samacharsecretary.com

सरदार पटेल की जयंती पर माधव महाविद्यालय ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

ग्वालियर
आज समूचा देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल को याद कर  रहा है । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, सम्प्रभुता एवं सामाजिक स‌द्भाव के प्रति जन जागरूकता विकसित करने के उ‌द्देश्य से माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता शपथ  कार्यकम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र बांदिल, माधव महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा जिला संगठक ,राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ मनोज अवस्थी ,दोनों कार्यकम अधिकारी  डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. सरिता दीक्षित के साथ ही महाविद्यालय के अन्य अनेक प्राध्यापक महाविद्यालय उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में
प्रो. बांदिल ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति और समाज आएंगे जाएंगे किंतु अपने मूल्यों और अपने नैतिक कर्तव्यों के माध्यम से इस राष्ट्र के प्रति  समर्पण को सदैव बनाए रखने की आवश्यकता है।  सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व से देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई । इसी कारण उन्हें भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

 प्राचार्य डॉ शर्मा ने  अपने संबोधन में  स्वधर्म पालन की बात कही । हमें अपने दैनिक जीवन में  नागरिक कर्तव्य का पालन करते हुए स्वबोध की ओर बढ़ना चाहिए । विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, सामाजिक स‌द्भाव एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापकगण, कर्मचारी सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी भाईचारा स‌द्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आज ही सेवानिवृत हुए अतर सिंह को भावभीनी विदाई भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ मंदाकिनी शर्मा ने एवं आभार डॉ मनोज अवस्थी ने व्यक्त किया

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here