samacharsecretary.com

लुधियाना में वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी, एक महीने तक बंद रहेगा सड़क मार्ग; जानें वैकल्पिक रास्ते

लुधियाना.

पुन: निर्माण के चलते शिव चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क एक माह तक बंद रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्शन प्लान जारी कर दिया है। बता दे कि नेशनल हाईवे पर बनी स्लिपवे रोड की हालत खस्ता हो चुकी है। इसके चलते नेशनल हाईवे ऑथोरिटी द्वारा इसका पुन: निर्माण किया जा रहा है।

पहले चरण में शिव चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क को चुना गया है जिसमें करीब एक माह का समय लग सकता है। लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्शन प्लान लागू कर दिया गया है। शेरपुर चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने वाले वाहनों को चीमा चौक की तरफ घुमा दिया जाएगा जिससे वह आगे ट्रांसपोर्ट नगर जा सकेंगे। ऐसे ही जिन लोगों ने शिव चौक से जालंधर की तरफ जाना है उनके लिए मोती नगर पुलिस से पहले यॉर्क हौजरी के पास अस्थाई तौर पर अप रैंप का निर्माण किया गया है।

अप रैंप के माध्यम से वाहन चालक फ्लाई ओवर के ऊपर चढ़कर जालंधर की तरफ जा सकेंगे। जोन इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर कौर ने बताया कि इस संबंधी जगह-जगह बोर्ड भी लगा दिए गए है। वाहन चालक डायवर्शन प्लान के अनुसार ही आगे जाएं।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here