samacharsecretary.com

Apple के AirPods Pro 3 का धमाकेदार आगमन: म्यूज़िक के साथ हेल्थ ट्रैकिंग का मिलेगा मज़ा

अगले मंगलवार यानी कि 9 सितंबर का ऐपल का इवेंट है और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार ऐपल नए iPhones के साथ-साथ Airpods Pro 3 भी लॉन्च कर सकता है। मालूम हो कि ऐपल तीन साल पहले अपने Airpods Pro 2 लेकर आया था लेकिन उसके बाद से ऐपल ने Airpods Pro के नए वर्जन को पेश नहीं किया था। हालांकि इस बार के इवेंट में इनके आने की पूरी उम्मीद है और खास बात यह है कि Airpods Pro 3 हेल्थ फीचर्स के साथ आ सकते हैं। चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। Airpods Pro 3 में मिलेंगे हेल्थ फीचर्स अभी तक Airpods का मुख्य काम गाने सुनाना या कॉल्स अटेंड करना हुआ करता था लेकिन Airpods Pro 3 के साथ यह बदल जाएगा। दरअसल Airpods Pro 3 में कई हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे, जिसकी वजह से यह अब स्मार्टवॉच वाले भी कई काम कर पाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Airpods Pro 3 में कई हेल्थ सेंसर मिलेंगे। पिछली बार भी Airpods Pro 2 में हियरिंग प्रोटेक्शन, हियरिंग टेस्ट और हियरिंग एड जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए थे। इस बार इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और टेंपरेचर डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इस तरह के फीचर्स अभी तक स्मार्टवॉच में देखने को मिलते थे लेकिन अब ऐपल इन्हें Airpods Pro 3 में भी शामिल कर सकता है। नया केस डिजाइन ऐसी भी खबरें हैं कि Airpods Pro 3 के केस के डिजाइन में बदलाव हो सकते हैं। Airpods 4 की तरह इसके केस का साइज छोटा और फिजिकल पेयरिंग बटन की जगह टच आधारित बटन देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि बड्स को पेयरिंग मोड में डालने के लिए आपको कोई बटन नहीं मिलेगा बल्कि बड्स के केस पर कुछ देर टैप करके आप उसे पेयरिंग मोड में डाल पाएंगे। लाइव ट्रांसलेशन iOS 26 के साथ आ रहे नए ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स में ट्रांसलेशन पर खासा ध्यान दिया गया है। ऐपल पहले ही फोन, मैसेजेस और फेस टाइम में लाइव ट्रांसलेशन फीचर को जोड़ चुका है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है है कि ऐपल के नए Airpods Pro 3 में भी लाइव ट्रांसलेशन का फीचर मिल सकता है। H3 चिप और बेहतर नॉइस कैंसलेंशन इसके अलावा ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि Airpods Pro 3 में बेहतर नॉइस कैंसलेंशन देखने को मिलेगी और इसके लिए नई H3 चिप जिम्मेदार होगी। ऐसा देखने में आया है कि Airpods Pro 2 में ऐपल ने H2 चिप दिया था और इस वजह से इन बड्स को नए-नए अपडेट्स और फीचर्स समय के साथ मिलते रहे। अब इसे ऐपल H3 चिप के साथ जारी रखेगा। बता दें कि Airpods Pro 3 को 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है।

चेहरे के बड़े पोर्स अब नहीं रहेंगे समस्या, जानें 5 आसान उपाय

क्या आप भी अपनी स्किन को आईने में देखकर निराश हो जाते हैं? क्या आपके चेहरे पर बड़े-बड़े Open Pores आपकी खूबसूरती में दाग लगा रहे हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल, यह एक ऐसी समस्या है जो न सिर्फ चेहरे की बनावट को खुरदुरा बनाती है, बल्कि कॉन्फिडेंस को भी कम कर सकती है। हालांकि, अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी रसोई में ही छिपे हैं ऐसे 5 जादुई उपाय (Remedies For Open Pores), जो आपके ओपन पोर्स को कम करने में मदद करेंगे और आपकी त्वचा को वापस बेदाग और चमकदार बना देंगे। आइए, जानते हैं इन कमाल के तरीकों के बारे में, जिनसे आपकी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस आ सकता है। बर्फ की ठंडक से आएगा कसाव यह सबसे आसान और तुरंत असर दिखाने वाला तरीका है। बर्फ पोर्स को सिकोड़ने में मदद करती है और त्वचा में कसाव लाती है।     कैसे इस्तेमाल करें: एक साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे पर, खासकर उन जगहों पर जहां पोर्स ज्यादा हैं, 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क महसूस होगा। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक मुल्तानी मिट्टी सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल की जा रही है। यह अतिरिक्त तेल और गंदगी को सोखकर पोर्स को गहराई से साफ करती है।     कैसे इस्तेमाल करें: दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें। जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को ठंडक और कसाव भी देता है। एलोवेरा जेल का कमाल एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर भी है।     कैसे इस्तेमाल करें: चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद, ताजा एलोवेरा जेल की एक पतली परत लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। शहद और नींबू का फेस स्क्रब शहद और नींबू का मिश्रण एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाता है, जिससे पोर्स साफ और छोटे दिखते हैं।     कैसे इस्तेमाल करें: एक चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें। बेसन और दही का पैक बेसन त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए जाना जाता है, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को पोषण देता है। यह पैक पोर्स को साफ करके उन्हें छोटा करता है।     कैसे इस्तेमाल करें: दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद पानी से धो लें। इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाने के साथ-साथ, अपनी त्वचा की देखभाल का भी ध्यान रखें। दिन में दो बार चेहरा धोएं, हाइड्रेटेड रहें, और धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ये छोटे-छोटे कदम आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगे।  

तेजी से कद-काठी बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर दें ये फूड्स

भोपाल  आजकल के दौर में अच्छी हाइट यानी लंबाई काफी जरूरी मानी जाती है क्योंकि हाइट आपकी पर्सनैलिटी को इन्हैंस करती है. जबकि कई तरह से ये करियर में भी फायदे पहुंचाती है.अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की हाइट अच्छी हो तो उसके लिए आपको कुछ चीजों का शुरू से ही ध्यान रखने की जरूरत है. हाइट में सबसे बड़ा रोल जीन्स प्ले करते हैं. अगर मां-बाप लंबे हैं तो उनके बच्चे भी लंबे ही होते हैं. लेकिन इसके अलावा मेडिकल कंडीशन, डाइट, फिजिकल एक्टविटी और एनवायरमेंट का भी बच्चों की ग्रोथ पर असर पड़ता है. ऐसे में मां-बाप को चाहिए कि अपने बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर आहार दें जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन ए शामिल हो ताकि हड्डियों और ऊतकों के विकास में मदद मिल सके. यहां हम आपको कुछ फूड्स बता रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.  प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं प्रोटीन मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है. इसलिए आपको अपने बच्चों को चिकन, अंडे, मछली और डेयरी उत्पाद जरूर देने चाहिए. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप उन्हें बीन्स, दालें, क्विनोआ, टोफू और मेवे, पनीर और सोयाबीन जैसीचीजें भी खिला सकते हैं. डेयरी उत्पाद हैं जरूरी सिर्फ प्रोटीन ही नहीं दूध, दही और पनीर कैल्शियम और विटामिन डी के भी बेहतरीन स्रोत होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं पालक, साग, मेथी और केल जैसी सब्जियोंं में कैल्शियम, विटामिन K और कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती और ग्रोथ में मदद करते हैं. ग्रोथ के लिए अच्छी नींद  बढ़ते बच्चों को कम से कम 8-10 घंटे की अच्छी नींद लेने की जरूरत होती है. इसलिए इस चीज से समझौता ना करें. फिजिकल एक्टिविटी कराएं मांसपेशियों और हड्डियों की ग्रोथ के लिए स्ट्रेचिंग, साइकिलिंग या तैराकी जैसी फिजिकल एक्टिविटी को बच्चों के रूटीन का हिस्सा बनाएं.

हार्ट अटैक से बचाव का उपाय: इन 2 टेस्ट से हर आधे साल में जांचें दिल का हाल

युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले इस ओर ध्यान खींचते हैं कि हमें अपनी हार्ट हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। खराब लाइफस्टाइल, डाइट, एक्सरसाइज की कमी और स्ट्रेस जैसी कई वजहों से हमारे दिल पर काफी दबाव पड़ता है, जो एक दिन अचानक दिल की बीमारी बनकर हमारे सामने आ खड़ा होता है। क्योंकि, दिल की बीमारियों का वक्त पर पता लगाना जरूरी है। इसलिए हेल्थ चेकअप (Tests for Heart Disease) पर ध्यान देना जरूरी है। दो बेहद सिंपल टेस्ट, जिन्हें हर 6 महीने पर करवाना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें कौन-से हैं ये दो टेस्ट। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट सबसे पहला है- लिपिड प्रोफाइल टेस्ट। यह एक ब्लड टेस्ट है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल की जांच करता है। यह टेस्ट मुख्य रूप से चार चीजों को मापता है-     टोटल कोलेस्ट्रॉल- खून में कोलेस्ट्रॉल की कुल मात्रा।     एचडीएल कोलेस्ट्रॉल- इसे "गुड कोलेस्ट्रॉल" कहा जाता है, जो दिल की बीमारियों के रिस्क को कम करता है।     एलडीएल कोलेस्ट्रॉल- इसे "बैड कोलेस्ट्रॉल" माना जाता है। यह आर्टरीज में जमकर ब्लॉकेज पैदा कर सकता है।     ट्राइग्लिसराइड्स- एक तरह का फैट जो बढ़ने पर दिल के लिए नुकसान पहुंचाता है। यह टेस्ट क्यों जरूरी है? जब खून में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ जाता है, तो यह आर्टरीज की दीवारों पर प्लाक जमने लगता है। इससे आर्टरीज संकरी और कठोर हो जाती हैं। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। नियमित लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर नजर रख सकते हैं और समय रहते डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करके खतरे को कम कर सकते हैं। HbA1c टेस्ट यह टेस्ट खून में ब्लड शुगर लेवल की जांच करता है। आमतौर पर डायबिटीज टेस्ट खून में ग्लूकोज के लेवल की जांच करता है। इसे फास्टिंग ब्लड शुगर या HbA1c टेस्ट के जरिए किया जा सकता है। लेकिन HbA1c टेस्ट पिछले 2-3 महीनों में एवरेज ब्लड शुगर लेवल बताता है, इसलिए यह ज्यादा बेहतर माना जाता है। यह टेस्ट दिल की सेहत से कैसे जुड़ा है? डायबिटीज और दिल की बीमारियां आपस में जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर लेवल रहने से ब्लड वेसल्स और नर्वस को नुकसान पहुंचता है। इससे आर्टरीज सख्त और संकरी हो सकती हैं, जिससे दिल तक खून सही मात्रा में पहुंचाने में दिक्कत होती है। डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में दोगुना या उससे भी ज्यादा होता है। इसलिए, ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूरी है।  

रोजाना मॉइस्चराइज़र के बावजूद स्किन क्यों रहती है ड्राई? जानें 5 छुपे कारण

नई दिल्ली क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोजना मॉइस्चराइजर लगाते हैं, लेकिन फिर भी आपकी त्वचा खिंची-खिंची और बेजान महसूस होती है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। अक्सर हम सोचते हैं कि सिर्फ मॉइस्चराइजर लगा लेना ही काफी है, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हैं, जो आपकी त्वचा की नमी को खत्म कर देती हैं। आइए जानते हैं उन 5 चौंकाने वाली वजहों के बारे में, जिन पर अक्सर हम ध्यान नहीं देते हैं। गलत समय पर मॉइस्चराइजर लगाना आप मॉइस्चराइजर कब लगाते हैं, यह बहुत जरूरी है। नहाने या चेहरा धोने के बाद, जब आपकी त्वचा थोड़ी नम हो, तभी मॉइस्चराइजर लगाना सबसे सही होता है। अगर आप त्वचा को पूरी तरह से सुखाने के बाद लगाते हैं, तो यह नमी को अंदर लॉक नहीं कर पाता, जिससे स्किन फिर से ड्राई हो जाती है। ल के साथ-साथ अंदरूनी हाइड्रेशन भी बहुत ज़रूरी है। अगर आप पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आपकी त्वचा डिहाइड्रेटेड हो जाती है। शरीर में पानी की कमी का सीधा असर त्वचा पर दिखता है, जिससे वह रूखी और बेजान लगने लगती है। गलत मॉइस्चराइजर चुनना क्या आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर चुनते हैं? बता दें, बाजार में कई तरह के मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं जैसे- क्रीम-बेस्ड, जेल-बेस्ड या लोशन। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो हल्के लोशन की जगह शिया बटर या हयालूरोनिक एसिड वाले क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर का यूज करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि गलत प्रोडक्ट आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है। गर्म पानी से नहाना गर्म पानी से नहाना बेशक अच्छा लगता है, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल, बहुत ज्यादा गर्म पानी आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जिससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। इससे बचने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने का समय भी कम रखें। हार्श साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल कुछ साबुन और फेस वॉश में ऐसे हार्श केमिकल्स होते हैं, जो स्किन की नमी को छीन लेते हैं। अगर आप ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी आपकी त्वचा रूखी महसूस हो सकती है। हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड और हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें। अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपकी त्वचा न केवल मॉइस्चराइज रहेगी, बल्कि वह पहले से ज्यादा हेल्दी और शाइनी भी नजर आएगी। ऐसे में, अब अगली बार जब आपको अपनी स्किन ड्राई लगे, तो सिर्फ मॉइस्चराइजर बदलने के बजाय इन आदतों पर भी एक नजर जरूर डाल लें।  

हैकर्स का गूगल को अल्टीमेटम : कर्मचारियों को निकालो, वरना कर देंगे डेटा लीक

दिग्गज टेक कंपनी गूगल पर इन दिनों हैकर्स बुरी नजर गड़ाए हुए हैं। एक बार फिर गूगल हैकर्स के निशाने पर आ गई है। हैकर्स के ग्रुप का नाम स्कैटर्ड लैपसस हंटर्स बताया जा रहा है। हैकर्स ग्रुप ने गूगल को धमकी दी है कि वह अपने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाले और नेटवर्क जांच बंद करने की मांग की है। यदि ये मांग पूरी नहीं की गईं, तो हैकर्स ने लाखों यूजर्स का डेटा, पासवर्ड और बाकी निजी जानकारी लीक करने की धमकी दी है। चलिए जान लेते हैं कि हैकर्स किन दो कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए कह रहे हैं और यूजर्स को इस दौरान क्या सावधानी बरतने की जरूरत है? गूगल से हैकर्स ने क्या मांगा है? न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी मांगें रखी हैं और गूगल को धमकी दी है। उनकी पहली मांग है कि गूगल अपनी थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप की नेटवर्क जांच बंद करे। दूसरी मांग है कि गूगल अपने दो कर्मचारी, ऑस्टिन लार्सन और चार्ल्स कार्मकल को नौकरी से निकाले। हैकर्स का कहना है कि अगर गूगल ने ये मांगें नहीं मानीं, तो वे लाखों यूजर्स की निजी जानकारी लीक कर देंगे। इस निजी जानकारी में लोगों का डेटा, पासवर्ड और फाइल्स शामिल हैं। हैकर्स ग्रुप कौनसा है? हैकर्स ग्रुप 'स्कैटर्ड लैपसस हंटर्स' में तीन अलग-अलग हैकिंग ग्रुप शामिल हैं। इनका नाम स्कैटर्ड स्पाइडर, लैपसस और शाइनीहंटर्स है। हैकर्स के ये ग्रुप पहले भी कई बड़ी कंपनियों को निशाना बना चुके हैं। इनका मकसद गूगल पर दबाव बनाना और कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाना हो सकता है। गूगल ने अभी तक इन मांगों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। हालांकि, अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि यूजर्स के पास लीक करने के लिए कोई डेटा है भी या नहीं। जीमेल यूजर्स के लिए राहत की खबर जीमेल और गूगल क्लाउड अकाउंट को यूज करने वाले यूजर्स के लिए राहत की खबर है कि इनमें कोई सीधी सेंधमारी नहीं हुई है। गूगल ने साफ किया है कि हैकर्स के पास यूजर्स के पासवर्ड या निजी जानकारी नहीं है। लेकिन, इस घटना के बाद फिशिंग और धोखाधड़ी की कोशिशें बढ़ गई हैं। हैकर्स ने गूगल की आधिकारिक ईमेल जैसी दिखने वाली फर्जी ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। ये फर्जी ईमेल और फोन कॉल्स के जरिए यूजर्स को ठगने की कोशिश हो रही है। इसलिए यूजर्स को सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें गूगल यूजर्स गूगल के यूजर्स किसी भी संदिग्ध ईमेल या फोन कॉल पर भरोसा न करें। यदि कोई ईमेल गूगल की तरफ से होने का दावा करता है, तो उसकी अच्छे से जांच करें। अपने पासवर्ड को भी निरंतर बदलते रहें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करें। गूगल ने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि उनकी सिक्योरिटी टीम इस मामले पर नजर रखे हुए है और जल्द ही इस समस्या का हल निकल आएगा।

खुशखबरी: अब डिलीवरी के दौरान महिलाओं को दर्द से मिलेगा आराम , नार्मल डिलीवरी अब आसान

सागर डिलीवरी के समय महिलाओं को असहनीय प्रसव पीड़ा से गुजरना पड़ता हैं, लेकिन अब सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां महिलाओं को बिना दर्द के डिलीवरी करने पर किया गया शोध सफल रहा है. इस रिसर्च के बाद महिलाएं मुस्कुराते हुए भी बच्चे को जन्म दे सकेंगी. सामान्य प्रसव भी बिना दर्द के होगा. इस रिसर्च को इंडियन जर्नल ऑफ एप्लाइड रिसर्च में पब्लिश किया गया है. इसके बाद यह सुविधा रेगुलर बेस पर मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी गई है. अब बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज संभवत प्रदेश का ऐसा केंद्र बन गया है, जहां महिलाएं इस तरह की डिलीवरी करवा सकती हैं, लेकिन यह मरीज की सहमति मिलने के बाद ही किया जाएगा. मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत चेन्नई की डॉ. विनिशा ने 120 मरीजों पर उनकी अनुमति से इस शोध कार्य को पूरा किया.  यह रिसर्च करीब ढाई साल पहले शुरू की गई थी. इस प्रयोग से बच्चे और मां को कोई साइडइफेक्ट नहीं मिला है. डॉ. विनिशा ने बताया कि विभाग अध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन के गाइडेंस में उन्होंने यह रिसर्च की थी. रोपिवाकेन दवा के साथ पहली बार रिसर्च किया  मेडिकल कॉलेज में एनिस्थिया विभाग के अध्यक्ष डॉ.सर्वेश जैन ने बताया सामान्य प्रसव के लिए जब गर्भाशय में संकुचन अर्थात कॉन्ट्रैक्शन आते हैं तो दर्द का एहसास होता है ,यदि इस दर्द को स्पाइनल कॉर्ड के लेवल पर ही सुन्न की दवा डाल कर ब्लॉक कर दिया जाए तो मरीज का सामान्य प्रसव भी हो जाता है और कष्टकारी एहसास भी नहीं होता. चिकित्सा विज्ञान में यह तरीका दशकों से अपनाया जा रहा था, लेकिन अभी एक नई दवा रोपिवाकेन के साथ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में तेलंगाना से आई पीजी स्टूडेंट डा विनिशा ने इस पर रिसर्च किया है. रोपिवाकेन के साथ आप और सुरक्षित तरीके से बिना दर्द के प्रसव कराया जा सकता है साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है मरीज को नि:शुल्क मिलेगी सुविधा सागर संभाग के किसी भी प्राइवेट सरकारी अस्पताल में रेगुलर बेसिस पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. जबकि महानगरों की प्राइवेट अस्पतालों में दर्द रहित सामान्य प्रसव के लिए मरीजों को 25 से 50 हजार रुपए अतिरिक्त वहन करने होते हैं. बीएमसी में यह सुविधा नि:शुल्क शुरू कर दी गई है. संबंधित महिलाएं एनेस्थीसिया विभाग में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं. प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं.

पलक झपकते 50GB की फ़िल्म डाउनलोड, 6G तकनीक ने बनाया नया रिकॉर्ड

 नई दिल्ली 5जी के बाद दुनिया के प्रमुख देश 6G को डेवलप करने में जुटे हैं। कहा जाता है कि 6जी के आने से दुनिया में इंटरनेट कनेक्‍ट‍िविटी इतनी फास्‍ट हो जाएगी कि चंद सेकंडों में हैवी फाइल्‍स को डाउनलोड किया जा सकेगा। 6G से जुड़ी एक अहम खबर के तहत चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली ‘ऑल फ्रीक्‍वेंसी’ 6G चिप को डेवलप किया है। इसे 6जी पर बहुत बड़ी खोज के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिप 100 जीबीपीएस प्रति सेकंड की स्‍पीड से मोबाइल इंटरनेट स्‍पीड दे सकती है। दावा है कि पलक झपकते ही आपकी डिवाइस में 50 जीबी की फ‍िल्‍म डाउनलाेड की जा सकेगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी वैज्ञानिकों ने जिस 6जी चिप को डेवलप किया है, उससे भविष्‍य में ग्रामीण और शहरों इलाकों में इंटरनेट स्‍पीड के अंतर को पाटा जा सकेगा यानी ग्रामीण इलाकों में रहकर भी लोग हाईस्‍पीड इंटरनेट इस्‍तेमाल कर पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, जो च‍िप डेवलप की गई है, वह वायरलेस स्पेक्ट्रम के सभी बैंड पर काम करती है। पेकिंग यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने मिलकर चिप को डेवलप किया है। दावा है कि यह इतनी तेज है कि 50 जीबी की 8K फ‍िल्‍म को सिर्फ कुछ सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है। अभी इस्‍तेमाल होती हैं अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी मौजूदा वक्‍त में जो टेक्‍नॉलजी है, जैसे 5G, उसमें हाईस्‍पीड कनेक्‍ट‍िविटी देने के लिए अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी का इस्‍तेमाल होता है। चीन के संदर्भ में देखें तो रिपोर्ट से पता चलता है कि वहां अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी और डिवाइस इस्‍तेमाल हो रही हैं। कुछ 5जी मोबाइल फोन्‍स 3 गीगाहर्ट्ज पर काम करते हैं, जबकि सैटेलाइट 30GHz का इस्‍तेमाल करते हैं। वैज्ञानिकों ने चिप में किया ये आविष्‍कार पेकिंग यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने जो 6जी चिप बनाई है, वह अपने आप में खास है। वैज्ञानिकों ने इसमें 0.5 GHz से 115 GHz फ्रीक्‍वेंसी को फ‍िट कर दिया है। पहले यह काम अलग-अलग चिपों के जरिए होता था, लेकिन भविष्‍य में सिर्फ एक चिप से किया जा सकेगा। खास यह भी है कि जिस चिप को डेवलप किया गया है, उसका साइज नाखून जितना है। दावा है कि य‍ह च‍िप अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी के बीच स्विच कर सकती है। चिप की यही खूबियां इसे 6जी नेटवर्क के लिए परफेक्‍ट बनाती हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सुपरफास्‍ट इंटरनेट चीन में डेवलप की गई 6जी चिप का कमर्शल इस्‍तेमाल कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि इसके इस्‍तेमाल से भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी हाईस्‍पीड इंटरनेट चलाया जा सकेगा। खासतौर पर किसी कंसर्ट या स्‍पोर्ट्स इवेंट वाली जगह पर।

Google TV vs Fire TV: हजारों खर्च करने से पहले ये बातें जरूर जानें

नई दिल्ली त्‍योहारों का आगाज होने वाला है और इस सीजन में लोग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटमों से लेकर नए स्‍मार्टफोन खरीदते हैं। स्‍मार्ट टीवी भी ऐसा सेगमेंट है, जिसकी खूब बिक्री होती है। हालांकि लोग जितना स्‍मार्टफोन्‍स की जानकारी रखते हैं, उतनी ही कम जानकारी उन्‍हें स्‍मार्ट टीवी के बारे में होती है। क्‍या आपको पता है कि स्‍मार्ट टीवी अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्‍टमों पर चलते हैं। मौजूदा वक्‍त में गूगल टीवी सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय हैं। इसके अलावा Fire TV ओएस वाले स्‍मार्ट टीवी भी लोग पसंद कर रहे हैं। दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। अगर आप नया स्‍मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो गूगल टीवी और फायर टीवी के बीच का फर्क जान लेना चाहिए। Google TV क्‍या होता है? जैसाकि नाम से ही पता चलता है गूगल टीवी को गूगल ने बनाया है। दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा स्‍मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी और गूगल टीवी पर रन करते हैं। गूगल ने साल 2014 में इसे डेवलप किया था। गूगल टीवी रन करते हैं एंड्रॉयड टीवी ओएस पर। यह ऑपरेटिंग सिस्‍टम स्‍मार्ट टीवी के अलावा, ड‍िजिटल मीडिया प्‍लेयर्स, साउंडबार और सेट-टॉप बॉक्‍स में भी इस्‍तेमाल होता है। Fire TV क्‍या होता है? Fire TV ओएस को भी साल 2014 में रिलीज किया गया था। इसे एमेजॉन ने डेवलप किया है। फायर टीवी दो तरह से काम करता है। पहला- यह एक स्‍ट्रीमिंग डिवाइस की तरह यूज किया जाता है, जिसे आप अपने नॉन स्‍मार्ट टीवी में लगाकर उसे स्‍मार्ट बना सकते हो। दूसरा- फायर टीवी को टीवी में इन-बिल्‍ट करके उसे स्‍मार्ट टीवी बना दिया जाता है। शाओमी अपने कई रेडमी टीवी मॉडलों को फायर टीवी ओएस के साथ पेश करती है। Google TV और Fire TV में फर्क दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्‍टमों के काम करने का तरीका अलग है। गूगल टीवी में आप जो भी ऐप्‍स इंस्‍टॉल करते हैं उन्‍हें गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड किया जाता है, जिसमें 70 करोड़ से ज्‍यादा पॉपुलर ऐप्‍स की मौजूदगी है। इसमें गूगल अस‍िस्‍टेंट वॉइस फीचर मिलता है और ऐपल टीवी प्‍लस को भी एक्‍सेस किया जा सकता है। वहीं, फायर टीवी रन करता है फायर ओएस पर। इसमें भी आप ढेर सारे पसंदीदा ऐप्‍स को डाउनलोड और इंस्‍टॉल कर सकते हो। फायर टीवी में वॉइस असिस्‍टेंट के तौर पर एमेजॉन एलेक्‍सा का सपोर्ट दिया जाता है। Google TV और Fire TV में कौन बेहतर चाहे आप Google TV खरीदें या फायर ओएस पर बेस्‍ड फायर टीवी, दोनों ही अपने-अपने लेवल पर अच्‍छे हैं। आप तमाम लोकप्रिय ऐप्‍स जैसे- नेटफ्लिक्‍स, एमेजॉन प्राइम, जी5, सोनी लिव, जियोहॉटस्‍टार को इंस्‍टॉल कर पाएंगे। मार्केट में गूगल टीवी की लोकप्र‍ियता और डिमांड अधिक है। फायर टीवी मुख्‍य रूप से नॉन स्‍मार्ट टीवी को स्‍मार्ट बनाने के लिए खरीदा जाता है एक स्‍ट्रीमिंग डिवाइस के तौर पर, लेकिन अगर आप फायर टीवी ओएस पर चलने वाला स्‍मार्ट टीवी लेना चाहते हो, तो वह भी मिल जाता है। टीवी खरीदते समय अगर आपको मनमुताबिक फीचर और स्‍पेसिफ‍िकेशंस अपने पसंदीदा ब्रैंड में मिल रहे हैं तो आप गूगल या फायर टीवी में से कोई भी चुन सकते हो। दोनों ही स्‍मार्ट टीवी अच्‍छा एक्‍सपीरियंस ऑफर करते हैं।

गैजेट्स बहुत सस्ते! Flipkart BBD Sale की तारीख और बेस्ट बैंक ऑफर्स

नई दिल्ली ​नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने वाली है। Flipkart वेबसाइट पर Big Billion Days Sale के लिए पेज लाइव हो गया है। पेज से सेल में मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी भी सामने आ गई है। सिर्फ फ्लिपकार्ट ही नहीं बल्कि अमेजन से भी अपनी अपकमिंग सेल Great Indian Festival Sale 2025 के लिए माइक्रो वेबसाइट लाइव कर दी है। अभी दोनों पेज पर ही Coming Soon लिखा आ रहा है। इसका मतलब है कि सेल जल्द शुरू होने वाली है। बता दें कि दोनों सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिलता है। साथ ही, प्रोडक्ट्स की कीमत भी कम होती है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही फ्लिपकार्ट सेल की डेट लीक हो गई है। फ्लिपकार्ट सेल इस महीने के मध्य में शुरू हो सकती है। सेल से पहले ही ऑफर्स जानना ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइये, दोनों सेल में मिलने वाले ऑफर्स और फ्लिपकार्ट सेल की डेट जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। ​ सितंबर की इस तारीख से शुरू हो जाएगी फ्लिपकार्ट की सेल X पर एक रिव्यूवर और और एडवाइजर Satish Kumar Agarwal ने पोस्ट करके बताया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (FBBD) की शुरूआत 15 सितंबर, 2025 से हो सकती है। हालांकि, अभी तक फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक तौर पर सेल की तारीख की घोषाण नहीं की है। अगर सेल 15 सितंबर से शुरू होने वाली है तो उम्मीद है कि जल्द कंपनी सेल डेट बता सकती है। फ्लिपकार्ट सेल में मिलेगी भारी छूट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए पेज लाइव कर दिया गया है। इसके अनुसार, सेल में Axis और ICICI बैंक के कार्ड पर 10-10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही, फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, फर्नीचर तक, कई आइटम्स पर छूट मिलेगी। इन प्रीमियम गैजेट पर होगा तगड़ा डिस्काउंट सैमसंग के प्रीमियम लैपटॉप Galaxy Book4 को 40 हजार रुपये से भी कम में खरीद पाएंगे। सेल पेज के अनुसार लैपटॉप की कीमत 3x,xxx होगी। इसका मतलब है इसे 40 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिलेगा। इसकी तरह और भी कई प्रोडक्ट के प्राइज बताए गए हैं। आगे आने वाले समय में कंपनी धीरे-धीरे डील्स से पर्दा उठाएगी। इस सेल में आईफोन पर बेहतरीन ऑफर्स आते हैं और लोग बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। सेल में आईफोन 16 सीरीज के मॉडल्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है, क्योंकि सितंबर में आईफोन 17 सीरीज भी लॉन्च हो जाएगी। Amazon Great Indian Festival Sale में मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट फ्लिपकार्ट की तरह ही अमेजन ने भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी है। हालांकि, इसकी डेट भी अभी सामने नहीं आई है। सेल पेज से पता चला है कि SBI बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, सेल के दौरान हर रोज रात 8 बजे नई डील्स आएंगी। ग्राहकों को धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।