samacharsecretary.com

AAP की महिला नेता पर पूर्व कांग्रेस सरपंच ने की गोलीबारी, सुरक्षा में बढ़ाया गया चौकसी

तरनतारन
दीवाली की रात गांव धगाणा में उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व कांग्रेसी सरपंच सुखविंदर सिंह (पुत्र साहिब सिंह) ने अपने पड़ोस में रहने वाली आम आदमी पार्टी की मौजूदा पंचायत सदस्य मनदीप कौर (पत्नी जतिंदर सिंह) पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल मनदीप कौर को सरकारी अस्पताल पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डी.एस.पी. भट्टी लवकेश सैनी ने बताया कि दीवाली की रात सुखविंदर सिंह अपने ट्रैक्टर पर तेज़ आवाज़ में डीजे की तरह गाने चला रहा था, जिसका विरोध जतिंदर सिंह और उसके परिवार ने किया। इसी दौरान गुस्से में आकर सुखविंदर सिंह ने 12 बोर की राइफल से फायरिंग की, जिसमें गोली जतिंदर सिंह की पत्नी मनदीप कौर को जा लगी। खून से लथपथ हालत में मनदीप कौर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में सुखविंदर सिंह और उसके भाई लखविंदर सिंह (पुत्र साहिब सिंह) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here