samacharsecretary.com

भगवान की मूर्ति आपकी कार में: ये वास्तु टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत

जब भी हम कार खरीदते हैं तो सबसे पहले इसका रंग, फीचर आदि देखते हैं और इसके बाद किसी ज्योतिष से पूछते हैं कि कार खरीदना शुभ होगा या नहीं। हर व्यक्ति चाहता है नई कार उसके लिए शुभ हो, इसके लिए वो कार खरीदने के बाद तुरंत मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच जाते हैं और उसकी पूजा भी कराते हैं। वहीं देखा जाता है कि बहुत से लोग कार में भगवान की मूर्ति भी लगाते हैं ताकि भगवान की कृपा बनी रहे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोग अक्सर कार में गणेश जी की मूर्ति, देवों के देव महादेव, मां दुर्गा, लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति लगा लेते हैं ताकि उनके ऊपर आने वाले संकट और विघ्नों से भगवान उनकी रक्षा कर सकें लेकिन वास्तु जानकारों का कहना है कि कार में भगवान की मूर्ति रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।  तो वहीं कुछ का तो ये भी मानना है कि गाड़ी में भगवान की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। चलिए जानते हैं कार में भगवान की मूर्ति लगानी चाहिए या नहीं और वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से भगवान की मूर्ति लगा सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपकी कार में भगवान की मूर्ति रखी है तो इस बात का ध्यान रखें कि इसकी समय-समय पर सफाई जरूर करें। वास्तु जानकारों की मानें तो अगर आपने कार में भगवान की मूर्ति रखी है तो कार में शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भगवान का अपमान होता है और वे रुष्ट हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों ने कार में भगवान की मूर्ति रखी है उन्हें धूम्रपान भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, इस बात का भी खास ख्याल रखें कि जिस कार में भगवान की मूर्ति या फोटो लगी हो ऐसी कार में प्याज, लहसुन और नॉनवेज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। वैसे तो कार में भगवान या किसी भी देवी देवता की मूर्ति न रखें क्योंकि कई बार हमारे गंदे हाथ मूर्ति को लग सकते हैं लेकिन अगर आपने कार में मूर्ति रखी हैं तो साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा ऐसे लोगों को कभी भी भगवान की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए जो लोग कार में शराब, सिगरेट या नॉनवेज खाते हो नहीं तो आपको पाप लग सकता है।

गाड़ी में काले रंग का छोटा कछुआ रखना शुभ माना जाता है।  ये गाड़ी में से नकारात्मकता दूर करता है। गाड़ी में नेचुरल स्टोन या क्रिस्टल रखने से पृथ्वी तत्व मजबूत होता है, इससे कार हमेशा सुरक्षित रहती है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here