samacharsecretary.com

Moga में बड़ा साइबर फ्रॉड, मुनाफे का झांसा देकर युवक से 20 लाख की ठगी

मोगा.

मोगा में आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से करीब बीस लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। थाना साइबर अपराध पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मोगा की इंदिरा कालोनी निवासी अनिल कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह सोशल माध्यम का उपयोग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति द्वारा ट्रेडिंग से जुड़ा एक एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने भरोसा करते हुए वह एप डाउनलोड कर लिया और उसमें अपनी निजी जानकारी साझा कर दी।

लालच में फंस युवक करवाता रहा पैसे जमा
कुछ समय बाद उन्हें एक मोबाइल नंबर से संदेश और कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग से जुड़ा जानकार बताते हुए उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपी ने अलग-अलग तरीकों से उन्हें अधिक लाभ का लालच दिया और धीरे-धीरे उनसे पैसे जमा करवाता रहा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उनसे कुल 20 लाख 4 हजार 260 रुपए अलग-अलग किस्तों में ले लिए। जब पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने आरोपी से संपर्क करना चाहा तो संबंधित मोबाइल नंबर बंद आने लगा। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

साइबर सैल ने जांच  की शुरू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर अपराध थाना को सौंप दी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोग लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति या एप के माध्यम से निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here