samacharsecretary.com

धीरेन्द्र शास्त्री का 100 बीघा में कथा पांडाल और भोजन-पार्किंग की निःशुल्क व्यवस्था

जयपुर.

रीको औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुर रामगंजमंडी में 23 से 25 जनवरी तक श्री राम कथा और श्री गोमाता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री रामकथा का वाचन करेंगे। कथा के प्रारंभ में दोपहर 1 बजे रामगंजमंडी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 21,000 से अधिक महिलाएं कलश लिए शामिल होंगी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावार ने रविवार को प्रेसवार्ता में आयोजन की पूरी जानकारी दी। दिलावर ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके उपलक्ष्य में 22 को ही दीपोत्सव मनाया जाएगा। कलश यात्रा में शामिल 21,000 महिलाएं एक साथ दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम की आरती करेंगी।

इसके बाद 23 से 25 जनवरी तक कथा होगी। दिलावर ने बताया कि कार्यक्रम में 8 से 10 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पार्किंग की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है। आयोजन 500 बीघा भू-भाग पर होगा, जिसमें कथा के लिए 100 बीघा में पांडाल सजाया जा रहा है। भोजन, पार्किंग समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। 5000 के करीब कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालेंगे।

ये रहेगा खास

  1. 1000 से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
  2. सीसीटीवर कैमरों से भी होगी निगरानी।
  3. 30 समितियों का गठन व्यवस्था के लिए किया गया है।
  4. 5000 के करीब कार्यकर्ता संभालेंगे जिम्मेदारी
  5. निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
  6. 15 लाख लोगों के हिसाब से व्यवस्था करने के निर्देश
  7. 8 से 10 लाख लोगों के शामिल होने की है संभावना
  8. 10-10 डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात।
  9. जगह जगह पानी के स्टॉल लगेंगे।
  10. कथा स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से थाना भी खोला जाएगा।
  11. 500 पोर्टेबल शौचालय की रहेगी व्यवस्था।
  12. 20000 स्टील बर्तन के सेट का किया जाएगा उपयोग।
  13. पॉलिथिन मुक्त होगा पूरा कार्यक्रम
  14. निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए 630 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है।

Leave a Comment

राज्यपाल रमेन डेका से आज रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सदस्यों ने लोक भवन में सौजन्य मुलाकात एवं चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें समाज हित से जुडे़ विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

Read More »
हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here