samacharsecretary.com

हरियाणा की बेटियों का जलवा, 8 महिला पहलवान वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

रोहतक 

 हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपने दमखम से देश का मान बढ़ाया है। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल के दौरान चयनित 10 महिला पहलवानों में आठ हरियाणा की हैं। सर्बिया में 20 से 27 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, इनमें दो महिला पहलवान दिल्ली की हैं।

भारतीय टीम में चयनित महिला पहलवानों में सोनीपत की सारिका मलिक व हनी, हिसार की हंसिका, जींद की नीशू, पुलकित व दीक्षा, रोहतक की सविता और भिवानी की दीक्षा मलिक हैं। वहीं, दिल्ली से नेहा शर्मा और सृष्टि शामिल हैं।

भारतीय टीम में रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने वाली चार पहलवानों में दिल्ली से नेहा शर्मा (57 किग्रा) और हरियाणा की सारिका मलिक (59 किग्रा), सविता दलाल (62 किग्रा) और दीक्षा मलिक (72 किग्रा) हैं। इनके कोच मनदीप ने बताया कि प्रदेश की ये बेटियां सर्बिया की धरती से देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगी और भारत का तिरंगा ऊंचा फहराएंगी।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आएंगे करीब 700 पहलवान 

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब 700 पहलवान भाग लेंगी। मुकाबले सर्बिया के नोवी साद स्थित स्टेडियम में होंगे जहां ग्रेको-रोमन, महिला और फ्रीस्टाइल तीनों वर्गों में स्पर्धाएं होंगी। सबसे पहले ग्रेको-रोमन बाउट्स होंगे। इनके बाद महिला और फ्री-स्टाइल मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य) अपने नाम किए थे। महिला टीम ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया था।

लड़कों में रोहतक के एक और सोनीपत के दो खिलाड़ियों का चयन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लड़कों के ट्रायल लखनऊ में हुए। लड़कों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के परविंदर, 63 किलोग्राम में सोनीपत के गौरव और 60 किलोग्राम में सोनीपत के कुनाल का चयन हुआ है। ये सभी पहलवान रोहतक के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here