samacharsecretary.com

बॉलीवुड में संघर्ष करती शहनाज गिल, एक्ट्रेस ने अपने दर्द का किया खुलासा

मुंबई एक्ट्रेस शहनाज गिल को लोग काफी पसंद करते हैं. शो ‘बिग बॉस 13’ में आने के बाद काफी मशहूर हो गई हैं. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भी काम किया है. हाल ही में उन्हें ‘बिग बॉस 19’ में देखा गया था. वहीं, अब उन्होंने अपने इंटरव्यू में हिंदी और पंजाबी सिनेमा के बारे में कई बातें कही हैं. मुझे शो पीस की तरह इस्तेमाल किया बता दें कि शहनाज गिल ने फरीदून शहरयार से बातचीत में बताया है कि उन्होंने अपने प्रोजेक्ट में पैसा क्यों लगाया है? बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे अच्छी स्टोरीज नहीं मिल रही हैं. मुझे फिल्मों में शो पीस की तरह इस्तेमाल किया गया. मुझे एक ही तरह की कहानियां मिल रही थीं, जिनमें कुछ भी नया नहीं था और कोई अच्छा संदेश भी नहीं था. ऐसे में मैंने सोचा कि खुद पर पैसा लगाना सही रहेगा.’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि पिछले 5 सालों से उन्हें पंजाबी फिल्मों के ऑफर आ रहे थे. हालांकि वह अच्छी फिल्म के इंतजार में थीं. कुछ ऐसा जिससे पंजाबी फिल्म में उनकी वापसी अच्छी तरह से हो सके. पंजाबी फिल्मों में काम करने पर शहनाज ने कहा ‘कई लोग मुझसे कहते हैं कि मैंने पंजाबी फिल्मों में वक्त बर्बाद किया. हालांकि ऐसा नहीं है. मैंने यहां बहुत कुछ सीखा है. पंजाबी इंडस्ट्री बहुत बड़ी है. बॉलीवुड फिल्में तब तक नहीं चलतीं जब तक उनमें पंजाबी गाना न डाला जाए. वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल को आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ में देखा गया. एक्ट्रेस ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था और इसका निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया था.

अहान शेट्टी का इमोशनल पोस्ट: ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग खत्म, बोले – ये पल कभी नहीं भूलूंगा

मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी और अब अहान ने अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की और एक इमोशनल नोट लिखा, जिससे फैन्स भी काफी भावुक हो गए. अहान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म हो गई. आज जब मैं सेट से बाहर निकला तो मन उम्मीद से ज्यादा भारी लगा. इस फिल्म ने मुझे बहुत चुनौती दी और ऐसी यादें दी जिन्हें मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा. मैं अपने दिल से हमारी सेना, उन शानदार कलाकारों जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला और पूरी टीम का शुक्रिया करता हूं, जो अब मेरे लिए परिवार जैसी बन गई है. ये फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं है… इसमें असली कहानियां हैं, असली हिम्मत है, और वो देशभक्ति है जो परदे से कहीं ज्यादा गहरी है. शुक्रिया ‘बॉर्डर 2’… ये सफर हमेशा मेरे दिल में रहेगा. जय हिंद.” फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट बता दें, फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार शामिल है. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि यह 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसमें कारगिल युद्ध 1999 की सच्ची घटना दिखाई जाएगी. हालांकि मेकर्स ने इसके रिलीज की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह 2026 में रिलीज हो सकती है.

रश्मिका मंदाना का विजय देवरकोंडा शादी पर रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छाया जोश

मुंबई पिछले कुछ वक्त से रश्मिका मंदाना काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। ये चर्चाएं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर हो रही हैं। लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रश्मिका और विजय अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, रश्मिका या विजय ने अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। अब रश्मिका ने अपनी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, एक्ट्रेस ने पूरी तरह से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। रश्मिका ने बताया कब करेंगी कंफर्म हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान रश्मिका ने अपनी आगामी फिल्मों और वर्कफ्रंट के साथ-साथ अपनी शादी की चर्चाओं पर रिएक्ट किया। इस दौरान जब रश्मिका से पूछा गया कि क्या वह विजय से अपनी कथित शादी की पुष्टि या खंडन करना चाहती हैं? तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शादी की पुष्टि या खंडन नहीं करना चाहती। मैं बस इतना कहूंगी कि जब इस बारे में बात करने का समय आएगा, तब हम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने फैंस या मीडिया के साथ कुछ भी साझा करने से पहले थोड़ा समय लेना चाहती हैं। रश्मिका की इस प्रतिक्रिया के बाद दोनों की शादी को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई हैं। फरवरी में शादी करने की हैं चर्चाएं कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी उदयपुर में होगी। रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि रश्मिका शादी की तैयारियों के लिए उदयपुर में इंतजाम तक देखने जा चुकी हैं। अक्तूबर में विजय-रश्मिका ने की थी सगाई रश्मिका और विजय की सगाई की खबरें अक्तूबर में काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन्हें स्वीकार या खारिज नहीं किया और न ही कोई फोटोज सामने आई। लेकिन बाद में विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को पुष्टि की कि दोनों ने सगाई कर ली है। टीम ने यह भी पुष्टि की कि कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब रश्मिका के शादी की खबरों को खारिज न करने के बाद इन चर्चाओं को और भी बल मिलता है। अक्सर साथ नजर आते हैं विजय-रश्मिका रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं आती रहती हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ भी देखा जाता है। दोनों साथ में ही छुट्टियां मनाने भी जाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।  

सनी लियोनी पर बैन क्यों नहीं?—खुशी मुखर्जी ने फफक-फफक कर साझा की अपनी कहानी

मुंबई     अतरंगी फैशन और रिवीलिंग कपड़ों को लेकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी बेहद परेशान हैं. उनका कहना है कि उनका इकलौता सोर्स ऑफ इनकम- उनका ऐप बंद करवा दिया गया है. क्योंकि उन पर आरोप था कि वो वहां वल्गर कंटेंट परोसती हैं. उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मेरा कंटेंट वल्गर था तो सनी लियोनी को बैन क्यों नहीं किया जाता.  ट्रॉमा झेल रहीं खुशी  खुशी अपना दर्द जाहिर करते हुए इतनी इमोशनल हो गईं कि फूट-फूटकर रोने लगीं. उनकी सांस तक रुकने लगीं, उन्होंने पानी पिया और खुद को संभाला. खुशी बताती हैं कि उन्हें उनके ऐप और अपीयरेंस की वजह से एडल्ट स्टार माना जाने लगा है. उनपर भद्दे-भद्दे कमेंट्स पास किए जाते हैं और साथ ही अश्लील ऑफर्स तक मिलते हैं. गलट्टा इंडिया से बातचीत में खुशी ने अपनी पीड़ा जाहिर की. खुशी बोलीं- मेरे इनकम का एकलौता सोर्स मेरा ऐप ही था, लेकिन उसका इतना विरोध हुआ कि मैंने उसको भी बंद कर दिया. क्योंकि मुझे कहीं न कहीं लगा कि हां, वो वल्गर लग रहा है. वो ऐप की वजह से लोग मेरे पीछे पड़े हैं. मैंने उसको बैन कर दिया है तो सनी लियोनी को क्यों नहीं बैन किया जा रहा है हमारे देश में. ऐसे सारे विदेशियों को क्यों नहीं बैन किया जा रहा है. पाकिस्तानी एक्टर्स तो बैन हैं. वर्क परमिट लेकर जो भारत में आ रहे हैं- वो भी बैन होने चाहिए.  ''अभी लेटेस्ट टॉपिक जो निकल रहा है- ड्रग्स का, ये कैसे सेल होता है. वो भी तो कहीं ना कहीं से आता ही है ना. इसे भी बैन होना चाहिए. मैंने अगर ज्यादा बोल दिया तो मेरे ही घर में ड्रग्स प्लांट करके मुझे जेल भेज देंगे. ये चीजें तो हो चुकी हैं ना.'' खुशी को मिले अश्लील ऑफर्स खुशी ने आगे बताया कि उनके कपड़े और उनके ऐप कंटेंट को देखकर उन्हें गंदे ऑफर्स आए, जहां उन्हें लोगों के साथ रात गुजारने को कहा गया. वो बताती हैं कि- मैं भी एक सभ्य परिवार से आती हूं. मैंने इंडस्ट्री को 10-12 साल दिए हैं. मैंने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था. मेरे भाई ने प्रियंका चोपड़ा, स्नूप डॉग तक के साथ काम किया है. मैं कुछ बता भी नहीं पाती हूं. और क्या बताऊं कि मुझे कैसे-कैसे ऑफर्स आते हैं. ये बोलते हुए खुशी फफक-फफक रो पड़ीं. उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.  किसी तरह खुद को संभालते हुए खुशी बोलीं- मैं किसी के साथ सोना नहीं चाहती क्योंकि हां मुझे घमंड है अपनी एक्टिंग पर. मैं तीसरी कक्षा से मोनो एक्टिंग करती आ रही हूं. मैं थियेटर कर चुकी हूं. मेरी मां भी थियेटर आर्टिस्ट रही हैं. मैं क्यों हार मान जाऊं. अगर मेरे पास पैसे हैं, थोड़ी बहुत प्रॉपर्टी है. मैं सबकुछ तो इंडस्ट्री में नहीं लगा सकती ना.  खुशी मुखर्जी बता चुकी हैं कि अपने ऐप से उन्होंने एक बार में लगभग 10 करोड़ रुपये तक कमा लिए थे. वो हार्ट अटैक, अंजल थुरई समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

सेप्सिस से जूझ रहे अभिनेता सुधीर दलवी के इलाज का भार उठाएगा शिरडी संस्थान

मुंबई  मशूहर एक्टर सुधीर दलवी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. वो सेप्सिस इंफेक्शन से जूझ रहे हैं. एक्टर के इलाज के लिए उनके परिवार ने आर्थिक मदद की मांग की थी. अब राहत की बात ये है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिरडी साई बाबा संस्थान को एक्टर सुधीर दलवी को आर्थिक मदद देने की अनुमति दे दी है. बीमारी से जूझ रहे सुधीर  बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने सुधीर दलवी को 11 लाख की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी है. क्योंकि सुधीर इस वक्त मेडिकल कंडीशन से जूझ रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए पैसे की जरूरत है. सुधीर ने लेजेंडरी एक्टर मनोज कुमार की फिल्म 'शिरडी के साई बाबा' में साई बाबा का किरदार निभाया था. इस रोल ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. उनका काम लोगों ने इतना पसंद किया कि वो उन्हें साई बाबा का रूप समझकर पूजने लगे. सुधीर को मिली 11 लाख की मदद सुधीर को 11 लाख की फाइनेंशियल मदद देने की परमिशन के लिए संस्थान की ओर से कोर्ट में एप्लीकेशन फाइल की गई थी. क्योंकि हाई कोर्ट की तरफ से दिए आदेश के तहत, संस्थान को खर्चों के लिए हाईकोर्ट से इजाजत लेनी होगी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान संस्थान के वकील अनिल एस. बजाज ने बताया कि कोर्ट द्वारा गठित एड-हॉक कमेटी ने 86 साल के सुधीर को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. बजाज ने बताया कि सुधीर को साई बाबा के रोल के लिए पूरे इंडिया में जाना जाता है. वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे. संस्थान को 30 अक्टूबर 2025 को एक लेटर मिला था जिसमें सुधीर के लिए 15 लाख की मदद मांगी गई थी. जस्टिस विभा कंकनवाड़ी और हितेन वेनेगांवकर की बेंच ने संस्थान से कहा कि वो डॉक्यूमेंट्स के साथ नया एफिडेविट फाइल करें. जिसमें ये मेंशन हो कि क्या सुधीर हॉस्पिटल के बिल चुकाने में असमर्थ हैं और उनकी फाइनेंशियल कंडीशन क्या है. कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट्स भी पेश करने को कहा गया जिनसे पता चले कि सुधीर का क्या इलाज किया गया था. संस्थान ने सुधीर की पत्नी की तरफ से उनकी बीमारी को लेकर एक एक्सप्लेनेशन सौंपा. जिसमें बताया गया है कि सुधीर बिस्तर पर हैं. घर पर दो केयरटेकर और एक फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से उनकी देखभाल की जा रही है. सुधीर की हालत में सुधार 1 से डेढ़ साल साल में होगा. बेंच ने इन दस्तावेजों को देखकर माना कि सुधीर को फाइनेंशियल हेल्प की जरूरत है. इसके बाद कोर्ट ने संस्थान को एक्टर की मदद करने की अनुमति दी. सुधीर के जल्द ठीक होने के लिए फैंस दुआ मांग रहे हैं.  एक्टर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी योगदान दिया है. उन्होंने फिल्म शिरडी के साई बाबा के अलावा सीरियल रामायण में भी काम किया है. वो ऋषि वशिष्ठ के रोल में दिखे. सुधीर शो विष्णु पुराण, बुनियाद, जुनून, क्योंकि सास भी कभी बहू थी भी कर चुके हैं.

फेस ऑफ ब्यूटी इंटरनेशनल: बहादुरगढ़ की बेटी ने किया कमाल, मिला फर्स्ट रनर-अप खिताब

बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ शहर निवासी तुरिया अहलावत (21) ने ताईवान में आयोजित फेस ऑफ ब्यूटी इंटरनैशनल 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया। यह अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 30 नवम्बर को ताइचुंग, ताईवान में आयोजित हुई जिसमें भारत, जापान, अमरीका, कोरिया, मलेशिया, बैल्जियम, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, रूस और कजाखस्तान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रही लेकिन तुरिया ने अपनी आकर्षक व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर टॉप फाइनलिस्ट में जगह बनाते हुए अंत तक मजबूत दावेदारी बनाए रखी और फस्ट रनर-अप बनीं तुरिया अहलावत मूल रूप से झज्जर के गांव डीघल की निवासी हैं और वर्तमान में बहादुरगढ़ के अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

थियेटर में ‘धुरंधर’ देखने की उम्मीद? ये कारण रोक सकते हैं आपकी एंट्री

मुंबई अगर आप फिल्म  ‘धुरंधर’  के इंतजार में है तो ये खास आपके लिए ही है। दरअसल, फिल्म देखने के लिए अब कईयों को एंट्री नहीं मिलेगी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म  ‘धुरंधर’ को सेंटरल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। बोर्ड की मंजूरी के बाद यह फिल्म अपनी निर्धारित तारीख 5 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। CBFC ने अपने सर्टिफिकेट में स्पष्ट किया कि फिल्म का विषय काफी डार्क, तीव्र और परिपक्व (मैच्योर) है। साथ ही इसमें दिखाए गए कई हिंसक दृश्यों के कारण इसे केवल 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के दर्शकों के लिए उपयुक्त माना गया है। बोर्ड की वेबसाइट पर फिल्म का रनटाइम, सिनॉप्सिस और अन्य विवरण भी जारी कर दिए गए हैं, जिनमें कुछ आवश्यक कट और बदलाव भी शामिल हैं। 17 साल का रिकॉर्ड टूटा फिल्म को 2 दिसंबर को प्रमाणित किया गया। इसका कुल रनटाइम 214.1 मिनट (3 घंटे 34 मिनट 1 सेकंड) है। इस अवधि के साथ ‘धुरंधर’ पिछले 17 वर्षों में सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अशुतोष गोवारिकर की 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोधा अकबर’ (3 घंटे 33 मिनट) के नाम था। फिल्म को प्रमाणन देने से पहले CBFC ने किए कई बदलाव हिन्दी डिस्क्लेमर की आवाज जोड़ना नशा व सिगरेट सेवन के खिलाफ चेतावनियां शामिल करना कुछ दृश्यों में हिंसा की तीव्रता कम करना गालियों को म्यूट करना एक मंत्री के किरदार का नाम बदलना शुरुआती हिंसक दृश्य हटाकर अन्य विजुअल जोड़ना एंड क्रेडिट्स में अतिरिक्त दृश्य और संगीत शामिल करना

ब्लू ड्रेस में नजर आईं भारती सिंह, उनका स्टाइलिश मेटरनिटी फोटोशूट इंटरनेट पर छाया

मुंबई कॉमेडी की दुनिया में अपनी जबरदस्त टाइमिंग और बेहतरीन अंदाज से लाखों दिल जीत चुकीं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर सुर्खियों में हैं।वो जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कॉमेडियन ने इस गुड न्यूज को खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया था। अब हाल ही में भारती ने अपने ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इसमें भारती ब्लू ड्रेस में बेबी बंप के साथ पोज करते हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ उनका कॉन्फिडेंस और स्माइल तस्वीरों को और भी खास बना रहा है। आइए देखते हैं उनका शानदार फोटोशूट जिसने जीता सबका दिल। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक सभी ने उन्हें बधाई दी और कमेंट बॉक्स में दिल खोलकर मैसेज किए। भारती दूसरी बार बनने वाली हैं मां कॉमेडी क्वीन भारती सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भारती के पहले बेटे गोला का अब जल्द ही भाई या बहन आने वाला है। इस खुशी को खुद भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था। उनकी इस खुशी में उनके साथ फैंस और परिवार वाले भी बहुत खुश हैं। हालांकि अभी डिलीवरी डेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कहीं न कहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए साल के पहले या दूसरे महीने में भारती और हर्ष के घर एक और नन्हा मेहमान आ जाए और वो 3 से 4 बन जाएं। ब्लू ड्रेस में कराया फोटोशूट भारती सिंह ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसमें उन्होंने नीले रंग की शानदार ड्रेस पहनी हुई है। इस आउटफिट में भारती बला की खूबसूरत लग रही हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि भारती किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दूसरा बेबी लिम्बाचिया जल्द ही आ रहा है। पता हो कि भारती सिंह लंबे समय से दूसरे बच्चे की इच्छा कर रही थीं और वो चाहती थीं कि उनकी बेटी हो। अब तो वक्त ही बताएगा कि गोला की बहन होगी या भाई। फैंस और सेलिब्रिटी ने लुटाया प्यार जैसे ही भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना मैटरनिटी फोटोशूट पोस्ट किया तो उनके चाहने वाले फैंस और सेलिब्रिटी ने दिल खोलकर कमेंट किए और बधाइयां दी। नीति मोहन, ईशा गुप्ता, जन्नत जुबैर से लेकर अनीता हसनंदानी तक ने बधाई दी।वहीं भारती के फैंस ने भी मुबारकबाद दी। एक ने लिखा- सबसे प्यारी माँ, दूसरे ने लिखा- इतनी सुंदर तस्वीरें, तीसरे ने लिखा- बधाई हो बहुत सुंदर लग रही हो। इसी तरह के बहुत से कमेंट आए हैं। वहीं कई यूज़र्स ने उनके नए लुक पर दिल वाले इमोजी की बौछार कर दी है। फोटोशूट में भारती का अंदाज बिल्कुल रॉयल नजर आ रहा है, और हर फ्रेम में मदरहुड की खूबसूरती साफ झलक रही है।

संघर्ष भरी जिंदगी से सिल्वर स्क्रीन तक: बोमन ईरानी को 41 की उम्र में कैसे मिला बड़ा मौका

मुंबई आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता की, जिसने 41 की उम्र में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जी हां, जहां अधिकतर एक्टर कम उम्र में ही फिल्मों में डेब्यू करने की चाहत रखते हैं। वहीं, बोमन ईरानी एक ऐसे एक्टर है, जिन्होंने 41 साल की उम्र में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। आज बोमन अपना बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्षों का सामना किया है। उनके जन्म से छह महीने पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। वह बचपन में बहुत तुतलाते थे और डिस्लेक्सिक थे। लेकिन इन सब चुनौतियों के बावजूद वे आज एक सफल अभिनेता और निर्देशक हैं। आज बोमन ईरानी के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में – बचपन में थी डिस्लेक्सिया की समस्या बोमन ईरान ने एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें 2 साल की उम्र में उन्हें डिस्लेक्सिक की बीमारी हो गई थी, जिसके कारण वह हमेशा तुतलाकर बोलते थे। वह जब भी बोलते थे, तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे। बता दें, बोमन ईरानी के जन्म से 6 महीने पहले ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वह बताते हैं कि इस वक्त उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ा सपोर्ट थीं। उनकी मां ने ही उन्हें थिएटर में शामिल होने व स्पीच थैरेपिस्ट लेने के लिए प्रोत्साहित किया था। वेटर के रूप में काम किया बोमन ईरानी ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद 2 साल तक वेटर का कोर्स किया और ताज होटल पैलेस में उन्होंने वेटर व रूम सर्विस स्टाफ के रूम में काम किया। उन्होंने 1987 से लेकर 1989 तक एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर के रूप में भी काम किया। मां के साथ बेकरी में किया काम बोमन ईरानी ने अपने काम के साथ-साथ अपनी मां की बेकरी में हाथ बटाने में भी काफी ज्यादा मदद की। वह बताते हैं कि उन्हें अपनी बेकरी में आलू व घी की बहुत ज्यादा दुर्गंध आती थी। लेकिन उनकी पत्नी इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया करती थी और उन्हें बताया है कि इसे सम्मान की तरह लें। उन्होंने अपनी मां के साथ बेकरी में काफी सालों तक काम किया है। वह एक सफल दुकानदार थे, लेकिन इसके बावजूद वह एक अभिनेता और निर्देशक बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 1981 से 1983 के बीच हंसराज सिंधिया के मार्गदर्शन में अभिनय सीखा। इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू बोमन ईरानी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 41 साल की उम्र में की। उन्होंने बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान के साथ जोश' में काम किया। उन्होंने 'लेट्स टॉक', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'दोस्ताना', 'वक्त' और कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।

शादी की सालगिरह पर निक का रोमांटिक अंदाज़, प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस फोटो शेयर कर लिखा– ड्रीम गर्ल

लॉस एंजिल्स ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस आज अपना शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं. निक को राष्ट्रीय ‘जीजू’ बने आज 7 साल हो पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फोटो शेयर कर एक खास नोट लिखा है. निक जोनस का पोस्ट बता दें कि निक जोनस ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा की एक हॉट फोटो शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी ड्रीम गर्ल से शादी को आज 7 साल पूरे हो गए हैं.’ शेयर किए गए फोटो में एक्ट्रेस को समुद्र किनारे लेटे देखा जा सकता है, उनकी ये फोटो पीठ साइड से लिया गया है. वहीं, इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो इसकी शुरुआत ट्विटर से हुई थी. निक जोनस ने ट्विटर (X) पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज किया था. जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और साल 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई. इसी साल दोनों को साथ में मेट गाला के रेड कार्पेट पर देखा गया था. हालांकि साल 2018 में इनकी डेटिंग की खबरें आईं और इसी साल इस कपल ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से भव्य शादी कर लिया. प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय महाकाव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’  को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली बना रहे हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.