samacharsecretary.com

दिवाली बाद जमीन पर दिखेगा जयपुर मेट्रो फेज-2 का काम, 41 किमी लंबे कॉरिडोर पर बनेंगे 36 स्टेशन

जयपुर
 मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से 200 फीट बायपास बीच मेट्रो ट्रेन का फेज-1डी आकार लेने लगा है। मेट्रो स्टेशन नजर आने लगा है। साथ ही फेज-1 ए और डी को जोडने का काम भी पूरा हो गया है। अगले वर्ष, जुलाई तक काम पूरा होने की संभावना है। 1.35 किमी का यह रूट पूरा होने से हीरापुरा बस टर्मिनल की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। यानी सिंधी कैम्प से लोग सीधे मेट्रो को पकड़कर हीरापुरा तक आ सकेंगे।

जयपुर मेट्रो फेज-2 का काम दिवाली बाद नजर आएगा। इसके पैकेज -1 का काम शुरू हो गया है। मेट्रो अधिकारियों की मानें तो आने वाले समय में चारों पैकेज का काम जमीन पर दिखना शुरू हो जाएगा। प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को चार पैकेज में बांटकर काम किया जा रहा है। करीब 41 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना की कुल लागत 13,037.66 करोड़ रुपए है।

मेट्रो के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक 12 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस हिस्से में प्रहलादपुरा की ओर से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दूसरे पैकेज में पिंजरापोल गोशाला से एयरपोर्ट तक 3.128 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर शामिल है। इस पैकेज की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे पैकेज में एयरपोर्ट से खासा कोठी तक 11.72 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक विकसित किया जाएगा। वहीं, चौथे पैकेज में खासा कोठी से टोडी मोड़ तक 14.15 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा। मेट्रो अधिकारियों की मानें तो अगले एक माह में सभी पैकेज के काम जमीन पर नजर आएंगे।

ये हैं प्रोजेक्ट की स्थिति
पैकेज-1: प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक
कुल लम्बाई: 12 किमी
वर्तमान स्थितिः प्रहलादपुरा की ओर से काम शुरू हो गया है।
पैकेज-2: पिंजरापोल से एयरपोर्ट तक
कुल लम्बाई: 3.128 किमी
मौजूदा स्थितिः इस पैकेज की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
प्रोजेक्ट की कुल लागतः 13037.66 करोड़
पैकेज-3: एयरपोर्ट से खासा कोठी
कुल लम्बाई: 11.72 किमी
मौजूदा स्थितिः निविदा 14 अक्टूबर को खोल दी गई। अभी तकनीकी मूल्यांकन चल रहा है।
पैकेज-4: खासा कोठी से टोडी मोड़ कुल लम्बाई: 14.15 किमी
मौजूदा स्थितिः इस पैकेज की तकनीकी निविदा 14 अक्टूबर 2026 को खोल दी गई। अभी इसका तकनीकी मूल्यांकन चल रहा है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here