samacharsecretary.com

कुलगाम आतंकी हमले का CCTV वीडियो वायरल, महज 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग कर फरार हुए हमलावर

जम्मू

 जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में ताबड़तोड़ गोलीबारी होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग हुई है। आतंकी हमले के बाद जवानों ने भी कई राउंड फायरिंग की है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कुलगाम

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मीर बाजार के पास अखरान स्थित चौकी पर बाइक सवार आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पहले 15 सेकंड में 30 गोलियां दागी गईं। अगले एक मिनट के भीतर ही एक दर्जन और गोलियों की आवाज सुनाई देती है, साथ ही कैमरे के सामने छर्रे या छोटे पत्थर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आतंकी लतीफ बट के मॉडयूल की साजिश

हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि, किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा का हिट स्क्वाड कहे जाने वाले 'द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ' के आतंकी लतीफ बट के मॉडयूल ने किया है।
एलजी मनोज सिन्हा भी कुलगाम में थे

सीआरपीएफ के बयान के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे की है। घायल कर्मियों को इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी कुलगाम में ही थे, लेकिन हमले वाली जगह के पास नहीं थे।

डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल

कुलगाम आतंकी हमले पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि 2019 के बाद भी कई हमले हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्ज छीनने के बाद भी हमले नहीं रुक रहे हैं। पहलगाम से लेकर कुलगाम तक हमले ही हमले हुए हैं। डिप्टी सीएम ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए हैं।

भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि कुलगाम में सीआरपीएफ गश्ती दल को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला कश्मीर की स्थिति को बिगाड़ने का एक और प्रयास और साजिश है। यह कश्मीर के खिलाफ साजिश है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here