samacharsecretary.com

गंभीर मामलों का फरार आरोपी दबोचा: पंजाब पुलिस ने हथियारों सहित किया गिरफ्तार

गुरदासपुर.

गुरदासपुर पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी आदित्य (आईपीएस) के नेतृत्व में की गई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी हथियारों सहित काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डी.के. चौधरी ने बताया कि पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस और 2 मिस कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान गंभीर मामलों में वांछित एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना घुम्मण कलां की पुलिस ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। उसकी पहचान आशु उर्फ विसाखी निवासी घुम्मण के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 2 मिस कारतूस बरामद हुए।

एसपी ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच के दौरान सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले भी मारपीट, चोरी और आबकारी एक्ट के तहत 3 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित था। इसी तरह थाना बहिरामपुर पुलिस ने खेतों से एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया, जिसमें एक पिस्तौल और एक खाली मैगजीन मिली। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here