samacharsecretary.com

गुजरात और मुंबई की आज होगी भिड़ंत, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली राहत

 अहमदाबाद 

आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमें अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस ने पिछला मुकाबला हारा है, तो गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है. ऐसे में देखना है कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है। 

हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है. दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है। 

इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 5-5 मुकाबले खेली हैं. गुजरात टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में गुजरात पांचवें पायदान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है. मुंबई इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस प्लाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। 

रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया ये अपडेट
प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित शर्मा और सैंटनर दोनों फिट हैं. उन्होंने कहा कि रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. सैंटनर भी अब पूरी तरह ठीक हैं, जो पिछले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। 

हालांकि, रोहित को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. PBKS के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने प्रैक्टिस की थी, लेकिन कप्तान हार्दिक ने टॉस के समय कहा था कि रोहित “एक-दो मैच और मिस कर सकते हैं.” ऐसे में संभव है कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा और समय दिया जाए। 

रोहित की वापसी से बदलेगा टीम कॉम्बिनेशन
रोहित शर्मा की वापसी से MI का बैलेंस बेहतर होगा. उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने क्विंटन डिकॉक को मौका दिया था, जिन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया था. ऐसे में अगर रोहित की वापसी होती है तो फिर डिकॉक और रिकेल्टन में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा। 
 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस (संभावित): शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुंबई इंडियंस (संभावित): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह. 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here