samacharsecretary.com

ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी हाजिरजवाबी की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर हुए एक 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान ईशान ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सवाल भी उनसे उनके धर्म से रिलेटेड किया गया था, फिर इसपर चर्चा तो होनी ही थी.

किस धर्म को मानते हैं ईशान?
दरअसल, एक फैन ने ईशान से उनके धर्म को लेकर सवाल पूछ लिया. फैन ने लिखा- आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं. अब आमतौर पर कोई भी स्टार इस सवाल का सीधा जवाब देता, लेकिन ईशान ने अपने मजेदार अंदाज से सबको चौंका दिया.

उन्होंने जवाब में लिखा- जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह.
ईशान का ये जवाब देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई लोगों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आया तो कई यूजर्स इस जवाब की खूब चर्चा करते नजर आए. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. मजाकिया जवाब के तुरंत बाद ईशान ने एक गंभीर और खूबसूरत संदेश भी दिया. उन्होंने लिखा- नेचर, दयालुता, इंसानियत और सृजन.

इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी एक शानदार तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो खूबसूरत पहाड़ों और आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून के बीच खड़े नजर आ रहे थे.

धर्म से ज्यादा इंसानियत को मानते हैं ईशान!
ईशान का फैमिली बैकग्राउंड बेहद अलग है. उनकी मां नीलिमा अजीम मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पिता राजेश खट्टर पंजाबी हिंदू हैं. शायद यही वजह है कि ईशान हमेशा धर्म से ऊपर इंसानियत और प्रेम की बात करते दिखाई देते हैं.

बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. दोनों की मां नीलिमा अजीम एक ही हैं, जबकि शाहिद कपूर, नीलिमा और एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं. एक्टर के पिता राजेश खट्टर ने भी दो शादिया की हैं. नीलिमा के बाद उन्होंने वंदना सजनानी से दूसरी शादी की.

कम उम्र में शुरू हुआ था फिल्मी सफर
ईशान बचपन से ही फिल्मों में एक्टिव हैं. हालांकि 2017 में उन्होंने ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया और अपनी दमदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींच लिया. फिर उन्होंने 'धड़क', 'खाली पीली', 'फोन भूत' और 'पिप्पा' जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here