samacharsecretary.com

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हरियाणा CM सैनी ने किया ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ

रोहतक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए ‘‘सेवा पखवाड़ा'' शुरू किया है। केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने दो अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में ‘सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं को नशा मुक्त भारत की दिलाई शपथ दिलाई और मैराथन को हरी झंडी दिखाई। स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक गया। इस दौरान सैनी ने पौधरोपण भी किया।

वहीं, मोदी स्वयं मध्यप्रदेश के धार में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक कार्यक्रम सहित कई अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। भाजपा नेताओं, सहयोगियों और अन्य दलों के सदस्यों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 2014 के बाद से अपनी पार्टी को अभूतपूर्व भौगोलिक विस्तार और चुनावी सफलता दिलाई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से देश को नई ऊर्जा दी है और उसे एक नई दिशा दिखाई है। सिंह ने कहा कि उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है और लोगों व गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।
 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ ‘‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत'' के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कामना की कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बने और आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार को खत्म कर ‘‘विश्वगुरु'' बने।

सैनी ने यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार सुबह रोहतक में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे।

सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री ने खुद भी श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के तहत मानसरोवर पार्क में पौधरोपण भी किया। बाद में मुख्यमंत्री ने सुभाष चौक से नशा मुक्त हरियाणा की यूथ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों ने प्रधानमंत्री ने भारत को सशक्त बनाने का काम किया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here