samacharsecretary.com

टॉप ऑर्डर की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रखा पीछे

नई दिल्ली 
भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच रविवार को महिला विश्व कप का 13वां मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 330 रन बनाए। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 75 की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सदरलैंड ने 5 विकेट हॉल लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। स्मृति मंधाना 66 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुईं। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल 96 गेंद में 75 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंद में 22 रन बनाए। हरलीन देओल ने 42 गेंद में 38 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 22 गेंद में 32 रन बनाए। अमनजोत कौर ने 12 गेंद में 16 रन बनाए।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 331 रनों का टारगेट
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 330 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here