samacharsecretary.com

लालू-राबड़ी के नाती लेंगे 2 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग, रोहिणी ने दी जानकारी

पटना.

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य के घर काफी दिनों के बाद खुशियां लौटी हैं। यह मौका उन्‍हें उनके बड़े बेटे की वजह से म‍िला है। बेटे की सफलता पर मां (रोहिणी आचार्य) गर्व महसूस कर रही हैं। दरअसल रोहिणी के बेटे ने प्री यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी कर ली है और वे बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए गए हैं। रोहिणी ने खुद अपने एक्‍स हैंडल पर यह साझा किया है। तस्‍वीर और वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा है-"आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है।

दो वर्ष की मिलिट्री ट्रेनिंग पर गया आदित्‍य

आज अपनी प्री – यूनिवर्सिटी ( Pre-University) की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में हमारा बड़ा बेटा आदित्य 2 साल की Basic Military Training के लिए गया है। आदित्य .. तुम बहादुर , साहसी और अनुशासन के साथ रहने वाले हो, जाओ कमाल कर दिखाओ , हमेशा याद रखना जीवन की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही योद्धा बनते हैं .. हम सबों का सारा प्यार और हौसला हमेशा तुम्हारे साथ है।"

ममता बनर्जी को बताया मजबूती की मिसाल

सोशल मीडिया पर एक्‍ट‍िव रहने वालीं रोहिणी अक्‍सर समकालीन विषयों पर पोस्‍ट करती रहती हैं। इससे पूर्व उन्‍होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जन्‍मदिन की बधाई दी। उन्‍हें मजबूती की मिसाल और प्रेरणास्रोत बताया है। इसके अलावा एक दिन पहले सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भी उन्‍होंने पोस्‍ट किया था। उसमें उन्‍होंने मह‍िलाओं का महत्‍व बयां किया था। रोहिणी ने लिखा-"खुशी हुई देखकर कि कल पूरा देश सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहा था। कहीं पढ़ी थी सावित्री माई कहती हैं क‍ि स्त्री को नीचा दिखाकर जो मर्द ऊँचा लगता है, वह असल में खड़ा नहीं, टिका हुआ है। और ऐसे टिके हुए तिनकों को बरगद समझने वालों के लिए उन्होंने कहा था “स्त्री को पापी बताने वाला समाज, अपने पाप छुपाना चाहता है।”

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here