samacharsecretary.com

न्यायपालिका में नई पहचान: पवन कुमार बजंथरी ने ली पटना हाईकोर्ट की कमान

पटना 
पटना उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। पवन कुमार बजंथरी ने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के तौर पर पद औऱ गोपनीयता की शपथ ले ली है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पवन कुमार बजंथरी को शपथ दिलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे। सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, ‘ पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश (मनोनीत) न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।’

पवन कुमार बजंथरी 27 अगस्त, 2025 से पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी न्यायाधीश के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे थे। दरअसल तत्कालीन मु्ख्य न्यायाधीस जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद से यह रिक्त हो गया था। जिसके बाद पवन कुमार बजंथरी पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाल रहे थे। अब पटना में शपथ ग्रहण के बाद वो पू्र्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पटना उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में जन्मे पवन कुमार बजंथरी ने बेगलुरु के एलजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी। इससे पहले वो कर्नाटक हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। आपको बता दें कि हाल ही में पी.बी बजंथरी को लेकर पटना हाईकोर्ट के वकीलों की नाराजगी भी सामने आई थी। दरअसल दो वकीलों पर हुए कथित हमले में उचित कार्रवाई नहीं करने को लेकर वकील पी.बी. बजंथरी से खफा थे। उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ समन्वय समिति के अनुसार यह कदम तब उठाया गया जब अधिवक्ता अंशुल आर्यन और उनकी पत्नी मनोग्या सिंह के साथ एक निजी स्कूल के कर्मचारियों द्वारा अदालत जाते समय कथित तौर पर मारपीट की गई।

वकीलों ने कहना था कि 10 सितंबर को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बजंथरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार सिन्हा की पीठ ने सुनवाई के दौरान आदेश पर सवाल उठाते हुए थाना प्रभारी की व्यक्तिगत उपस्थिति का निर्देश हटा दिया था।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here