samacharsecretary.com

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, लंबे समय से ड्यूटी से गायब 11 डॉक्टरों की सेवा समाप्त

पटना
बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने वाले 11 डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इन सभी डॉक्टरों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

'डॉक्टर का पेशा मानव सेवा का संकल्प'
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टर का पेशा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है. ऐसे में लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहना और अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करना गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई करना जरूरी हो गया था.

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की.

सरकार ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश
बिहार सरकार का कहना है कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही और अनुशासन जरूरी है. इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

 

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here