samacharsecretary.com

कमिश्नर और मेयर को लेकर बड़ा खुलासा, लुधियाना नगर निगम की राजनीति गरमाई

लुधियाना.

नगर निगम में मेयर-कमिश्नर के पास नियमों के उल्ट दो-दो गाड़ियां चल रही हैं। यह खुलासा खुद सीनियर डिप्टी मेयर ने किया है। इस संबंध में बाकायदा उन्होंने कमिश्नर को पत्र भी भेजा है। जानकारी के अनुसार इस पत्र के मुताबिक नगर निगम द्वारा हाल ही में करीब 70 लाख की लागत से 2 नई इनोवा गाडियां खरीदी गई हैं।

बताया जा रहा है कि उक्त दोनों गाड़ियां मेयर-कमिश्नर को दी गई हैं। लेकिन इसके बाद भी मेयर-कमिश्नर द्वारा इससे पहले से उनके पास चल रहीं इनोवा गाडियों को वापस नहीं किया गया। इसके चलते इस समय मेयर-कमिश्नर के पास दो-दो इनोवा गाडियां चल रही हैं जबकि नियमों के अनुसार उन्हें एक गाड़ी ही मिल सकती है। इसके मद्देनजर सीनियर डिप्टी मेयर ने मेयर-कमिश्नर के पास चल रही दो अतिरिक्त इनोवा गाडियों को वर्कशॉप में भेजने की बात कही है।

किराए की लेनी पड़ रही है गाड़ियां
सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा यह मुद्दा भी उठाया गया है कि एक तरफ मेयर-कमिश्नर के पास दो अतिरिक्त इनोवा गाडियां चल रही हैं उसके मुकाबले नगर निगम में नए आए 2 ज्वाइंट कमिश्नर के लिए किराए की गाड़ियां लेनी पड़ रही हैं। इसलिए मेयर-कमिश्नर के पास चल रही 2 अतिरिक्त इनोवा गाडियों को नए आए दोनों ज्वाइंट कमिश्नरों को देने की सिफारिश सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा की गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here