samacharsecretary.com

तेजस्वी यादव पर JDU का बड़ा आरोप, हिस्ट्रीशीटर रमीज संग विदेश घूमने का दावा

पटना
जदयू प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष को लेकर बड़ा दावा किया है। नीरज कुमार ने बिहार डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ विदेश भ्रमण पर हिस्ट्रीशीटर रमीज नेमत खान गए हुए हैं। पुलिस को इसपर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मीडिया से यह जानकारी मिली है। उन्होंने कहा है कि रमीज नेतान खान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। हत्या के मामले में वह पूर्व में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। नीरज कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘DGP, बिहार को पत्र। मीडिया के अनुसार तेजस्वी यादव हिस्ट्री-शीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश भ्रमण पर गए हैं। आशंका है कि मोतिहारी विधानसभा से राजद के प्रत्याशी देवा गुप्ता भी उस यात्रा में शामिल हो, जिस पर 28 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है।’

कौन है रमीज नेमत खान
बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की हार और फिर लालू परिवार की बेटी रोहिणी आचार्या के साथ परिवार में टकरार होने के बाद रमीज नेमत खान का नाम सामने आया था। इस हार के बाद रोहिणी आचार्या ने रमीज और संजय यादव का नाम लिया था औऱ इनपर निशाना साधा था। रमीज के बारे में बताया जाता है कि वो तेजस्वी यादव की तरह ही एक क्रिकेटर रहे हैं। रमीज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि बिहार चुनाव के दौरान रमीज तेजस्वी यादव की कैंपेनिंग और चुनाव से जुड़े अन्य कार्य संभालते थे। रमीज नेमत खान बलरामपुर के चर्चित नेता रिजवान जहीर के दामाद हैं। रिजवान जहीर पर मर्डर का केस है औऱ वो जेल में बंद हैं। इस मामले में रमीज भी अभियुक्त हैं। रमीज को साल 2022 में गिरफ्तार भी किया गया था। रमीज नेमत खान को तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

देवा गुप्ता पर पुलिस ने इनाम रखा है
देवा गुप्ता बिहार विधानसभा चुनाव में मोतिहारी जिले से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी थे। उनकी पत्नी मेयर हैं। मेयर पति पर छतौनी थाना क्षेत्र के बढई टोला निवासी देवा गुप्ता पर हत्या के मामले में इनाम की घोषणा की गई है। उसपर जिले के विभिन्न जगहों पर 28 अपराधिक मामले दर्ज हैं। देवा गुप्ता पर एक लाख रुपये इनाम रखा गया है। देवा गुप्ता 2 मामलों में फरार भी बताए जाते हैं।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here