samacharsecretary.com

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए ओरी? इमोशनल पोस्ट से बढ़ी अटकलें

बॉलीवुड सितारों के चहेते दोस्त और मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. वह इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हमेशा अपने मजेदार और फनी पोस्ट से लोगों को हंसाने वाले ओरी ने इस बार अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान और भावुक हो गए हैं. इस पोस्ट के बाद से ही शो में उनके टिकने पर सवाल उठने लगे हैं.

ओरी ने पोस्ट में क्या लिखा ?
ओरी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नई तस्वीर शेयर की है. इस ग्रुप फोटो में वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ओरी ने एक बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है. उन्होंने लिखा, इतने प्यारे लोग, इतनी खूबसूरत यादें… मैं आप सभी को बहुत याद करूंगा. इस इमोशनल पोस्ट के साथ उन्होंने हैशटैग ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का भी इस्तेमाल किया है.

बिना जैकेट के दिखे ओरी
ओरी की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. फैंस ने इस तस्वीर में एक बहुत बड़ी बात नोटिस की है. दरअसल, ग्रुप फोटो में बाकी सभी कंटेस्टेंट्स शो की ऑफिशियल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ वाली जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ओरी उस जैकेट में नजर नहीं आ रहे हैं. इस बात को देखने के बाद और ओरी के इमोशनल मैसेज को पढ़कर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि ओरी शो से एविक्ट यानी बाहर हो चुके हैं और यह उनका फेयरवेल पोस्ट है. ओरी के इस पोस्ट की टाइमिंग और उनके लिखने के अंदाज ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. हालांकि, अभी तक न तो शो के मेकर्स की तरफ से और न ही खुद ओरी की तरफ से उनके शो से बाहर होने की कोई ऑफिशियल घोषणा की गई है. लेकिन इस एक पोस्ट ने आने वाले नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here