनों ही बड़ी फिल्में इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' और 'वॉर 2' में से किसकी जीत होती है।