samacharsecretary.com

दिल्ली के स्पिनर्स बनाम मुंबई की पेस चौकड़ी, आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर में दिखेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली
 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का कारवां बढ़ते हुए राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है, जहां मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (DC) मजबूत दिख रही मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी। सीजन-19 में शनिवार को पहला डबल हेडर होगा जहां दिल्ली-मुंबई की टक्कर दिन में होगी। दोनों टीमें सीजन का अपना पहला मुकाबला जीतकर इस मैच में उतर रहीं है। दिल्ली ने जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के घर पर हराया था वहीं मुंबई ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ वानखेड़े पर जीत दर्ज की थी। शनिवार के मैच में जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में बढ़त बनाएगी।

टॉप ऑर्डर पर निगाहें
मुकाबले में दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर पर निगाहें होंगी। लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का टॉप ऑर्डर नहीं चला था। टीम के टॉप तीन बल्लेबाज केएल राहुल, पाथुम निसांका और नितीश राणा क्रमशः 0, 1, 15 के स्कोर पर ही पविलियन लौट गए थे। टीम ने 26 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी (70) और ट्रिस्टान स्टब्स (39*) के बदौलत मुकाबला जीता था। उधर, मुंबई के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन अच्छा रहा था। रयान रिकेल्टन (81) और रोहित शर्मा (78) ने टीम को 148 रन की साझेदारी कर दमदार शुरुआत दिलाई थी। मुकाबले में टॉप ऑर्डर का खेल मैच की दिशा तय कर सकता है। बॉलिंग के मोर्चे पर दिल्ली के पास कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में अनुभवी स्पिनर्स हैं, जबकि मुंबई के पास ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर के रूप में दमदार पेस चौकड़ी है। टीम का स्पिन विभाग फिलहाल कागजों पर कमजोर दिख रहा है जिसे मिल सैटनर से मिल सकती है।

पिच व मौसम
अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। ऐसे में यहां लंबे सिक्स और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते है। साल 2021 से इस मैदान पर IPL के 23 मैच हुए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 200 रहा है। मुकाबले में 55 प्रतिशत बारिश की संभावना भी है। आसमान 87% प्रतिशत बादलों से घिरा रहेगा।

गजनफर साबित होंगे एक्स फैक्टर !
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने युवा अफगान स्पिनर अल्लाह मोहम्मद गजनफर का समर्थन करते हुए उन्हें टीम का 'X – फैक्टर' करार दिया है। मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में बगैर कोई विकेट लिए चार ओवर्स में 51 रन दिए थे। बावजूद इसके उन्हें कोच का भरपूर समर्थन हासिल है।

जयवर्धने ने मैच की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उनका कद इतना अच्छा है कि वह कमाल कर सकते है।' उन्होंने अल्लाह को टीम का एक्स फैक्टर बताया। 20 साल गजनफर बेशक अपने शुरुआती मैच में नहीं चले, टी20 में उनकी इकॉनमी 6.83 है, जो इस फॉर्मेट में काफी अच्छी कही जा सकती है। दिल्ली की पिच पर गजनफर ने लय हासिल की तो मेजबानों के लिए खतरा हो सकता है।

कुछ आंकड़े
1) 30 विकेट निकाले हैं जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ। वह दिल्ली के खिलाफ संयुक्त सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर है।

2) 84 रन दूर हैं अक्षर पटेल IPL में 2000 रन के आंकड़े से। वह IPL में 2000 + रन और 100+ विकेट का डबल पूरा करने वाले सिर्फ तीसरे ऑलराउंडर बन सकते है।

3) 1057 रन बनाए है रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट (1154) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसाका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टान स्टब्स, विपराज निगम, डेविड मिलर, लुंगी एगिदी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिल वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमः धीर, शेरफेन रदरफोर्ड शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयरः सूर्यकुमार यादव।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here