samacharsecretary.com

बठिंडा में दवाइयों की गैर कानूनी फैक्ट्री सील

बठिंडा.

'युद्ध नशे विरुद्ध' मुहिम तहत जिला पुलिस ने एस.एस.पी. मुक्तसर अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में बठिंडा में चल रही एक गैर कानूनी दवा फैक्ट्री को सील कर लाखों प्रतिबंधित दवाएं और कच्चा माल बरामद किया है। इस जांच में अब तक कुल ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से 3 आपस में भाई हैं।

एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत थाना किल्लियांवाली में दर्ज किए गए केस की जांच के दौरान जिला पुलिस को यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस केस तहत मनीष कुमार और साहिल कुमार वासी मंडी किल्लियांवाली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में से 20 एटिजोलाम गोलियां, 80 प्रैगाबेलिन कैप्सूल, 7,26,000 रुपए की ड्रग्स बरामद की गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कृष्ण कुमार वासी मंडी किलियांवाली और वंश क्वात्रा पुत्र अनिल कुमार निवासी मंडी डबवाली के नाम सामने आए। जिनको भी इस केस में नामजद किया गया और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर किया गया । मनीष, साहिल तथा कृष्ण कुमार तीनों आपस में भाई हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वंश क्वात्रा मंडी डबवाली में एक मैडीकल स्टोर चला रहा था।

पुलिस ने वंश और कृष्ण दोनों के कब्जे से 30,000 टैपेंटाडोल गोलियां बरामद की थी। तकनीकी तरीके से की गई फॉलोअप जांच के दौरान मुक्तसर पुलिस के सामने ये बात आई कि उक्त लोग इन नशीलों दवाओं की सप्लाई मानसा रोड बठिंडा स्थित रेडिनैक्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर मुक्तसर पुलिस ने ड्रग इंस्पैक्टरों के साथ मिलकर मानसा रोड, बठिंडा स्थित उक्त फैक्ट्री पर रेड की।

रेड के दौरान पुलिस को जहां बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ। वहीं बिना लाइसैंस और मंजूरी के दवाई बनाने के सबूत मिले। फैक्टरी के मालिक द्वारा किसी भी प्रकार का वैध लाइसैंस, दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। इस रेड के दौरान पुलिस को 1,85,000 खुली गोलियां, 42,350 जैंटाडोल गोलियां,1,22,400 टैनेडोल गोलियां और लगभग 10 किलोग्राम कच्चा माल बरामद हुआ।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here