samacharsecretary.com

दिल्ली जल बोर्ड का अलर्ट,जलाशयों की सफाई के चलते कल से बाधित रहेगी सप्लाई, पहले से स्टोर कर लें पानी

नई दिल्ली

दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को सोमवार और मंगलवार का पानी की कमी से जूझना होगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से दी गई है। बोर्ड ने बताया कि भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) के हर साल होने वाले फ्लशिंग के काम (सफाई) की वजह से 6 और 7 अप्रैल को शहर के करीब 11 से ज्यादा

इलाकों में पानी की आपूर्तिं प्रभावित रहेगी।
जल बोर्ड के अनुसार इस काम की वजह से 6 अप्रैल (सोमवार) को शहर के 5 इलाकों सुल्तानपुरी एरिया, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी, फिलिंग प्वाइंट, कराला गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा। वहीं 7 अप्रैल (मंगलवार) को सुल्तानपुरी क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-F 23 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-A-1 रोहिणी फिलिंग पॉइंट, कराला गांव और आसपास के क्षेत्रों, सेक्टर-3 पॉकेट-B 10 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-C 12 रोहिणी में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की दी सलाह
इस दौरान लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताते हुए क्षमा भी मांगी है, साथ ही लोगों को इस बात की सलाह भी दी है कि वे पर्याप्त मात्रा में अपनी जरूरत का पानी पहले से ही स्टोर करके रख लें।

6 अप्रैल (सोमवार) को जिन इलाकों में नहीं आएगा पानी
(1) सुल्तानपुरी एरिया

(2) मंगोलपुरी

(3) सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी

(4) फिलिंग प्वाइंट

(5) कराला गांव व उसके आसपास के क्षेत्र।

7 अप्रैल (मंगलवार) को जिन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
(1) सुल्तानपुरी क्षेत्र

(2) सेक्टर-3 पॉकेट-F 23 रोहिणी

(3) सेक्टर-3 पॉकेट-A-1 रोहिणी फिलिंग पॉइंट

(4) कराला गांव और आसपास का क्षेत्र

(5) सेक्टर-3 पॉकेट-B 10 रोहिणी

(6) सेक्टर-3 पॉकेट-C 12 रोहिणी

पानी के टैंकर मंगवाने हेतु जारी किए नंबर
हालांकि नागरिकों की दिक्कतों को थोड़ा कम करने के लिए जल बोर्ड ने पानी के टैंकर मंगवाने के लिए कुछ नंबर्स भी जारी किए हैं। जल बोर्ड के अनुसार पानी के टैंकर्स नीचे दिए गए इन नंबरों पर उपलब्ध होंगे।
सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB: 1916, 23527679, 23538495
मंगोलपुरी ओवरहेड टैंक (OHT): 27294132, 27915531

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here