samacharsecretary.com

‘यूपी डायलॉग’ में आजमगढ़ के विकास और उद्यमिता पर फोकस

फ्रेंड्स ऑफ यूपी की पहल के तहत आयोजित संवाद में आजमगढ़ की विरासत, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और आर्थिक संभावनाओं पर हुई चर्चा

आत्मनिर्भरता, नवाचार और जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर जोर

आजमगढ़
उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और युवाओं की भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को आजमगढ़ के सिविल लाइंस स्थित होटल गोल्डन फॉर्च्यून में ‘यूपी डायलॉग’ का आयोजन किया गया। ‘आजमगढ़ राइजिंग: हेरिटेज, एजुकेशन, सिक्योरिटी एंड इकोनॉमिक ग्रोथ’ विषय पर आयोजित इस संवाद में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। फ्रेंड्स ऑफ यूपी पहल के अंतर्गत फ्रेंड्स ऑफ योगी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले की सांस्कृतिक विरासत, उच्च शिक्षा, कानून-व्यवस्था, स्थानीय उद्यमिता और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, निवेश और महिला सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने आजमगढ़ की स्थानीय क्षमताओं को नए अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, सार्वजनिक नीति, स्टार्टअप और नवाचार क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. ओमकार राय तथा अध्ययन फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च के सीईओ शशांक शेखर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे।

शिक्षा और नवाचार से रोजगार सृजन की दिशा में बढ़ें युवा : प्रो. संजीव कुमार
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने और डिग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन की भावना विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से युवाओं के नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने, स्टार्टअप स्थापित करने और कंपनियां विकसित करने में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, पोल्ट्री, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। युवा उपयोगी विचारों के साथ आगे आ सकते हैं।

स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते : डॉ. ओमकार राय
डॉ. ओमकार राय ने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी के रूप में भी आगे बढ़ना चाहिए, इसके लिए योगी सरकार ने पर्याप्त अवसर दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार पर अपने विचार रखे। उनके अनुसार, ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के प्रयास कारीगरों और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और जनभागीदारी से मजबूत होगी आजमगढ़ की पहचान : शशांक शेखर सिंह
अध्ययन फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च के सीईओ शशांक शेखर सिंह ने वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य सुविधाओं और महिला सशक्तीकरण से जुड़े बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, अटल आवासीय विद्यालय, मुद्रा ऋण योजना और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति जैसी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि पात्र लोग उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।

निवेश, उद्योग और स्थानीय उत्पादों से आर्थिक विकास को बढ़ावा
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए निवेश, उद्योग, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के विस्तार पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कारोबार करने में सुगमता, कानून-व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। ओडीओपी योजना के माध्यम से पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने और आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी को आधुनिक बाजारों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
फ्रेंड्स ऑफ यूपी की ओर से आयोजित ‘यूपी डायलॉग’ श्रृंखला का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की विकास यात्रा, स्थानीय चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर युवाओं, विशेषज्ञों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को साझा मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए), सच्चिदानंद प्रसाद सहित युवा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here