samacharsecretary.com

हार के बाद भी उम्मीद बरकरार: भारतीय महिला टीम ने बीएटीसी के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

चिंगदाओ (चीन)
गत चैंपियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) के विमेंस डिवीजन के दूसरे ग्रुप वाई मैच में हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को उसे थाईलैंड ने 2-3 से हराया। हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। थाईलैंड ने ग्रुप वाई में टॉप स्थान हासिल करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमें टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गईं। इस मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने शानदार शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर 42 तन्वी शर्मा ने वर्ल्ड नंबर 16 बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-14, 17-21, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और तीन मिनट तक चला।
इसके बाद डबल्स जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली ने टिडैप्रोन क्लीबीसुन और नट्टामोन लाइसुआन को 21-14, 20-22, 21-11 से मात देकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।
हालांकि, थाईलैंड ने मैच में वापसी की। भारत की रक्षिता रामराज लय बरकरार नहीं रख सकीं। उन्हें 19 वर्षीय पिचामोन ओपटनिपुथ ने 19-21 और 17-21 से हराया। अगले मैच में हथैथिप मिजाद और नपापकोर्न तुंगकासतन की जोड़ी ने तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को 21-19, 14-21, 15-21 के स्कोर से हराकर मैच में 2-2 से बराबरी कर ली। इसी के साथ मुकाबला पांचवें और निर्णायक गेम तक पहुंचा।
40 मिनट तक चले निर्णायक मैच में, थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग ने मालविका बंसोड़ को 18-21 और 14-21 से मात दी, जिससे थाईलैंड ने मैच जीत लिया और ग्रुप में टॉप पर रहा। यह टूर्नामेंट अप्रैल-मई में हॉर्सेंस, डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबर कप फाइनल के लिए एशिया का क्वालीफाइंग इवेंट भी है। भारतीय महिलाएं डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जबकि चीन मौजूदा पुरुष चैंपियन है। भारत के पुरुषों ने 2016 और 2020 में दो बार कांस्य अपने नाम किया है। इससे पहले, बुधवार को भारत ने ग्रुप वाई के अपने पहले गेम में म्यांमार को 5-0 से रौंदा था।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here