samacharsecretary.com

बालोद के आदिवासी कन्या छात्रावास का डॉ. वर्णिका शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने बालोद प्रवास के दौरान आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, बालोद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओं से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चियों ने ट्यूशन टीचर, कंप्यूटर एवं लाइब्रेरी की पूरजोर मांग की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें तथा देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

डॉ. शर्मा ने छात्रावास के बालिका कक्षों, बाथरूम तथा सेनेटरी वेंडिंग मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका सहित संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा सभी सुनिश्चित सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही छात्राओं की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here