samacharsecretary.com

कड़ाके की ठंड से कांपा नॉर्थ इंडिया: पंजाब-हरियाणा में शीतलहर तेज, फरीदकोट-नारनौल रिकॉर्ड ठंडे

चंडीगढ़ 
पंजाब और हरियाणा कड़े शीतलहर चपेट में हैं, जहां न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, अमृतसर में 5.6, जबकि लुधियाना और पटियाला में क्रमशः 7 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी चंडीगढ़ में भी ठंड का असर रहा और तापमान 7.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिसार में 4.7, करनाल में 7.5, जबकि भिवानी, सिरसा और अंबाला में तापमान क्रमशः 6, 6.4 और 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और घने कोहरे की स्थिति बने रहने की आशंका जताई है।

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में शीतलहर जारी
राजस्थान के अनेक इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ रही है और शेखावाटी इलाके में शीतलहर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीती शुक्रवार रात फतेहपुर कस्बे में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इसके अनुसार, बीती रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.0 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, चुरू में 4.5 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री व पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र का कहना है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, शोपियां में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे

कश्मीर में रात का तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया, जबकि घाटी के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शोपियां जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात घाटी में अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली।
 
अधिकारियों ने हालांकि बताया कि शुक्रवार रात को कश्मीर में तापमान में गिरावट आई, जिससे कड़ाके की ठंड का दौर लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.4 डिग्री सेल्सियस से काफी कम है। घाटी के प्रवेशद्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा जिले के कोनीबल शहर में पारा शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने छह और सात दिसंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है जबकि आठ दिसंबर को उत्तर और मध्य कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
 
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार सुबह पारा गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में हुई इस गिरावट के कारण यहां लोगों ने इस मौसम की सबसे सर्द सुबह का अनुभव किया। पश्चिम बंगाल का गंगा तटीय क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया है कि इस क्षेत्र में अगले 24 घंटे के अंदर तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी महानगर में सुबह 6.30 बजे न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकारी ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here