samacharsecretary.com

Corona New Variant: एशिया में दस्तक से बढ़ी टेंशन, क्या है कोरोना का नया PJ.2.1 वैरिएंट?

नई दिल्ली

 कनाडा में सामने आया कोविड-19 का एक नया वैरिएंट PJ.2.1 अब कई देशों में फैल चुका है। मई 2026 से इसकी शुरुआत हुई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस नए वैरिएंट में मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने की क्षमता अधिक हो सकती है। आपको बता दें कि प्रयोगशाला से सामने आए नतीजे चिंता बढ़ाने वाले हैं। यह मौजूदा कोविड-19 वैक्सीन से बनने वाली एंटीबॉडी से बहुत ज्यादा नहीं बच पाता है। जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यह वैरिएंट सबसे पहले 2 मई 2026 को कनाडा के ओंटारियो में पाया गया था। इसके बाद से यह अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई हिस्सों में फैल चुका है। अमेरिका में यह सबसे अधिक तेजी से फैला है।

अमेरिका में यह वैरिएंट सबसे पहले 30 जून को न्यूयॉर्क शहर के एक मरीज में पाया गया था। इसके बाद कैलिफोर्निया, एरिजोना, न्यूजर्सी, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलिना, मिसौरी, ओक्लाहोमा, कोलोराडो और फ्लोरिडा में भी इसके मामले सामने आए। यह सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजरायल, फ्रांस और स्पेन में भी पाया गया है।

रिसर्च के दौरान यह भी समझने की कोशिश की गई है कि जिन लोगों ने कोविड-19 की अपडेटेड वैक्सीन लगवाई है उनके शरीर में बनी एंटीबॉडी इस नए वैरिएंट को कितनी प्रभावी ढंग से बेअसर कर सकती हैं।

पहले के वैरिएंट से क्यों अलग है PJ.2.1?
PJ.2.1 को साल्टेशन वैरिएंट के तौर पर देखा जा रहा है। यह कोरोना के सामान्य वैरिएंट से अलग है। एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि ऐसे वैरिएंट लंबे समय तक चलने वाले संक्रमण के दौरान विकसित होते हैं और फिर बड़ी आबादी में फैल जाते हैं। इनमें होने वाले बड़े बदलाव इन्हें एंटीबॉडी के प्रति अधिक प्रतिरोधी बना सकते हैं। हालांकि mRNA वैक्सीन से टीकाकरण के बाद बनने वाले एंटीबॉडी के खिलाफ PJ.2.1 ने अपेक्षाकृत कम प्रतिरोध दिखाया।

रिसर्च में देखा गया कि टीकाकरण वाले व्यक्तियों के एंटीबॉडी LP.8.1 वैरिएंट की तुलना में PJ.2.1 के खिलाफ केवल 1.8 गुना कम प्रभावी थे। इसकी तुलना में BA.3.2.2 के खिलाफ एंटीबॉडी न्यूट्रलाइजेशन 11.5 गुना कम, XFG.1.1 के खिलाफ 7 गुना कम और NB.1.8.1 के खिलाफ 6.6 गुना कम था।

नए वैरिएंट ने क्यों बढ़ाई चिंता?
एंटीबॉडी से बचने की कम क्षमता होने के बावजूद PJ.2.1 मानव कोशिकाओं के साथ जुड़ने के तरीके में एक महत्वपूर्ण अंतर दिखाता है। इसके स्पाइक प्रोटीन में ACE2 रिसेप्टर से जुड़ने की क्षमता अधिक थी। वायरस इसी रिसेप्टर का उपयोग करके मानव कोशिकाओं में प्रवेश करता है। रिसर्च के दौरान एक ऐसे एंटीबॉडी का उपयोग किया गया जो ACE2 को ब्लॉक कर देता है। ऐसा इसलिए किया गया कि यह पता लगाया जा सके कि अलग-अलग वैरिएंट्स इस रिसेप्टर के साथ कितनी प्रभावी ढंग से जुड़ते हैं। PJ.2.1 इस एंटीबॉडी के प्रति सबसे कम संवेदनशील था। यह वैरिएंट उन किडनी कोशिकाओं में भी अधिक कुशलता से प्रवेश कर गया, जिनमें प्राकृतिक रूप से ACE2 का स्तर काफी कम था।

कोविड के और कौन से वैरिएंट फैल रहे हैं?
रिसर्च के दौरान BA.3.2.2, LP.8.1, NB.1.8.1 और XFG के साथ-साथ इनसे निकले नए वैरिएंट की भी जांच की। इस दौरान पाया कि दुनिया भर में फैल रहे इन वैरिएंट्स में क्षेत्रीय स्तर पर काफी अंतर है। मई और जून 2026 के बीच जिन क्षेत्रों का अध्ययन किया गया वहां BA.3.2.2 काफी आम था, लेकिन बाद में इसका प्रसार कम हो गया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here