samacharsecretary.com

बिरसा स्टेडियम में छऊ नृत्य और लोककलाओं की भव्य प्रस्तुति, देर रात तक चला कार्यक्रम

सरायकेला

 झारखंड के सरायकेला जिले के बिरसा स्टेडियम में कला संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसिय चैत्रपर्व के दूसरे दिन भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया . कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचारण संगीतमय आराधना के साथ हुआ. कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ सरायकेला के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत कर किया गया. इस खास मौके पर डीसी नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुणायत, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, कलाकेंद्र के सचिव सह एसडीओ अभिनव प्रकाश, बीडीओ यस्मिता सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीटीओ गिरजा शंकर महतो, सहित कई पदाधिकारी,संगीत नाटक अकादमी के अवार्डी ब्रजेंद्र पट्टनायक, आर्टिस्ट एसोशिएसन के अध्यक्ष भोला महांती सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे.

दूसरे दिन भी मंगलाचरण के साथ हुई छऊ नृत्य
चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव के दुसरे दिन छऊ नृत्य का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ किया गया. इसके बाद राजकीय छऊ कलाकेंद्र के कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मानभूम शैली और खरसावां शैली छऊ के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. कलाकारों ने सराईकेला छऊ के हर पार्वती नृत्य, देवदासी नृत्य, पताका नृत्य प्रस्तुत किया. महोत्सव में जीतराय हांसदा द्वारा रिंझा नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में ओडिशा के सुप्रसिद्ध गोटीपुओ नृत्य,पश्चिम ओडिशा के आदिवासी नृत्य घुड़का,कथक नृत्य,नटुआ नृत्य सहित अन्य नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा.

कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित
चैत्र महोत्सव का समापन 13 अप्रैल सोमवार यानी आज होगा. आंतिम दिन यानी समापन पर सरायकेला के कई कला केंद्र द्वारा रात्री जागरण करते हुए छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में कलाकेंद्र के सचिव सह एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बताया कि आंतिम दिन सरायकेला छऊ राजकिय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला शैली के ग्रामीण छऊ नृत्य दल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल, केदार आर्ट सेंटर, कुश कारवा छऊ नृत्य दल, ग्रामीण नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दल सहित राजकिय छऊ कला केंद्र के कलाकारों द्वारा रात भर नृत्य प्रस्तुत करते हुए रात्री जागरण किया जाएगा.

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here