samacharsecretary.com

जाखड़ ने बताया समावेशी और विकासोन्मुखी केंद्रीय बजट

अमृतसर.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को हर वर्ग के लिए लाभकारी और संतुलित बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, व्यापारियों, उद्योग और युवाओं सभी की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है और जिन आर्थिक सुधारों की शुरुआत पहले की गई थी, उन्हें मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है। सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो रोडमैप तय किया गया है, यह बजट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विशेष रूप से आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने की घोषणा को ऐतिहासिक बताया।
जाखड़ ने कहा कि यह फैसला केवल एक नामकरण नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला कदम है, जिससे गुरु रविदास महाराज के विचारों को सम्मान मिला है।

छोटे-मध्यम उद्योंगों को सीधा लाभ मिलेगा
बजट चर्चा के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव विवेक राठौर, जालंधर इकाई के प्रधान अनिरुद्ध धीर और मीडिया सचिव अनुज कपूर ने भी बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एसएमई ग्रोथ फंड रखा गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।

छोटी इंडस्ट्री को विकसित होने के अवसर मिलेंगे
उन्होंने बताया कि इस फंड के माध्यम से छोटी इंडस्ट्री को नई तकनीक अपनाने, आधुनिक मशीनरी लगाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों को नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक असर देश और पंजाब दोनों में देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here