samacharsecretary.com

CM नायब सिंह सैनी का ऐलान: फरीदाबाद में खुलेंगे नए सरकारी प्ले स्कूल, बच्चों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़/फरीदाबाद 
हरियाणा में दो हजार प्ले स्कूल खोले जाएंगे, जहां छोटे बच्चों को उनके घर के पास ही गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में पोषण माह की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में यह घोषणा की। सीएम की घोषणा से फरीदाबाद को भी सौ से अधिक स्कूल मिलने की उम्मीद बंधी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में आंगनबाड़ी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करते हुए आज 15 करोड़ रुपये की लागत से 500 नवीनीकृत आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण और नौ करोड़ रुपये की लागत से बने 64 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पोषण कैलेंडर का भी अनावरण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। राज्य सरकार बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण माह केवल विभागीय योजना नहीं, बल्कि शिक्षा, कृषि, पंचायत, महिला एवं बाल विकास और ग्राम विकास विभागों के संयुक्त प्रयास से एक बहुआयामी आंदोलन है। इसके तहत समेकित बाल विकास सेवा योजना के अंतर्गत 6 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, मनोवैज्ञानिक तथा सामाजिक विकास की देखरेख की जा रही है। इसी उद्देश्य से राज्य में 4 हजार प्ले-वे स्कूल खोले गए हैं। इनमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस वित्त वर्ष के बजट में 2 हजार और प्ले-वे स्कूल खोले जाएंगे। ये स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में ही संचालित किए जाएंगे। इनकी पहचान कर ली गई है।

प्रदेश में चल रहे 500 क्रेच : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। भारत सरकार ने हरियाणा के सभी जिलों में 628 आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी-सह-क्रेच में बदलने की स्वीकृति दी है। इस समय प्रदेश में 500 क्रेच चल रहे हैं। इनमें से 303 क्रेच आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करके बनाए गए हैं। शेष 197 स्टैंडलोन क्रेच चल रहे हैं। इन क्रेच सेवाओं का लाभ 3,670 से अधिक कामकाजी महिलाओं को हो रहा है।

खेड़ी कलां में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
जिला स्तर के कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने हिस्सा लिया। इस दौरान फरीदाबाद के गांव खेड़ी कलां में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने नव-नवीनीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा का मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंत्री ने दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं और पोषण माह 2025 को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मोटापे पर नियंत्रण और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर गर्भवती महिला की गोद भराई, बच्ची का अन्नप्राशन और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने पोषण जागरूकता पर जानकारी दी। कार्यक्रम में गीतिका सभरवाल, डॉ. मंजू श्योरान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर भी मौजूद रहे।

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति
● 1294 आंगनबाड़ी केंद्र
● 117 प्ले स्कूल चल रहे
● 9 केंद्र स्कूल सहित आंगनबाड़ी
● 3 स्टैंड अलोन केंद्र
● 6 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here